Blog

  • Jalandhar News: इस इलाके में 2 पक्षों में हुई झड़प, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में 2 पक्षों में हुई झड़प, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा इलाके में 2 पक्षों में झड़प हो गई। इस झड़प में गाड़ी का शीशा टूट गया। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। गाड़ी में सवार सनी नाथ ने बताया कि वे गाड़ी में सवार थे। इस दौरान गाड़ी पर गुरु रविदास महाराज जी की तस्वीर और धार्मिक प्रतीक लगे हुए थे। सनी नाथ के अनुसार, हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में गाड़ी के पिछले हिस्से का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने न केवल उनके साथ मारपीट की कोशिश की, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया है।

    पीड़ित सनी नाथ ने बताया कि हमलावर उनके ही पड़ोस की पिछली गली के रहने वाले हैं। विवाद की जड़ एक पुरानी कहासुनी बताई जा रही है। सनी का आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और जब उन्होंने विरोध किया, तो उन्होंने हथियारों और पत्थरों से हमला बोल दिया। घटना स्थल की तस्वीरों में बिखरे हुए कांच और टूटी हुई कुर्सियां साफ देखी जा सकती हैं, जो हमले की गंभीरता को दर्शाती हैं।

    पीड़ित ने कहा कि घटना की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम और नजदीकी थाने को दी गई थी। इसके बावजूद, पुलिस टीम को मौके पर पहुंचने में काफी समय लगा। सनी नाथ का कहना है कि 112 नंबर पर कॉल करने के बाद भी प्रशासन ने तत्परता नहीं दिखाई, जिससे हमलावरों को भागने का मौका मिल गया। वे अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

  • Lucky Patial Gang ने प्रॉपर्टी डीलर के Murder के बाद अब इनको दी धमकी, Audio Viral

    Lucky Patial Gang ने प्रॉपर्टी डीलर के Murder के बाद अब इनको दी धमकी, Audio Viral

    चंडीगढ़ः बीती दोपहर चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर चरणजीत सिंह चन्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने चरणजीत को उसकी कार में ही मौत के घाट उतार दिया था।

    वहीं इस घटना में लक्की पटियाल गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके घटना की जिम्मेदारी ली है। अब लकी पटियाल ने एक मामले को लेकर ऑडियो भी जारी किया है जिसमें वह इसकी जानकारी दे रहा है। उन्होंने ऑडियो में कहा कि चन्नी के प्रति अब कुछ लोग सहानुभूति जता रहे हैं, उन्हें भी जल्द ही तैयार रहना चाहिए। वह उनके दुश्मनों के साथ रहता था, इसलिए उसे सबक सिखाया गया है और उसकी अब भी वही स्पोर्ट कर रहे हैं जो उसके साथ क्राइम पार्टनर हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/singer-mankirt-aulakh-receives-open-threat-from-gangster/

    उसने कहा कि इसके बाद पंजाबी गायक मनकीरत औलख और जुगनू को भी जल्द ही सबक सिखाया जाएगा। जुगनू पहले बच गया था, लेकिन अब जब भी वह मारेगा मनकीरत और जुगनू दोनों को इकट्ठे ही मारेगा। ऑडियो में वह आगे बोलते हुए कहता है कि अपनी दूसरे देशों की पोस्ट शेयर कर रहे हैं और रह किसी और जगह पर रहे हैं, उसका भी उन्हें सब पता है। सबका हिसाब लिया जाएगा।

  • कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी की बर्फबारी की संभावना

    कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी की बर्फबारी की संभावना

    देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदला है। देर रात से ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। देहरादून समेत कई जिलों में सुबह से बादल लगे हुए हैं। पहाड़ों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी सूचना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय ​बिजली चमकने और 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में 24 मार्च तक इसी तरह का मौसम रह सकता है।

    खासकर पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का दौर रह सकता है, जबकि मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा। बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है। आज भी चारों धाम में बर्फबारी होने की सूचना है। उत्तरकाशी जिले में देर रात से ही कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच चार धाम यात्रा को लेकर यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 19 अप्रैल से यात्रा शुरू होनी है। एक माह का समय बचा हुआ है। धामों में स्थानीय लोग और प्रशासन की टीमें पहुंचने लगी हैं, तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन जिस तरह का मौसम बना हुआ है, उससे तैयारियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

