Blog

  • जालंधर : इस इलाके में बच्चा हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस

    जालंधर : इस इलाके में बच्चा हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस

    जालंधर/वरुण : शहर में बच्चों के लापता होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। हाल ही में सेठ हुक्म चंद स्कूल का 12 साल का बच्चा लापता हो गया था। जोकि 3 दिन के बाद रेलवे स्टेशन के पास से मिला। इसके बाद दूसरा मामला मकसूदा से सामने आया था। जहां माता के बच्चे को मारने के बाद बच्चा घर से कहीं चला गया। वहीं अब ताजा मामला बस्ती  बावा खेल से एक बच्चे के लापता होने का सामने आया है।

    मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले बच्चा संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया था। बच्चे की पहचान अविनाश राज पुत्र अर्जुन राम के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा बच्चे की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत पढ़ते इलाके बस्ती बावा खेल डॉक्टर जोहरी लाल वाली गली नजदीक कपूरथला रोड से 2 दिन पहले एक बच्चा संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया।

    अविनाश एक प्रवासी परिवार का बच्चा है। बच्चे के लापता होने के 24 घंटे बाद थाना बस्ती बावा खेल में परिजनों द्वारा रिपोर्ट लिखवा दी गई है। थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ का कहना है कि बच्चे की तलाश जारी है।

  • पंजाब : इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    पंजाब : इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल: जिले के गांव मनवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहांबुजुर्ग दम्पति का कत्ल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक रात के समय दम्पति घर में अकेले थे। इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने तेज हथियार से दंपत्ति का कत्ल कर दिया। मृतक के रिश्तेदारों के मुताबिक हत्या गुरुवार शाम को ही कर दी गई थी लेकिन इस वारदात का पता देर रात 11 बजे लगा। 

    मृतकों की पहचान 62 वर्षीय राजकुमार और उनकी 57 वर्षीय पत्नी चंपा देवी के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावरों ने महिला के मुंह में प्लास्टिक के लिफाफे डाले हुए थे ताकि चीखों की आवाज बाहर तक ना जा पाए। प्रथम दृष्टया मामला लूट का दिखाई देता है। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक मृतकों द्वारा पहने गए सभी गहने और घर पर पड़ी नकदी गायब है। वहीं, एक स्कूटी भी गायब बताई जा रही है।

    स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक दंपत्ति के 2 बेटे इंग्लैंड में काम करते हैं और बेटी चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही है। वह घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी हर कमलप्रीत सिंह खख भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह मौका मुआयना करने पहुंचे डीएसपी धारकला रजिंदर मन्हास ने बताया कि इस मामले में अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है जांच के बाद पूरा मामला उजागर किया जाएगा।

  • पंजाब : ED ने की पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह की करोड़ों रुपए की संपत्ति कुर्क

    पंजाब : ED ने की पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह की करोड़ों रुपए की संपत्ति कुर्क

    अमृतसर : एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ED ने बर्खास्त किए जा चुके इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी ने इंस्पेक्टर इंद्रजीत पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए उनकी अमृतसर स्थित 1.32 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। ईडी ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोपों में मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत कार्रवाई की है। ईडी अधिकारियों ने कहा कि पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के खिलाफ जांच में अमृतसर जिले के छेहर्टा में एक घर और 32.42 लाख रुपए की फिक्स डिपॉजिट (FD) राशि को जब्त करने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग रोधी के कानून तहत आदेश जारी किया गया। घर की मार्किट वैल्यू एक करोड़ रुपए से अधिक है।

    मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा इंद्रजीत के खिलाफ 2017 में दर्ज किया गया था। इसमें उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल की गई थी। ईडी ने कहा कि इंद्रजीत सिंह ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया था। बाद में तस्कर के परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। तस्कर की जमानत दिलाने में मदद करने की एवज में इंद्रजीत ने छह एरिया में अपने ही एक रिश्तेदार के नाम पर घर हासिल किया था।

    जांच में सामने आया कि पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने तस्कर और उसके परिवार के खिलाफ एक और मामला नहीं बनाने के लिए 39 लाख रुपए की अवैध रिश्वत भी ली | ईडी ने कहा कि कुर्क की गई अचल संपत्ति को सीधे इंद्रजीत सिंह द्वारा निर्धारित अपराध के परिणामस्वरूप प्राप्त किया गया।

  • पंजाब : ठग ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसेगी सरकार, इमिग्रेशन एजेंसी की जांच के दिए आदेश

    पंजाब : ठग ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसेगी सरकार, इमिग्रेशन एजेंसी की जांच के दिए आदेश

    चंडीगढ़ : कनाडा में 700 भारतीय स्टूडेंट पर डिपोर्ट का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि पीएम जस्टिस ट्रुडो ने निर्वासन का सामना कर रहे पंजाबी छात्रों को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई ठगी से हम वाकिफ हैं। पीड़ित छात्रों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा।

    इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पंजाब सरकार को अब जाकर ट्रैवल एजेंट और इमिग्रेशन एजेंसी की जांच कराने की सुध आई है। पंजाब में NRI मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने 10 जुलाई तक सभी ट्रैवल एजेंट व इमिग्रेशन एजेंसी की जांच के निर्देश दिए हैं। मंत्री कुलदीप धालीवाल ने माना है कि काफी संख्या में पंजाब ठग ट्रैवल एजेंट के चंगुल में फंस जाते हैं।

    बहुत से लोग विदेशों में परेशान होते हैं, तो कई लाखों रुपए गंवा बैठते हैं। उन्होंने सभी डिप्टी कमिश्नर और SSP को हिदायत दी कि ट्रैवल एजेंट और इमिग्रेशन एजेंसियों के कागजों की जांच कर 10 जुलाई तक रिपोर्ट सौंपी जाए। मंत्री धालीवाल ने पंजाब में बहुत से ट्रैवल एजेंट द्वारा गैर कानूनी इमिग्रेशन का काम करने पर चिंता व्यक्त की। मंत्री धालीवाल ने बताया कि CM भगवंत मान ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शी व्यवस्था होने से ठगी व जालसाजी की गुंजाइश न के बराबर हो सकेगी। उन्होंने ठग और जाली ट्रैवल एजेंट/इमिग्रेशन एजेंसियों के खिलाफ पंजाब में जल्द विशेष मुहिम चलाने की बात कही। 

  • ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

    ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

    ओडिशा: जिले में भीषण रेल हादसे के बाद अब ट्रेन में आग लगने की घटना हुई है। पूर्वी तट रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में वीरवार को दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के एक एसी कोच में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इस घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई और ज्यादा यात्री ट्रेन से बाहर आ गए।

    रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि खरियार रोड स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के बी-3 कोच से धुआं उठता दिखाई दिया। इससे यात्री सहम गए और ट्रेन से बाहर निकल गए। रेलवे ने कहा कि घर्षण और ब्रेक के अधूरे रिलीज के कारण ब्रेक पैड में आग लग गई। लेकिन आग ब्रेक पैड तक ही सीमित थी, कोई नुकसान नहीं हुआ।

    एक घंटे के अंदर गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया और ट्रेन को रात करीब 11 बजे रवाना कर दिया गया। गौरतलब है कि दो जून को बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की टक्कर से भीषण रेल दुर्घटना हुई थी, जिसमें 288 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था। इसके बाद सरकार ने रेल सुरक्षा को और मजबूत करने की कवायद शुरू की है।

  • जालंधरः अलग अलग मामलों में 6 गिरफ्तार, चोरी लूटपाट और नशे पर कमिश्नरेट पुलिस ने कसी नकेल

    जालंधरः अलग अलग मामलों में 6 गिरफ्तार, चोरी लूटपाट और नशे पर कमिश्नरेट पुलिस ने कसी नकेल

    जालंधर(वरुण/हर्ष): कमिश्नरेट पुलिस ने लूटपाट चोरी और नशा पर नकेल कसते हुए अलग-अलग मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। थाना तीन की पुलिस ने चोरी और लूटपाट के मामलों में तीन आरोपितों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्जे से तीन मोटरसाइकिल, चार साइकिल, दो एलसीडी और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान जोन कुमार उर्फ़ जानी निवासी माडल हाउस, राजेश कुमार उर्फ़ देशी और अमनदीप सिंह उर्फ मोनू निवासी रामेश्वर कॉलोनी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह शेखो ने बताया की रेलवे रोड चमनलाल एड संजय नाम की दुकान से अज्ञात व्यक्ति चोरी की वारदात को अंजाम देकर फ़रार हो गए, जिसके बाद उनकी टीम ने मुक़दमा दर्ज कर जाच दौरान तीनों युवकों को गिरफ़्तार किया और अदालत में पेश कर रिमांड दौरान ख़ुलासा हुआ कि कि यह गिरोह कई इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 

