Home Punjab>Amritsar जालंधरः नाबालिग से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, मामला दर्ज, देखें वीडियो

जालंधरः नाबालिग से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, मामला दर्ज, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: रेलवे रो़ड़ पर स्थित 40 क्वार्टर एरिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संत नगर में रह रहे व्यक्ति की 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि सन्नी बाबा जो कि मांगने का काम करता है। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने जांच आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि वह मोची का काम करता है और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। घर में उसकी 13 वर्षीय बेटी रहती है। ऐसे में बेटी के पेट में एक दिन अचानक दर्द होने लगा और उसके खून बहने लगा। जिसके बाद वह उसे उपचार के लिए अस्तपाल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने चैकअप करके बताया कि वह गर्भवती थी। जिसके चलते उसके गुप्तांग से खून बह रहा था।

पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि जब उसने इस मामले को लेकर बेटी के पूछा तो उसने कहा कि उनके काम पर चले जाने के बाद सन्नी बाबा घर पर आता था और उसके साथ उसे बहला-फुसला कर उसकी मर्जी के बिना उसके कपड़े उतारकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। लड़की ने कहा कि उसने धमकी दी थी कि अगर उसने इस मामले को लेकर किसी को कुछ बताया तो वह उसके पिता को नुकसान पहुंचाएंगा। जिसके डर से उसने इस बात को किसी को नहीं बताया था। लेकिन अब पेट में दर्द होने के बाद जब पिता ने मेडिकल टेस्ट करवाया तो उसने इस घटना के बारे में बताया। पीड़ित ने बताया कि वह सन्नी बाबा को जानता है, उसका असली नाम चरण दास उर्फ शनि पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव ठठिया, जिला अमृतसर है। एडीसीपी-1 के गुरप्रताप सहोता ने कहाकि इस मामले में पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here