Blog

  • साधुओं के साथ मारपीट का मामला आया सामने, वायरल वीडियो

    नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में यूपी के 3 साधुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें अपहरण करने वाला समझ लिया था, जिसके बाद भीड़ ने साधुओं पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साधुओं को भीड़ से बचाकर नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया।

    https://twitter.com/i/status/1746054013290676301

    पुलिस के अनुसार यूपी के तीन साधु एक व्यक्ति और उसके 2 बेटे मकर संक्रांति पर स्नान करने के लिए गंगासागर जा रहे थे। इस दौरान वे रास्ता भटक गए, जिस पर उन्होंने तीन लड़कियों से रास्ते के बारे में पूछा। लड़कियां साधुओं को देखकर चिल्लाते हुए वहां से भाग गईं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने साधुओं को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों साधुओं को काशीपुर पुलिस स्टेशन ले आई।

    घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने कहा कि साधुओं से मारपीट करने वाले 12 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

    गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर सब डिविजनल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि लड़कियों के साधुओं से डर कर भाग जाने से स्थानीय लोगों को उनके शक हुआ, जिसके बाद भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। बाद में पुलिस ने साधुओं को गंगासागर मेले पहुंचाने के लिए एक वाहन की व्यवस्था की। वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें गुस्साई भीड़ साधुओं के वाहन में भी तोड़फोड़ करती हुई दिख रही है।

     

  • आप CM को ED ने समन किया जारी

    नई दिल्ली :  दिल्ली शराब घोटाले में ED ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से समन भेजा है। जांच एजेंसी ने उन्हें 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। ED ने CM केजरीवाल को यह चौथा समन भेजा है। इससे पहले उन्हें 3 जनवरी, 2 नवंबर और 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। तीनों बार केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। CM केजरीवाल की ओर से 3 जनवरी को ED से कहा गया था कि वे राज्यसभा चुनाव और गणतंत्र दिवस की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनसे जो भी पूछना हो लिखित में भेज दें।

    इसके पहले 2 नवंबर को केजरीवाल ने ED के समन को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया था। 21 दिसंबर का समन मिलने के बाद केजरीवाल 10 दिन के विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर चले गए थे। आम आदमी पार्टी ने 3 जनवरी को कहा- हम ED की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन ED के नोटिस गैरकानूनी है। इनकी मंशा केजरीवाल को गिरफ्तार करने की है, ताकि लोकसभा चुनाव में केजरीवाल प्रचार न कर सकें।

    कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा- ED ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन के करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा। ED ने छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को चुनाव से पहले नोटिस भेजे थे और उन पर झूठे आरोप लगाए थे। अरविंद केजरीवाल भी विपक्षी गठबंधन के नेता हैं। जांच एजेंसी अपना काम करने के बजाय विपक्षी नेताओं पर दबाव डाल रही है। वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा- आज भी केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं होने से यह समझ आता है कि उनके पास कुछ छिपाने के लिए है। वह अपराधियों की तरह छिपते फिर रहे हैं।

  • आदर्श नगर में 2 गुटों के बीच विवाद के दौरान जमकर चले पेट्रोल बम, देखें CCTV 

    नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर से दिल को दहला देने वाला एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश बेखौफ होकर पेट्रोल बम फेंक रहे हैं और फायरिंग कर रहे हैं। घटना 11 जनवरी देर शाम की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पुरुष और महिला भीड़ को अपनी तरफ आते देख तेजी से भाग रहे हैं।

    बैंगनी रंग की शर्ट पहने और अपना चेहरा ढंके हुए एक युवक ने पेट्रोल बम फेंका जो संकरी गली में खड़ी एक कार के बहुत करीब जाकर गिरा। पुलिस के मुताबिक इलाके के बदमाश भुप्पी, किशन और राहुल के बीच झगड़ा हो गया था। ये सभी आस-पड़ोस में ही रहने वाले हैं। झगड़े के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और पेट्रोल बम भी फेंके. पुलिस ने बताया कि इन सबके खिलाफ पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं।

  • बीच सड़क पर महिला को चाकू से गोदा, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरफिरे पति ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी को चाकू से गोद दिया। घटना हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज का है। सिरफिरे पति ने अपनी ही पत्नी पर कई बार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे महिला लहूलुहान हो गई वहीं पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक महिला ठेले पर सब्जी बेचने वाले के पास सब्जी लेने जाती है। वहीं पर पीले रंग की जैकेट पहनकर एक शख्स आता है और महिला का मुंह दबाकर पीछे से चाकू से गला रेतने का प्रयास करता है। जब गला रेतने में वह नाकाम हो जाता है तब वह पेट, सीने और गर्दन पर एक के बाद एक चाकू से कई वार कर देता है जिसके बाद महिला असहाय होकर सड़क पर ही गिर जाती है हालांकि कुछ समय बाद लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया महिला की जान बच गई वहीं दूसरी तरफ पति पत्नी पर हमला करके भाग गया

    किसी तरह महिला ने अन्य राहगीरों की मदद से बीच बचाव करते हुए खुद की जान बचाईजानकारी के मुताबिक डालीगंज के बरौलिया की रहने वाले सुमन निषाद बीते रविवार को सुबह डालीगंज के लंबेश्वर पार्क के पास सब्जी लेने गई थी तभी अपनी पत्नी की हत्या की नियत से घर से चाकू लेकर निकला और पीछा करते-करते सब्जी के ठेले पर जा पहुंचा जहां महिला सुमन सब्जी ले रही थीइसके बाद पीड़िता सुमन निषाद के पति बृजमोहन निषाद ने चाकू से कई वार किया। वहीं इस मामले में हसनगंज थाना इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि पीड़िता सुमन के बेटे राहुल निषाद की तहरीर पर सिरफिरे पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे पति को जांच पड़ताल के दौरान लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

  • जालंधर: दाना मंडी में सुबह सुबह युवक की हत्या कर फेंका श’व

    जालंधर, ENS: दाना मंडी डाकघर के पास शनिवार सुबह-सुबह युवक का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। दरअसल, युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा 9 बजे एक राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

    फिलहाल मामले की जांच जारी है। मृतक मुंह पर काफी गहरा घाव है। इससे साफ पता चल रहा है कि उसकी हत्या कर शव वहां पर फेंका गया है। शव पुलिस ने गोपाल नगर से सटी दाना मंडी मोड़ पर स्थित डाकखाने के पास से बरामद किया है। शव मिलने की सूचना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी की माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

  • ठगी के मामले में एयर पोर्ट से महिला गिरफ्तार, देखे वीडियो

    मोगा :  कोलकाता  के एयर पोर्ट से एक महिला के द्वारा ठगी का मामला सामने आया है। मोगा की रहने वाली महिला को पुलिस ने LOC नोटिस जारी कर कोलकाता एयर पोर्ट से गिरफतार कर के आज मोगा की अदालत में किया गया पेश। मिहला के खिलाफ 1.5 से 2 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। 

    वही जानकारी देते हुए जांच अधिकारी पाल सिंह ने कहा कि गुरजंट सिंह पुत्र जोरा सिंह जो के लुधियाना का रहने वाला है, के बयानोँ पर माई वीजा राइट नाम की फर्म जो मोगा में है, बच्चो को विदेश भेजने के नाम से लोगो के साथ 1.5 से 2 करोड़ की ठगी मारने के आरोप में 3 व्यक्तियो पर मामला दर्ज किया गया जिस में एक महिला भी शामिल थी। 

    इस फर्म पर तकरीबन 15 से 16 मामले दर्ज है। जिस को लेकर मोगा पुलिस की ओर से LOC नोटिस जारी किया गया गई थी। जब यह महिला कोलकाता एयर पोर्ट पर पूहंची तो वहा की पुलिस ने उसको गिरफतार कर लिया गया। जिस को आज हमने मोगा की अदालत पेश किया इसका रिमांड लेकर आगे पुछ ताछ की जायेगी।

  • पंजाबः होटल में रेड करने गई पुलिस और वांटेड आरोपियों में चली गोलियां, एक पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर: सांबा में हत्याकेस में वांटेड आरोपियों को पकड़ने अमृतसर आई जम्मू-कश्मीर पुलिस पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी अमृतसर रेलवे स्टेशन के साथ एक होटल में छुपे थे। पुलिस ने जैसे ही छापामारी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवान को अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सिविल लाइन में आरोपियों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

    दोनों आरोपियों को थाना सिविल लाइन की पुलिस ने गिरμतार कर लिया है। अमृतसर पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों को जम्मू-कश्मीर पुलिस गिरμतार करेगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पैक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर 2023 को हत्या का मामला सामने आया था। इस केस में नामजद आरोपी अरुण चौधरी उर्फ अबू जाट और अतुल चौधरी उर्फ रवि फरार हो गए थे।

    पुलिस को इनके अमृतसर में होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर जम्मू कश्मीर के थाना रामगढ़ की पुलिस ने अमृतसर के थाना सिविल लाइन को सूचित किया और थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई राजेंद्र सिंह बतौर गाइड उनके साथ पहुंचे और पूरी कार्रवाई की। जवान ईदू भूषण ने आरोपी अरुण चौधरी को पकड़ लिया, लेकिन अतुल चौधरी ने गोली चला दी जो जवान की कमर में लगी। अमृतसर सिविल लाइन की पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों अरुण चौधरी उर्फ अबू जाट और अतुल चौधरी उर्फ रवि को पकड़ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिविल लाइन की एसएचओ खुशबू शर्मा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की पुलिस द्वारा कल उनके साथ संपर्क किया गया था। जिसके बाद सिविल लाइन के एएसआई राजेंद्र कुमार बतौर गाइड होटल गए थे।

  • घने कोहरे से लोहड़ी की शुरुआत, टूटा 10 सालों का रिकॉर्ड

    चंडीगढ़ः लोहड़ी के दिन की शुरुआत भी घने कोहरे के साथ हुई है। पंजाब, हरियाणा समेत चंडीगढ़ भीषण ठंड की चपेट में है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम है। सड़क पर विजीबिलटी महज 25 से 50 मीटर रही। बीते दिन चंडीगढ़ मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा रहा। जहां 1.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह गुरदासपुर में तापमान 3 डिग्री रहा है। उत्तर भारत में ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिन का तापमान भी 9 डिग्री से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। वैसे ही रातें भी काफी ठंडी हो गयी हैं। रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आई है। 13 जनवरी को पंजाब और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा के लोगों को 14 से 19 जनवरी तक कुछ राहत मिल सकती है। यहां कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी रहेगा। रातें ठंडी रहेंगी, लेकिन दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा। 14 से 19 जनवरी तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। चंडीगढ़ में हालात सामान्य हैं, चंडीगढ़ में सुबह कोहरा रहेगा और दोपहर में धूप निकलेगी। जबकि हिमाचल में 16-17 जनवरी को बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली को छोड़कर पंजाब के सभी जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

    यही हाल हरियाणा का है। हरियाणा के 8 जिलों अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, महिंदरगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तक मौसम सामान्य रहेगा। बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा में स्मॉग का अलर्ट है। 16 जनवरी से यहां का मौसम बदल जाएगा। 16-17 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति और शिमला जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश न होने का एक बड़ा कारण वैश्विक पैटर्न है। सर्दियों के मौसम में अटलांटिक महासागर से आने वाली हवाएँ बर्फबारी लाती हैं।

  • अध्ययन में खुलासा: विदेश जाने के बाद 7 सालों में 74% ने छोड़ा पंजाब

    चंडीगढ़ः पंजाब छोड़कर दूसरे देशों में बसने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड सोशियोलॉजी के ताजा अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। अध्ययन में सामने आया कि पंजाब छोड़कर जाने वालों में 42 फीसदी लोगों का पसंदीदा देश कनाडा है। इसके बाद दुबई 16, ऑस्ट्रेलिया 10, इटली 6, यूरोप और इंग्लैंड में 3-3 फीसदी लोग पहुंच रहे हैं। आश्चर्यजनक रूप से पंजाब छोड़कर दूसरे देश जाने वालों में 74 फीसदी लोग वर्ष 2016 के बाद बाहर गए हैं। अध्ययन टीम में प्रोफेसर शालिनी शर्मा, प्रोफेसर मंजीत कौर और असिस्टेंट फ्रोफेसर अमित गुलेरिया शामिल रहे। राज्य के 13.34 फीसदी ग्रामीण परिवारों में से कम से कम एक सदस्य पलायन कर चुका है।

    इस प्रवास के लिए ज्यादातर लोग अपने घर संपत्ति, सोना और ट्रैक्टर तक बेच रहे हैं। रोजगार के अवसरों में कमी, भ्रष्ट व्यवस्था और नशीली दवाओं का बढ़ता प्रचलन प्रवासन के मुख्य कारण  हैं। अध्ययन से पता चला कि अध्ययन वीजा पर विदेश जाने वालों में महिलाओं की संख्या 65% जबकि पुरुषों की संख्या 35% थी। इस मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। प्रति प्रवासी परिवारों पर औसत 3.13 लाख रुपए का कर्ज…अध्ययन के अनुसार लगभग 56 फीसदी परिवारों ने अपने बच्चों को विदेश भेजने के लिए पैसे उधार लिए। प्रवासी परिवारों द्वारा उधार ली गई औसत राशि 3.13 लाख रुपए प्रति परिवार थी। प्रति प्रवासी परिवार की कुल उधारी में गैर संस्थागत उधारी 38.8 फीसदी और संस्थागत धनराशि 61.2 फीसदी थी।

    राज्य स्तर पर प्रवास के लिए लगभग 14,342 करोड़ रुपये उधार लिए गए। अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि इस पलायन को रोकन के लिए कौशल विकास, उद्यमिता और व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार सृजन और मानव पूंजी में निवेश की तत्काल आवश्यकता है। इसके अलावा सरकार को अलाभकारी और आर्थिक रूप से सुस्त कृषि क्षेत्र को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है जो सरकारी हस्तक्षेप और समर्थन के बिना संभव नहीं। 22 जिलों के करीब 9,492 घरों का सर्वेक्षण…अध्ययन में 22 जिलों के 44 गांवों के करीब 9,492 घरों में से कुल 640 प्रवासियों और 660 गैर प्रवासी परिवारों का साक्षात्कार लिया गया। प्रवासन के आंकड़ों का विश्लेषण करने के लिए वर्ष 1990 से सितम्बर 2022 के मध्य प्रवासन पर विचार किया गया। 

  • जालंधर में नर्स हत्याकांड में हुआ चौकाने वाला खुलासा

     जालंधर :  लांबड़ा के गांव तराड़ में युवती की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। गुरदासपुर की नर्स शमा की ह’त्या विदेश में बैठे व्यक्ति ने करवाई है। जालंधर देहात पुलिस की टीमें लगातार सीसीटीवी चेक कर रही हैं, जिससे हत्यारे तक पहुंच सके। उसे पुर्तगाल में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा धमकियां दी जा रही थी। बता दें कि 26 दिसंबर की सुबह गांव तराड़ के पास स्थित नहर किनारे शमा का शव बरामद हुआ था। शमा पेशे से नर्स थी। शमा की बहन नेहा ने पुलिस को बताया था कि वह खांबड़ा चर्चा में आई थी। जिसके कुछ दिन बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ। पहले तो पुलिस मामले में एक्सीडेंट के एंगल पर जांच कर रही थी। इस मामले में अधिकारियों द्वारा 3 टीमें गठित की गई हैं। जोकि की गहनता से जांच कर रही है।

    पुलिस 18 दिन से इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। शमा क्रिसमस वाले दिन नकोदर चौक से ऑटो में बैठ कर खांबरा चर्च तक आई थी। जिसके बाद पुलिस आगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो काला सिंघा के पास एक सीसीटीवी में शमा कैद हुई है। फिलहाल आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को एक लीड मिली है, जिसके आधार पर जल्द पुलिस सुपारी लेकर हत्या करने वाले की पहचान कर लेगी। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि शमा को विदेश पुर्तगाल में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा धमकियां दी जा रही थी। उसी ने सुपारी देकर शमा की ह’त्या करवाई है। पुलिस जल्द हत्यारे को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी को भी केस में नामजद करेगी।