    वहीं दूसरी तरफ सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से 700 नशीली गोलियां, 20 ग्राम हेरोइन और पॉइंट 32 बोर का पिस्तौल बरामद किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान मनप्रीत सिंह मनी निवासी न्यू मॉडल हाउस, संतोष कुमार निवासी पृथ्वी नगर और अजय कुमार निवासी बंदा सिंह बहादुर नगर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ़ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह और उनकी टीम नाकेबंदी के दौरान का शहनशाह पैलस माडल हाउस पास मौजूद थी, जहा उन्हें पैदल आता व्यक्ति देख घबराकर पीछे भागने की कोशिश करने लगा जिसे रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके क़ब्ज़े से 20 ग्राम हेरोइन और एक प्वाइंट 32 बोर का पिस्तौल बरामद कर उसके ख़िलाफ़ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    इसी तरह सीआईए टीम ने नाकेबंदी के दौरान पटेल चौक के पास मौजूद थी जहा नाकेबंदी के दौरान संतोष के क़ब्ज़े से 500 नशीली गोलियां और अजय के क़ब्ज़े से 200 नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और ख़ुलासे हो सके।

  • फेरे के दौरान दुल्हन ने की सुहागरात की प्लानिंग, दूल्हे की हुई मौत

    फेरे के दौरान दुल्हन ने की सुहागरात की प्लानिंग, दूल्हे की हुई मौत

    गया: पुलिस की टीम ने आज एक मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस भी उस वक्त दंग रह गई, जब मामले के तह तक जाने के बाद असली आरोपी का पता चला। इस मामले का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है आगे की कार्रवाई कर रही है। दरअसल, यह मामला गया जिले के लकडाही गांव का है, जहां मृतक अशोक कुमार की पिछले महीने 29 मई को रेवती नाम की लड़की से शादी हुई थी। 30 मई को दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा करवाकर अपने घर लाया। लेकिन अगले दिन 31 मई की शाम अशोक अचानक घर से गायब हो गया। परिवार ने उसकी गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद जब पुलिस ने उसकी तलाश की तो गांव के पास सड़क किनारे युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। उसका किसी तेजदार हथियार से गला काटा गया था। 

    पुलिस और परिवार भी हैरान था कि शादी के दो दिन बाद किसने अशोक की हत्या कर दी। मामले की जांच के लिए एसएसपी आशीष भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की एक टीम का गठन किया। साथ ही परिवार और पत्नी से पूछताछ की, लेकिन दु्ल्हन के बार बार बदलते बयानों ने पुलिस को एक लीड दी। इसके बाद जब महिला से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूलते हुए सारा राज बयां कर दिया। जब इस बात का पता परिवार को पता चला तो उनके तो होश ही उड़ गए। युवक की पत्नी रेवती ने बताया कि उसके अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव से अवैध संबंध थे। लेकिन शादी के बीच इस बात की खबर पति अशोक को लग गई थी। बस शादी की रस्मों के दौरान ही उसने अपने पति की हत्या करने का प्लान बना लिया। इसके लिए रेवती उपेंद्र यादव से संपर्क किया और उसी से अशोक की हत्या करवा दी। लेकिन हैरानी बात यह है कि दो दिन पहले 6 जून को उपेंद्र यादव का शव भी मिला है। पुलिस जांच कर रही है कि उपेंद्र की हत्या आखिर किसने की है।

  • जालंधरः अलग अलग मामलों में तीन गिरफ़्तार, 20 ग्राम हेरोइन और अवैध शराब बरामद

    जालंधरः अलग अलग मामलों में तीन गिरफ़्तार, 20 ग्राम हेरोइन और अवैध शराब बरामद

    जालंधर/हर्षः देहात पुलिस की टीमों ने अलग अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है गिरफ़्तार व्यक्तियों के क़ब्जे थाना गोराया की पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन और थाना मेहतपुर की पुलिस ने 75 किलो लाहन और 10 अवैध शराब की बोतलें बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान सन्नी निवासी गाव गोहावर गोराया, सुखमीत कौर उर्फ सुखों और जगन्नाथ निवासी गोविंद नगर खुडे के रूप में हुई है।

    थाना मेहतपुर के प्रभारी जतिंदर कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई दविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गोविंद नगर के पास मौजूद थे जहा गुप्त सूचना मिली की जगन्नाथ के घर से 75 किलो लाहन और 10 अवैध शराब बरामद कर आरोपी के ख़िलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह थाना गोराया के प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान गाव गोहावर के पास सन्नी और सुखमीत कौर उर्फ सुखों के क़ब्जे से 10 ग्राम-10 ग्राम हेरोइन बरामद कर आरोपियों के ख़िलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि नशे के इस गोरखधंधे को बढ़ावा देने तक पहुचा जा सके।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਗਜੇਂਦਰ ਸਿੰਘ ਸੇਖਵਾਤ 197 ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਦੌਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਗਜੇਂਦਰ ਸਿੰਘ ਸੇਖਵਾਤ 197 ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਦੌਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਤਲਵਾੜਾ ਪਹੁੰਚੇ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਗਜੇਂਦਰ ਸਿੰਘ ਸੇਖਵਾਤ ਨੇ ਜਿਥੇ 197 ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਦਾ ਨਰੀਖਣ ਕੀਤਾ, ਉਥੇ ਹੀ ਉਨਾਂ ਪੰਜਾਬ ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ।  ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਧੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ 9 ਸਾਲਾਂ ਵਿਚ ਕੰਮ ਹੋ ਰਹੇ ਨੇ ਉਸੇ ਤਰਾਂ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਹਰ ਘਰ ਵਿਚ ਪੀਣ ਵਾਲਾ ਪਾਣੀ ਪਹੁੰਚਾਉਣਾ ਇਕ ਲਕਸ਼ ਹੈ, ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿਚ 63% ਸਾਫ ਪੀਨੇ ਵਾਲਾ ਪਾਣੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਪਾਣੀ ਪਹੁੰਚਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਊਨਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ  197 ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਪੀਣ ਵਾਲਾ ਪਾਣੀ ਉਪਲਬਧ ਕਰਵਾਉਣਾ ਕੇਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਪੈਸਾ ਵੀ ਭੇਜ ਰਹੀ ਹੈ, ਪਰ ਇਹ ਯੋਜਨਾ ਨੂੰ ਚਾਲੂ ਰੱਖਣ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹੈ। 

  • औद्योगिक संस्थानों ने बढ़ाया हाथ, मिलकर चलाएंगे नशा मुक्त ऊना अभियान 

    औद्योगिक संस्थानों ने बढ़ाया हाथ, मिलकर चलाएंगे नशा मुक्त ऊना अभियान 

    टाहलीवाल इंडस्ट्रीज़ के प्रतिनिधियों ने किया साथ जुडने का आह्वान 

    ऊना / सुशील पंडित : नशा मुक्त अभियान ऊना मुहिम ओद्योगिक संस्थानों में भी संचालित की जाएगी। “वर्क प्लेस इन्टरवेनशन” नाम से चलने वाले इस कार्यक्रम में  औद्योगिक संस्थानों मे कार्यरत कर्मियों को बचाव मुहिम का हिस्सा बनाया जाएगा। आज टाहलीवाल के बाथू में आयोजित इंडस्ट्रीज़ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया। सभी प्राइनिधियों ने एक स्वर में इस अभियान को समय की जरूरत बताया और इसमें बढ़ चढ़ कर भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया। इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 

    बैठक में चर्चा करते हुए नशा मुक्त अभियान के समन्वयक जयइन्द्र ने बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान की सफलता के लिए इंडस्ट्रीज़ का सहयोग बहुत जरूरी है, उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रीज़ में काम करने वाले कर्मियों का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है ताकि वह क्वालिटी योगदान डे सकें। लेकिन नशे की बीमारी उन्हें व्यक्तिगत और व्यावसायिक तौर से प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रीज़ में नशे से बचाव और उपचार के लिए सक्षम वातावरण बनना जरूरी है। इस दिशा में “वर्क प्लेस इन्टरवेनशन” कार्यक्रम कारगर भूमिका निभा सकता है। 

    मीटिंग में रिसोर्स व्यक्ति पंकज पंडित ने नशा मुक्त उन अभियान के विभिन्न पहलुओं पर बात करते हुए कहा कि “वर्क प्लेस इन्टरवेनशन” से न केवल कर्मियों के व्यावहार में सार्थक बदलाव आएंगे बल्कि इससे उनके बच्चों पर भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इंडस्ट्रीज़ के प्रतिनिधियों ने शीघ्र ही संबंधित इंडस्ट्रीज़ में इस कार्यक्रम को क्रियान्वित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह, आर के भाटिया, विरेंदेर शर्मा, राकेश कुमार, सुबोध सैनी, महेश कुमार, असजवानी शर्मा, केवल कुमार, जयशंकर, संजीव कुमार, गगन कौशल, रमेश कुमार, भूपेंदर साइ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।