शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 1953 अंक गिरा सेंसेक्स

Written by

in

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज 19 मार्च को बड़ी गिरावट देखने को मिली। दरअसल, बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1953 अंकों की भारी गिरावट आई और यह 74751 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी भी लगभग 525 अंक लुढ़ककर कारोबार कर रहा है। वीरवार को एशियाई बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान में रहे। सभी प्रमुख सूचकांकों में नुकसान देखने को मिला। वॉल स्ट्रीट में रातोंरात गिरावट के बाद जापान का निक्केई लगभग 2.5 परसेंट गिरा और टॉपिक्स में लगभग 1.8 परसेंट की गिरावट देखी गई। वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग 2.6 परसेंट तक लुढ़क गया और कोस्डैक में भी करीब 1.7 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई।

ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी कमजोर खुला और लगभग 1.5 परसेंट नीचे कारोबार करता नजर आया। बुधवार, 18 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार बंद होने तक सभी प्रमुख इंडेक्स अपने निचले स्तर तक पहुंच गए। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 768.11 अंक या 1.63 परसेंट की भारी गिरावट के साथ 46225.15 पर बंद हुआ। S&P 500 में भी 1.36 परसेंट की गिरावट आई और यह 6624.70 पर बंद हुआ।

वहीं, Nasdaq Composite 1.46 परसेंट गिरकर 22152.42 पर बंद हुआ। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट की दो बड़ी वजहें रहीं। पहली वजह- अमेरिकी फेड रिजर्व का ब्याज दरों को 3.50-3.75 परसेंट तक स्थिर रखना और दूसरी वजह- ईरान में युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 111 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा का उछाल आना है इससे दुनियाभर में महंगाई बढ़ने की आशंकाएं तेज हो गई हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 4 परसेंट तक बढ़ गई हैं। US West Texas Intermediate (WTI) कच्चा तेल लगभग 3.1 परसेंट बढ़कर 99.31 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। वहीं, Brent क्रूड ऑयल लगभग 4.1 परसेंट बढ़कर 111.59 प्रति बैरल पर है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *