Blog

  • भाजपा के इस उम्मीदवार के हक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने किया रोड शो

    भाजपा के इस उम्मीदवार के हक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने किया रोड शो

    पंचकूलाः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने शुक्रवार को पंचकूला में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने अंबाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार बंतो कटारिया के लिए वोट की अपील की। रोड शो सेक्टर 7 से शुरू होकर सेक्टर 8 स्थित भाजपा कार्यालय तक पहुंचा। रोड शो के बाद बीजेपी अध्यक्ष नड्‌डा अब पार्टी कार्यालय में भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे। इसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। रोड शो के बाद नड्‌डा हरियाणा भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे। जेपी नड्‌डा के रोड शो में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ अंबाला से विधायक एवं राज्य मंत्री असीम गोयल भी नड्‌डा के साथ मौजूद रहे। रोड शो में लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

    रोड शो के दौरान नड्‌डा पर जम कर फूल बरसाए गए। नड्‌डा भी अपने ऊपर फेंके जा रहे फूल वापस लोगों पर फेंक रहे थे। वहीं बंतो कटारिया पूरे रास्ते हाथ जोड़ कर चली और वोट की अपील की। रोड शो के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि ये चुनाव बंतो कटारिया का चुनाव नही है, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है, जो मोदी जी के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। एक समय मे भारत का व्यक्ति उदासीन था। उसे लगता था कुछ नही बदलेगा, लेकिन आज समय बदला है और मोदी जी के कठिन परिश्रम के कारण बदलाव हुआ है। मोदी जी का संकल्प है, आप उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए, 2 सालों में तीसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था भारत बन जायेगा। देश का एक्सपोर्ट 106 प्रतिशत बढ़ा है। लोग मेड इन चाइना व मेड इन जापान के मोबाइल लेकर घूमते थे, आज मेड इन इंडिया का मोबाइल सबके पास है। आज डिजिटल भारत बना है। 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का बीमा मिलता है।

    लोगों से आह्वान किया कि वेबंतो कटारिया को जीता कर संसद में भेजें। जेपी नड्‌डा ने कहा कि इंडी गठबंधन कहता है भ्रष्टाचारियों को बचाओ, उन्हें पनपने का मौका दो। आज विपक्ष के अधिकतर नेता बेल पर हैं या जेल में हैं। सोनिया, राहुल गांधी, लालू यादव सब बेल पर हैं। परिवारों की राजनीति चल रही है। अकाली दल, इनेलो में सभी जगह परिवारवाद है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आज हरियाणा के दौरे पर हैं। वह पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है। यह बैठक दो चरणों में होगी। बैठक में लोकसभा प्रभारी और संयोजक मौजूद रहेंगे।

    इस बैठक में जेपी नड्‌डा की मौजूदगी में संगठन के तौर पर कैसे हर वोटर तक पहुंचा जाए, कैसे उसे भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए राजी किया जाए, पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा हर पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख से लेकर मंडल अध्यक्ष तक की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके अलावा हरियाणा बीजेपी कोर समिति की भी बैठक होगी। इसमें आगामी चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों के कैंपेनिंग की जगह और पीएम मोदी और अमित शाह की रैलियों व रोड शो के स्थान भी चिह्नित किए जाएंगे। बैठक में सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल मौजूद रहेंगे।

  • पंजाब : डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिलने पहुंचे CM मान, देखें वीडियो

    पंजाब : डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिलने पहुंचे CM मान, देखें वीडियो

    अमृतसर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहली बार डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास में डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो से मिलने पहुंच रहे है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सड़क मार्ग से राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास पहुंचे। जहां उन्होंने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान करीब एक घंटे तक ब्यास डेरे में मौजूद रहेंगे और इस दौरान दोपहर का भोजन करने के बाद कुछ समय डेरा ब्यास में बिताएंगे और यहीं से वापस प्रस्थान करेंगे।

    गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को लोकसभा क्षेत्र अमृतसर से बीजेपी उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू, लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर, कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार सांसद प्रत्याशी मनीष तिवारी, हलका बाबा बकाला साहिब से विधायक दलबीर सिंह टॉग, वल्टोहा से विधायक सरवन सिंह धुन्न, जीरा से विधायक नरेश कटारिया आदि ने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।

  • जालंधरः Fortune Hotel से ठगी के मामलों में 15 आरोपी गिरफ्तार, देखें Live

    जालंधरः Fortune Hotel से ठगी के मामलों में 15 आरोपी गिरफ्तार, देखें Live

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन की पुलिस ने ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए Fortune Hotel से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 महिलाएं शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि मॉडल टाउन पुलिस को बीते दिन ठगी के मामले में शिकायत मिली थी कि विदेश के टूर पर भेजने के नाम पर उससे 3 लाख 80 हजार रुपए की ठगी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीपी ने Fortune Hotel से 3 महिलाओं सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    संदीप शर्मा ने बताया कि काबू किए गए आरोपी मध्य प्रदेश, यूपी और हरियाणा से संबंधित है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 90 हजार रुपए रिकवर किए गए है। संदीप शर्मा ने बताया कि बीते दिन पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसने विदेश के टूर पैकेज को लेकर सीएमजीबीपीएल नाम की कंपनी खोली हुई थी।  पीड़ित से बताया कि उसे कंपनी के बारे में उस समय शक हुआ जब उसने इंटरनेट पर कंपनी को लेकर जांच की। इस दौरान उसे इंटरनेट पर कंपनी के बारे में कुछ भी दिखाई ना देने पर शक हो गया। जिसके बाद उक्त कंपनी द्वारा बताए गए दफ्तर को लेकर उसने अपने रिश्तेदार से संपर्क किया और उक्त कंपनी के बारे में पता लगाने के लिए कहा।

    जब उसका रिश्तेदार उक्त कंपनी के दफ्तर पर गया तो वहां पर ताला लगा मिला। इस दौरान उसने जब दफ्तर को लेकर आस-पड़ोस से पूछताछ में पता चला कि उस दफ्तर में कई बार पुलिस भी आ चुकी है। जिसके बाद उसे यकीन हो गया कि उसके साथ भी ठगी हुई है। जिसके बाद उसने मॉडल टाउन थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। संदीप शर्मा ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों ने फार्चून होटल में किराये पर हाल लिया हुआ था। वहां पर ये लोगों के साथ टूर पैकेज के लिए डील करते थे। इस दौरान पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला इस होटल में उनकी सिर्फ डील ही होती थी, जबकि वह रह कहीं ओर रहे थे। 

  • आप पार्टी में जश्न का माहौल, अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

    आप पार्टी में जश्न का माहौल, अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल  में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने इसके साथ ही एक और बड़ा निर्देश दिया है। आइए जानते हैं कि कोर्ट ने क्या कहा है। अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से 5 जून तक की जमानत की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने कहा- “हमें कोई समान लाइन नहीं खींचनी चाहिए। केजरीवाल को मार्च में गिरफ़्तार किया गया था और गिरफ़्तारी पहले या बाद में भी हो सकती थी। अब 21 दिन इधर-उधर से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 2 जून को अरविंद केजरीवाल सरेंडर करेंगे।”

    बीते वीरवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने केजरीवाल की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था। ईडी ने हलफनामे में कहा था कि चुनाव प्रचार करना कोई मौलिक अधिकार नहीं है। वहीं, दूसरी ओर ED के हलफनामे पर केजरीवाल की लीगल टीम ने कड़ी आपत्ति जताई थी। हालांकि, ED की सभी दलीलों को दरकिनार करते हुए अदालत ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है। अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट का आर्डर ट्रायल कोर्ट में भेजा जाएगा। फिर ट्रायल कोर्ट से रिलीज आर्डर तिहाड़ जेल प्रशासन को भेजा जाएगा। महत्वपूर्ण बात ये है कि ट्रायल कोर्ट से ऑर्डर जब तिहाड़ जाएगा, वहां रिलीज लेटर पहुंचने के बाद दो घन्टे प्रक्रिया में लगते हैं। अगर आज ट्रायल कोर्ट से रिलीज ऑर्डर तिहाड़ समय से पहुंच गए तो उसके दो घन्टे की प्रक्रिया के बाद केजरीवाल को रिहा किया जाएगा। तिहाड़ जेल में रोजाना जितने भी रिलीज आर्डर आते हैं उसका निपटारा लगभग 2 घण्टे में हो जाता है।

