Home Punjab>Amritsar जालंधरः फर्जी वीजा कार्ड को लेकर दिल्ली पुलिस की रेड, 3 काबू

जालंधरः फर्जी वीजा कार्ड को लेकर दिल्ली पुलिस की रेड, 3 काबू

0

जालंधर, ENS: दिल्ली की फर्जी वीजा कांड को लेकर स्पेशल सेल की टीम जांच में जुटी हुई है जिसके चलते स्पेशल सेल की टीम ने जालंधर में  रेड की। इस दौरान स्पेशल सेल की टीम के हाथ कामयाबी भी लगी। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपी संजय की तलाश की जा रही है। वहीं एक अन्य आरोपी अश्वनी ने पुलिस के हाथ लगने के डर से छत से छलांग लगा दी, फिर भी वह पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि रैकेट को चलाने वाले सरगना ने पुराने मोबाइल फोन सिटी से खरीदे थे। इसी के चलते टीम ने मोबाइल फोन बेचने वाले दुकानदार पर पूछताछ की।

इस दौरान जांच में पाया गया कि दुकानदार का इसमें कोई हाथ नहीं है। फोन केवल उसकी दुकान से खरीदा गया था। स्पेशल सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव शेखे के एक युवक जसविंदर सिंह को ट्रेस किया परंतु वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद टीम ट्रेस करते हुए एक अहाते पर पहुंची जहां उसे काबू कर लिया। जसविंदर सिंह को ट्रेस करने के बाद पूछताछ दौरान उसने माना कि उसे मोबाइल के बदले पैसे मिले थे। तीसरा आरोपी को सूरज माडल टाउन से पकड़ लिया। स्पेशल सेल की टीम तीनों आरोपियों को दिल्ली लेकर चली गई। वहीं दिल्ली स्पेशल सेल टीम के अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई करने के बाद ही सारे मामले की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here