जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स के पास डीएसपी सुखजीत सिंह के बेटे का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सुखजीत के बेटा मां के साथ जालंधर हाइट्स के पास बर्गर खाने गया हुआ था। देहात में एनडीपी पद पर तैनात डीएसपी सुखजीत के बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक का नाम लाली बताया जा रहा है। वहीं डीएसपी का एक बेटा प्रिंस विदेश में रहता है, जिसके चलते अभी लाली की संस्कार नहीं किया गया।