Blog

  • पंजाबः पत्नी को मायके लेने आ रहे व्यक्ति की सडक हादसे में मौ+त, देखें वीडियो

    अबोहरः हरियाणा से अपनी पत्नी को गांव कुलार में लेने आ रहे एक व्यक्ति की बीती रात आवारा पशु में टकराने से मौत हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था, जिसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार करीब 40 वर्षीय गिरधारी लाल निवासी कालूवाला हरियाणा की पत्नी गांव कुलार में अपने किसी रिश्तेदार की डैथ होने पर उनके घर शोक पर आई हुई थी।

    कल रात गिरधारी लाल अपनी पत्नी को यहां लेने के लिए बाईक पर वहा से कुलार आ रहा था कि रास्ते मे किसी पशु में टक्कर होने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इधर सीतो चौकी पुलिस के एएसआई काला सिंह मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई कर रहें हैं वहीं मृतक के रिश्ते में लगते साले कालूराम ने स्थानीय प्रशासन से आवारा पशुओं की बढ रही समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है।

  • Lok Sabha चुनावों को लेकर कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट

    नई दिल्लीः आम चुनाव से पहले सभी पार्टियां अलग-अलग सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने में जुटी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने 6 नई सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी की इस नई लिस्ट में ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश की तीन सीटें शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी की वर्किंग कमेटी ने गोवा, मध्य प्रदेश और दादर एंव नागर हवेली पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिसमें उत्तर गोवा, दक्षिण गोवा और दादर एंव नागर हवेली का नाम मौजूद है।

    इसके अलावा प्रत्याशियों की सूची में मध्य प्रदेश की तीन सीटें- मुरैना, ग्वालियर और खंडवा का भी शामिल है। 6 नए उम्मीदवारों की फेहरिस्त में कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार, ग्वालियर से प्रवीन पाठक और खांडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है। इसके अलावा उत्तर गोवा से रमाकांत खलप, दक्षिण गोवा से कैप्टन विराट फडणवीस और दादर एंव नागर हवेली से अजीत रामजीभाई महला को प्रत्याशी बनाया गया है।

    मध्य प्रदेश की ग्वालियर सीट पर काफी समय से कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार हो रहा था। इस सीट पर कांग्रेस ने आखिरी बार 2004 में जीत का परचम लहराया था, जिसके बाद ग्वालियर पर बीजेपी का अधिकार रहा है। अब ग्वालियर में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ने प्रवीन पाठक को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि प्रवीन पाठक को कांग्रेस के युवा ब्राह्मण नेताओं में गिना जाता है। प्रवीन पाठक 2018 से लेकर 2023 तक ग्वालियर दक्षिण से विधायक रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रवीन पाठक ने कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा को शिकस्त दी थी।

  • ICC T20 World Cup से पहले 2 खिलाड़ियों का हुआ एक्सीडेंट

    लाहौर : आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले टीम की पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान के 2 घातक खिलाड़ियों का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में दोनों खिलाड़ी जख्मी हो गए हैं। इस घटना से करोड़ों फैंस को करारा झटका लगा है। दरअसल, पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ और स्पिनर गुलाम फातिमा को कार दुर्घटना के बाद ‘मामूली चोटें’ लगीं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस बात की जानकारी दी है। पीसीबी ने शनिवार को एक बयान जारी किया जहां क्रिकेट संचालन संस्था ने कहा कि दोनों खिलाड़ी एक मामूली कार दुर्घटना में शामिल थी। हालांकि दुर्घटना के बारे में कोई और जानकारी सामने नहीं आई। 

    पीसीबी के बयान के हवाले से आईसीसी ने कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी दो महिला खिलाड़ियों बिस्माह मारूफ और गुलाम फातिमा के बारे में एक अपडेट प्रदान किया है जो शुक्रवार शाम एक मामूली कार दुर्घटना में शामिल थीं। मामूली चोटों के बावजूद दोनों खिलाड़ियों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिला और वर्तमान में वे पीसीबी मेडिकल टीम की देखभाल में उपचाराधीन हैं। इसमें कहा गया है कि बिस्माह और गुलाम दोनों वर्तमान में संभावित खिलाड़ियों का हिस्सा हैं जो वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही हैं। दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 अप्रैल से शुरू होने वाली आगामी श्रृंखला के लिए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले संभावित खिलाड़ियों का हिस्सा हैं। पाकिस्तान तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए विंडीज की मेजबानी कर रही है, जिसके बाद पांच टी20 मैच होंगे। 

