Home Punjab>Amritsar जालंधरः फिर विवादों में घिरा Global Innovative Immigration, विदेश भेजने के नाम पर महिला से मारी लाखों की ठगी

जालंधरः फिर विवादों में घिरा Global Innovative Immigration, विदेश भेजने के नाम पर महिला से मारी लाखों की ठगी

0

पहले भी  ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कई मामले है दर्ज

जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास स्थित वासल मॉल में ग्लोबल इंनोवेटिव इमिग्रेशन एंड प्लेसमेंट लगातार विवादों में रहता है। उक्त ट्रैवल एजेंट के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। वहीं अब फिर विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित महिला प्रियंका ने थाना नवीं बारादरी में ट्रैवल एजेंट सिद्धार्थ कटारिया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता प्रियंका ने बताया कि उसने कनाडा जाने के लिए ट्रैवल एजेंट सिद्धार्थ कटारिया से बात की थी।

जिसके लिए सिद्धार्थ ने उससे 4.5. लाख रुपए मांगे। जिसके बाद उन्होंने 4.50 लाख रुपए का भुगतान किया। आरोपियों ने न तो वीजा दिया और न ही पैसे लौटाए। जब पैसे वापस मांगे तो वह धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़िता ने सीपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच एसीपी निर्मल सिंह को सौंपी गई। जांच के बाद बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि ग्लोबल इंनोवेटिव इमिग्रेशन एंड प्लेसमेंट के खिलाफ पहले भी दर्जनों एफआईआर दर्ज हैं। उक्त आरोपी 20 से ज्यादा लोगों से ऐसे की ठगी कर चुका है। करीब 2 दिन पहले भी आरोपी के खिलाफ तीन एफआईआर सिटी पुलिस ने दर्ज किए थे। जिसमें उसने कनाडा और पुर्तगाल भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की थी। आरोपी के खिलाफ कई शिकायतें पेंडिंग भी चल रही है। जिनकी जांच के बाद जल्द अन्य एफआईआर भी दर्ज किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here