Home Punjab>Amritsar जालंधरः एक्शन में नगर निगम की टीम, 4 दुकानें की सील

जालंधरः एक्शन में नगर निगम की टीम, 4 दुकानें की सील

0

जालंधर, ENS: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम द्वारा लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेशों पर एक बार फिर से एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने टीम के साथ मिलकर खुरला किंगरा में दुकानों पर कार्रवाई की। आज सुबह एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने खुरला किंगरा में 4 दुकानों को सील किया है। मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव ने बताया कि उक्त दुकानों पर पहले भी कार्रवाई की गई थी।

हालांकि उस दौरान कार्रवाई के बाद दुकान मालिक ने एफिडेविट देकर दुकाने खोल ली थी। उन्होंने कहा कि जबकि उन्हें एफिडेविट देने के बाद उसे रेजिडेंशियल में नहीं बदल गया था। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि जब से एटीपी सुखदेव ने चार्ज संभाला है, लगातार उनके द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने कई अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here