Home Punjab>Amritsar जालंधरः ट्रक की चपेट में आया व्यक्ति, हुई मौ+त, देखें Live

जालंधरः ट्रक की चपेट में आया व्यक्ति, हुई मौ+त, देखें Live

0

जालंधर, ENS: महानगर के ट्रांसपोर्ट नगर से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार साईकिल सवार गली से आ रहा था। इस दौरान सड़क पर ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि ब्रेक ना लगने के कारण यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान नर बहादुर न्यू हरगोबिंद नगर के रूप में हुई है। एसआई ने बताया कि ट्रक को काबू कर मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ट्रक के नीचे बुरी तरह से चालक का साईकिल धंस गया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में मोर्चुरी के लिए भेजा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here