    पाकिस्तान की महिला संभावित टीम : आलिया रियाज, आयशा जफर, बिस्माह मारूफ, डायना बेग, फातिमा सना, गुलाम फातिमा, गुल फिरोजा, मुनीबा अली, नाजिहा अल्वी (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, निदा डार, रमीन शमीम, सदफ शमास। सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), तुबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर। 

  • पंजाब : लोकसभा चुनावों के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट :  लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था है और पुलिस ने जिले भर में नाकेबंदी की हुई है। ताकि चुनाव प्रक्रिया का सही तरीके से पालन हो सके और जिले में कोई गलत काम न हो सके।

    इसी के चलते पठानकोट पुलिस ने नाके के दौरान एक गाड़ी को रोका, जिसमें से करीब 32 पेटियां शराब की बरामद हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मीरथल के पास नाका लगाया हुआ था और नाके के दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी।

    इसी दौरान होशियारपुर से आई एक गाड़ी की चैकिंग की गई तो उसमें से 32 पेटियां अवैध शराब की बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मौके से ड्राइवर और शराब ठेके के सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

  • बड़ी खबरः आपस में टकराई 5 गाड़ियां, एक की मौ+त, दर्जनों घायल

    रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में पाइप लदे ट्रक ने 5 गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना रामगढ़ के चूट्टू पालू घाटी में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक ने जिन 5 गाड़ियों में टक्कर मारी है, उनमें एक बस भी है, वहीं दो 4 पहिया वाहन और दो दोपहिया वाहन शामिल हैं। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट चुकी है। हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पाइप लदा ट्रक रांची से हजारीबाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान घाटी इलाके में ट्रक अनियंत्रित हो गया और कार को बुरी तरह टक्कर मार दी। जिसके बाद दो बाइक, एक पिकअप वैन और एक बस को भी टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बस डिवाइडर से टकराकर डिवाइडर के बीचोबीच पलट गई। ट्रक कार को अपनी चपेट में लेने के बाद सड़क किनारे नाले में जा गिरा। इस भीषण हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए. मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    घटना के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास जारी है।

  • पंजाबः अस्पताल की पार्क से मिला व्यक्ति का श+व 

    अबोहरः जिले के सिविल अस्पताल में बने एक पार्क में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की तालाशी के दौरान उसके पास पड़े बैग मे एक पर्ची मिली। पर्ची से उसकी पहचान तीर्थ पुत्र मेजर निवासी हनुमानगढ निवासी के तौर पर हुई। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार अस्पताल में बने पार्क में आज सुबह अस्पताल के स्टाफ कर्मी दीपक कुमार ने एक व्यक्ति को बेसुध पड़ा देख इसकी सूचना अन्य स्टाफ को दी। जिन्होनें मौके पर पहुंचकर देखा तो वह मर चुका था। उन्होंनें इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी। सूत्रों से पता चला कि उक्त ने कल रात अनाज मंडी में एक ट्रक ड्राईवर के साथ खाना भी खाया था और थोड़ा बहुत नशे का आदी था और शायद आज अस्पताल में दवा लेने आया था। सिटी वन पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! बाप ने किया बेटी से दुष्कर्म, गभर्वती होने पर खुला राज, FIR दर्ज 

    लुधियानाः जिले से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां सौतेले पिता ने अपनी 20 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उक्त पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है। बताया जा रहा है कि आरोपी उससे डरा धमका कर गंदे काम करता था। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब युवती के पेट में गर्भ ठहर गया। इस दौरान युवती अपना घर छोड़कर माम-मामी के पास रहने चली गई। जहां उसने मामा-मामी को पिता की गंदी हरकत के बारे बताया। जानकारी मुताबित युवती की मां के पहले पति की मौत हो जाने के बाद वह चरनजीत सिंह उर्फ जीता के साथ शादी करवाकर रहने लगी।

    बेटी सहित सभी एक ही मकान में रहते थे। करीब 7 महीने पहले जब पीड़िता की मां कही गई हुई थी तो उसके पिता ने आरोपी चरनजीत सिंह ने उसे डराया और धमकाया। उससे जबरदस्ती उसने शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने कहा कि आरोपी सौतेले पिता ने उसे यह बात किसी से न बताने के लिए धमकाया। कुछ दिन जब उसकी तबीयत ठीक नहीं रहने लगी तो वह अपने मामा-मामी के घर चली गई। उसने अपने मामा-मामी को पिता की गंदी करतूत संबंधी बताया। परिजनों ने आरोपी चरनजीत सिंह उर्फ जीता के खिलाफ धारा IPC 376-C के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • पंजाबः महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में एक्शन में आई महिला कमिशन, SSP और DC से मांगी रिपोर्ट

