Blog

  • इस गांव के घर-घर में है हवाई जहाज, प्लेन पर उड़कर जाते हैं ऑफिस!

    इस गांव के घर-घर में है हवाई जहाज, प्लेन पर उड़कर जाते हैं ऑफिस!

    कैलिफोर्नियाः आजकल हर किसी के घर में या तो गाड़ी या फिर बाइक होती है। कहीं भी जाना हो, वे गाड़ी निकालकर चल पड़ते हैं। आज हम आपको जिस गांव के बारे में बताने वाले हैं, वहां लोगों के पास गाड़ी नहीं, सीधा हवाई जहाज रहता है। उनके लिए ये उतना ही सामान्य है, जितना हमारे लिए गाड़ियां। दफ्तर जाने से लेकर परिवार के साथ खाना खाने जाने के लिए भी ये लोग हवाई जहाज का ही इस्तेमाल करते हैं। आपको सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन अमेरिका के कैलिफोर्निया में ऐसा गांव मौजूद है, जहां पर हर किसी के घर के सामने एक एयरक्राफ्ट खड़ा रहता है। इन्हें कहीं भी जाना हो, गाड़ी की तरह सीधा प्लेन निकल पड़ता है। ये गांव चर्चा में तब आया, जब इससे जुड़े हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। यहां की लड़कों की चौड़ाई देखकर आपको रनवे जैसी फीलिंग आएगी।

    कैलिफोर्निया में कैमरन एयर पार्क नाम की ये जगह, आम गावों से अलग है। यहां चौड़ी-चौड़ी सड़कें बनी हैं, ताकि इनका इस्तेमाल रनवे की तरह हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए किया जा सके। इस गांव के हर घर के बाहर गैराजी तरह ही हैंगर बने हुए हैं, जहां वे अपने एयरक्राफ्ट को खड़ा करते हैं। लोगों को कहीं भी जाना होता है, वे हवाई जहाज से ही जाते हैं। दिलचस्प बात ये भी है कि यहां रहने वाले ज्यादातर लोग पायलट हैं और अपने एयरक्राफ्ट को वे खुद ही उड़ाते हैं।

    ये एक तरह की फ्लाई इन कम्युनिटी है, जहां शनिवार की सुबह इकट्ठा होकर लोग साथ में लोकल एयरपोर्ट तक जाते हैं। एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका में ऐसे 610 एयर पार्क हैं, जहां घर-घर में प्लेन मौजूद है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जो एयरफील्ड बने थे, उन्हें बदला नहीं गया और उन्हें रेसिडेंशियल एयर पार्क बना दिया गया। यहां रिटायर्ड मिलिट्री पायलट रहते हैं। 1946 के दौरान अमेरिका में कुल 4 लाख पायलट थे, जिन्होंने इन एयर पार्क्स में रहना शुरू किया। कैमरन पार्क साल 1963 में बना था और यहां कुल 124 घर हैं। यहां सड़कों के नाम भी एयरक्राफ्ट्स के नाम पर ही रखे गए हैं और स्ट्रीट साइन भी एयरक्राफ्ट फ्रेंडली बनाए गए हैं।

  • नायब तहसीलदार सहित 6 लोगों पर FIR दर्ज

    नायब तहसीलदार सहित 6 लोगों पर FIR दर्ज

    हरियाणाः गुरुग्राम के कस्बा सोहना के नायब तहसीलदार सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उन पर रजिस्ट्री रिकॉर्ड में गड़बड़ी करते हुए दस्तावेज बदलने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर सोहना सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव धुनेला निवासी बलवान सिंह ने सिटी पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2019 में सोहना तहसील में फर्स्ट सप्लीमेंट्री कोलेब्रेशन एग्रीमेंट कराया था। इसी बीच पिछले दिनों उसे दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे एक केस के लिए इस एग्रीमेंट व वसीका की एक कॉपी अदालत में दायर करने के लिए चाहिए थी।

    जनवरी 2023 में उसने सोहना तहसील में नकल कॉपी के लिए आवेदन किया था। निर्धारित समय के अंदर उसे नकल की कॉपी नहीं दी गई। तहसील का स्टाफ उसे टाल-मटोल करता रहा। इसके बाद बलवान सिंह ने सोहना तहसील में दोबारा आवेदन कर दिया। तहसील के स्टाफ ने उसे 6 फरवरी को नकल कॉपी देने के आश्वासन दिया था। 6 फरवरी को फिर से वह तहसील में पहुंचा तो स्टाफ ने उन्हें जल्द कॉपी देने की बात कही। इसके बाद बलवान सिंह ने वसीका रजिस्टर चेक किया तो पता चला कि उसमें दस्तावेज बदले जा चुके हैं।

    बलवान सिंह का आरोप है कि यह कागजात एक बुक डिपो संचालक व दीपक अग्रवाल के साथ मिलकर बदले गए हैं। इसके बाद उसने सिटी पुलिस में शिकायत दी। सिटी पुलिस ने शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार लच्छीराम, रजिस्ट्री क्लर्क रजनी, चपरासी नीरज, सहायक हरि अमबाता कपिल देव व दीपक अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। बलवान का आरोप है कि दीपक के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कई मामले दर्ज है।

  • धरना लगाकर सड़क पर बैठी कौमी इंसाफ मोर्चा, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो 

    धरना लगाकर सड़क पर बैठी कौमी इंसाफ मोर्चा, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो 

    मोहालीः चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर आज फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। आज फिर सिख संगठनों के 31 मेंबरों के जत्थे ने चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की। उन्होंने पंजाब सीएम भगवंत मान के घर की तरफ कूच किया था। जिन्हें पुलिस ने रोक लिया है। वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ पुलिस भारी फोर्स के साथ बैरिकेड लगाकर तैनात है। जिसके बाद सिख संगठन वहीं सड़क पर बैठ गए हैं। वहीं कल हुई हिंसा के बाद पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट पर है। मौके पर मीडिया को एक साइड कर दिया गया है।

    बता दें कल प्रदर्शनकारियों ने रोके जाने पर पुलिस वालों को तलवार और डंडों से पीटा था। चंडीगढ़ में दर्ज एफआईआर में पुलिस का दावा है कि उनके हथियार और टियर गैस गन भी लूटी गई। पुलिस ने यह भी कहा कि धरना देने वालों में 12 प्रो खालिस्तानी संगठन है। जिन्होंने खालिस्तान समर्थक नारे भी लगाए। पुलिस ने प्रदर्शन के प्रबंधकों पर हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज किया है।

  • शार्ट फिल्म सुनेहा का टीजर लॉन्च, देखें वीडियो

    शार्ट फिल्म सुनेहा का टीजर लॉन्च, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः शार्ट फिल्म सुनेहा का आज चंडीगढ़ के निजी होटल में टीजर लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म के निर्देशक सुखविंदर शर्मा ने बताया की इस फिल्म का उद्देश्य नशे के खिलाफ सरकारों और आमजन को सचेत करना है। फिल्म में आकाश दीप सिंह और अदाकारा अंचल शर्मा है। फिल्म की अवधि 30 मिनिट है। फिल्म को पंजाब में ही शूट किया गया। फिल्म में संगीत और आवाज का जादू जयपाल सहित ने बिखेरा है।

  • व्यक्ति से पैसे छीनकर फरार हुए 3 लुटेरे 

    व्यक्ति से पैसे छीनकर फरार हुए 3 लुटेरे 

    अमृतसरः शहर में लूटपाट के वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं आज अलसुबह लुटेरों द्वारा वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यह मामला सुंदर नगर इलाके का है। जहां लुटेरो ने एक व्यक्ति को निशाना बनाया है। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पीड़ित के पैसे छीनकर लुटेरे भाग रहे है।

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए बटाला रोड रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह 5 बजे लुटेरों ने सुंदर नगर स्थित रेलवे लाइनों के पास 3 लुटेरों ने उन पर हमला किया। पहले पीटा, फिर कपड़े फाड़कर जेब में रखे 6 हजार रुपए लूट कर ले गए। विजय कुमार ने बताया कि एक लुटेरा दूसरे को बार-बार पिस्टल निकालने के लिए कह रहा था। जेब से पैसे निकालते ही तीनों फरार हो गए।

  • जालंधर: मशहूर कॉमेडियन काके शाह के खिलाफ पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचा पीड़ित पक्ष, देखें वीडियो

    जालंधर: मशहूर कॉमेडियन काके शाह के खिलाफ पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचा पीड़ित पक्ष, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में मशहूर कॉमेडियन काके शाह पर कुछ समय पहले विदेश भेजने का नाम पर ठगी के आरोप लगे थे। इस संबंध में थाना 3 की पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर शिकायत दर्ज की थी। लेकिन अब पीड़ित का आरोप है कि काके शाह पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते वह आज काके शाह के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में मांग पत्र देने पहुंचे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि काके शाह पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते वह अब विदेश भाग गया है।

    घटना संबंधी नवनीत आनंद निवासी रस्ता मोहल्ला ने बताया कि कॉमेडियन काके शाह ने मुझे विदेश भेजने का वादा किया था। जिसके बाद उसने 10 लाख की मांग की थी। जिसमें से हमने उसे 6 लाख रुपए दे दिए थे। लेकिन बाकी 4 लाख वीजा आने के बाद का कहा था। लेकिन वह पैसे लेकर भी वीजा तक नहीं लगवा रहा था। आनंद का आरोप है कि पुलिस काके शाह पर इतनी मेहरबान रही कि मेरी शिकायत देने के बावजूद उस पर करीब 5 महीने बाद मामला तो दर्ज कर दिया था।

    लेकिन उसकी गिरफ्तारी कभी नहीं की गई। जिसके चलते अब वह विदेश चला गया है। उनका आरोप है कि काके शाह ने कई बार उन्हें यह धमकियां भी दी हैं कि मेरी पहुंच बहुत ऊपर तक है पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसी के चलते वह आज काके शाह की गिरफ्तार को लेकर पुलिस कमिश्नर के पास मांग पत्र देने पहुंचे है और न्याय की मांग की है। 

  • अरलू स्कूल में करवाई गई सड़क सुरक्षा पर पेंटिंग प्रतियोगिता 

    अरलू स्कूल में करवाई गई सड़क सुरक्षा पर पेंटिंग प्रतियोगिता 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 4 हाउसों में से 25 बच्चों ने भाग लिया।  पेंटिंग प्रतियोगिता में वर्षा तथा दीपक और आंचल दिक्षा प्रथम स्थान पर, महक  तथा प्रियांशु द्वितीय स्थान पर और आदर्श द्रोण, श्वेता तृतीय स्थान पर रहे। जबकि नारा लेखन प्रतियोगिता में कार्तक और आदित्या प्रथम स्थान पर, महक और मुस्कन द्वितीय स्थान पर, आंचल, आदित्या और राजेश तृतीय स्थान पर रहे।

    इस मौके  पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता कौंडल द्वारा विजेता बच्चों को प्रार्थना सभा में पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्या ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रधानाचार्या ने कहा कि दुर्घटनाओं का कारण वाहनों में तकनीकी खराबी नहीं बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करना और गलत ढंग से वाहन चलाना है। शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार समय-समय पर विद्यालय में अनेक गतिविधियों द्वारा बच्चों को इस और जागरूक किया जाता है। जिसमें क्विज कंपटीशन, पेंटिंग कंपटीशन, स्लोगन राइटिंग और जागरूकता रैली भी निकाली जाती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जिनका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है, उनका मोटरसाइकिल या गाड़ी चलाना गैरकानूनी है। दोपहिया वाहनों पर बैठते समय चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले यात्री को भी हेलमेट पहनना चाहिए। बढती सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण यातायात नियमों का उल्लंघन, निर्धारित गति सीमा से तेज वाहन चलाना और नशा करके वाहन चलाना है। पिछले सप्ताह सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई थी। 

    इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्यों में एन एस एस प्रभारी पवन शर्मा, प्रवक्ता देवराज सौंखला,  यशपाल, सुरेश कुमार नीलम कुमारी,बनिता देवी, अंकेश राणा सहित स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे ।
     

  • राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें, SGPC ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

    राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें, SGPC ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने प्रस्ताव पास कर इसके सदस्य बीएस सियालका के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा डेरा मुखी राम रहीम को पैरोल देने के लिए जारी 20 जनवरी 2023 के आदेश को रद्द करने की मांग की है। याचिका हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल की गई है और इस पर जल्द सुनवाई होगी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 40 दिन की पैरोल देते हुए नियमों का सीधे-सीधे उल्लंघन किया है।

