Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

तनाव आपके शरीर को कैसे प्रभावित करता है: वो संकेत जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए
तनाव से शरीर और दिमाग पर असर विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक बना रहने वाला मानसिक तनाव व्यक्ति के हृदय, मस्तिष्क, पाचन तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है। मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति में चिड़चिड़ापन, बेचैनी, नींद न आना, याददाश्त कमजोर होना और एकाग्रता में कमी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। शारीरिक रूप से, यह सिरदर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, थकान और दिल की धड़कन तेज़ होने जैसी परेशानियों में बदल सकता है। कई मामलों में यह हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और डायबिटीज़ का कारण भी बन सकता है। ये लक्षण हो सकते हैं तनाव के संकेत:- बार-बार सिरदर्द या माइग्रेन होना
- नींद का ना आना या अत्यधिक नींद आना
- भूख में बदलाव या वजन का बढ़ना/घटना
- लगातार थकावट या ऊर्जा की कमी
- किसी भी काम में मन न लगना
- बार-बार सर्दी-जुकाम होना (इम्यून सिस्टम कमजोर होना)
-
Punjab News: Tattoo की दुकान पर नौजवान के कत्ल मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जिले में आशू मोंगा हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। अब इस कांड की परतें एक-एक करके खुल रही हैं, जिससे फिरोजपुर की सड़कों पर गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ और गोलियों से शहर दहल उठा। मिली जानकारी के अनुसार आशू मोंगा अपने साथियों के साथ यूवी युवराज का कत्ल करने आया था, लेकिन खुद ही यूवी उर्फ युवराज का शिकार बन गया। टैटू आर्टिस्ट की दुकान के अंदर हुई हत्या कांड के राज बाहर आने लगे हैं। बताया जा रहा हैकि जेल में बैठे अमरीक सिंह उर्फ अमेरिका पूरे इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने संयुक्त ऑपरेशन कर 3 शूटरों को गिरफ्तार किया। आज सुबह शूटरों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में 3 शूटर घायल हो गए। जांच में सामने आया है कि अब तक कुल 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना हैकि जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। आशू मोंगा का कत्ल करने वाला यूवी उर्फ युवराज अभी भी फरार है।
एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि जेल में बंद अमरीक सिंह ही पूरे समूह का कर्ताधर्ता है। मृतक आशू मोंगा भी अमरीक सिंह के लिए काम करता था और उसके काफी करीब था, लेकिन कुछ समय बाद उसकी अमरजीत सिंह के साथ बढ़ती नजदीकियां अमरीक सिंह को मंजूर नहीं थीं क्योंकि अमरीक सिंह और अमरजीत के बीच पहले से ही दुश्मनी थी। आशू मोंगा ने कहा नहीं माना, तो जेल में बंद अमरीक सिंह ने यूवी उर्फ युवराज को जिम्मेदारी दी कि वह आशू मोंगा को अपने तरीके से समझाए। इसके बाद यूवी ने कई बार आशू मोंगा को फोन पर धमकाया और उनके बीच विवाद भी हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के परिवारों के खिलाफ भी गलत आरोप लगाए जाने लगे, जिससे आशू मोंगा तैश में आ गया और उसने युवराज की फील्डिंग शुरू कर दी।
कुछ दिन पहले जब युवराज टैटू वाली दुकान पर पहुंचा, तो इसकी भनक आशू मोंगा को लग गई। आशू मोंगा अपने कुछ शूटरों के साथ उस टैटू दुकान पर पहुंच गया। अहम बात यह है कि आशू मोंगा युवराज को शक्ल से नहीं पहचानता था। जैसे ही वह अपने साथियों के साथ हथियार लेकर दुकान में घुसा और दुकान के मालिक से उसका नाम पूछा, अंदर बैठे युवराज को लगा कि उसका पीछा किया जा रहा है। इससे पहले कि आशू मोंगा युवराज पर गोली चलाता, युवराज ने अपने पिस्तौल से आशू पर गोली चला दी, जिससे आशू की मौके पर ही मौत हो गई। आशू के साथ आए शूटर डर कर बाहर भाग गए, और टैटू दुकान की तरफ गोलियां चलने लगीं। मौके पर गोलियां चलाते हुए युवराज और उसका साथी वहां से फरार हो गए, जो दूसरी सीसीटीवी में भी कैद हो गया है।
-

Punjab News: लड़की के परिजनों ने किया प्रेमी का कत्ल, ऐसे हुए खुलासा
गुरदासपुरः बटाला के भुल्लर रोड पर स्थित गोबिंद नगर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां लड़की के माता-पिता ने उसके प्रेमी का कत्ल करके घर के अंदर ही लाश दबा दी। मामला तब सामने आया जब 5 दिनों से घर से गायब मृतक युवक की माता-पिता ने प्रेमिका के घर पहुंचकर तलाश की। इस दौरान मृतक युवक घर में बंद मिला। बताया जा रह हैकि घर के अंदर से बदबू आ रही थी जिससे सच्चाई का पता चला।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान 17 वर्षीय साहील मट्टू पुत्र लियाकत मसीह निवासी नई आबादी पुंडर बटाला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी परमवीर सिंह, थाना सिविल लाइन के एसएचओ निरमल सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।
-

तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश, विभाग ने जारी किया Red Alert
मुंबईः जिले में और उसके आस-पास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया। मुंबई में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई में अगले तीन घंटे के दौरान भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, गरज चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। नवी मुंबई और ठाणे में भी बारिश देखी जा रही है। मौसम विभाग ने बारिश की वजह दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाओं को जिम्मेदार बताया है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बारिश का यह पैटर्न सप्ताहांत तक जारी रहेगा, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
जलगांव, नासिक, पुणे और नागपुर समेत अन्य जिलों में भी इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान है, जहां अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि 11 जून तक मुंबई में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आज मुंबई में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश होगी।
इसके साथ ही 40-50 किमी की रफ्तार से तेज़ हवाएं भी चलेंगी। मुंबई से जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक बारिश अभी भी हो रही है और तेज हवाएं भी चल रही हैं। शुक्रवार को मुंबई में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई, जबकि महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहे। मानसून की शुरुआत के बाद से मुंबई में बारिश हो रही है। पिछले छह दिनों में कोलाबा में 30 मिमी और सांताक्रूज में 47.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
कोलाबा में तापमान औसत से थोड़ा कम 32.2 डिग्री सेल्सियस और सांताक्रूज में 31.7 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद गर्मी का अहसास कराया। आईएमडी ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें कोंकण, पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, नासिक, अहमदनगर, नागपुर, बुलढाणा, अमरावती, अकोला, वाशिम, यवतमाल, चंद्रपुर, गढ़चिरौली शामिल हैं। इसके अलावा बीड, छत्रपति संभाजीनगर, हिंगोली, परभणी, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, जालना में बारिश का दौर देखा जा सकता है।
-

Punjab News: धार्मिक मेले में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, एक की मौत
नवांशहरः बंगा के नजदीकी गांव भोरा में 2 पक्षों में झगड़े का मामला सामने आया है। जहां आपसी रंजिश के चलते झगड़े के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अर्शवीर सिंह पुत्र गरबचन सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हए गुरबचन सिंह ने बताया कि गांव भोरा से जाने वाली मोरांवाली सड़क पर धार्मिक स्थल पर मेला चल रहा था। मेले के आखिरी दिन अर्शवीर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह का कुछ युवकों से लड़ाई-झगड़ा हो गया।
झगड़े के दौरान अर्शवीर को अधिक चोटें लगीं, जिससे वह घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल बंगा में इलाज के लिए लाया गया। अर्शवीर की स्थिति नाज़ुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बंगा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना मुखी अभिषेक शर्मा ने बताया कि मृतक युवक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
-

2 गाड़ियों की हुई भीषण टक्कर में JCB कंपनी के 3 कर्मियों की मौत, देखें वीडियो
टक्कर के बाद पलटी अर्टिगा, लगी आग
फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद के नेशनल हाईवे-19 पर अर्टिगा और हेक्टर कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में अर्टिगा कार में सवार जेसीबी कंपनी के 3 कर्मचारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही अर्टिगा कार पलट गई और उसमें आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अर्टिगा में सवार तीनों मृतक कर्मचारी पलवल और होडल क्षेत्र के रहने वाले थे, जो जेसीबी कंपनी में ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान पलवल की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही हेक्टर कार ने अर्टिगा को टक्कर मार दी। सेक्टर-58 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रात करीब 2:15 बजे सूचना मिली कि नेशनल हाईवे पर 2 कारों में टक्कर हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और अर्टिगा में फंसे पांच घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। अर्टिगा में लगी आग के बीच तीन अन्य लोगों को भी रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि लापरवाही किसकी थी। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों गाड़ियों में टक्कर के बाद 5 लोग घायल भी हुए थे। उन्होंने बताया कि हेक्टर में सवार कुल तीन लोग घायल हुए हैं और ये सभी पलवल के आसपास के रहने वाले थे। -

Punjab News: विदेश जाने के लिए तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 1.33 किलो हेरोइन बरामद
फाजिल्काः पंजाब पुलिस की ओर से लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने करोड़ों रुपये की हेरोइन सहित 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह और जयदीप सिंह के रूप में हुई है l
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि दोषियों को फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर स्थित गांव थेहकलंदर के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए एक दोषी पर पहले भी राजस्थान में एक मुकदमा दर्ज है। पकड़े गए दोषियों ने बताया कि यह खेप वे फिरोजपुर से लेकर आए थे और इसे अबोहर ले जाना था। उन्होंने कहा कि वे विदेश जाने के लिए फाइल भरना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी। इस खेप को पहुंचाने के लिए उन्हें 50 हजार रुपये मिलने थे।
-

Punjab News: हेरोइन और 1.12 लाख की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
बठिंडाः पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करके हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि उनकी टीम बराड़ आंखों के अस्पताल के बाहर बने बस स्टैंड पर गश्त मौजूद थी। इस दौरान युवक कागजी दस्तावेज फर्श पर फैला रहा था। पुलिस ने उसे काबू करके तालाशी ली। तालाशी के दौरान 110 ग्राम हेरोइन आरोपी से बरामद की गई।
इस दौरान 1.12 लाख रुपए बरादम हुआ है। जांच में पता चला कि आरोपी ने हेरोइन बेचकर 1.12 लाख रुपये कमाए थे। पुलिस ने इस ड्रग मनी को बरामद कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया। नशा तस्कर की पहचान अमनदीप सिंह निवासी गांव सीविया के रूप में हुई है। आरोपी को आज उसे कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ में ओर भी खुलासे होने की उम्मीद है।
-

Punjab News: अमेरिकी सांसद की सिख ग्रंथी पर टिप्पणी को लेकर SGPC सदस्य का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः शिरोमणि कमेटी के सदस्य भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने अमेरिकी सांसद मैरी मिलर की ग्रंथी पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया है। भाई ग्रेवाल ने कहा कि अमेरिका का सिखों के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है, क्योंकि अमेरिका में सिखों की नागरिकता का अच्छा प्रभाव पड़ता है। 91 के बाद वहां के गुरुद्वारा साहिबों में सिखों पर हुए नस्लवादी हमलों के बाद अमेरिकी सरकार ने भी सिखों की पहचान के लिए काम किया है। लेकिन हाल ही में मैरी मिलर जोकि अमेरिका में सांसद हैं, ने 81वीं कांग्रेस की वर्षगांठ के दौरान कार्यक्रम आयोजित किया था।
कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें न्यू जर्सी के सांसद जेफ वान डू ने भाई सुरिंदर सिंह को आमंत्रित किया था, जो ग्रंथी थे। उस आयोजन में मैरी मिलर ने उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की, जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि, वहां की विपक्षी पार्टी ने मैरी मिलर की आलोचना की। यह बहुत बुरी खबर है कि मैरी मिलर नामक एक प्रसिद्ध सांसद सिखों और मुसलमानों को नहीं समझते हैं। दूसरी बात यह है कि भाई सुरिंदर सिंह जिन्होंने वहां पढ़ाया था, उन्होंने गुरु नानक साहिब के दर्शन के बारे में बात की, ऐसे गुरु के बारे में बात की जो अपने गुरु के दिखाए मार्ग के अनुसार चल रहा एक सिख है। कोई भी धर्म या व्यक्ति बुरा नहीं है।
हालांकि विपक्ष ने इसके लिए उनकी निंदा की है, लेकिन हम एक सिख और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य के तौर पर मानते हैं कि मैरी मिलर के बयान की निंदा की जानी चाहिए और अमेरिका सांसद द्वारा दिए गए बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए, जिसे पूरी दुनिया में प्रसारित किया गया। मैरी मिलर ने इस बयान के जवाब में माफी नहीं मांगी, लेकिन उन्हें माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने सिख पहचान को दूसरा धर्म बताकर उसे चुनौती दी है, जो मुझे लगता है कि अमेरिकी लोकतंत्र पर एक दाग है।