Punjab News: स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक पर फायरिंग, बच्चों और स्टाफ में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

Written by

in

फरीदकोटः शहर से थोड़ी दूर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल जंडवाला संधूआं में बच्चों को पढ़ा रहे एक शिक्षक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। इस घटना के दौरान शिक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, मनदीप सिंह बत्रा सरकारी मिडिल स्कूल जंडवाला संधूआं में विज्ञान शिक्षक कार्यरत हैं। जब वह बच्चों को पढ़ा रहे थे कि उसी समय एक पुरुष और एक महिला आए और मनदीप सिंह के पैरों पर 2 गोलियां चलाईं। इस दौरान बत्रा पास में खड़ी एक कार में छिप गए। गोली की आवाज सुनकर बच्चे चीख पड़े और स्कूल में हड़कंप मच गया। जब अन्य शिक्षक, मिड-डे मील वर्कर और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, तो हमलावर मौके से भाग गए। घटना के बाद लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अध्यापक मनदीप सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह, जिसके साथ उनका पुराना विवाद है, अपनी पत्नी के साथ आया था और उसने स्कूल के अंदर उन पर 2 गोलियां चलाईं है। इस दौरान उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई है। बाद में, आरोपी ने उन पर कुर्सी फेंकी और स्कूल से भाग गया।

उधर, सादिक थाने के थाना प्रमुख नवदीप भट्टी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है, जिसके चलते हरप्रीत सिंह ने अध्यापक मनदीप सिंह पर गोली चलाई, जिसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *