Home Punjab>Amritsar जालंधरः आप पार्टी में शामिल होने की खबरों को लेकर पूर्व विधायक पवन टीनू का आया बयान

जालंधरः आप पार्टी में शामिल होने की खबरों को लेकर पूर्व विधायक पवन टीनू का आया बयान

0

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी जोड़ तोड़ लगातार जारी है। वहीं अकाली दल के पूर्व विधायक पवन टीनू के आप पार्टी में शामिल होने की काफी चर्चा चल रही थी। जिसके बाद अकाली दल के पूर्व विधायक पवन टीनू का बयान सामने आया है। पवन टीनू ने मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया है कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं, यह सिर्फ अफवाह है। उन्होंने कहा कि उनकी क्रेडिबिलिटी खराब करने की कोशिश की जा रही है, ऐसी कोई बात नहीं है।

वह अकाली दल को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे है। पवन टीनू ने कहा कि इस समय वह किसी शादी समारोह के सिलसिले में फगवाड़ा आए हुए है। पवन टीनू ने कहा कि आप पार्टी में शामिल होने की खबरों को उन्होंने भी देखा है। मगर टिनू स्पष्ट किया है कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। ये सिर्फ अफवाह है। किसी ने उनसे इस बात को लेकर संपर्क नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here