Home Punjab>Amritsar Jalandhar : Train की चपेट आने से व्यक्ति की मौ’त

Jalandhar : Train की चपेट आने से व्यक्ति की मौ’त

0

जालंधर,ENS : मकसूदा के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में मृतक का मुंह बुरी तरह से दब चुका था, जिससे उसकी पहचान होने में भी दिक्कत हो रही थी। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

 घटना की सूचनी मिलते ही मौके पर पहुंचे जीआरपी जालंधर के उप चौकी सूरानुस्सी के इंचार्ज नरेंद्र पाल बग्गा ने बताया कि जालंधर-अमृतसर रेलवे पर ये हादसा हुआ है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी फोटो और कपड़े भी दिखाए। लेकिन कोई भी उनकी पहचान नहीं कर सका जिसके बाद शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया।

 मृतक की जेब से पुलिस को किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला है। पुलिस ने उसकी फोटो और कपड़ों की फोटो पूरे एरिया में सर्कुलेट कर दी है। वहीं सिटी पुलिस के सभी थानों में भी फोटो भेजा गया। जिससे उसकी पहचान हो सके। अगर 72 घंटे तक मृतक पहचान नहीं होती तो पुलिस पोस्टमॉर्टम करवा कर संस्कार करवाएगी। तब तक शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पड़ा रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here