    डेरा प्रमुख दुष्कर्म व हत्या जैसे मामलों में सजा काट रहा है। पंजाब में भी उसके खिलाफ कई मामले में दर्ज हैं। उसके अनुयायियों द्वारा कथित तौर पर गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान किया गया। जिस पर सिखों व उसके अनुयायियों में कई बार विवाद हुआ। इसके चलते पंजाब में कई बार विरोध मार्च, पंजाब बंद, पंजाब में सड़कों और रेलवे लाइनों की नाकाबंदी की गई थी। डेरा प्रमुख को पैरोल देने से सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं व पंजाब में शांति को खतरा पैदा हो गया है।

    याचिका में कोर्ट से मांग की गई कि इस याचिका के विचाराधीन रहने तक डेरा प्रमुख की पैरोल रद्द कर उसे जेल में वापस भेजा जाए। याचिका में हरियाणा के मुख्य सचिव, गृह सचिव, रोहतक के आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, पंजाब के गृह विभाग के प्रधान सचिव, केंद्रीय गृह सचिव, सुनारिया जेल अधीक्षक, डीसी रोहतक व डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को प्रतिवादी बनाया गया था।

  • चाइना डोर से सॉफ्टबॉल खिलाड़ी का कटा जबड़ा, लगे 39 टांके

    चाइना डोर से सॉफ्टबॉल खिलाड़ी का कटा जबड़ा, लगे 39 टांके

    लुधियानाः पंजाब सरकार और डीजीपी की सख्ती के बावजूद चाइना डोर का कहर जारी है। चाइना डोर के कई लोगों सहित पक्षी घायल हो चुके है। वहीं इस घातक डोर से अब सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी लवप्रीत कौर चाइना डोर की चपेट में आ गई। चाइना डोर की चपेट में आने से लवप्रीत का जबड़ा और जीभ कट गई। जिसे उपचार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी देते हुए लवप्रीत के पिता ने बताया कि यह घटना 1 फरवरी की है, जब वह अपना 10 दिन का टूर खत्म कर घर आ रही थी।

    इसी बीच जब वह बस से उतरी और बस स्टैंड पर उसका भाई मनप्रीत उसे स्कूटी पर लेने आया। भाई के साथ स्कूटी पर जा ही रही थी कि रास्ते में शरीफ पुरा वाले पुल के के पास चाइना डोर लवप्रीत के चेहरे से टकरा गाई, जो जीभ और उसके जबड़े को काट गई। डॉक्टरों ने उसकी जीभ पर 35 और जबड़े पर 4 टांगे लगाए है। 

  • बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की डेढ़ माह की बेटी का अपहरण, मचा हड़कंप

    बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की डेढ़ माह की बेटी का अपहरण, मचा हड़कंप

    घेराबंदी देख बच्ची को रास्ते में छोड़कर भागे बदमाश

    नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की बेटी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में इलाके में नाकाबंदी कर दी। इसके चलते बदमाश बच्ची को रास्ते में छोड़कर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना देशबंधु रोड के रानी झांसी रोड ईदगाह के पास की है। बीजेपी दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष बासु रूखड की पत्नी अपनी डेढ़ महीने की बच्ची को लेकर जा रही थीं।

    उसी दौरान रास्ते में बाइक सवारों ने बच्ची को गोद से छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी श्वेता चौहान पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। इस दौरान बदमाश बच्ची को रास्ते में छोड़कर  भाग गए। पुलिस ने आधे घंटे में बच्ची को ढूंढ़कर परिजनों के हवाले कर दिया। इस दौरान लोगों ने दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। इस दौरान बदमाश बच्ची को रास्ते में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आधे घंटे में बच्ची को ढूंढ़कर परिजनों के हवाले कर दिया। इस दौरान लोगों ने दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए।

    इस घटना को लेकर डीसीपी श्वेता चौहान का कहना है कि सबसे बड़ी बात यह रही कि आधे घंटे में दिल्ली पुलिस ने बच्ची को ढूढ़कर परिवार के हवाले कर दिया। सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। दिल्ली प्रदेश वाइस प्रेसिडेंट व पूर्व निगम पार्षद जयप्रकाश जेपी का कहना है जिस तरह से ऐसी वारदातें हो रहीं हैं, उनको लेकर हम दिल्ली पुलिस से मीटिंग करेंगे। बच्ची अपनी मां के साथ माता रानी झंडेवाली के दर्शन करने के लिए निकली थी। उसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने बच्ची को गोद से छीन लिया और फरार हो गए। बड़ी बात है कि दिल्ली पुलिस ने आधे घंटे में बच्ची को ढूंढ़ लिया। बच्ची के परिवार में खुशी है।