Home Punjab>Amritsar जालंधरः PM मोदी की रैली से पहले किसानों ने हाईवे किया बंद 

जालंधरः PM मोदी की रैली से पहले किसानों ने हाईवे किया बंद 

0
जालंधरः PM मोदी की रैली से पहले किसानों ने हाईवे किया बंद 

जालंधर, ENS: पीएपी ग्राउंड में आज नरेंद्र मोदी सुशील रिंकू के हक में प्रचार करने के लिए आ रहे है। वहीं पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले किसानों ने नकोदर-जालंधर हाईवे को जाम कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले किसान संगठनों ने अहलोवाल गांव के पास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारी पुलिस फोर्स ने किसानों को रोका गया। वहीं किसानों द्वारा बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस दौरान किसानों ने धरना देते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री के खिलाफ रोष मार्च निकालेंगे। जिसको लेकर किसानों ने नकोदर जालंधर हाईवे को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया हैं। किसानों द्वारा हाईवे जाम किए जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जालंधर ग्रामीण एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों समेत बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची है। इस दौरान पुलिस द्वारा किसानों को शांत करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here