Home Punjab>Amritsar जालंधर : नशे में धुत्त कार सवारों ने किया हंगामा, युवक को मारी टक्कर

जालंधर : नशे में धुत्त कार सवारों ने किया हंगामा, युवक को मारी टक्कर

0

जालंधर,ENS :  कपूरथला चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने सिख युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार युवती और उसके 2 दोस्तों ने हंगामा भी किया। पीड़ित युवक के मुताबिक उक्त सभी आरोपी नशे में धुत्त थे। लड़की तो रोड पर ही उल्टी कर रही थी। हादसे में युवक को टांग पर गंभीर चोट आई।जानकारी के अनुसार राज नगर के रहने वाले भूपिंदर सिंह का बेटा रोजाना की तरह वह अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। पीड़ित के साथ उसके 2 अन्य साथी भी मौजूद थे। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पीड़ित ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार लड़की ने उसके साथ काफी बदतमीजी की।

जब उसने किसी तरह युवती को पीछे किया तो उसे दोस्तों ने भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि सभी लोग इतने नशे में थे कि मौके पर ही उलटी करने लगे। आरोपी उसे जख्मी हालत में छोड़कर फरार हो गए। उसने बताया कि आरोपी किया कार में सवार होकर आए थे। युवक ने बताया कि वह पटेल चौक की ओर से नहर की ओर जा रहा था। वह जब कपूरथला चौक के पास पहुंचा तो चिक-चिक चौक की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद कार से उतरे तीनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कैसे नशे में धुत्त युवक और युवती उससे झगड़ा कर रहे हैं। लड़की तो इतनी नशे में धुत्त थी कि उसने रोड पर उलटियां करनी शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here