Home Punjab>Amritsar जालंधरः आज CM भगवंत मान के रोड-शो से पहले फटे फ्लैक्स बोर्ड, देखें तस्वीरें

जालंधरः आज CM भगवंत मान के रोड-शो से पहले फटे फ्लैक्स बोर्ड, देखें तस्वीरें

0

जालंधर, ENS: पंजाब में लोकसभा चुनावों की कमान सीएम भगवंत मान ने खुद संभाल ली है। इसी के चलते सीएम मान पंजाब की 13 सीटों पर जाकर खुद रैलियां कर रहे है। वहीं आज जालंधर में पवन टीनू के हक में सीएम मान प्रचार करेंगे। इस दौरान लवकुश चौंक से पवन टीनू के लिए रोड शो निकाला जाएगा। जिसके चलते जालंधर में देर रात ही फ्लैक्स बोर्ड लगा दिए गए थे। लेकिन आज सुबह आप पार्टी के नेता दिनेश ढल्ल ने बताया कि शरारती अनसंरों द्वारा फ्लैक्स बोर्ड फाड़ दिए गए है।

जिसमें शरारती अनसंरों ने भगत सिंह की फोटो का भी अपमान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि शरारती अनसंरों के इस कारनामे से आप पार्टी में भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने उक्त शरारती अनसंरों के खिलाफ प्रशासन के कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि सीएम मान का यह रोड शो आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे लवकुश चौक से शुरू होकर भगत सिंह चौक के पास खत्म होगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रंबंध किए गए है।

गौर हो कि कल से आप की बड़ी लीडरशिप आप की रैली को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। चुनावी सीजन के दौरान सीएम मान की ये पहली रैली जालंधर में होगी। इसके पास ही आप के सभी नेता और वर्कर अपना अपना चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। सीएम मान के रोड शो वाले रूट के चप्पे चप्पे पर पुलिस ने पैनी नजर रखी है। वहीं, लवकुश चौक के पास भी भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। साथ में कई मुलाजिमों और अधिकारियों को सिविल वर्दी में भी रूट पर तैनात रहने के लिए कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here