Home Punjab>Amritsar जालंधर: सास ने बहू पर लगाए सनसीखेज आरोप, देखे वीडियो

जालंधर: सास ने बहू पर लगाए सनसीखेज आरोप, देखे वीडियो

0

जालंधर (ENS) : थाना लांबड़ा के अधीन पड़ते गांव ताजपुर की रहने वाली बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू पर सनसनीखेज आरोप लगाए है। जानकारी देते हुए सुदेश कुमारी ने बताया कि वह अपने बेटे की मौत के इंसाफ के लिए दर दर भटक रही है। उसने पहले भी थाना थाना लांबड़ा में बहू सुमन उर्फ़ मोनिका और उसके प्रेमी पवन कुमार की शिकायत दी थी। 

महिला ने बहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसे मानसिक तौर पर तंग परेशान करने के लिए अलग-अलग नंबर से फोन करके पूरे परिवार को जेल भिजवाने  की धमकिया देती है। कल सुमन उर्फ मनीषा और पवन कुमार गीता कॉलोनी मंडी ने उसे कॉल करके धमकी दी कि वह कुछ खाकर मर जाएगी और सारे परिवार को फसा देगी । जिसकी रिकॉर्डिंग और सारे प्रूफ महिला ने पुलिस को दे दिए है। 

थाना लांबड़ा के एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पार्टियों को बुलाया गया था, लेकिन दोनों पार्टियों का कोई हल नहीं निकला। मामले की जाँच कर बनती कानूनी कारवाई की जाएगी। दूसरे पक्ष सुमन से संपर्क साधना चाहा लेकिन हो नहीं पाया ,यदि वह  अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here