Home Punjab>Amritsar जालंधरः ढाबा संचालक पर नशे में धुत आधा दर्जन युवकों ने किया हमला

जालंधरः ढाबा संचालक पर नशे में धुत आधा दर्जन युवकों ने किया हमला

0

जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास देर रात ढाबा संचालक पर आधा दर्जन नशे में धुत युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया और घायल अवस्था में ढाबा संचालक सोनू को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। पीड़ित सोनू ने कहा कि वह अक्सर अपनी दुकान देर रात तक खोलकर रखता था, क्योंकि देर रात तक उसके पास ग्राहक आते हैं। सोमवार को एक युवक नशे की हालत में ग्राहक बनकर दुकान पर आया था। इस दौरान ढाबा संचालक ने उसे रोटी देने से मना किया, जिसके बाद उस समय तो वह वहां से चला गया।

मगर कुछ देर बाद वह आधा दर्जन से ज्यादा युवकों के साथ आया और आते ही उसने ढाबा संचालक से साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना में ढाबा संचालक के पिता को भी चोटे आई है। सोनू ने कहा कि वारदात के वक्त वह दुकान पर अपने पिता के साथ था। आरोपी दुकान के अंदर से करीब दस हजार रुपए भी अपने साथ ले गए। ढाबा संचालक को खून से लथपथ करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं वहां मौजूद लोगों ने घायल ढाबा संचालक को अस्पताल में ईलाज के लिए पहुंचाया। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here