Home Punjab>Amritsar जालंधरः ढाबे के पास 3 गाड़ियों में हुई टक्कर

जालंधरः ढाबे के पास 3 गाड़ियों में हुई टक्कर

0

जालंधर, ENS: अवतार नगर में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यह हादसा किंग्स ढाबे के पास हुआ है। जहां 3 गाड़ियों में टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक के ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है। जहां स्विफ्ट गाड़ी का टायर फट गया। इस दौरान स्विफ्ट गाड़ी 2 अन्य गाड़ियों में टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार चालक स्पोर्ट्स मार्किट की ओर जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। स्विफ्ट कार चालक पहले इमेज गाड़ी से टकराया, उसके बाद इनोवा गाड़ी से टकरा गई। घटना स्थल से ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में स्विफ्ट गाड़ी बुरी तरह से डैमेज हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here