जालंधर में नर्स हत्याकांड में हुआ चौकाने वाला खुलासा

 जालंधर :  लांबड़ा के गांव तराड़ में युवती की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। गुरदासपुर की नर्स शमा की ह’त्या विदेश में बैठे व्यक्ति ने करवाई है। जालंधर देहात पुलिस की टीमें लगातार सीसीटीवी चेक कर रही हैं, जिससे हत्यारे तक पहुंच सके। उसे पुर्तगाल में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा धमकियां दी जा रही थी। बता दें कि 26 दिसंबर की सुबह गांव तराड़ के पास स्थित नहर किनारे शमा का शव बरामद हुआ था। शमा पेशे से नर्स थी। शमा की बहन नेहा ने पुलिस को बताया था कि वह खांबड़ा चर्चा में आई थी। जिसके कुछ दिन बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ। पहले तो पुलिस मामले में एक्सीडेंट के एंगल पर जांच कर रही थी। इस मामले में अधिकारियों द्वारा 3 टीमें गठित की गई हैं। जोकि की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस 18 दिन से इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। शमा क्रिसमस वाले दिन नकोदर चौक से ऑटो में बैठ कर खांबरा चर्च तक आई थी। जिसके बाद पुलिस आगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो काला सिंघा के पास एक सीसीटीवी में शमा कैद हुई है। फिलहाल आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को एक लीड मिली है, जिसके आधार पर जल्द पुलिस सुपारी लेकर हत्या करने वाले की पहचान कर लेगी। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि शमा को विदेश पुर्तगाल में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा धमकियां दी जा रही थी। उसी ने सुपारी देकर शमा की ह’त्या करवाई है। पुलिस जल्द हत्यारे को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी को भी केस में नामजद करेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *