पंजाबः गैंगस्टर और पुलिस में चली गोलियां, देखें वीडियो

तरनतारनः जिले में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच आमने सामने गोलियां चली है। यह घटना तरनतारन के घरियाला गांव की बताई जा रही है। एक नामी गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो चल रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को आरोपी प्रभजोत सिंह निवासी दासुवाल की लंबे समय से तलाश थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव को घेर लिया और गैंगस्टर को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। इस दौरान मौके पर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने भारी पुलिस बल बुलाया गया है।

जिसके बाद पूरे गांव की घेराबंदी कर दी गई है। बता दें कि एनकाउंटर इंटेलिजेंस स्विफ्ट कार में सवार व्यक्ति का पीछा कर रही थी, जिसके बाद गाड़ी खेतों में पलट गई और गाड़ी में सवार व्यक्ति पुलिस पर गोलियां चलाते हुए मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने गैंगस्टर प्रभजोत सिंह की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद जिला तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *