पंजाबः मरीज का हाल जानने पहुंचे व्यक्ति का अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी, देखें वीडियो 

मोगाः शहर में चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। वहीं ताजा मामला मेन बाजार डॉक्टर मोहम्मद सदीक वाली गली से सामने आया है। जहां एक व्यक्ति संजीव कुमार अपने दोस्त की माता का अस्पताल में पता लेने आया था। हाल जानने के बाद जब वह अस्पताल से बाहर निकला तो उसका बाहर खड़ा मोटरसाइकिल गायब था। इस दौरान व्यक्ति ने काफी देर तक आसपास तलाश की। काफी देर तक तालाश करने के दौरान जब उसका बाइक नहीं मिला तो उसने सीसीटीवी फुटेज चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स मोटरसाइकिल के पास खड़ा दिखाई दिया। उक्त शख्स वहां पर काफी देर फोन पर बात करता रहा। उसके बाद कुछ मिनटों में वह मोटरसाइकिल को लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी संबंधित थाना की पुलिस को दे दी गई है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *