Home Punjab>Amritsar जालंधरः सुविधा सेंटर के बाद अब मोहल्ला क्लीनिक को चोरों ने बनाया निशाना 

जालंधरः सुविधा सेंटर के बाद अब मोहल्ला क्लीनिक को चोरों ने बनाया निशाना 

0

जालंधर, ENS: महानगर में चोरों द्वारा लगातार सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं सुविधा सेंटरों में चोरों द्वारा वारदातों को अंजाम देने के बाद अब मोहल्ला क्लीनिक को निशाना बनाया गया। वहीं ताजा मामला बाल्टन पार्क में स्थित मोहल्ला क्लीनिक से सामने आया है। जहां सीरिंज सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए मोहल्ला क्लीनिक के स्टाफ ने बताया उन्हें घटना के बारे में आज सुबह आने के दौरान पता चला।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर यशीष ने बताया कि क्लीनिक में गेट के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और तीन टैब एक चार्जर और 50 सिरिंज गायब थी इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई l घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसआई जगमीत सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि आज उन्हें आम आदमी क्लिनिक में चोरी की सूचना मिली थी। एएसआई का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here