Blog

  • जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में रोड रोलर ने कुचला, हुई मौत

    जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में रोड रोलर ने कुचला, हुई मौत

    जालंधर, ENS: मकसूदा में पड़ते गांव गाजीपुर से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां रोटी खा रहे मजदूर को एक रोड रोलर ने कुचल दिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 72 वर्षीय तरसेम लाल निवासी गांव गाजीपुर, मकसूद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मौत के बाद आरोपी रोड रोलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। थाना मकसूदा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

    पुलिस को दिए गए बयानों में मृतक के भतीजे विक्की ने बताया कि तरसेम लाल उनके गांव के पास बन रहे जम्मू-कटड़ा हाईवे पर काम करते थे। रोजाना की तरह वह अपने साथ रोटी लेकर काम पर चले गए थे। जब दोपहर वह रोटी खा रहे थे, तो इतने में अनकंट्रोल्ड रोड रोलर ड्राइवर ने अपना रोड रोलर उन पर चढ़ा दिया। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। तरसेम लाल की मौत के बाद आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई और पूरे एरिया में खून ही खून बिखरा हुआ था। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से तुरंत फरार हो गया था। वहीं मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। अधिकारी सरबजीत सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शब परिवार को सौप जाएगा। वहीं, जल्द फरार चल रहा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः विनीत कौर ने अकुंर नरूला पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधरः विनीत कौर ने अकुंर नरूला पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: मशहूर कपल को लेकर कुछ दिन पहले विनीत कौर द्वारा थाना 4 के बाहर प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान मशहूर कपल के ऊपर पर्चा दर्ज करने की मांग की गई थी। पुलिस ने पर्चा दर्ज करने का विनीत कौर को आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक मशहूर कपल के खिलाफ पर्चा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद एक बार फिर से विनीत कौर मीडिया के समक्ष आई जहां उन्होंने इस बार पास्टर अकुंर नरूला पर गंभीर आरोप लगाए है। विनीत कौर ने बताया कि वह मशहूर कपल के मामले में प्रदर्शन कर रही थी, जहां पुलिस ने उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में 295 ए का पर्चा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। रिहा होने के बाद आज विनीत कौर ने अकुंर नरूला पर गंभीर आरोप लगाए है।

    महिला ने अकुंर नरूला के बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम मान से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस दौरान महिला ने कहा कि वह कई बार सीएम मान द्वारा जारी किए नबंर पर फोन करके शिकायत कर चुकी है। महिला ने बताया कि उस पर 2007 को पहला दर्ज हुआ था। इस दौरान महिला ने कहा कि उसकी शादी ही 2010 में हुई थी तो वह इस मामले के तहत 2007 में कहां पहुंच गई। इस दौरान महिला ने मीडिया के समक्ष सीएम मान से गुहार लगाते हुए कहा कि उस पर जानलेवा हमला किया जा रहा है। इस दौरान महिला ने कई सीनियर अधिकरियों पर भी सवाल खड़े किए है। इस दौरान महिला ने अकुंर नरूला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई सवाल खड़े किए है।

    महिला ने बताया कि 2007 में ग्रेजुएशन कर रही थी। महिला ने कहा कि 2008 में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी हुई थी। इस दौरान पुणे में वह अपनी डिग्री के साथ पार्ट टाइम नौकरी कर रही थी। महिला ने 2015 मेें दूसरी एफआईआर दर्ज होने के मामले में खुलासा करते हुए कहा कि वह 15 साल से स्कूल की टीचर रही है। महिला ने कहा तीसरी और चौथी एफआईआर 2022 मेें उनके खिलाफ हुई। इस दौरान महिला ने सीएम मान से मीडिया के जरिए अपील करते हुए कहा कि वह सिख परिवार से जुड़ी हुई है। वह किसी राजनीतिक के साथ नहीं है, यही उसने गुनाह किया है। महिला ने कहा कि इसी के चलते उस पर पर्चा दर्ज करके उसे परेशान किया जा रहा है।

    अकुंर नरूला पर व्यक्ति की बाजू तुड़वाने के महिला ने आरोप लगाए है। इस दौरान महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि अकुंर नरूला महिलाओं को चुनरी से सिर ढकने की जरूरत नहीं है, उन्हें अपने बालों से अपने आपको ढकना चाहिए। महिला ने बताया कि इस बार उसे डीसी दफ्तर के बाहर 6 अक्टूबर को शाम के समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस एफआईआर को लेकर महिला ने कहाकि यह भी अकुंर नरूला द्वारा करवाई गई। महिला ने अकुंर नरूला पर मशूहर कपल को सपोर्ट करने के आरोप लगाने के आरोप लगाए है। महिला ने कहा कि इस बार एफआईआर में अकुंर नरूला ने कहा कि महिला ने उससे जान से मारने की धमकी दी है।   

    महिला ने कहा कि अकुंर नरूला ने यह झूठा पर्चा दर्ज करवाया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि अकुंर नरूला साबित कर दे कि उसने अकुंर नरूला को मशहूर कपल के धरने के दौरान कोई धमकी दी है। महिला ने कहाकि वह कोई एक वीडियो ऐसी दिखा दें। अगर ऐसी कोई भी मशहूर कपल के धरने के दौरान वीडियो सामने आती है तो सीएम मान उनके खिलाफ एक्शन ले सकते है।

  • जालंधरः इस इलाके में तहबाजारी ने की कार्रवाई, देखें Live

    जालंधरः इस इलाके में तहबाजारी ने की कार्रवाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: नाज सिनेमा के पास नगर निगम की तहबाजारी टीम ने आज एक बार फिर से कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि कुछ दिन पहले भी तहबाजारी टीम द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान प्रशासन ने कुछ दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। लेकिन उसके बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर आज फिर से सामान रखा गया। जिस पर तहबाजारी टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान प्रशासन द्वारा कुछ दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया है।

    हालांकि पिछली बार की तरह इस बार भी कुछ दुकानदारों ने प्रशासन की कार्रवाई को देखते हुए सामान दुकानों के अंदर रखना शुरू कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि कई बार दुकानदारों को कब्जा करने को लेकर चेतावनी दी जा चुकी है। लेकिन उसके बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर कब्जा किया जा रहा है। जिसके तहत आज उनके द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः इस कॉलेज के बाहर प्रधानगी को लेकर युवक ने की हुल्लड़बाजी

    जालंधरः इस कॉलेज के बाहर प्रधानगी को लेकर युवक ने की हुल्लड़बाजी

    जालंधर, ENS: लाडोवाली रोड स्थित स्थित मशहूर कॉलेज की प्रधानगी को लेकर युवकों द्वारा कॉलेज के बाहर हुल्लड़बाजी की जा रही है। इस दौरान कॉलेज के बाहर भारी संख्या में युवक के खड़े हैं। जिस दौरान आसपास के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • पंजाब: इस इलाके में 2 भाईयों पर तेजधार हथियारों से हमला 

    पंजाब: इस इलाके में 2 भाईयों पर तेजधार हथियारों से हमला 

    लुधियाना: प्रीत नगर में बुधवार देर रात कुछ युवकों ने दो भाइयों पर तलवारों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उनके पालतू कुत्ते की आंख पर भी तलवार से वार किया। घायलों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल युवक की पहचान संजू और राहुल के रूप में हुई है। हमलावरों ने उनके घर के गेट पर तलवारें मारी है। जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो वे घर के अंदर घुस आए। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनकी बुलेट बाइक, वाशिंग मशीन और उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

    घायल युवकों की मां राज रानी ने बताया कि बुधवार रात उनके घर में बच्चे की बर्थडे पार्टी चल रही थी । गली में कुछ युवक चिट्टे का सेवन करते हैं और बेचते भी है। वह उनके घर के बाहर बैठकर गाली-गलौज कर रहे थे। उसके बेटों ने उन युवकों को गालियां देने और चिट्टा बेचने से रोका था। उन युवकों ने उसके बेटों पर हमला कर दिया। 

    उधर, इस मामले में दूसरे पक्ष की महिला बलविंदर कौर ने कहा कि पड़ोसियों का बेटा आकर गालियां देने लगा, जिसके बाद उनके बेटे और उसके दोस्तों ने उसे पकड़ लिया। बेटा चिट्टे का सेवन जरूर करता है, लेकिन वह बेचता नहीं है। वहीं 7 नंबर चौकी के इंचार्ज चांद अहीर ने बताया कि दोनों पक्षों की बयान दर्ज करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है।

  • पंजाब : ई-चालान सेवा हुई शुरू, परिवहन विभाग ने जारी किए आदेश 

    पंजाब : ई-चालान सेवा हुई शुरू, परिवहन विभाग ने जारी किए आदेश 

    होशियारपुर: जिले में ई-चालान शुरू कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने ई-चालान काटना शुरू कर दिया है। आरटीए रविंदर सिंह गिल द्वारा वाहनों की जांच की गई और ई-चालान काटे गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्देश के बाद चेकिंग शुरू कर दी गयी है। और अब लोगों को चालान भरने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस सुविधा के माध्यम से वाहन का बीमा और टैक्स आदि का भुगतान किया गया है या नहीं, इससे संबंधित जानकारी भी मिलेगी। चेकिंग कर करीब 20 चालान काटे गए और चालकों को वाहन के कागजात पूरे रखने और ओवरलोड वाहन न चलाने की हिदायत दी गई है।

  • पंजाब : जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आएंगे कुलबीर जीरा, जाने मामला

    पंजाब : जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आएंगे कुलबीर जीरा, जाने मामला

    फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जिले के कांग्रेस प्रधान व जीरा के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा की रिहाई लटक गई है। कुलबीर जीरा के खिलाफ पुलिस ने एक और धारा जोड़ दी है। यह धारा 107,151 है। जीरा पर पहले सरकारी दफ्तर में घुसकर मिसबिहेव और काम में दखलअंदाजी का केस दर्ज हुआ था।

    इसी केस में उन्हें जमानत मिली थी, लेकिन अब नई धारा जोड़े जाने से फिर से जमानत लेनी पड़ेगी। इस वजह से जीरा अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। इससे पहले बुधवार को कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। आज उनकी रोपड़ जेल से रिहाई होनी थी। पूर्व विधायक जीरा को पुलिस ने 17 अक्टूबर की सुबह साढ़े चार बजे गिरफ्तार किया था। उस वक्त वह बुड्डा साहिब गुरुद्वारा नतमस्तक होने के लिए निकले थे। दूसरे दिन यानी 18 अक्टूबर को जीरा कोर्ट द्वारा उनकी जमानत मंजूर कर ली गई।

  • कार की तलाशी दौरान मिले लाखों रुपए

    कार की तलाशी दौरान मिले लाखों रुपए

    धमतरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार आचार संहिता लागू होते ही स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिये सम्पूर्ण जिले में गठित एसएसटी और एफएसटी टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में चौकी करेली बड़ी के अंतर्गत एसएसटी चेक प्वाइंट बुड़ेनी नवागांव में वाहनों की जांच के दौरान एसएसटी.टीम द्वारा केशव पंडा पिता भास्कर पंडा निवासी ग्राम कामरा,थाना घोरी गुमा,जिला कोरापुर उड़िसा से 218500/- रूपये की नगद राशि जप्त की गई। उक्त नगदी रकम के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर 218500/- रुपये नगदी को जप्त कर धारा 102 सीआरपीसी. के तहत जप्ती नामा कि कार्यवाही व अन्य कार्यवाही मौके पर की गई है।

    उल्लेखनीय है कि धमतरी जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराते हुए विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण जिले में एसएसटी की 11टीमें तथा एफएसटी की 11 टीमें गठित की गई है। जिनके द्वारा लगातार राज्य एवं जिले के सभी बार्डर चेकिंग पोस्ट पर सघन चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।

  • पंजाब : सड़क हादसे में ASI की मौके पर मौत

    पंजाब : सड़क हादसे में ASI की मौके पर मौत

    कपूरथला: सब डिवीजन फगवाड़ा में वीरवार को सुबह होशियारपुर रोड पर एक बाइक और कंबाइन में हुए भीषण सड़क हादसे दौरान एक ASI की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ASI थाना रावलपिंडी में तैनात था और हाईकोर्ट में जाने के लिए फगवाड़ा बस स्टैंड की तरफ बाइक पर जा रहा था। घटना की सुचना मिलने के बाद मोके पर पहुंचे सदर थाना फगवाड़ा के जांच अधिकारी ASI कमलजीत सिंह ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फगवाड़ा की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान ASI सुखदेव सिंह (55 वर्ष ) वासी अमृतसर के रूप में हुई है।

    फगवाड़ा के थाना रावलपिंडी में तैनात ASI सुखदेव सिंह किसी काम से हाईकोर्ट जाने के लिए अपनी बाइक पर फगवाड़ा बस स्टैंड की तरफ निकले थे। मिली जानकारी के अनुसार गांव खुर्रमपुर के नजदीक रास्ते में खड़ी एक कंबाइन से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में ASI सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ASI कमलजीत सिंह मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे। मृतक ASI सुखदेव सिंह के परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता आप में हुआ शामिल

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता आप में हुआ शामिल

    अमृतसरः पंजाब में चुनावों से पहले सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ शुरू हो गई है। वहीं मजीठा से आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। 2022 में कांग्रेस से मजीठा से चुनाव लड़ने वाले जग्गा मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जग्गा मजीठिया को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि जग्गा मजीठिया के भाई लाली मजीठिया 2022 चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल थे।

    राज्य में नगर निगम चुनाव और अगली बार आम चुनाव से पहले पंजाब में कई बड़े नेता और प्रमुख हस्तियां आम आदमी पार्टी की ओर रुख कर रही हैं। जग्गा मजीठा का आप में स्वागत करने के बाद सीएम मान ने कहा कि पंजाब के लोग आप सरकार के कामकाज और नीतियों से बहुत खुश हैं।

    उन्होंने कहा कि हम राज्य को हर क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं और जो नेता पंजाब के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं, उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत है। मान ने कहा कि पार्टी देश के हर कोने में दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है। पंजाब में हमारी रिकॉर्ड बहुमत की सरकार है और हर दिन लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं।