Home Punjab>Amritsar जालंधरः DD Transport के ट्रक चालक ने व्यक्ति को मारी टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

जालंधरः DD Transport के ट्रक चालक ने व्यक्ति को मारी टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: किशनपुरा रोड पर स्थित मेट्रो अस्पताल के पास ट्रक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त ट्रक DD Transport का है। इस हादसे में व्यक्ति की टांग टूट गई। लोगों का कहना है कि हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक ने व्यक्ति के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। जिसको लेकर लोगों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। वहीं हादसे में व्यक्ति की टांग से काफी खून बह गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ऐबुलेंस को सूचना दी और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए कपूर अस्पताल ले जाया गया।

वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर का क्लीनर जैसे ही ट्रक में बैठने के लिए चढ़ने लगा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और ट्रक के नीचे आ गया। वहीं ट्रक चालक ने उसकी टांग के ऊपर से ट्रक चढ़ा दिया। इस घटना के बाद ट्रक चालक खुद ही घायल व्यक्ति को कपूर अस्पताल में ईलाज के लिए ले गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here