     

  • Jalandhar News: ढाबे पर चाय पीने आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ढाबे पर चाय पीने आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक ढाबे पर चाय पीने आए एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस टीम एएसआई धर्मपाल टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

    पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई पहचान पत्र मिलने के कारण शव ही पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति अधेड़ था और 50 साल से ज्यादा उम्र का लगता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटों तक पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। लोगों के बयान ले लिए हैं। उनका कहना है कि सुबह ही व्यक्ति चाय पीने के लिए आया था। चाय पीते-पीते ही उसे घबराहट होने लगी। उसे वहीं बेंच पर लेटाया गया और पानी पिलाया गया, लेकिन उसकी 10 मिनट बाद ही मौत हो गई। पुलिस ने डेडबॉडी को सिविल अस्पताल की मोर्चरी के लिए भिजवा दिया है।

    ढाबा चलाने वाले तिलक राज ने बताया कि एक व्यक्ति सुबह उसके पास आया था। उसने चाय मांगी। उसे चाय बनाकर दी। चाय पीते ही वह कहने लगा कि उसे घबराहट हो रही है। इतने में उसने उसे पानी पिलाया और वहीं बैंच पर लिटा दिया। 10 मिनट के करीब वह घबराहट में रहा और इसके बाद दम तोड़ दिया। उसके पास से एक पर्ची मिली है जिस पर राजा नाम लिखा है। इस इसे नहीं जानता न ही ये कभी पहले ढाबे पर आया है।

     

     

  • Punjab News: 45 लाख खर्च करके विदेश गए 21 वर्षीय नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: 45 लाख खर्च करके विदेश गए 21 वर्षीय नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

    पटियालाः अमेरिका में पंजाबी नौजवान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार नौजवान समाना के नजदीक गांव फतेहपुर का रहने वाला है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय गुरदास सिंह पुत्र दविंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कैलिफोर्निया में 15 मार्च को गोली लगने से मौत हो गई। मृतक गुरदास सिंह के पिता दविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा साल 2023 में प्लस टू करने के बाद वर्क परमिट पर कैलिफोर्निया (अमेरिका) चला गया था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅਮਰੀਕਾ ‘ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ, ਪਿੰਡ ‘ਚ ਸੋਗ ਦੀ ਲਹਿਰ

    गुरदास सिंह वहां पर पीआर भी हो चुका था। बीती 15 मार्च को जब वो कार चला रहा था, तो उस पर किसी व्यक्ति ने गोली चला दी जो गुरदास सिंह को लगी। गुरदास सिंह की गोली लगने के बाद मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस बात की कोई जानकारी नहीं कि गोली क्यों मारी गई। दविंदर सिंह ने कहा कि उनको इस घटना की सूचना कैलिफोर्निया में रहते उनके भाई दीपक सिंह ने दी।

    दविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने 45 लाख रुपए खर्च करके अपने बेटे को अमेरिका भेजा था। कुछ समय पहले ही उसको काम मिला था। उन्होंने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को मांग करते हुए कहा कि गुरदास सिंह के शव को भारत लाने के लिए उनकी मदद की जाए। मृतक गुरदास सिंह का परिवार पहले हरियाणा में हावड़ा, जिला कैथल में रहता था।

     

     

  • शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 1953 अंक गिरा सेंसेक्स

    शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 1953 अंक गिरा सेंसेक्स

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज 19 मार्च को बड़ी गिरावट देखने को मिली। दरअसल, बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1953 अंकों की भारी गिरावट आई और यह 74751 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी भी लगभग 525 अंक लुढ़ककर कारोबार कर रहा है। वीरवार को एशियाई बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान में रहे। सभी प्रमुख सूचकांकों में नुकसान देखने को मिला। वॉल स्ट्रीट में रातोंरात गिरावट के बाद जापान का निक्केई लगभग 2.5 परसेंट गिरा और टॉपिक्स में लगभग 1.8 परसेंट की गिरावट देखी गई। वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग 2.6 परसेंट तक लुढ़क गया और कोस्डैक में भी करीब 1.7 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई।

    ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी कमजोर खुला और लगभग 1.5 परसेंट नीचे कारोबार करता नजर आया। बुधवार, 18 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार बंद होने तक सभी प्रमुख इंडेक्स अपने निचले स्तर तक पहुंच गए। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 768.11 अंक या 1.63 परसेंट की भारी गिरावट के साथ 46225.15 पर बंद हुआ। S&P 500 में भी 1.36 परसेंट की गिरावट आई और यह 6624.70 पर बंद हुआ।

    वहीं, Nasdaq Composite 1.46 परसेंट गिरकर 22152.42 पर बंद हुआ। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट की दो बड़ी वजहें रहीं। पहली वजह- अमेरिकी फेड रिजर्व का ब्याज दरों को 3.50-3.75 परसेंट तक स्थिर रखना और दूसरी वजह- ईरान में युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 111 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा का उछाल आना है इससे दुनियाभर में महंगाई बढ़ने की आशंकाएं तेज हो गई हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 4 परसेंट तक बढ़ गई हैं। US West Texas Intermediate (WTI) कच्चा तेल लगभग 3.1 परसेंट बढ़कर 99.31 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। वहीं, Brent क्रूड ऑयल लगभग 4.1 परसेंट बढ़कर 111.59 प्रति बैरल पर है।

     

     

  • आज का राशिफल, 19 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 19 मार्च 2026

    फ्यूचर पंचांग अनुसार आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज गुरुवार का दिन है। आज नूतन वर्ष प्रारम्भ, उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, युगादि, चैत्र अमावस्या, इष्टि, पञ्चक, गण्ड मूल, सर्वार्थ सिद्धि योग, आडल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा मीन राशि में भ्रमण करेंगे।

    वहीं उसके बाद मीन राशि में संचरण करेंगे। वहीं आज सूर्य, चंद्रमा, शनि और शुक्र के संयोग से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। साथ ही आज उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र है। ऐसे आज मिथुन राशि वालों नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं कर्क राशि वालों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और लंबी यात्रा के योग बनेंगे। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

    मेष राशिफल: यह योग आपके बारहवें भाव में बन रहा है, जिससे खर्चों में वृद्धि और विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ के संकेत हैं। मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और ध्यान-योग से लाभ मिलेगा।

    वृषभ राशिफल: आपके ग्यारहवें भाव में यह योग बन रहा है, जो आय और लाभ का भाव है। नए स्रोतों से धन लाभ होगा, इच्छाएं पूरी होंगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नेटवर्किंग से फायदा होगा।

    मिथुन राशिफल: दसवें भाव में बना यह योग करियर में उन्नति का संकेत दे रहा है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

    कर्क राशिफल: भाग्य भाव में यह योग बनने से किस्मत आपका साथ देगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और लंबी यात्रा के योग बनेंगे। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।

    सिंह राशिफल: आठवें भाव में यह योग अचानक घटनाओं का संकेत दे रहा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और निवेश सोच-समझकर करें। रिसर्च और रहस्यमयी विषयों में रुचि बढ़ सकती है।

    कन्या राशिफल: सातवें भाव में बना यह योग दांपत्य जीवन के लिए शुभ है। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा और नए संबंध बन सकते हैं।

    तुला राशिफल: छठे भाव में यह योग शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

    वृश्चिक राशिफल: पांचवें भाव में बना यह योग प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में शुभ रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और निवेश से लाभ के योग हैं।

    धनु राशिफल: चौथे भाव में यह योग पारिवारिक सुख और संपत्ति से जुड़ा है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और वाहन या प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है।

    मकर राशिफल: तीसरे भाव में बना यह योग साहस और पराक्रम बढ़ाएगा। छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संचार कौशल बेहतर होगा।

    कुंभ राशिफल: दूसरे भाव में यह योग धन और वाणी से जुड़ा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।

    मीन राशिफल: लग्न भाव में बना यह योग आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

     

  • नवरात्र मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 850 पुलिसकर्मी व 4 एसीपी संभालेंगे सुरक्षा की कमान, देखें वीडियो

    नवरात्र मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 850 पुलिसकर्मी व 4 एसीपी संभालेंगे सुरक्षा की कमान, देखें वीडियो

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने माता मनसा देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश

    पंचकूला:- 19 से 27 मार्च तक नवरात्र के दौरान पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए पंचकूला पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में आज डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर का दौरान कर अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्र मेला के दौरान पंचकूला सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इस कारण पुलिस का प्रयास रहेगा कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चूक न हो और न ही भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो। उन्होंने बताया कि मेले में करीब 850 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 4 एसीपी स्तर के अधिकारी पूरे आयोजन पर निगरानी रखेंगे। जिसमें माता मनसा देवी मंदिर में सुरक्षा का जिम्मा एसीपी दिनेश संभालेंगे।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने ड्यूटी इंचार्ज अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से शालीनता से पेश आए व नम्रतापूर्वक व्यवहार रखें और यदि किसी को मदद की आवश्यकता हो तो तुरंत सहायता प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह पंचकूला पुलिस व बाहर से आए पुलिसकर्मियों के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें माता के मेले में सेवा का अवसर मिला है।

    डीसीपी ने आगे बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान सिविल कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेले के परिसर में अस्थाई नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। इसके अलावा मेला परिसर और उसके आसपास 12 नाके लगाए गए हैं, जहां वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग की जाएगी।

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ईआरवी, पीसीआर और राइडर टीमें लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। साथ ही दूरबीन, बॉडी कैमरा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे परिसर की निगरानी की जाएगी। सभी क्राइम ब्रांच टीमें भी पूरी तरह से एक्टिव रहेंगी।

    डीसीपी के अनुसार न केवल माता मनसा देवी मंदिर बल्कि आसपास के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे काली माता मंदिर कालका, माता शारदा मंदिर त्रिलोकपुर रायपुररानी, चण्डी माता मंदिर और माता समलोठा देवी मंदिर मोरनी पर भी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि मेले के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। श्रद्धालु अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तथा अनावश्यक भीड़भाड़ या भगदड़ की स्थिति पैदा न होने दें। यदि किसी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

    पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर पंचकूला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू दर्शन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन द्वारा हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु बिना किसी भय और असुविधा के माता के दर्शन कर सकें। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • Punjab News : MLA ने पुलिस के साथ अवैध लॉटरी की दुकान पर की रेड, देखें वीडियो

    Punjab News : MLA ने पुलिस के साथ अवैध लॉटरी की दुकान पर की रेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः  जिले में धड़ल्ले से अवैध लॉटरी की दुकानें चल रही हैं। इसी बीच विधायक पराशर ने पुलिस टीम के साथ अवैध लॉटरी की दुकान पर रेड की। जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। रेड के दौरान विधायक पराशर ने SHO पर नाराजगी जताई। उन्होंने सख्त लहजे में पूछा कि उनके इलाके में खुलेआम सट्टा कैसे चल रहा है। विधायक ने कहा कि ये लोग गरीबों को लॉटरी और सट्टे के नाम पर लूट रहे हैं, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    SHO की गैरमौजूदगी में बढ़ा सट्टा कारोबार
    जानकारी के मुताबिक, संबंधित SHO पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर थे। इसी दौरान इलाके में दड्डा सट्टा के कई अड्डे सक्रिय हो गए और धड़ल्ले से काम करने लगे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से मोबाइल फोन, नकदी और सट्टे की पर्चियां बरामद कीं। इसके साथ ही 3 से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ शुरू की गई।

    ‘काका बानिया’ का नाम आया सामने
    पूछताछ के दौरान दुकान पर मौजूद एक करिंदे ने बताया कि यह सट्टा अड्डा “काका बानिया” नाम के व्यक्ति का है। उसने यह भी बताया कि उसे रोज करीब 700 रुपए मजदूरी दी जाती है। करिंदे ने यह भी दावा किया कि उनसे पैसे लेने के लिए कोई पुलिसकर्मी नहीं आता। इस बयान के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

    विधायक का आया सख्त बयान
    विधायक पराशर ने कहा कि हलका सेंट्रल में गरीबों को ठगने का यह खेल अब नहीं चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सट्टा चलाने वाले लोग खुद ही नंबर लिखकर लोगों को धोखा देते हैं।

    राजनीतिक कनेक्शन की होगी जांच
    विधायक ने यह भी कहा कि पहले की एक रेड में भाजपा नेताओं का नाम सामने आया था। अब पकड़े गए लोगों की भी जांच की जाएगी कि उनका संबंध किस राजनीतिक पार्टी से है।

    पुलिस का आश्वासन
    SHO  नरदेव सिंह ने कहा कि सट्टेबाजी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

     

     

     

     

  • Nora Fatehi के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर भड़कीं रेणु भाटिया, लिया सख्त Action, देखें वीडियो

    Nora Fatehi के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर भड़कीं रेणु भाटिया, लिया सख्त Action, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मशहूर बादशाह का टटीरा गाने पर बड़ा एक्शन लेने के बाद अब बॉलीवुड के गीत सरके चुनर तेरी सरकी के गीत में इस्तेमाल आपत्तिजनक शब्दों को लेकर महिला आयोग ने एक्शन लिया है। हरियाणा महिला आयोग ने आपत्तिजनक शब्दों को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाण बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर ऐसे गानों को प्रसारित करने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इस पूरे मामले को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि पहले कभी सुना करते थे कि हॉलीवुड में ऐसे होता है लेकिन अब हमारा बॉलीवुड भी इसी पद्धति पर चल रहा है।

    हमारे बड़ा स्टार हो या छोटा स्टार हो हर कोई रातों-रात अमीर भी होना चाह रहा है, पैसा भी कमाना चाहता है और पॉपुलर भी होना चाह रहा है परंतु हम इस बात के लिए बिल्कुल अफसोस करते हैं लेकिन अपनी संस्कृृति की धज्जियां उड़ा के संस्कृति को गिराकर नहीं। अपनी संस्कृति को धूल में मिलाकर नहीं। कम से कम ऐसा नहीं क्योंकि हम जो कर रहे हैं वह आने वाली जनरेशन पर हमारे युवा पीढ़ी से भी बाद में हमारी अपकमिंग जेनरेशन से उन पर हम क्या संदेश दे रहे हैं। उनकी क्या आइकोन्स बना रहे हैं उनको क्या मैसेज देना चाहते हैं उनका क्या फ्यूचर बनाना चाहते हैं। सरकी चुनरिया करके हम लड़कियों को क्या दिखाना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि इससे पहले बादशाह जिस तरह से घोड़ी बनाना चाह रहा है। लड़कियों को क्या दिखाना चाहते हैं और उसका कॉन्सेप्ट क्या है। घटिया भाषा और घटिया गाना गाकर खुद को हरियाणा का बेटा कहना। उन्होंने कहा कि हरियाणा से बेटी बचाओ शुरु हुआ। राष्ट्रीय महिला आयोग के जरिए से हर राज्य की महिला योग से आवाहन किया कि इस तरह जो बेटियों के लिए सोचते हैं। उनके शो न होने दें। उन्होंने कहा कि बादशाह के गाने में खलबली मची और उसका शो नहीं होने दिया गया। हाल ही में रिलीज हुए गाने सरकी चुनर को लेकर बोलते हुए कहा कि परसो यह गाना रिलीज हुआ और इसमें एक्टर संजय दत्त और नोरा फतेही गाने हैं, उसमें घटियापन था। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके कोई भी फिल्म अप्रूव होती है।

    सेंसर बोर्ड से होती है। इस बार संजय दत्त और नोरा फतेही का गाना पास करने के लिए सेंसर बोर्ड में कौन बैठा था। इसके बारे में पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्या यह भारत की परंपरा है। उन्होंने कहा कि इस गाने का गीतकार ऑस्कर विनर है। इस गाने के पीछे कौन है। ऑस्कर वालों की ऐसी सोच क्यों शेयर करें।