Blog

  • पंजाब: चोरों ने पुलिस को बनाया शिकार, SHO की बाइक ले हुए फरार, देखें वीडियो 

    पंजाब: चोरों ने पुलिस को बनाया शिकार, SHO की बाइक ले हुए फरार, देखें वीडियो 

    लुधियाना: पंजाब में चोरी और लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ रही है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने पुलिस को ही अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया। ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया है। लुधियाना में पंजाब पुलिस के एडिशनल SHO का बाइक सतलुज क्लब के बाहर से चोरी हो गया। पुलिस कर्मचारी की क्लब के चुनाव में ड्यूटी लगी थी। 

    डयूटी खत्म कर जब वह बाहर आए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। एडिशनल SHO ने देखा की क्लब के बाहर खड़ा उनका स्पलेंडर बाइक चोरी हो गया है। उन्होंने बाइक की काफी तालाश की, लेकिन कही कुछ पता नहीं चल पाया। आखिर में मुलाजिम ने चौकी कैलाश नगर फोन किया और मुंशी से कहा कि अपना मोटरसाइकिल सतलुज क्लब के बाहर चोरी हो गया है। इस दौरान अधिकारी ने बताया कि अब उन्हें खुद की ही बाइक चोरी की शिकायत लिखनी पड़ेगी।

    कैलाश चौकी में तैनात एडिशनल SHO गुरदेव सिंह ने कहा कि 8 बजे वह चुनाव की ड्यूटी करने गए थे। बाहर बाइक लगाई, लेकिन जब वापस आए तो देखा बाइक चोरी हो चुका था। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि चौकी में मुंशी को बता दिया है। अब वह खुद ही बाइक चोरी की शिकायत लिखेंगे। उन्होंने बताया कि उनके बाइक का नंबर 1226 है। अब बाइक की चाबी बस उनके हाथ में रह गई है।

  • कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने दी बड़ी चेतावनी

    कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने दी बड़ी चेतावनी

    नई दिल्ली : चीन में बढ़ रहे कोरोना वायरस मामलों को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। आज पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है, इसलिए हमें मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रूकावट भी नहीं पड़ेगी। 

    इससे पहले पीएम मोदी ने चीन और अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बीते गुरुवार को एक हाई लेवल मीटिंग की थी। जिसमें पीएम मोदी ने अधिकारियों से किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने को लेकर आगाह किया और कोरोना  मामलों की कड़ी निगरानी की सलाह दी। PMO के मुताबिक मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।  प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि सभी स्तरों पर उपकरणों, प्रक्रियाओं और मानव संसाधनों के मामले में तैयारी उच्च स्तर की होनी चाहिए। इसके अलावा पीएम मोदी ने राज्यों को अस्पताल के बुनियादी ढांचे से संबंधित कोविड विशिष्ट सुविधाओं का लेखाजोखा करने की सलाह दी थी।  

  • टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा…

    टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा…

    नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड ने जहां इंडस्ट्री को एक बड़ी शौकिंग खबर दी वहीं इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान मोहम्मद खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है इतना ही नहीं तुनिषा की दोस्त और ‘मैडम सर’ फेम प्रीति तनेजा ने दावा किया है कि, तुनिषा और शीजान बेहद गहरे दोस्त थे। तुनिषा शीजान से शादी करना चाहती थीं, इतना ही नहीं तुनिषा मां बनने वाली थीं प्रीति तनेजा ने दावा किया है कि  शीजान ने शादी से साफ इनकार कर दिया था।

    बता दें कि 24 दिसंबर 2022 को ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं अब तुनिषा के माता-पिता ने शीजान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने शिजान को अरेस्ट कर लिया है।आज कोर्ट में उनकी पेशी होगी। एक्टर पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। हालांकि अभी जांच जारी है। 

    इसी बीच  वालीव पुलिस के मुताबिक शीजान की कोर्ट से रिमांड की मांग करेंगे, क्योंकि शीजान अभी तक की पूछ्ताछ में सहयोग नहीं कर रहा है, झगड़े की वजह के बारे में पूछे जाने पर बयान पलट रहा है। दरअसल, एक हफ्ते पहले ही तुनिषा और शीजान का झगड़ा हुआ था।जिसके बाद शीजान ने तुनिषा से ब्रेकअप कर लिया था।

  • आंगनबाड़ी वर्करों के लिए पंजाब सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें पूरा मामला 

    आंगनबाड़ी वर्करों के लिए पंजाब सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें पूरा मामला 

    चंडीगढ़ : सामाजिक सुरक्षा एवं महिला कल्याण मंत्री डा. बलजीत कौर का कहना है कि पंजाब सरकार राज्य के अलग-अलग वर्गों के लाभार्थियों को दी जाने वाली सहूलियतों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत ही नहीं बल्कि वचनवद्ध है। 

    उन्होंने कहा कि कम्युनिटी बेस्ड इवैंट स्कीम के अधीन पंजाब की आंगनबाड़ी वर्करों को मिलने वाला भत्ता जोकि जिला प्रोग्राम अफसरों और बाल विकास और प्रोजैक्ट अफसरों द्वारा आंगनबाड़ी वर्करों को मिलता था, को कई बार आंगनबाड़ी वर्करों तक पहुंचाने में देरी हो जाती थी। पंजाब सरकार की तरफ से अहम फैसला किया गया है कि अब यह भत्ता और तेजी से सीधे तौर पर आंगनबाड़ी वर्करों के बैंक खातों में भेजा जाएगा। आंगनबाड़ी यूनियनों की भी यह मुख्य मांग थी, जिस पर विचार करते हुए सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है। 

  • गरीब बच्चों को मुफ्त मिली ‘पुलिस सर’ की पाठशाला, जानें पूरा मामला

    गरीब बच्चों को मुफ्त मिली ‘पुलिस सर’ की पाठशाला, जानें पूरा मामला

    गोंडा: यूपी के गोंडा जिले से खाकी की लाजवाब तस्वीर देखने को मिली है। यूपी पुलिस में तैनात एक सिपाही गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए पेड़ के नीचे स्कूल चलाता है। गोंडा जिले की कर्नलगंज कोतवाली में तैनात सिपाही को ड्यूटी से जब भी वक्त मिलता है, तब वह जरूरतमंद गरीब बच्चों को पढ़ाता है। यूपी पुलिस के इस सिपाही ने गरीब बच्चों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया है।

    गोंडा जिले में तैनात यूपी पुलिस का यह सिपाही इन दिनों अपने कार्य को लेकर चर्चा में आ गया है। बच्चों के बीच में पुलिस सर के नाम से यह सिपाही मशहूर है और अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद प्रतिदिन एक घंटे गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए निकालते हैं। वर्तमान समय में प्रतिदिन करीब 100 बच्चे पुलिस के इस सिपाही से पढ़ने आते हैं। सिपाही मोहम्मद जाफर की इस पाठशाला में सुबह होते ही बच्चों का आना शुरू हो जाता है। विज्ञान वर्ग से स्नातक मोहम्मद जाफर बड़े ही लगन से इन बच्चों को पढ़ाते हैं। यदि किसी बच्चे से आप पूछें किससे पढ़ रहे हैं, तो सभी की जुबान पर सिर्फ एक बात होती है पुलिस सर बहुत अच्छा पढ़ाते हैं.

    मोहम्मद जाफर कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10 तक के बच्चों को पढ़ाते हैं और नवोदय विद्यालय की तैयारी कराते हैं। मोहम्मद जाफर बताते हैं कि वह सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हुआ। अब वह चाहते हैं कि उनका पढ़ाया कोई बच्चा यदि सिविल सेवा में सफल हो गया तो उन्हें आत्म संतुष्टि मिलेगी। सिपाही जाफर मोहम्मद का कहना है कि शिक्षा देना उनका शौक है. वह प्रतिदिन सुबह उठकर घूमने टहलने के बजाय बच्चों को पढ़ाते हैं, जिससे उन्हें आत्म संतुष्टि मिलती है।

  • पंजाब और चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा ठंड, न्यूनतम पारा 1.8 डिग्री, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

    पंजाब और चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा ठंड, न्यूनतम पारा 1.8 डिग्री, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

    चंडीगढ़: पंजाब समेत चंडीगढ़ में शनिवार को इस सीजन में अब तक का सबसे ठंडा दिन व रात रही। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री व  न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम रहा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक इससे पहले साल 2014 में दिसंबर महीने में चंडीगढ़ का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था। उधर पंजाब के न्यूनतम पारे में भी 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही रही। उधर पंजाब का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री कम दर्ज किया गया। सबसे कम 1.8 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ रोपड़ सबसे ठंडा रहा। वहीं मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाले दिनों में भी पंजाब में घनी धुंध व शीत लहरों का प्रकोप जारी रहेगा। इस दौरान खास तौर से सुबह व शाम के वक्त विजिबिलटी कम रहने से वाहन चालकों को परेशानी होगी। फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है।
    रोपड़ के अलावा अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.0, लुधियाना का 5.9, पटियाला का 4.8, जालंधर का 6.2, बरनाला का 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में 17 जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, तरतनातरन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब व पटियाला में शनिवार को रेड अलर्ट के तहत सुबह व शाम को घनी धुंध रही और शीत लहरें भी चलीं।

  • AAP नेता और जिला परिषद सदस्य सहित 6 गिरफ्तार, जाने मामला…

    AAP नेता और जिला परिषद सदस्य सहित 6 गिरफ्तार, जाने मामला…

    अंबाला. हरियाणा के अंबाला जिले में कबूतरबाजी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. इस मामले में आम आदमी पार्टी के जिप सदस्य एवं चेयरमैन बनने के प्रबल दावेदार मक्खन लबाना बुरे फंसे है, उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि डीएसपी ने की है.

    दरअसल, पुलिस ने कबूतरबाजी के इस बड़े मामले में बीते दिन 5 आरोपी गिरफ्तार किए थे. अब छठे आरोपी के तौर पर मक्खन सिंह लबाना को गिरफ्तार किया गया है. अंबाला सीआईए ने उनके घर पर पूछताछ के लिए दस्तक दी और उन्हें हिरासत में लिया. इसके बाद आम आदमी पार्टी की उत्तरी हरियाणा संयोजक और उनके समर्थकों ने एसपी ऑफिस और मक्खन सिंह लबाना के घर के बाहर जोरदार हंगामा किया. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

    अंबाला सीआईए 1 और 2 द्वारा मक्खन  सिंह लबाना के अलग-अलग व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. सीआईए 1 द्वारा मक्खन सिंह लबाना के घर पर भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. मक्खन सिंह लबाना की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए डीएसपी राम कुमार ने बताया कि मक्खन सिंह लबाना को कबूतरबाजी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. मामले में 5 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है और मक्खन सिंह लबाना का भी इस मामले में संलिप्त पाई गई है.

  • फिल्म जगत से बुरी खबरः नहीं रहे टॉलीवुड के दिग्गज कलाकार…

    फिल्म जगत से बुरी खबरः नहीं रहे टॉलीवुड के दिग्गज कलाकार…

    नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। टॉलीवुड के दिग्गज एक्टर चलपति राव का रविवार, 25 दिसंबर की सुबह निधन हो गया। 78 वर्ष के चलपति राव को उनके घर पर ही हार्ट अटैक आया, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद एक्टर का पूरा परिवार सदमे में है। वहीं इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

    डॉक्टर्स के अनुसार चलपति राव पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें झेल रहे थे। उनके जाने से एक्टर की पत्नी और दोनों बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है। चलपति बढ़ती उम्र के साथ एक्टिंग से दूर हो चले थे। लेकिन अपनी एक्टिंग के दम पर वो फैंस के दिलों- दिमाग पर राज करते थे।

    तेलुगु सिनेमा में चलपति राव को कॉमेडी और खलनायक के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने 600 से अधिक फिल्मों में काम किया है। आंध्र प्रदेश में जन्में चलपति ने इंडस्ट्री को ‘साक्षी’, ‘ड्राइवर रामुडू’ और ‘वज्रम’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं, एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किक’ का भी हिस्सा थे।

  • आज का राशिफल, 25 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 25 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी, जिनके कारण आपको तनाव बना रहेगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।  जो लोग राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं, उन्हें आज कोई नया पद मिल सकता है। आपकी किसी पुराने परिचित से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको कुछ गुप्त राज भी पता चल सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो उसमें अभी फैसले के लिए आपको और इंतजार करना होगा।  संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

    वृष राशिफल। आज आप ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण किसी भी कार्य में बिना सोचे समझे हाथ डाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। बिजनेस कर रहे लोग तरक्की पाकर प्रसन्न रहेंगे, जो लोग मीडिया से जुड़े हैं, वह आज परिवर्तन की ओर अग्रसर होंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यवसाय में आपको धन आगमन होने के कई रास्ते मिलेंगे, जिससे आपकी इनकम में भी वृद्धि होगी और ऑफिस में यदि आप से कोई गलती हो तो आपको से स्वीकारना होगा, नहीं तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों की पद व प्रतिष्ठा में  वृद्धि हो सकती है और विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में अत्यधिक मेहनत करनी होगी व इधर-उधर खाली समय व्यतीत ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आप व्यवसाय के कामों में व्यस्त रहने के कारण अपनी माताजी से किए हुए किसी वादे को समय पर पूरा नहीं करेंगे, जिससे वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी, तभी आपको समस्याओं का समाधान मिलेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। किसी परियोजना में निवेश करके भविष्य के लिए अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा व बहसबाजी करने से बचना होगा, नहीं तो आपके परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चल रही अनबन से आपको मुक्ति मिलेगी और प्रेम बढ़ेगा। आपका कोई रुका हुआ काम आज समय रहते पूरा होगा, जिसके लिए अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसमें आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको राजनीति के कामों में सफलता मिलती देख रही है व दूसरों की मदद आज बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं। आपके किसी काम के लिए आपको अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोग किसी नए उत्तरदायित्व को प्राप्त करके कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे। यदि किसी कार्य को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा, जो लोग बिजनेस में लगे हैं, वह आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकता है। आप आज किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए रहेगा। संतान की तरक्की को देखकर आपको प्रसन्नता होगी और आप उनके लिए कोई सरप्राइस गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा और यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा और आपको कार्यक्षेत्र में आज उच्चाधिकारियों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें चल रही बातों को किसी के सामने उजागर ना करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप यदि परिवार में किसी सदस्य से धन संबंधित कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना होगा, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में मन मुताबिक धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण कुछ असुविधा रहेगी और उनका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा या आप मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको आज अपने किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, नहीं तो समस्या हो सकती है औरकिसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं,तभी वह पूरा हो सकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, उन्हें नौकरी में कोई बड़ा प्रमोशन मिल सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा और उन्हें अधिकारियों की कृपा भी प्राप्त होगी। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है और आपको किसी भी विपरीत समाचार को सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी और आप अपने मन में चल रहे विचारों को अपने पिताजी के सामने उजागर कर सकते हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है। भाग्य के दृष्टिकोण से आपके रुके हुए काम आसानी से बन सकते हैं। आपकी अपने कुछ मित्रों से नजदीकयां बढ़ेंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है, क्योंकि उनके साथी उनके लिए कोई सरप्राइस गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको किसी आवश्यक काम के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी वह समय से पूरा हो सकेगा। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो आज वह आपको वापस मिल सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, इसलिए आप किसी यात्रा पर जाते समय बहुत ही सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में आज पुरानी चल रही अनबन से राहत मिलेगी और सुख शांति बढ़ेगी, लेकिन आप अपने किसी काम को किसी दूसरे पर डालने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सायंकाल के समय आप अपने बच्चों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं और भाई बहनों से यदि कोई वाद-विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उसे आपको निपटाना होगा।

  • जालंधरः हैरोईन सहित बाप बेटा गिरफ्तार

    जालंधरः हैरोईन सहित बाप बेटा गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना मकसूदां की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने अड्डा वरियाणा पर नाकाबंदी की हुई थी, इसी दौरान मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 डीक्यू 4846 पर सवार होकर 2 व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकर पूछाताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान गुरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह और उसका बेटा मनप्रीत सिंह वासी सराभा नगर बताई।

    दोनो आरोपियों की तलाशी के दौरान गुरजीत सिंह से 50 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।