Home Punjab>Amritsar जालंधरः सुबह-सुबह अवैध निर्माण पर नगर निगम का एक्शन, 2 जगह की सील

जालंधरः सुबह-सुबह अवैध निर्माण पर नगर निगम का एक्शन, 2 जगह की सील

0

जालंधर, ENS: नगर निगम के अधिकारियों ने पौं फटने से पहले ही 2 जगह पर शहर में सीलिंग की कार्रवाई कर डाली है। दोनों जगह पर अवैध निर्माण हुआ था और नोटिस देने के बावजूद काम को रोका नहीं जा रहा था।

नगर निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच ने खांबड़ा रोड पर एक 5 हजार सक्वेयर फुट के शैड का काम रुकवाया है। इसे सील कर दिया गया है। इसी तरह से मिट्ठापुर में कुक्की ढाब रोड पर एक अवैध रुप से बनाई गई दुकान को सील किया गया है। नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव विशिष्ठ ने बताया कि खांबड़ा रोड़ पर जो शैड सील किया है उसका एरिया 5 हजार सक्वेयर फुट से ज्यादा है।

इसके निर्माण से पहले भी भी नोटिस जारी किया था। इस शैड का निर्माण बिना सीएलयू फीस जमा करवाए और बिना कोई नक्शा पास करवाए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि निगम कमिश्नर के आदेश पर इसे सील किया है और उक्त बिल्डिंगो के सारे दस्तावेज लेकर मालिको को नगर निगम में बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से कुक्की ढाब रोड पर अवैध दुकान सील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here