Home Punjab>Amritsar जालंधर: लेदर कॉम्प्लेक्स में ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, FIR दर्ज

जालंधर: लेदर कॉम्प्लेक्स में ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, FIR दर्ज

0

जालंधर (ENS) लेदर कॉम्प्लेक्स के निकट सुबह एक किशोर का शव मिला था। मृतक की पहचान अंकुल कुमार (17) निवासी राज नगर (कबाड़ी वाली गली) के रूप में हुई थी। कमिशनरेट पुलिस ने सी.पी स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर मामला ट्रेस कर आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपी राहुल मल्ली, साहिल, लक्की, हनी वर्मा और अनुराग के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। परिवार ने इन पांचों आरोपियों पर हत्या का शक जताया था। हालांकि, अभी इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, हत्या के पीछे लव एंगल भी माना जा रहा है। आरोपियों ने अंकुल की गर्दन पर किसी तीखी चीज से वार किया था। इस दौरान पुलिस को शव के आसपास काफी खून बिखरा मिला।

जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। इस दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें करीब 5 संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे के असली कारणों का पता चल पाएगा। अंकुल परिवार का इकलौता बेटा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here