    तरनतारनः वल्टोहा गांव में प्रेम विवाह से नाराज परिवार वालों द्वारा लड़के की मां को घर से निर्वस्त्र करने का शर्मनाक मामला सामने आया था। दरअसल, तरनतारन के वल्टोहा गांव में कस्बे की लड़की से शादी करने वाले लड़के का सड़कों पर नंगा घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वल्टोहा गांव में हुई इस शर्मनाक हरकत की महिला कमिशन एक्शन में आ गई और उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की। महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी और डीसी से शनिवार दोपहर 2 बजे तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। वहीं एसएसपी अश्वनी कूपर ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले में पुलिस ने महिला के बयानों के अनुसार इन घटनाओं को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    तरनतारन के गांव वटलोहा में हुई घटना को लेकर पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कल रात मीडिया पर प्रशासन का व्यवहार देख रहा था। इस वीडियो को देखने के बाद उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाकि सबसे बड़ी गलती पुलिस प्रशासन की है जिसने कई दिनों के बाद भी कोई पर्चा तक दर्ज नहीं किया। उन्होंने कहाकि पुलिस को उक्त आरोपियों को काबू करके सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए था। जिन्होंने महिला के साथ धक्का किया है। लगता है सरकार कहीं न कहीं सो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में यह पहली घटना है जहां किसी महिला के साथ ऐसा व्यवहार देखा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक ऐसा राज्य है जो महिलाओं की सुरक्षा करता था।

  • पंजाब : कंटेनर और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : सड़क हादसों में आए दिन बढ़ौतरी हो रही है। तेज रफ्तार वाहनों की वजह से लोगों की मौत के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला श्री मुक्तसर साहिब से सामने आया है। जहां कंटेनर और मोटरसाइकिल की टक्कर का मामला सामने आया है।

    जानकारी के अनुसार आज सुबह मलौट के पास बठिंडा रोड पर भाई-बहन मोटरसाइकिल से गिदड़बाहा जा रहे थे कि मिट्टी के कंटेनर की चपेट में आने से लड़की की मौत हो गई और लड़के का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों भाई-बहन मलौट से गिदड़बाहा पढ़ने जा रहे थे।

    लड़की पहचान अनिशा और लड़के की पहचान शमिंदर सिंह के तौर पर हुई है।  घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल दोनों को सिविल अस्पताल मलोट ले गई। हादसे के बाद मिट्टी कंटेनर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कंटेनर ड्राइवर की तलाश शुरु कर दी है।

  • पंजाबः आप नेता गुरप्रीत ने पूर्व सीएम चन्नी को किया चैलेंज, दी खुली चुनौती

    फतेहगढ़ साहिबः लोकसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। वहीं जिले से आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बड़ी चुनौती दी है। जीपी ने चन्नी को उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी है। उन्होंने यहां तक ​​कह दिया कि पुराना हिसाब बराबर करना है और तीसरी बार उन्हें हराकर भेजना है। जीपी ने कहा कि चन्नी ने मुझे हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी, इसका बदला लिया जाएगा। मैं उस मौके का इंतजार कर रहा हूं कि चरणजीत सिंह चन्नी कब उनके मुकाबले के लिए आएंगे।

    लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू के बीजेपी में शामिल होने पर गुरप्रीत सिंह जीपी ने कहा कि कांग्रेस में कोई नेता नहीं है। हर कोई अपने-अपने रास्ते जा रहा है। पार्टी का अनुशासन पूरी तरह से खत्म हो गया है। हाईकमान का कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस में सबका दम घुट रहा है। हर कोई कांग्रेस छोड़ने को मजबूर है। कांग्रेस में रवनीत बिट्टू की बात नहीं सुनी जा रही थी, इसलिए उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। जीपी ने कहा कि धीरे-धीरे पूरी कांग्रेस खाली हो जायेगी।

    गुरप्रीत सिंह जीपी ने कहा कि जिस तरह से पंजाब के राजनीतिक नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, वह बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। पंजाब में बीजेपी का कोई आधार नहीं है। प्रदेश की जनता को केवल आम आदमी पार्टी पर भरोसा है। क्योंकि सीएम भगवंत मान ने पिछले 2 साल में जिस तरह से काम किया है उससे हर वर्ग खुश है। जीपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि केंद्र लोकतंत्र को नष्ट कर तानाशाही लाना चाहता है।