Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: Civil Hospital में ASI की लापरवाही का वीडियो हुआ वायरल

    हथकड़ी पहने आराम से चलता नजर आया कैदी

    लुधियाना: जिले कैदियों के भागने की लगातार खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच एक और वीडियो सिविल अस्पताल का सामने आया है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक एएसआई कैदी का मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल लेकर आया है। लेकिन कैदी आराम से घूमता हुआ मेडिकल करवाने के लिए जा रहा है। इस दौरान पुलिसकर्मी साथियों से मुलाकात करने में व्यस्त है। वीडियों में देखा जा सकता है कि कैदी हाथों में हाथकड़ी लगी हुई है और उसके हाथ में पानी की बोतल है। कुछ समय बाद वह आराम से अस्पताल से बाहर चला गया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा पुलिस की लापरवाही को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि पुलिस प्रबंधन इतनी लापरवाही कैसे कर सकता है। ऐसे में अब यह देखना है कि इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस द्वारा क्या एक्शन लिया जाता है।
  • Short Circuit से लगी आग, 6 मवेशी जिंदा जले

    Short Circuit से लगी आग, 6 मवेशी जिंदा जले

    हिसारः शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है, इस दौरान 6 मवेशियों की मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरा बरामदा जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड और नारनौंद थाना पुलिस को सूचित किया। यह घटना पाली गांव में रहने वाले भूप सिंह के मवेशी बरामदे में रात करीब 12 बजे हुई। आग लगने से किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

    हादसे के समय घर मालिक भूप सिंह अपने दूसरे घर में सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, जिस बरामदे में मवेशी बंधे थे, वहीं ट्रैक्टर के लिए डीजल तेल से भरा एक ड्रम भी रखा था। आग लगते ही ड्रम में रखे तेल ने लपटों को और भड़का दिया, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरा बरामदा जलकर राख हो गया। इस आगजनी में भूप सिंह की चार भैंसें और 2 कटड़ी जिंदा जल गईं। ग्रामीणों ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड कुछ देर से पहुंचती तो आग आसपास के मकानों में भी फैल सकती थी। सूचना मिलने के बाद नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू की। पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत मवेशियों का पोस्टमॉर्टम भी करवाया।

  • पत्नी का हथोड़ी मारकर Murder, खुद भी टंकी में कूदकर की आत्महत्या

    पत्नी का हथोड़ी मारकर Murder, खुद भी टंकी में कूदकर की आत्महत्या

    सांचौरः जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, पति ने हथौड़े से वार कर पहले अपनी पत्नी की हत्या की, बाद में पानी की टंकी में कूदकर सुसाइड कर लिया। परिजन घर पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। घटना कालूपुरा गांव में वीरवार शाम 5 बजे बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को सांचौर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। अभी तक परिजनों ने रिपोर्ट नहीं दी है।

    जानकारी देते थानाधिकारी देवेंद्र सिंह कच्छवाह ने बताया कि वागाराम पुत्र सुखराम बिश्नोई और उसकी पत्नी बाबू देवी के बीच गुरुवार शाम को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर वागाराम ने हथौड़े से बाबू देवी के सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर बाबू देवी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद वागाराम ने घर के पास बने पानी के टंकी में कूदकर अपनी जान दे दी। देर शाम जब परिजन घर पहुंचे, तो उन्होंने बाबू देवी को लहूलुहान हालत में देखा। बाद में टंकी में वागाराम का शव मिला।

    परिजनों ने बताया कि वागाराम का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। वह अक्सर घर वालों को परेशान करता था। करीब एक महीने पहले भी वागाराम ने इसी टंके में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, तब परिजनों ने उसे बचा लिया था। गुरुवार को घटना के समय घर पर पति-पत्नी दोनों ही मौजूद थे। इसी दौरान वागाराम ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर टांके में कूद आत्महत्या कर ली।

  • Karva Chauth पर सुहागिनें जरूर करें यह काम, माता पार्वती का मिलेगा आशीर्वाद

    Karva Chauth पर सुहागिनें जरूर करें यह काम, माता पार्वती का मिलेगा आशीर्वाद

    धर्मः आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में करवा चौथ का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र और अपने वैवाहिक जीवन के लिए कठोर व्रत का पालन करती हैं। यह व्रत पति और पत्नी के बीच प्यार और समर्पण का प्रतीक भी माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ के दिन भगवान गणेश, माता गौरी और भगवान शंकर की पूजा की जाती है। करवा चौथ के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करें, उसके बाद 108 बार ‘ऊं नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें। साथ ही, लाल रंग, पीले रंग या गुलाबी रंग के ही वस्त्र धारण करें और काले रंग के वस्त्र भूल से भी न धारण करें।

    पति की लंबी उम्र के लिए उपाय
    करवा चौथ की पूजा के समय करवा में पानी भरकर माता पार्वती के सामने रखें। मान्यता है कि यह करवा आपके पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक होता है। पूजा के बाद यह जल तुलसी या पीपल के पेड़ की जड़ में चढ़ा दें।

    इसके अलावा, इस दिन अपने घर का बना हुआ भोजन ही प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। बाहर रेस्टोरेंट में जाकर खाना ना खाएं क्योंकि करवा चौथ का निर्जला व्रत पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप जाकर खाना खाएंगे तो वह पवित्रता भंग हो जाएगी।

    जरूरतमंदों को करें दान
    अगर संभव हो तो शाम के समय किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद महिला को भोजन करवाएं या सुहाग सामग्री (जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, कंघी आदि) का दान करें। इससे मां पार्वती की कृपा बनी रहती है।

    इसके अलावा, इसदिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय पति का नाम मन में लेकर जल चढ़ाएं और आशीर्वाद मांगें कि आपके रिश्ते में कभी कोई दूरी न आए। करवा चौथ की रात में चांद देखने के बाद आंगन या खिड़की पर एक दीया जलाकर रखें। यह दीया सौभाग्य का प्रतीक होता है और माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

  • Jalandhar News: सफाई कर्मियों का केंद्र के खिलाफ रोष प्रदर्शन, फूंका पुतला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सफाई कर्मियों का केंद्र के खिलाफ रोष प्रदर्शन, फूंका पुतला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने के मामले में एडवोकेट की गिरफ्तारी के लेकर सफाई कर्मियों की यूनियन ने कंपनी बाग चौक में केंद्र के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूते फेंकने की कोशिश करने के मामले में वकील राकेश किशोर के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। कर्मियों का कहना हैकि इस घटना को लेकर एससी समाज को गहरा दुख हुआ है। केंद्र को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एडवोकेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार नहीं की गई तो 2018 वाला दिन दोबारा केंद्र को याद दिलाएंगे। अगर वकील की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

    बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने सख्त कार्रवाई की है। एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति ने उनके टेंपरेरी रजिस्ट्रेशन को रद्द करने के साथ ही उनका प्रवेश पास (एंट्री पास) भी निरस्त कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति ने वीरवार यानी बीते दिन एक संकल्प पारित किया, जिसमें इस घटना को सीरियस मिसकंडक्ट बताया गया।

    गौर हो कि सीजेआई पर जूता फेंकने की कोशिश का मामला 6 अक्टूबर को सामने आया था। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति ने कहा कि इस प्रकार का अनुशासनहीन और अशिष्ट व्यवहार किसी भी कोर्ट के अधिकारी के लिए बिलकुल अनुचित है। यह पेशेवर आचार संहिता, कोर्ट के शिष्टाचार और सुप्रीम कोर्ट की गरिमा के खिलाफ है। समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि वकील राकेश किशोर का यह व्यवहार न्यायिक स्वतंत्रता, अदालत की कार्यवाही की पवित्रता और बार और बेंच के बीच लंबे समय से चले आ रहे पारस्परिक सम्मान और विश्वास के संबंधों पर एक सीधा प्रहार है।

    एससीबीए की कार्यकारिणी समिति ने विस्तृत विचार-विमर्श के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि राकेश किशोर का एसोसिएशन का सदस्य बने रहना संगठन की गरिमा और अनुशासन के अनुरूप नहीं है। इसलिए, तत्काल प्रभाव से उनकी सदस्यता समाप्त की जाए और उनका नाम एसोसिएशन के सदस्यों की सूची से हटा दिया जाए। इसके साथ ही राकेश किशोर को एससीबीए की ओर से कोई सदस्यता कार्ड जारी किया गया था, उसे भी निरस्त और जब्त कर लिया गया है।

  • Punjab News: स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक पर फायरिंग, बच्चों और स्टाफ में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक पर फायरिंग, बच्चों और स्टाफ में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    फरीदकोटः शहर से थोड़ी दूर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल जंडवाला संधूआं में बच्चों को पढ़ा रहे एक शिक्षक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। इस घटना के दौरान शिक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई।

    जानकारी के अनुसार, मनदीप सिंह बत्रा सरकारी मिडिल स्कूल जंडवाला संधूआं में विज्ञान शिक्षक कार्यरत हैं। जब वह बच्चों को पढ़ा रहे थे कि उसी समय एक पुरुष और एक महिला आए और मनदीप सिंह के पैरों पर 2 गोलियां चलाईं। इस दौरान बत्रा पास में खड़ी एक कार में छिप गए। गोली की आवाज सुनकर बच्चे चीख पड़े और स्कूल में हड़कंप मच गया। जब अन्य शिक्षक, मिड-डे मील वर्कर और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, तो हमलावर मौके से भाग गए। घटना के बाद लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    अध्यापक मनदीप सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह, जिसके साथ उनका पुराना विवाद है, अपनी पत्नी के साथ आया था और उसने स्कूल के अंदर उन पर 2 गोलियां चलाईं है। इस दौरान उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई है। बाद में, आरोपी ने उन पर कुर्सी फेंकी और स्कूल से भाग गया।

    उधर, सादिक थाने के थाना प्रमुख नवदीप भट्टी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है, जिसके चलते हरप्रीत सिंह ने अध्यापक मनदीप सिंह पर गोली चलाई, जिसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: नशा तस्कर मुकेश धोनी के घर पर प्रशासन की कार्रवाई, तोड़ा अवैध निर्माण, देखें LIVE

    Jalandhar News: नशा तस्कर मुकेश धोनी के घर पर प्रशासन की कार्रवाई, तोड़ा अवैध निर्माण, देखें LIVE

    जालंधरः पंजाब सरकार की नशों के खिलाफ युद्ध मुहिम के तहत आज जालंधर में बड़ी कार्रवाई की गई। इंद्रा कॉलोनी वेरका मिल्क प्लांट के पास स्थित नशा तस्कर मुकेश धोनी के अवैध रूप से बनाए गए घर पर सुबह बुलडोजर चलाया गया। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने यह एक्शन लिया। इस दौरान जगह पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिसमें पुलिस कमिश्नर, थाना डिवीजन नंबर-1 के एसएचओ और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

    ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा ने जानकारी देते बताया कि आरोपी मुकेश धोनी पर कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 5 मामले नशा तस्करी के तहत और 3 मामले एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मुकेश धोनी ने जिस बिल्डिंग में अवैध निर्माण किया था, वह नशे की कमाई से बनाई गई थी। इसलिए प्रशासन ने उस संपत्ति को कानूनी कार्रवाई के तहत ध्वस्त किया।

    कार्रवाई के समय आरोपी मुकेश धोनी घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस को आशंका है कि वह जम्मू की ओर फरार है। उसकी तलाश के लिए टीमें सक्रिय हैं। ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति नशा तस्करी के धंधे में लिप्त है और गैरकानूनी ढंग से संपत्ति तैयार कर रहा है, उसके खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Festival सीजन में बाजारों में बढ़ी रोनक, हुल्लड़बाजी करने वालों के पुलिस ने काटे चालान, देखें वीडियो

    Punjab News: Festival सीजन में बाजारों में बढ़ी रोनक, हुल्लड़बाजी करने वालों के पुलिस ने काटे चालान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः त्योहारों का सीजन शुरू होते ही गुरदासपुर के बाजारों में जबरदस्त रोनक देखी जा रही है। करवाचौथ के खास मौके पर आज बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं सजने-संवरने और पूजा की खरीदारी में व्यस्त रहीं। आने वाले दिनों में धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के चलते बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। शहर ही नहीं, ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए जगह-जगह पुलिस नाके लगाए गए हैं।

    ट्रैफिक इंचार्ज सतनाम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी अभियान के दौरान एक बुलेट सवार युवक पर कार्रवाई करते 5000 रुपये का चालान काटा गया, जो सरेआम बुलेट से पटाखे चला रहा था। इसके अलावा, कुछ नाबालिग वाहन चालकों के भी चालान किए गए। सतनाम सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान नियमों की अनदेखी नहीं की जाएगी।

    उन्होंने पटाखा विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि वे केवल प्रशासन की गाइडलाइंस के तहत ही पटाखे बेचें और विशेष रूप से आवासीय क्षेत्रों में पटाखे न बेचें। त्योहारी सीजन में भीड़ को संभालने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए बाजारों में निगरानी की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।

  • Jalandhar News: वरिंदर घुम्मण के ड्राइवर ने किए अहम खुलासे, आधे घंटे का ऑपरेशन कहने के बाद लगे 6 घंटे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: वरिंदर घुम्मण के ड्राइवर ने किए अहम खुलासे, आधे घंटे का ऑपरेशन कहने के बाद लगे 6 घंटे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में बीते दिन शाम 6.30 बजे निधन हो गया। घुम्मण के निधन को लेकर परिजनों द्वारा लगातार डॉक्टरों पर इलाज में कोताही के आरोप लगाए जा रहे है। वहीं आज मॉडल टाउन श्मशानघाट ने में दोपहर 3 बजे घुम्मण का अतिंम संस्कार किया जाएगा। वहीं घुम्मण के साथ मौजूद ड्राइवर ने घटना के बारे में अहम जानकारी दी। ड्राइवर गुरदेव ने बताया कि वह घुम्मण को लेकर 7.30 बजे फोर्टिस अस्पताल पहुंचे।

    इस दौरान घुम्मण के साथ उनके पिता, भुआ, दोस्त मौजूद रहे। जहां डॉक्टरों ने पहले कहा कि ऑपरेशन में आधे घंटे का समय लगेगा। जिसके कुछ देर बाद डॉक्टरों द्वारा कहा गया कि 6 घंटे ऑपरेशन में लगेंगे। जिसके बाद जब उसने डॉक्टरों से बात की गई तो डॉक्टरों द्वारा कहा गया कि कुछ देर में उन्हें रूम में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

    लेकिन जब वह कुछ समय बाद दोबारा डॉक्टरों से ऑपरेशन को लेकर पूछने गया तो डॉक्टरों ने कहाकि मरीज घुम्मण को अटैक आ गया। जिसके बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरदेव ने कहाकि गाड़ी में घुम्मण नार्मल थे और हंसी मजाक करते हुए ऑपरेशन थियेटर में गए। गुरदेव ने बताया कि घुम्मण को हार्ट की कोई परेशानी नहीं थी। गुरदेव ने कहा कि वह पिछले एक साल से उनके साथ रह रहा है।