Blog

  • जालंधर दौरे पर आज CM मान, वालंटियर्स और नेताओं से करेंगे मुलाकात

    विपक्ष को दे सकते है बड़ा झटका

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी के जालंधर से उम्मीदवार सुशील रिंकू के पार्टी छोड़कर जाने के बाद सीएम भगवंत मान ने चुनावों की कमान खुद संभाल ली है। ऐसे में वह एक बार फिर से वालंटियर्स और नेताओं के साथ मीटिंग करने में जुट गए है। वहीं आज वह जालंधर और मोगा में वालंटियर्स और नेताओं के मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शनिवार मोगा में 12 बजे व जालंधर में 3 बजे वालंटियर मीट रखी गई हैं। मोगा में मालवा से संबंध रखने वाले वॉलंटियर शामिल होंगे, जबकि जालंधर में दोआबा क्षेत्र के नेताओं की मीटिंग रखी गई है।

    इसमें गांव स्तर के नेता शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक भी पंजाब भी साथ रहेंगे। सूत्रों के अनुसार आज वह इस दोनों दौरे पर विपक्ष को झटका देकर कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कर सकते है। वहीं सूत्रों के अनुसार आप पार्टी सुशील रिंकू के बाद वाल्मीकि समुदाय से संबंधित नेता चंद्र ग्रेवाल को लेकर मैदान में उतार सकती है। मिली जानकारी अनुसार ग्रेवाल ने गत दिन सीएम भगवंत मान के साथ चंडीगढ़ में मुलाकात की थी।

    चंडीगढ़ में हुई चेंद्र ग्रेवाल की इस मुलाकात को लेकर लोकसभा चुनाव के चलते राजनीतिक में हलचल-सी नजर आ रही है। बता दें कि नेता चंद्र ग्रेवाल 2017 में करतारपुर से और 2022 में जालंधर सेंट्रल हलके से चुनाव लड़ चुके है, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल, पार्टी के सांसद व घोषित उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू और जालंधर से विधायक शीतल अंगुराल के पार्टी बदलने के बाद प्रदेश के वालंटियर्स में असंतोष फैल गया था। बता दें कि आम आदमी पार्टी 2 साल पहले जैसे वालंटियरों की ताकत का प्रयोग कर सत्ता पर काबिज हुई थी, उसी तरह अब सीएम मान एक बार फिर वालंटियर्स में वही जोश भरने के लिए पहुंच रहे हैं। ताकि 13-0 का लक्ष्य प्राप्त कर सकें।

  • पंजाबः शार्टकट में पैसे कमाने के चक्कर में गंवाए डेढ़ करोड़, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : लालच में इंसान कभी-कभी अपने पास मौजूद पुंजी भी खो देता है। ऐसा ही एक घटना श्री मुक्तसर साहिब जिले के रुखाला गांव में सामने आया है। जहां ठगों ने लोगों से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस को दी शिकायत में हरभगवान सि्ंह निवासी गांव रुखाला ने बताया कि उनके पिता इंद्रजीत सिंह के दो एचडीएफसी बैंक और एक खाता एसबीआई में है।

    उनके पिता को एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी जीती है और उनसे Google पर 20 हजार रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। ऐसा उन्होंने दो बार किया। लेकिन इसके बाद कुछ ही महीनों में उनके खाते से एक करोड़ 15 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। कुछ दिन बाद उन्होंने दूसरे नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर सभी टैक्स और सारा पैसा लौटाने के नाम पर 32 लाख रुपये का आरटीजीएस करवा ली। इसी तरह उनके साथ करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

  • पंजाबः अकाली दल का दिग्गज नेता IAS अफसर के साथ भाजपा में हो सकता है शामिल

    बठिंडाः पंजाब में राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। नेताओं को पार्टी छोड़कर जाने से जहां लोग दंग रहे है, वहीं पार्टी हाईकमान को भी बड़े झटके लग रहे है।वहीं मिली जानकारी के अनुसार शिरोमणि अकाली दल को आज बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, एक और तो सुखबीर बादल पार्टी के पुराने रूठे नेताओं को मनाने में लगे हुए है। वहीं आज उनकी पार्टी से वरिष्ठ नेता झटका देकर भाजपा में शामिल हो सकता है। सूत्रों के अनुसार सिकंदर सिंह मलूका अपनी बहू IAS अफसर परमपाल कौर मलूका और बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका के साथ जल्दी ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

    सूत्रों के अनुसार, मलूका की गृह मंत्री अमित शाह के साथ फाइनल बैठक हो चुकी है। इस बैठक के बाद ही मलूका की बहू आईएएस परमपाल कौर ने अपने पद से इस्तीफा दिया। सूत्रों के अनुसार, भाजपा जल्दी ही बठिंडा सीट से परमपाल कौर मलूका को अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी। अकाली दल के वरिष्ठ नेता सिंकदर सिंह मलूका पार्टी की घोषणापत्र कमेटी के सदस्य हैं। दिल्ली से जुडे़ सूत्रों का कहना है कि सिंकदर सिंह मलूका की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ एक अहम बैठक हो चुकी है।

