Blog

  • Punjab News: Handicap व्यक्ति का E-Rickshaw लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: Handicap व्यक्ति का E-Rickshaw लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    होशियारपुरः जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन चोर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। हैरानी वाली बात यह है कि जहां चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे है, वहीं हैंडीकैप व्यक्ति ई-रिक्शा चालकर मेहनत कर रहा है। लेकिन चोर हैंडीकैप लोगों को भी अपना शिकार बना रहे है।

    मोहल्ला नारायण नगर में हैंडीकैप व्यक्ति का ई-रिक्शा चुराकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। देखा जा सकता है कि चोर बंद ई-रिक्शा लेकर कुछ दूरी पर जाता है और बाद में आगे जाकर ई-रिक्शा स्टार्ट करके फरार हो जाता है।

    हालांकि सीसीटीवी में एक व्यक्ति कह रहा है कि वह चोर को पहचानता है और चोर बिल्ला नामक व्यक्ति है। घटना को लेकर पीड़ित द्वारा पुलिस को शिकायत दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

  • कोयला लदे Trailer और सीमेंट गाड़ी की टक्कर मे लगी आग, जिंदा जला चालक

    कोयला लदे Trailer और सीमेंट गाड़ी की टक्कर मे लगी आग, जिंदा जला चालक

    कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। वहीं हादसे में ट्रक चालक के केबिन में फंस जाने से जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

    वहीं, इस हादसे में कोयले से लदे ट्रेलर वाहन का चालक कूद कर अपनी जान बचाने में सफल हुआ। बताया जा रहा है कि कोयला लोड वाहन कोरबा से आ रहा था। वहीं, सीमेंट से भरा वाहन अंबिकापुर की तरफ से आ रहा था। दोनों ही वाहनों की रफ्तार तेज थी और मोड़ होने के कारण आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बंद हो गई, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन दमकल वाहन कटघोरा से आने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में काफी समय लग गया। तब तक आग ने दोनों वाहनों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृत चालक की पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग नेशनल हाईवे है और यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। आग लगने की घटनाओं में राहत कार्य में देरी आम बात हो गई है। लोगों ने मांग की है कि मोरगा चौकी या चोटिया टोल नाका के पास दमकल वाहन की स्थाई व्यवस्था की जाए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल मदद मिल सके और जानमाल का नुकसान कम हो। हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर एक अन्य वाहन खराब हालत में सड़क पर खड़ा था, जिससे आवागमन और प्रभावित हुआ।

     

  • सामने आई Vijay-Rashmika की शादी की खास झलक, कपल ने दिखाई Venue की तस्वीरें

    सामने आई Vijay-Rashmika की शादी की खास झलक, कपल ने दिखाई Venue की तस्वीरें

    मनोरंजन: साउथ सिनेमा के मशहूर चेहरे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। लंबे समय से अटकलों के बाद फाइनली कपल ने ऑफिशियल तौर पर यह ऐलान कर दिया है कि वह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोमवार सुबह को कपल राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में पहुंची है। 26 फरवरी को दोनों की शादी होने वाली है।

    स्टाइलिश अंदाज में दिखा कपल

    शादी से पहला रश्मिका और विजय को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों मैचिंग फॉर्मल आउटफिट में नजर आए। विजय देवरकोंडा लैदर जैकेट में नजर आए वहीं रश्मिका ने ग्रे सूट पहना था जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थी।

    रश्मिका ने दिखाई वेन्यू की झलक

    विजय देवरकोंडा के अलावा रश्मिका ने भी वेडिंग वेन्यू के अंदर के डेकोर की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इसमें एक खूबसूरती से सजा हुआ टेबलस्कैप दिखाया गया था। बीच में पिंक तिली और हल्के हरे हाइड्रेजिया वाले फूलों की सजावट देखी जा सकती है। इसके साथ ही ताजे हर सेब और गिरते अंगूरों के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया था इससे डेकोर को एक ऑर्गेनिक लग्जरी लुक देखने को मिला है। वही टेबल पर खूबसूरती से एक खास प्रिंटेड मेन्यू कार्ड रखा गया था जो मेहमानों के लिए खास तौर पर तैयार किए गए जापानी डाइनिंग एक्सपीरियंस का इशारा दे रहा था।

    विजय ने शेयर की तस्वीरें

    सिर्फ रश्मिका ही नहीं विजय देवरकोंडा ने भी वॉलीबॉल नेट पर फोकस किया है। इसमें खिलाड़ी पानी में और गेंद हवा में नजर आ रही है।
  • Jalandhar News: Model Town का Showroom बना जंग का अखाड़ा, बहू की परिवार से हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Model Town का Showroom बना जंग का अखाड़ा, बहू की परिवार से हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन का शोरूम जंग का अखाड़ा बन गया। जहां लक्षता-लिप्सी शोरूम में महिला का परिवार के साथ झगड़ा हो गया। महिला ने सास सहित परिवार पर हाथापाई करने के आरोप लगाए है। परिवार देओल नगर का रहने वाला है। घटना को लेकर पिंकी नामक महिला ने आरोप लगाए है कि वह निक्कू पार्क के सामने लक्षता-लिप्सी शोरूम में सास और देवरानी उसके साथ मारपीट करने के लिए आ गई, जहां दोनों ने शोरूम में उसके साथ मारपीट की गई।


    महिला का कहना है कि उसके पति का निधन हो चुका है और वह खुद नौकरी करके घर चला रही है। पीड़िता ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी जारी की है और घटना संबंधी थाना 6 की पुलिस को शिकायत दी है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तीन महिलाएं आपस में बात कर रही थी। घटना के दौरान शोरूम में स्टाफ के सदस्य भी मौजूद है। इस दौरान सफेद रंग के कपड़े पहनी महिला ने दूसरी महिला की गर्दन पकड़ ली।

    जिसके बाद दोनों महिला ने हाथापाई शुरू हो गई। हालांकि तीसरी महिला दोनों का बचाव करती हुई नजर आई और घटना के बाद तीनों आपस में झगड़ते हुए शोरूम से बाहर निकल जाते है। वहीं दूसरी सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तीनों महिलाओं का विवाद सड़क पर पहुंच जाता है। जहां सिक्योरिटी गार्ड द्वारा तीनों को घटना स्थल से दूर जाने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है।

     

     

     

     

     

  • कृषि विभाग का वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

    कृषि विभाग का वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

    श्रावस्तीः उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में विकास भवन स्थित कृषि विभाग कार्यालय में मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम ने सुनील मौर्या को कथित रूप से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी के अनुसार कृषि विभाग में पूर्व में तैनात रहे महेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया था कि उनके वेतन संबंधी प्रकरण के निस्तारण के बदले 5 हजार रुपए की अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने पर उत्तर प्रदेश एंटी करप्शन संगठन की टीम ने मामले का सत्यापन किया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की।

    मंगलवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में जैसे ही आरोपी कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए लिए टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए साथ ले जाया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद विकास भवन परिसर में मौजूद अन्य कर्मचारियों में भी हलचल देखी गई।

  • Punjab News: एयर एंबुलेंस हादसे में Captain Swaraj Singh की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: एयर एंबुलेंस हादसे में Captain Swaraj Singh की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः झारखंड के चतरा में मरीज को बचाने जा रहा एयर एंबुलेंस क्रैश हो गया। इस घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में डॉ. विकास गुप्ता भी शामिल हैं जो मूल रुप से बिहार के रहने वाले वाले हैं। वहीं झारखंड के चतरा जिले में हुए भयावह एयर एंबुलेंस हादसे में अमृतसर निवासी पायलट कैप्टन स्वराज सिंह की मृत्यु हो गई। वह ‘रेडबर्ड एयरवेज’ के बीचकर्वट C90 विमान को उड़ा रहे थे, जो जंगली क्षेत्र में क्रैश हो गया।

    हादसे में 2 पायलटों और एक डॉक्टर समेत कुल 7 लोग सवार थे और सभी दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान मरीज को ले जा रहा था। इस दौरान अचानक तकनीकी खराबी या मौसम कारणों से यह हादसा हो गया। हालांकि आधिकारिक जांच जारी है और हादसे के असली कारणों की पुष्टि की जा रही है। कैप्टन स्वराज सिंह की मृत्यु का समाचार मिलते ही अमृतसर स्थित उनके घर में मातम छा गया।

    परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिश्तेदारों, दोस्तों और क्षेत्र के लोगों द्वारा घर पहुंच कर दुख साझा किया जा रहा है। शहर के लोगों में भी गहरा दुख और शोक की लहर दौड़ गई है। यह हादसा न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय घाटा है, बल्कि देश के लिए भी बड़ी हानि है, क्योंकि सेवा के जज़बे के साथ उड़ रही एयर एंबुलेंस की यह उड़ान सदा के लिए खामोश हो गई।

     

     

  • Punjab News: बादल परिवार पर बरसे CM Mann, पढ़ाई को लेकर उठाए सवाल, देखें Live

    Punjab News: बादल परिवार पर बरसे CM Mann, पढ़ाई को लेकर उठाए सवाल, देखें Live

    मानसाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सरदुलगढ़ में सरकारी आईटीआई की नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने विरोधियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का दृष्टिकोण बहुत विशाल था और वे चाहते थे कि 9वीं कक्षा तक कोई भी छात्र फेल ना हो, लेकिन 10वीं कक्षा में उन छात्रों के अंक फेल के बराबर आते थे।

    उन्होंने कहा कि भ्रष्ट लोगों की पहचान होते ही हम उन्हें निलंबित कर देते हैं। सीएम मान ने कहा कि अब जमीन वाले बड़े नहीं माने जाएंगे, बल्कि जिनके पास शिक्षा है उन्हें बड़ा माना जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी बच्चों को शिक्षित कीजिए, बाकी सारी जिम्मेदारी मैं उठा लूंगा।

    उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि अगर किसी भी तरह की हेराफेरी हुई तो मैं उसका जवाब दूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल केवल 4 स्रोतों पर काम करते हैं। मैं, मेरा पोता, मेरा भतीजा, मेरा बहनोई और मेरी भाभी।

     

  • Punjab News: Canada से 22 वर्षीय नौजवान हुआ Deport

    Punjab News: Canada से 22 वर्षीय नौजवान हुआ Deport

    मोहालीः कनाडा के सरी में पंजाबी नौजवान के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को डिपोर्ट किया है। युवक की पहचान 22 वर्षीय लवबीर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार लखबीर सिंह पर जबरन वसूली के साथ संबंधित अपराधिक मामलों में शामिल होने के दोष है।

    पुलिस ने उसकी तस्वीर जारी की है और जनता से आग्रह किया है कि कनाडा में रहने के दौरान उसके सहयोगियों या संदिग्ध गतिविधियों के बारे में किसी के पास भी कोई जानकारी हो तो उसे तुरंत अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। सरी पुलिस के अनुसार, यह अभियान संगठित अपराध और जबरन वसूली करने वाले गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

    पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि चाहे वे अस्थायी वीजा पर हों या स्थायी निवासी हों। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उसके डिपोर्ट के बाद भी इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश जारी रहेगी।

     

     

     

  • Punjab News: वित्त मंत्री ने अकाली भाजपा पर लगाए नशे की शुरुआत के आरोप, देखें Live

    Punjab News: वित्त मंत्री ने अकाली भाजपा पर लगाए नशे की शुरुआत के आरोप, देखें Live

    चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नशे को लेकर अकाली भाजपा पर जमकर निशाने साधे। प्रेस वार्ता के दौरान वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब से नशों को खत्म करने के लिए विलेज डिफेंस कमेटियां बनाईं और उनके कार्यकर्ताओं को मोगा में नशों के खिलाफ लड़ने के लिए सशक्त किया। यह सशक्तिकरण कार्यक्रम एक बड़ी रैली का रूप ले गया।

    हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब में 2007 से 2017 तक अकाली दल-भाजपा की सरकार थी। उन्होंने पंजाब में पंथ के नाम पर सरकार बनाई पर वहीं पंजाब में नशा फैलाया गया। उनका आरोप था कि अकाली दल-भाजपा सरकार के समय ही पंजाब में ‘चिट्टा’ शब्द और उसका उपयोग शुरू हुआ। चीमा ने कहा कि भाजपा की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी लगातार पंजाब में बैठकों का आयोजन कर रहे हैं, जबकि हरियाणा में पुलिस कर्मचारी प्रताड़ित हो रहे हैं।

    हरियाणा के एक कर्मचारी सुनील संधू ने कहा कि उन्होंने नशे के खिलाफ मुहिम चलाई पर मुझे परेशान किया जा रहा है। चीमा ने कहा कि कहा जा रहा है कि झूठे मामलों में फंसाने की बात हो रही है और उस पुलिस कर्मी को मुख्यमंत्री व राज्यपाल से सम्मान (अवार्ड) भी मिला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा नशे का अड्डा बन चुका है और हरियाणा में नशों के खिलाफ काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है, जबकि पंजाब सरकार की ओर से नशे विरोधी कार्य किए जा रहे हैं।

  • America की खुली पोल, Iran से लड़ने के लिए पहुंचे जहाजों की हुई खराब हालत

    America की खुली पोल, Iran से लड़ने के लिए पहुंचे जहाजों की हुई खराब हालत

    नई दिल्ली: ईरान पर हमले की तैयारी में मिडिल ईस्ट पहुंच रहे अमेरिका के दूसरे एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड के सामने कई दिक्कतें भी आ रही हैं। सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि विमान वाहक युद्धपोत पर तैनात करीबन 4,000 सैनिकों को टॉयलेट की कमी और चोक सीवेज से जूझना पड़ रहा है। इससे उनकी सेहत भी बिगड़ने लग गई है। दुनिया के सबसे खतरनाक यूएस नेवी के हाईटेक और महंगे न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड में हजारों सैनिकों के सामने शौच का संकट खड़ा हो गया है हालात यह हो चुके हैं कि यूएसएस फोर्ड के चालक दल को शौचालय के लिए 45 मिनट तक लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है। दल को शौचालय के लिए 45 मिनट तक लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी शक्ति प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया इतिहास का सबसे महंगा विमानवाहक पोत अफने ही क्रू के लिए बुनियादी स्वच्छता सुविधाएं प्रदान नहीं कर पा रहा है। करीबन 13 अरब डॉलय यानी की 1.18 लाख करोड़ रुपये की लागत से बने इस जहाज पर 4,600 नाविकों को रखने की क्षमता है परंतु इसमें काफी शौचालय खराब पड़े हैं। यह समस्या जहाज के वैक्यूम कलेक्शन, होल्डिंग एंड ट्रांसफर सिस्टम से जुड़ी हुई है। यह क्रूज जहाजों से प्रेरित है और कम पानी का इस्तेमाल करते हैं।

    45 मिनट तक करना पड़ा इंतजार

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2023 से अभी तक 42 बार बाथरुमों की मरम्मत के लिए बाहरी मदद मांगी गई है। 2025 में 32 बार शिकायत की गई। एक ई-मेल में चार दिनों में 205 ब्रेकडाउन दर्ज किए गए हैं। इसके बाद भी इस समस्या को दूर नहीं किया जा सकता है। इंजीनियरिंग टीम को 19-19 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ रही है। ऐसे में कई बार 90 फीसदी शौचालय काम नहीं करते हैं। इससे नाविकों को 45 मिनट तक लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रंप प्रशासन के ईरान पर हमले की धमकियों के बीच में टॉयलेट क्राइसिस अमेरिकी नौसेना की तैयारियों पर सवाल भी उठ रहे हैं। दुनिया का सबसे शक्तिशाली विमानवाहक जहाज दुश्मन से पहले अपने शौचालयों से जूझ रहा है। युद्ध की तैयारियों के बीच अमेरिकी नौसैनिकों के लिए ये बड़ी समस्या है। ऐसे में उनकी तबीयत खराब होने के कारण ईरान पर हमला करने की अमेरिकी क्षमता पर भी असर पड़ सकता है।