  • जालंधरः अकाली उम्मीदवार महेंद्र केपी के नामाकंन के दौरान हुआ भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधरः अकाली उम्मीदवार महेंद्र केपी के नामाकंन के दौरान हुआ भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज कांग्रेस-भाजपा और अकाली दल के नेताओं द्वारा नामाकंन भरा गया। वहीं अकाली नेता महेंद्र केपी के नामाकंन भरने के दौरान पुषविंदर सिंह द्वारा जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान पुषविंदर सिंह ने बीबी को लेकर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इन नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिला और यह लोग पंथक की बात कर रहे है। इस दौरान अकाली नेताओं के साथ पुषविंदर का विवाद हो गया और जमकर हंगामा हुआ। वहीं दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता देखकर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। 

    इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पुष्विंदर ने कहा कि पंथ इन लोगों का है। उन्होंने कहा कि पहले ये बताए कि यह लोग पंथक पार्टी के है। उन्होंने कहाकि पंथक की बात करते है, इन लोगों ने गोलक खा लिया। इस दौरान पुष्विंदर ने आरोप लगाए है कि चिट्टे को पंजाब में ये लोग लेकर आए है। आरोप है कि गुरु साहिब की बेअदबी इन लोगों द्वारा की गई है और अब यह पंथक पार्टी बता रहे है। इस दौरान पुष्विंदर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बीबी जागीर कौर ने आरोप लगाए है कि बाकी सभी पार्टियों के उम्मीदवार चोर है और उनका उम्मीदवार सच्चा है। पुष्विंदर का आरोप है कि बीबी जागीर कौर द्वारा कहा गया है वह पंथक पार्टी है।

    इस दौरान पुष्विंदर ने कहा कि उसने इस बात को लेकर उनसे पूछा कि वह कौन- सी पंथक पार्टी से है। जिसको लेकर विवाद हो गया। पुष्विंदर ने कहाकि वह तो डीसी दफ्तर में देखने आए कि मेला किस चीज का लगा है। इस दौरान पुष्विंदर ने कहा कि अगर उसने अपनी कौम के बारे में उनसे 4 सवाल पूछ लिए तो क्या यह बदतमीजीती है। उन्होंने कहा कि अगर यह बदतमीजी है तो वह हर व्यक्ति को करनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहाकि इन्हीं की पार्टी ने बेअदबी करके बाद में गुरुद्वारा साहिब में माफी भी मांगी।

  • फगवाड़ा : लोकसभा चुनावों में वोट डालने के लिए अनोखे तरीके से किया जागरुक, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : लोकसभा चुनावों में वोट डालने के लिए अनोखे तरीके से किया जागरुक, देखें वीडियो

    फगवाड़ा,राजेश :  एसडी पुत्री पाठशाला गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल हदियाबाद फगवाड़ा में जिला प्रशासन कपूरथला के निर्देशो और एसडीएम जशनदीप सिंह और नोडल ऑफिसर राजेश कुमार के नेतृत्व में स्कूल के नोडल ऑफिसर मोनिका शर्मा द्वारा लिखी और निर्देशित कर जागो निकाली गई।

    इसका उद्देश्य लोगों को वोट के प्रति जागरूक करना था।इस मौके स्कूल की प्रिंसिपल रीता देवी थापर ,सुपरवाइजर प्रिंसिपल वरिंदर मोहन और उसकी पूरी टीम एसडीएम दफ्तर से नोडल ऑफिसर शिकायत हरिंदर सेठी विशेष तौर पर उपस्थित हुए स्कूल के अध्यक्ष सीमा, रानी, पूनम मुर्गे, राजविंदर शर्मा, रमनदीप रानी, अमित कौर, मीनाक्षी भाटिया शामिल हुई।

    संस्था के प्रधान सिंह जीव चढ़ा वाइस प्रधान कंचन गिलोत्र, मैनेजर गोपाल कृष्ण दुग्गल सचिव पल पासी और समूह कमिटी मेंबर्स ने स्कूल में आकर जागो का हिस्सा बनने के लिए एसडीएम जशनदीप का आभार प्रकट किया।

  • जालंधरः भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नामाकंन भरने पहुंचे चरणजीत चन्नी

    जालंधरः भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नामाकंन भरने पहुंचे चरणजीत चन्नी

    जालंधर, ENS: कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भारी समर्थकों के साथ डीसी दफ्तर में नामाकंन भरने पहुंचे। इस दौरान चन्नी ने नामाकंन भरने से पहले रोड शो किया। नामाकंन के दौरान चन्नी के साथ राणा गुरजीत सिंह, लाडी शेरोवालियां सहित अन्य नेता मौजूद रहे। नामाकंन भरने से पहले चन्नी ने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने सुशील रिंकू, मुकेश सेठी सहित कई नेताओं पर निशाना साधा।

    वहीं उन्होंने दो दिन पहले नशे के साथ पकड़े गए आरोपियों को लेकर कहा कि आरोपियों के इन्हीं नेताओं के साथ संबंध है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जालंधर में सत्ता में आते ही चिट्टे को खत्म करेंगे। चन्नी ने कहा कि वह जालंधर में यूनिवर्सिटी खोलेंगे। इस दौरान चन्नी ने कहा कि एक एम्स अस्पताल खोलना चाहते है। वहीं उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखने का प्रयास करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि वह जालंधर में सत्ता में आते ही डिवेल्पमेंट करवाना चाहते है। वहीं चन्नी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कहा कि आज उन्हें कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है और वह बेदाग है। चन्नी ने कहा कि उन्हें झूठा केस में फंसाया गया। 

  • जालंधरः अकाली दल के उम्मीदवार महेंद्र केपी ने भरा नामाकंन

    जालंधरः अकाली दल के उम्मीदवार महेंद्र केपी ने भरा नामाकंन

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर आज अक्षय तृतीय के शुभ महूर्त पर जालंधर से अकाली दल के उम्मीदवार महेंद्र सिंह केपी ने नामाकंन भर दिया है। महेंद्र केपी के साथ अकाली दल की सीनियर नेत्री बीबी जागीर कौर मौजूद रही। इससे पहले आज भाजपा सुशील रिंकू और बसपा उम्मीदवार बलविंदर कुमार भी नामाकंन भर चुके है। वहीं कुछ देर में पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी भी आज नामाकंन भरेंगे। 

  • पंजाबः नामांकन को फॉर्म लेकर पत्नी के साथ डेढ़ घंटा इंतजार करते रहे रवनीत बिट्टू, जानें मामला 

    पंजाबः नामांकन को फॉर्म लेकर पत्नी के साथ डेढ़ घंटा इंतजार करते रहे रवनीत बिट्टू, जानें मामला 

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्‌टू के नामाकंन भरने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज बिट्टू आज डीसी दफ्तर में नामांकन के लिए पहुंचे हैं, लेकिन नामांकन से जुड़े कागजात लेकर उनका समर्थक एक घंटे बाद भी नहीं पहुंचा। बिट्टू के नामांकन फॉर्म लेकर अपनी पत्नी समेत डीएम दफ्तर में बैठे इंतजार कर रहे हैं।​​​​​​ इसके लिए ​बिट्टू ने आप सरकार पर आरोप लगाया है उनके फॉर्म को कैंसिल करवाने की साजिश हो रही है। बिट्‌टू ने कहा, ‘मुझ पर करोड़ों का कर्ज चढ़ा दिया, कोठी खाली करने का आदेश भी देर रात आया है। मैं बेअंत सिंह का पोता हूं। किसी से नहीं डरता।’ इस दौरान बिट्टू ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार दोबारा आने पर लंदन बैठे राघव चड्ढा को पकड़ेंगे और जेल में डालेंगे। बता दें कि आज बिट्टू ने नामाकंन भरने के दौरान पूर्व सीएम विजय रुपाणी, विजय सांपला सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

  • पंजाब : BJP उम्मीदवार तरनजीत संधू ने नामांकन पत्र भरने से पहले किया रोड शो, देखें वीडियो

    पंजाब : BJP उम्मीदवार तरनजीत संधू ने नामांकन पत्र भरने से पहले किया रोड शो, देखें वीडियो

    अमृतसर : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हर राजनीतिक पार्टी ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए है। अब उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रहे है। जिसके चलते आज बीजेपी उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और तरनजीत सिंह संधू के साथ केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे।

    जिन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया और तरणजीत सिंह संधू ने सबसे पहले अमृतसर में 3 किलोमीटर का रोड शो किया और इस रोड शो में अमृतसर से सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता और पूरा बीजेपी नेतृत्व शामिल हुए। जिसके बाद तरणजीत सिंह संधू और केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर अमृतसर जिला प्रशासन परिसर गए, पत्रकारों से बातचीत की और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

    मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि उन्होंने आज अमृतसर से बीजेपी उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के पक्ष में रोड शो भी किया है और उनका नामांकन पत्र भी भर दिया है। उन्होंने तरनजीत सिंह संधू की तारीफ करते हुए कहा कि तरनजीत सिंह संधू बीजेपी के मजबूत उम्मीदवार हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह अमृतसर से बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल करेंगे।