    सूत्रों के अनुसार मलूका अपनी बहू परमपाल कौर मलूका को बठिंडा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ाने की शर्त पर ही भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा सिंकदर सिंह मलूका को भी भाजपा द्वारा एक पद दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा की तरफ से बठिंडा सीट पर परमपाल कौर मलूका को चुनाव मैदान में उतारा जाना तय हो चुका है। सूत्रों ने बताया कि अगले 24 घंटे में परमपाल कौर मलूका अपने परिवार समेत भाजपा में शामिल हो सकती है। परमपाल कौर ने फोन पर ही अपने सहयोगियों को सहायता करने के लिए कहते हुए चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। 

     
    वहीं इस बारे में सूचना मिलने के बाद अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी सिंकदर सिंह मलूका के साथ एक बैठक की। बैठक में सुखबीर ने सिंकदर सिंह मलूका को रामपुरा फूल एवं गुरप्रीत मलूका को मौड़ एरिया की बागडोर देने का ऑफर किया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि सुखबीर बादल द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है कि मलूका परिवार शिअद को छोड़कर न जाए। लोक सभा चुनाव में बठिंडा सीट शिअद, आप, कांग्रेस के अलावा भाजपा के लिए भी अब नाक का सवाल बन चुकी है। शिअद की तरफ से अभी तक हरसिमरत कौर बादल का नाम चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि सुखबीर बादल एवं बिक्रम मजीठिया नहीं चाहते कि इस बार बठिंडा सीट से हरसिमरत कौर को चुनाव मैदान में उतारा जाए, लेकिन हरसिमरत खुद बठिंडा सीट से ही चुनाव लड़ने पर अड़ी हैं। 

  • पंजाबः Harley Davidson बाइक घूमते दिखे विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, वीडियो वायरल

    बठिंडाः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर ली है। वहीं सीएम भगवंत मान भी विधायकों और नेताओं से मुलाकात कर रहे है। इसी के चलते बठिंडा में देर रात विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह Harley Davidson बाइक पर देर रात जिले की सड़कों में घूमते दिखाई दे रहे है। स्पीकर के Harley Davidson बाइक पर घूमने की वीडियो वहां शख्स से कैमरे में कैद कर ली।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवां खुद बाइक चला रहे है और पीछे उनके बाइक पर एक व्यक्ति बैठा हुआ है। हालांकि विधानसभा स्पीकर के बाइक चलाने के दौरान एक गाड़ी उनके आगे और एक गाड़ी उनके साथ चल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह देर रात सड़कों पर बाइक का लुत्फ उठा रहे है।

  • जालंधरः नशे की ओवरडोज से युवक की मौ+त

    जालंधर, ENS: पंजाब में नशे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और नशे का राक्षस दिन-ब-दिन पंजाब की जवानी को निगल रहा है। ऐसा ही एक मामला फिल्लौर से सामने आया है। जहां नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई है। फिल्लौर पुलिस को तलवन रोड आलू स्टोर के पास 27-28 साल के युवक का शव मिला। इस संबंध में मौके पर पहुंचे थानेदार धरमिंदर सिंह ने बताया कि उसके पास से एक सिरिंज, एक मोबाइल फोन, भुजिया का एक पैकेट, बीड़ी का बंडल मिला। परिवार के सदस्यों ने शव की पहचान नरिंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव कंग अरायण (फिल्लौर) के रूप में की। वह मृत माता-पिता का इकलौता पुत्र था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। वारिसों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक काफी दिनों से अपने नानी के घर पर रह रहा था।

  • पंजाबः स्कूलों को लेकर सख्त आदेश हुए जारी, नहीं तो होगी कार्रवाई

    लुधियाना: पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए एक आदेश जारी किया है। दरअसल, यह आदेश छात्रों के आधार डाटा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए किया गया है। जिसमें सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओज) और स्कूल प्रमुखों को भेजे गए इस पत्र में विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्कूली छात्रों से विभिन्न कार्यों के लिए प्राप्त आधार डाटा को किसी भी स्तर पर सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए। यह आदेश उन चिंताओं को दूर करने का प्रयास करता है जो छात्रों के संवेदनशील आधार डाटा के दुरुपयोग की आशंकाओं को लेकर उठाई गई हैं।

    विभाग ने इस बात पर जोर दिया है कि आधार डाटा का उपयोग केवल स्कूली कार्यों, छात्रवृत्ति योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए ही किया जाना चाहिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार आधार डाटा में नाम, पता, जन्मतिथि और एक विशिष्ट पहचान संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। इसकी गोपनीयता बनाए रखना छात्रों की सुरक्षा और निजता के लिए आवश्यक है।विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि किसी भी जिला शिक्षा अधिकारी या स्कूल प्रमुख द्वारा आधार डाटा सार्वजनिक करने का मामला सामने आता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    अधिकारियों के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि आधार डाटा को सुरक्षित रखा जाए। डेटा तक पहुंच सीमित होनी चाहिए और इसे किसी भी बाहरी व्यक्ति, संगठन या वैबसाइट के साथ सांझा नहीं किया जाना चाहिए। यदि आधार डाटा के दुरुपयोग या सार्वजनिक होने का कोई संदेह होता है तो जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को तुरंत विभाग को सूचित करना चाहिए।

  • पंजाब : जंगल में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    नंगल : गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज मामला रायपुर बेल्ट के गांव से सामने आया है। जहां जंगल की आग राजपुर की ओर बढ़ गई, आग इतनी भीषण थी कि गांव वालों ने फायर बिग्रेड को फोन किया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।

    समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अगर आग गांव तक पहुंच जाती तो तबाही मचा सकती थी। बता दें कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती हैं, चाहे वह खेतों में लगी फसल हो या जंगल में सूखी झाड़ियां। इस पर ध्यान दें ताकि हम इन घटनाओं को रोक सकें।

  • पंजाबः मरीज का हाल जानने पहुंचे व्यक्ति का अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी, देखें वीडियो 

    मोगाः शहर में चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। वहीं ताजा मामला मेन बाजार डॉक्टर मोहम्मद सदीक वाली गली से सामने आया है। जहां एक व्यक्ति संजीव कुमार अपने दोस्त की माता का अस्पताल में पता लेने आया था। हाल जानने के बाद जब वह अस्पताल से बाहर निकला तो उसका बाहर खड़ा मोटरसाइकिल गायब था। इस दौरान व्यक्ति ने काफी देर तक आसपास तलाश की। काफी देर तक तालाश करने के दौरान जब उसका बाइक नहीं मिला तो उसने सीसीटीवी फुटेज चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स मोटरसाइकिल के पास खड़ा दिखाई दिया। उक्त शख्स वहां पर काफी देर फोन पर बात करता रहा। उसके बाद कुछ मिनटों में वह मोटरसाइकिल को लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी संबंधित थाना की पुलिस को दे दी गई है। 

  • बड़ी खबरः मानव तस्करी मामले में CBI की रेड, बचाए गए 8 बच्चे, कई आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्लीः मानव तस्करी के मामले में दिल्ली के केशव पुरम इलाके में सीबीआई की रेड जारी है। शुक्रवार से ही यहां सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। रेड के दौरान सीबीआई की टीम ने एक घर से दो नवजात शिशु को बरामद किया है। शुरुआती जांच में मामला नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का लग रहा है। फिलहाल सीबीआई की टीम इस मामले में बच्चों को बेचने वाली महिला और खरीदने वाले व्यक्ति से पूछताछ भी कर रही है। रेड के दौरान केशव पुरम थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद है। चाइल्ड ट्रैफिकिंग के इस मामले में सीबीआई ने 7-8 बच्चों को रेस्क्यू करके खरीद फरोख्त करने वाले कुछ लोगों को दिल्ली-एनसीआर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कुछ महिला और पुरुष शामिल हैं।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, 2 घायल

    मानसाः पंजाब पुलिस की टीम ने देर रात एनकाउंटर के दौरान 4 गैंगस्टरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ये एक्शन मानसा पुलिस ने दो मेडिकल स्टोर्स पर हुए हमलों के बाद एक इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर लिया। घटना में दो गैंगस्टर गंभीर घायल हो गए हैं, जबकि उनके दो अन्य साथियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है। अनुमान है कि इन आरोपियों ने ही मानसा में कैमिस्ट स्टोर्स पर फायरिंग की थी। मानसा एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि देर रात इंटेलिजेंस इनपुट के बाद ऑपरेशन चलाया गया था।

    इस ऑपरेशन को डीएसपी सबडिवीजन और डीएसपी डिटेक्टिव ने लीड किया। इनपुट्स व टेक्निकल ग्राउंड्स पर मिली जानकारी के पुख्ता होने के बाद मानसा CIA स्टाफ की टीमों ने गांव ख्याल में चार आरोपियों को घेर लिया। पुलिस उन सभी आरोपियों को सरेंडर करने का दबाव बना रही थी, इसी दौरान आरोपियों की तरफ से पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस ने कवर ड्राइव लेते हुए आरोपियों पर जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस चारों आरोपियों को पकड़ने में सफल हुई।

    पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गैंगस्टर दानी के हाथों में गोलियां लगी हैं। जबकि, उसके दूसरे साथी गुरजिंदर सिंह के घुटनों में चोट लगी है। ये दोनों आरोपियों ने कल मोटरसाइकिल पर सवार होकर मानसा में घटनाओं को अंजाम दिया था। इनके दो साथी भी वहां मौजूद थे। जो भागने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों डैनी व गुरविंदर सिंह को i10 गाड़ी के साथ पकड़ लिया है। पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं। एक गैंगस्टर से पिस्टल व दूसरे से .12 बोर बंदूक बरामद की गई है। पुलिस ने हथियारों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। वहीं आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। आरोपियों के खिलाफ मानसा व आसपास के पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं।