Home Punjab>Amritsar जालंधरः प्रसाद बांटने को लेकर मंदिर के पुजारी पर बदमाशों ने किया हमला, देखें वीडियो

जालंधरः प्रसाद बांटने को लेकर मंदिर के पुजारी पर बदमाशों ने किया हमला, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते ग्रीन एवेन्यू विश्वकर्मा मंदिर में बुधवार देर रात बदमाशों ने मंदिर के पुजारी पर हमला कर दिया। पुजारी पर हमला होता देख उसे बचाने गए दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। इलाका निवासियों की शिकायत के बाद थाना भार्गव कैंप की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मंदिर के पुजारी संतोष ने बताया कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन उनके मंदिर लंगर लगाया गया था। आरोप लगाए गए कि इस दौरान दूसरा पक्ष प्रसाद बांटने को लेकर उन से उलझ पड़ा था।

उस समय मंदिर में मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर घर भेज दिया था। लेकिन उक्त युवक मन में रंजिश रखी बैठे थे। जिस कारण उन्होंने देर रात उसके ऊपर हमला कर दिया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि उसके ऊपर हमला होता देख वहां से निकल रहे इलाके के दो युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उक्त बदमाशों ने तेजधार हथियारों से दोनों युवकों के ऊपर हमला कर दिया। हमले के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया और घटना के संबंधी थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here