Home Punjab>Amritsar जालंधरः चौधरी परिवार इस सीट से लड़ सकता है चुनाव

जालंधरः चौधरी परिवार इस सीट से लड़ सकता है चुनाव

0

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर बीते दिन कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। वहीं जालंधर से कांग्रेस ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को टिकट दे दी है। वहीं बगावत कर रहे चौधरी परिवार की भी हाईकमान से मीटिंग हुई। सूत्रों के अनुसार चौधरी परिवार को होशियारपुर से टिकट देने का आश्वासन दिया गया है। ऐसे में चौधरी परिवार अब होशियारपुर से चुनाव लड़ सकता है। पिछले दिनों चौधरी परिवार की ओर विक्रम चौधरी ने जालंधर सीट को लेकर चन्नी पर जमकर निशाने साधे थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि विक्रम चौधरी पार्टी को अलविदा कह सकते है। लेकिन कहा जा रहा है कि वह पार्टी में ही रहेंगे और होशियारपुर से पार्टी उन्हें मैदान में उतार सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here