Blog

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! 6 महीने के बच्चे का मां-बाप ने किया 1.80 लाख में ‘सौदा’

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! 6 महीने के बच्चे का मां-बाप ने किया 1.80 लाख में ‘सौदा’

    मानसा: पंजाब में ‘चिट्टा’ के नशे का घरों को बर्बाद करने का स्तर कितना भयावह हो गया है, इसका एक दिल दहला देने वाला और शर्मनाक मामला मानसा जिले से सामने आया है। जहां नशे की दलदल में फंसे और पैसे की तंगी ने एक मां-बाप को इतना मजबूर कर दिया कि उन्होंने ‘चिट्टे’ के लिए अपने जिगर के टुकड़े, 6 महीने के बच्चे को ही बेच दिया। यह हृदयविदारक आरोप गोर्मन कौर और संदीप सिंह नामक पति-पत्नी पर लगाया गया है।

    दोनों ही कई वर्षों से ‘चिट्टा’ के आदि हैं। इस मामले का सबसे दुखद पहलू यह है कि आरोपी मां, गोर्मन कौर, कभी स्टेट लेवल की खिलाड़ी रह चुकी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों (गोर्मन और संदीप) की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने साथ में नशा करना शुरू कर दिया और समय के साथ वे इसकी गंभीर लत का शिकार हो गए। आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद, जब नशे की भूख और आर्थिक तंगी बढ़ी, तो दोनों ने अपने 6 महीने के बच्चे को बुढ़लाडा के एक परिवार को 1,80,000 (1 लाख 80 हजार) में बेच दिया।

    इस पूरे सौदे को छुपाने के लिए, इसे एक कानूनी ‘गोधनामा’ का रूप दिया गया। ब्रेटा पुलिस ने बताया कि इस गोधनामे के आधार पर अदालत में कार्रवाई संभव है। हालांकि, किसी भी गोधनामे में यह शर्त होती है कि बच्चे बदले किसी रकम नहीं ली गई है, पर यहां सच्चाई कुछ और ही सामने आ रही है, जिसकी जांच की जा रही है। यह मामला न केवल नशे के खतरनाक प्रभाव की एक भयावह तस्वीर प्रस्तुत करता है, बल्कि समाज को यह भी दिखाता है कि ‘चिट्टा’ ने पंजाब के कितने ही घर तबाह कर दिए हैं।

  • Jalandhar News: आप पार्टी में शामिल हुआ यह पार्षद

    Jalandhar News: आप पार्टी में शामिल हुआ यह पार्षद

    जालंधर, ENS: सेंट्रल की राजनीति में भाजपा के वार्ड नंबर 12 के पार्षद शिवम शर्मा ने आज पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पार्टी का दामन थामा। बताया जा रहा है कि शिवम शर्मा के पार्टी में शामिल होने से आप पार्टी की पकड़ मज़बूत होगी।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आप पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर दूसरी पार्टी के पार्षद पार्टी को अलविदा कहकर आप पार्टी में शामिल हो रहे है। ऐसे में युवा पार्षदों के पार्टी में शामिल होने से पार्टी राजनीति में नए अध्याय और बड़े बदलाव की दिशा में अग्रसर होगी।

  • दीवाली के सातंवे दिन मनाया जाएगा छठ का महापर्व, इस दिन पड़ेगी नहाय-खाय की तिथि

    दीवाली के सातंवे दिन मनाया जाएगा छठ का महापर्व, इस दिन पड़ेगी नहाय-खाय की तिथि

    धर्म: दीवाली के पांच दिन खत्म होने के बाद अब लोगों ने छठ पूजा की तैयारियां शुरु कर दी हैं। छठ पूजा की शुरुआत वैसे तो दीवाली के छठे दिन हो जाती है परंतु इस साल छठ पूजा दीवाली के छठे नहीं बल्कि सातवें दिन मनाई जाएगी। छठ पूजा हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक मानी जाती है। यह त्योहार खासतौर पर झारखंड और बिहार में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। चार दिन तक चलने वाले छठ पर्व को महापर्व कहते हैं। पंचागों के अनुसार, छठ का त्योहार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से शुरु हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि छठ की शुरुआत दीवाली के छठे दिन होती है परंतु इस साल छठ की शुरुआत दीवाली के छठे नहीं बल्कि सातवें दिन से होगी।

    इसलिए बढ़ा एक दिन

    दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा की तिथि आगे पीछे होने का कारण कुछ नहीं बल्कि अमावस्या तिथि का संचरण है। अमावस्या तिथि आगे होने के कारण त्योहारों का तालमेल ही बिगड़ गया है। वैसे तो दीवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है लेकिन इस साल दीवाली के अगले दिन भी कुछ समय तक अमावस्या की तिथि थी। ऐसे में गोवर्धन पूजा 21 नहीं बल्कि 22 अक्टूबर को मनाई गई। इसी कारण आगे भी सभी त्योहारों का एक-एक दिन बढ़ गया। छठ पूजा वैसे तो चार दिनों का त्योहार है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है परंतु षष्ठी तिथि सबसे ज्यादा जरुरी होती है। इसी दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस साल षष्ठी तिथि 27 अक्टूबर को पड़ रही है।

    इस दिन पड़ेगी नहाय-खाय की तिथि

    कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शनिवार 25 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत होगी। 26 अक्टूबर को खरना होगा। यह छठ पर्व को दूसरा दिन होगा। षष्ठी तिथि को सूर्य षष्ठी भी कहा जाता है। इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। 27 अक्टूबर को शाम में अर्घ्य दिया जाएगा। 28 अक्टूबर को शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि वाले दिन व्रत रखने वाली महिलाएं उगते सूर्य को जल देकर पारण करेगी। इसी के साथ ही चार दिन का छठ महापर्व समाप्त हो जाएगा।
  • ChatGpt में जल्द आएगा नया फीचर, Whatsapp-Telegram को देगा टक्कर

    ChatGpt में जल्द आएगा नया फीचर, Whatsapp-Telegram को देगा टक्कर

    टेक्नोलॉजी: ओपन एआई अपने एआई चैटबॉट चैटजीपीटी को लेकर एक धांसू फीचर लाने की सोच रहा है। यह फीचर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए दिक्कत खड़ी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी धीरे-धीरे चैट जीपीटी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में ट्रांसफोर्म कर देगा। इसके लिए वह डायरेक्ट मैसेज डीएम फीचर पर भी काम कर रही है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स चैट जीपीटी में आपस में कम्यूनिकेट कर पाएंगे। कंपनी यह कदम इसलिए लेकर आ रही है ताकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स औऱ मैसेजिंग ऐप्स को टक्कर दे पाए।

    बीटा वर्जन में स्पॉट हुआ फीचर

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ताजा फीचर को केलपिको या केलपिको रुम्स नाम दिया जाएगा। यह एंड्रॉयड के लिए चैट जीपीटी के बीटा वर्जन में देखा गया है। इसी तरह का फीचर ओपन एआई की आईफोन पर उपलब्ध सोरा ऐप में भी मिलेगा। यह पर यूजर वीडियो प्रोजेक्ट्स पर बात करने के लिए एक-दूसरे को डायरेक्ट मैसेज भी भेज सकते हैं। यदि चैट जीपीटी में यह फीचर आएगा तो यह सिर्फ एआई असिस्टेंट ही नहीं बल्कि क्रिएटर, प्रोफेशनल्स और डेवलपर्स के लिए एक कॉलेब्रोटिव वर्कस्पेस बन जाएगा।

    ग्रुप चैट का भी मिलेगा ऑप्शन

    डायरेक्ट मैसेज के अलावा इस फीचर में ग्रुप चैट क्रिएट करने का ऑप्शन भी यूजर्स को मिलेगा हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस चैटबॉट में किए जाने वाले मैसेज एंड टू एंड एनक्रिप्टेड होंगे या नहीं। व्हाट्सएप्प, सिग्नल और टेलीग्राम जैसे ऐप्स पर एंड टू एंड एनक्रिप्शन मिलता है जो यूजर्स के भरोसे के लिए बेहद जरुरी है।

    चैट जीपीटी का यूजर रहे इस्तेमाल

    डीएम फीचर आने की खबरें उस समय पर आई हैं जब ओपन एआई लगातार चैट जीपीटी की फंक्शनलिटी बढ़ाने पर काम कर रही है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने ऐप्स SDK भी पेश किया था। यह डेवलपर्स को चैट जीपीटी में ही कस्टम एआई पावर्ड ऐप्स बनाने की सुविधा देता है। इसके अलावा ऑटोनोमस एजेंट भी पेश किए गए थे जो यूजर्स के तौर पर वेब ब्राउजिंग, फॉर्म भरने और मुश्किल ऑनलाइन काम को करने में सक्षम हैं।
  • जेलों में गैंगस्टरों पर कसी नकेल, हाईजिन नियम हुआ लागू, देखें वीडियो

    जेलों में गैंगस्टरों पर कसी नकेल, हाईजिन नियम हुआ लागू, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा कारागार के महानिदेशक आलोक राय ने जेल में बंद गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज सेक्टर 14 में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा की जेलो में गैंगस्टर कल्चर को खत्म करना हमारी प्राथमिकता थी और इसको खत्म किया गया है। उन्होंने कहा कि जेलो में गैंगस्टर कल्चर को खत्म किया, दरअसल, गैंगस्टरों का अलग कल्चर डिवैलप हो गया था। नियमो के तहत जेलो में हाईजिन को लागू किया गया है। उन्होंने कहाकि जेलों में ब्रेंडड कपड़े पहनने को खत्म किया और गैंगस्टरों के जेलो में महिमा मंडल के खिलाफ मुहिम चला कर सभी जेलो में प्रोग्राम सफल रहा।

    पंजाब सरकार ने जेलो में परिवार के सदस्य की एकेले में मुलाकात का नियम हरियाणा में लागू करने पर कहा हम आगे कंसीडर करेगे। हरियाणा के सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की पेरोल पर बोलते हुए कहा सभी को नियमो के आधार पर पेरोल फरलो दी जाती है। उन्होंने कहा जल्द ही हरियाणा की किसी जेल का मीडिया को दौरा करवाएंगे। उन्होंने कहा कि सख्ती के बाद अब कोई शिकायत नहीं मिलेंगी। जेल में मोबाइल का इस्तेमाल व जेल से फिरौती बंद हो गई है। अब युवा गैंगस्टरों के महिमाण्डल से आकर्षित नही होंगे। इसके इलावा जेलो में इंस्टाग्राम के इस्तमाल को बंद किया, वीडियो डालना 3 महीने से बंद है। उन्होंने कहा जेलो में पर्सनल हाइजीन को लागू कर दिया है।

    हरियाणा की जेलों में हाईजिन नियम लागू करने व सभी को जेल मैनुअल के तहत काम करवाने को लेकर नेशनल ह्यूमन राइट में भी वकील ने शिकायत दिया है, लेकिन हमने नियमों को लागू किया है, अब सब पर लागू है। उन्होंने कहा बी क्लास अपराधियो को छूट होती थी, वकील, डॉक्टर जिनकी समाजिक हैसियत है कोर्ट द्वारा उसे समपात पर दिया है, हमने नियमो की इम्प्लीमेंट किया है।

    जेल की जीवनचार्य को दर्शाने के लिए 5 नवम्बर से 10 नवम्बर तक पंचकूला में जेल एग्जीविशन लगाई जाएगी ताकि लोग जेल के जीवन, रहन सहन व अन्य गतिविधियां देख सके। उन्होंने कहा जेल की वास्विक लाइफ की राज्य व ग्रामीण स्तर पर एग्जिविशन लगाए तो लोगो को उसका पता चलेगा। हरियाणा की जेल में सभी के लिए समान नियम लागू किए जाने के मध्य नजर कैदियों के भागने की संभावना पर बोलते हुए कहा कि जेलो में सुरक्षा का मुख्य मुद्दा, स्वास्थ्य के लिए खतरा न हो,आपसी दुश्मनी वाले ग्रुप की सूचना है, जब मेनुअल काम करवाते है तो कोशिश करेंगे स्केप न कर सके। हरियाणा के सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की पेरोल पर कहा कि सभी को नियमो के आधार पर पेरोल फरलो दी जाती है।

  • महिला डॉक्टर की मौत मामले में हाथ पर लिखा सुसाइड नोट, पुलिसकर्मी पर लगाएं रेप के आरोप

    महिला डॉक्टर की मौत मामले में हाथ पर लिखा सुसाइड नोट, पुलिसकर्मी पर लगाएं रेप के आरोप

    महाराष्ट्रः जिले के सतारा स्थित एक ज़िला अस्पताल की महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट लिखकर आरोप लगाया कि एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ने 5 महीनों में उसके साथ 4 बार बलात्कार किया। महिला के सुसाइड से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। डॉ. संपदा मुंडे सतारा जिले के फलटण उपजिला अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर के तौर पर तैनात थी। सूत्रों के मुताबिक, डॉ. मुंडे पिछले कुछ महीनों से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच चल रहे एक विवाद में फंसी हुई थीं। बताया जा रहा है कि एक मेडिकल जांच से जुड़े मामले में पुलिस अधिकारियों से उनके बीच वाद-विवाद हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई थी। उसने सुसाइड नोट में पुलिस इंस्पेक्टर पर चार बार रेप करने का आरोप भी लगाया है।

    उसने अपने हाथ में कुछ नाम लिखे हैं और उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. मुंडे ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दी थी कि मेरे साथ अन्याय हो रहा है, अगर ऐसा चलता रहा तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। दुर्भाग्यवश, बीती रात उन्होंने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला ने हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में बलात्कार का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में संपदा ने लिखा, PSI गणेश बदने ने 4 बार रेप किया। मेरे मरने का कारण पुलिस निरीक्षक गोपाल बदने हैं। 4 बार उसने मेरा बलात्कार किया। 5 महीने से अधिक (समय तक) बलात्कार और उत्पीड़न किया था। SI को मुख्यमंत्री के आदेश के बाद निलंबित कर दिया गया है।

    वहीं इस मामले में अब मृतका के भाई ने बड़ा खुलासा किया है। मृत डॉक्टर के चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि, “उन पर पुलिस और राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा था ताकि वे गलत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने इस बारे में शिकायत करने की भी कोशिश की थी।” उन्होंने कहा, “मेरी बहन के साथ अन्याय हुआ है। उसे न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

    पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा, “यह एक बहुत गंभीर और दुखद मामला है। इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को सख्त जवाबदेही तय करनी चाहिए।” उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री इस मामले पर खुद नजर रख रहे हैं। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। महाराष्ट्र जैसे राज्य में ऐसी घटना का होना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।”

    डॉक्टर मुंडे ने इस मामले और पुलिस से हो रही दिक्कत के बारे में पहले भी अपने सीनियर डॉक्टरों से शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि उनके साथ गलत व्यवहार हो रहा है। अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वो आत्महत्या कर लेंगी। संपदा महाराष्ट्र के बीड की रहने वाली थीं और फाल्टण जिला अस्पताल में काम करती थीं। उनके साथ काम कर रहे लोगों ने बताया कि पुरानी मेडिकल जांच की वजह से बहुत प्रेशर में थी। वो हमेशा स्ट्रेस में रहती थी। इस मामले का संज्ञान महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी ले लिया है। आयोग प्रमुख रुपाली चंद्राकर ने कहा है कि जांच के लिए अलग टीमें बना ली गई हैं।

  • Jalandhar News: ट्रैक्टर और ऑटो की भीषण टक्कर में वाहन के उड़े परखच्चे, 2 महिलाओं की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ट्रैक्टर और ऑटो की भीषण टक्कर में वाहन के उड़े परखच्चे, 2 महिलाओं की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के नूर महल सड़क पर सवारियों से भरे ऑटो और ट्रैक्टर-ट्राली में भयानक टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार लुधियाना का परिवार नक़ोदर के धार्मिक स्थल से माथा टेककर वापिस आ रहा था।

    इस दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी तरफ से आ रहे ऑटो से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज़ थी कि ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वहीं हादसे में घायल लोगों को स्थानीय लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि 2 महिलाओं की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें लुधियाना अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

     

  • Punjab News: फिर सुर्खियों में आई केंद्रिय जेल, नशीले पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: फिर सुर्खियों में आई केंद्रिय जेल, नशीले पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः केंद्रिय जेल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, हाई सिक्योरिटी वाली जेल अक्सर चर्चा में रहती है। वहीं अब जेल से 2 फोन, एक चार्जर, डाटा केबल, हैडफोन, 4 पैकेट तंबाकू, 22 सिगरेट बरामद हुई है। केंद्रीय जेल के अधीक्षक की शिकायत पर बठिंडा कैंट पुलिस स्टेशन द्वारा जेल अधिनियम की धारा 52ए के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि बाहर से किसी ने पैकेट बनाकर जेल के अंदर फेंके है। ऐसे में जब जेल अधिकारियों ने पैकेट खोला तो उसमें से नशीले पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद हुआ।

  • हिमाचल एक्सप्रेस का भोडवाल माजरी स्टेशन पर अस्थाई रूप से दो मिनट का ठहराव दिया जाए: अरुण कौशल

    हिमाचल एक्सप्रेस का भोडवाल माजरी स्टेशन पर अस्थाई रूप से दो मिनट का ठहराव दिया जाए: अरुण कौशल

    ऊना/सुशील पंडित: 78वां अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी समागम 31 अक्टूबर से 03 नवंबर 2025 तक हरियाणा के समालखा में आयोजित होगा। इस समागम में हिमाचल प्रदेश और पंजाब से हज़ारों श्रद्धालु शामिल होंगे. ऐसे में उनकी सुविधा हेतु जिला ऊना के युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने उत्तर रेलवे से गाड़ी संख्या 14053/14054 हिमाचल एक्सप्रेस रेलगाड़ी का 28 अक्टूबर से 04 नवंबर तक भोडवाल माजरी स्टेशन पर अस्थाई रूप से दो मिनट का ठहराव देने की माँग उठाई है।

    उन्होंने माँग में कहा है कि भोडवाल माजरी स्टेशन जो पानीपत जंक्शन और गन्नौर दोनों स्टेशनों के बीच में स्थित हैं और समागम स्थल के सबसे नजदीक हैं। 78वां अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी समागम में जिला ऊना और हमीरपुर से ही पाँच हजार से अधिक श्रद्धालु इस समागम में शामिल होंगे। ऐसे में उनकी सुविधा हेतु रेलवे जल्द उनके हित में निर्णय लें।

  • Punjab News: विवादों में आया Akaal Hospital, महिला की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में आया Akaal Hospital, महिला की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    बटालाः गुरदासपुर रोड पर स्थित निजी अकाल अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बच्चा होने के बाद महिला की मौत को लेकर परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। मृतक महिला की पहचान रोज़ी के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रंबंधकों पर लापरवाही के आरोप लगाए है। परिजनों ने मृतका की देह को गुरदासपुर रोड पर रखकर अस्पताल के खिलाफ धरना दिया और सड़क जाम कर दिया।

    मृतका रोज़ी के पिता कश्मीर, पति संदीप और सास ने अस्पताल पर आरोप लगाते हुए कहा कि डिलीवरी का ऑपरेशन पूरी तरह ठीक हुआ था और रोज़ी का बेटा भी ठीक था, लेकिन देर रात अचानक रोज़ी की तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल के स्टाफ के द्वारा रोज़ी की हालत संभाली नहीं गई और हालत बिगड़ते देख अस्पताल ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। जब परिजन रोज़ी को लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा था।

    दूसरी ओर, अकाल अस्पताल के एमडी प्रीतपाल सिंह का कहना है कि यह डिलीवरी का केस था। महिला का ऑपरेशन सही किया था और बच्चा भी ठीक था। अचानक रोज़ी की तबियत बिगड़ गई। जिसको लेकर उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। एमडी प्रीतपाल सिंह का कहना है कि क्योंकि उनके अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं थी। उन्होंने कहा कि दूसरे अस्पताल में रोज़ी की मृत्यु हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे सिविल लाइन्स थाना बटाला के एसएचओ ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।