Home Punjab>Amritsar Jalandhar: सिख व्यक्ति पर हुए हमले के मामले में चन्नी ने कंगना और भाजपा पर कसे तंज, देखें वीडियो

Jalandhar: सिख व्यक्ति पर हुए हमले के मामले में चन्नी ने कंगना और भाजपा पर कसे तंज, देखें वीडियो

0
Jalandhar: सिख व्यक्ति पर हुए हमले के मामले में चन्नी ने कंगना और भाजपा पर कसे तंज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा और कंगना रनौत पर निशाना चाहते हुए कहा कि हरियाणा के कैथल में सिख नौजवान पर हुए हमले को लेकर भाजपा पर तंज कसे। इस दौरान चन्नी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह बीजेपी की नीति है और उसके फल स्वरुप ऐसे हमले हो रहे हैं। वही कहा कि पंजाब में किसी तरह की आपसी लड़ाई नहीं है। कंगना रनौत ने जो बयान दिया है कि यहां सीख खालिस्तान है लेकिन यहां पर कुछ नहीं है यहां पर आपसी भाईचारा और प्यार है। 

हरियाणा के कैथल में सिख व्यक्ति पर हुए हमले को लेकर वही चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में कभी भी हिंदू सिख की लड़ाई नहीं हुई है और राज्य से जो बाहर लोग रहते हैं मैं उनसे अपील करता हूं कि वह शांति बनाए रखें और जिन लोगों ने ऐसा किया है उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ऐसी वह मांग करते हैं। वही कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि भाजपा की नफरत की राजनीति को पीछे धकेल जैसे इस बार पीछे धकेला गया है और आपस में भाईचारा वह प्यार बना कर रखें। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत के बयान के बाद ही ऐसे हमले हो रहे हैं लेकिन लोगों को आपस में प्यार बनाकर रखना चाहिए। 

जम्मू कश्मीर के रियासी में तीर्थ यात्रियों के बस पर हुए हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि ऐसे जो भी हमले होते हैं उनका इंटेलिजेंस को देखना चाहिए और ऐसे हमले करने वालों को पड़कर मारना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भी और अब भी केंद्र में भाजपा की सरकार है और ऐसे हमले क्यों होते हैं इसके बारे में उन्हें सूचना चाहिए और उन लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए चाहे वह कोई भी हो। इन हमलों की वजह इंटेलिजेंस फेलियर है और इंटेलिजेंस को इन हम लोग के बारे में पहले से क्यों नहीं पता होता और जो लोग यह सब करते हैं उनको पकड़कर अंदर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाय पाकिस्तान हो चाहे कोई भी हो उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और जो भी हमारे लोगों को मारता है उनको मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here