Blog

  • दिल दहलाने वाला मंजरः खेतों में धू-धू कर जलने लगी 23 लाशें, जानें मामला

    उत्‍तर प्रदेशः यदि एक साथ 23 शव धू-धूकर जलने लगे तो वहां की परिस्थितियों का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। जब एक साथ 23 शव गांव पहुंचे तो वहां के हालात का अंदाजा लगाना भी कठिन नहीं है। उत्‍तर प्रदेश के एक गांव में ऐसा ही हृदयविदारक दृश्‍य देखने को मिला जब सड़क हादसे में मारे गए 23 लोगों का शव एक साथ पहुंचा। ऐसा लगा मानो काल खुद यहां उतर आए हों। हर तरफ मातमी सन्‍नाटा पसर गया। घरों, गलियों, चौक-चौराहों से सिर्फ रोने और सिसकने की आवाजें आ रही थी। महिलाओं, बच्‍चों, पुरुषों, बुजुर्गों के करुण क्रंदन से लगा मानो आसमान रो पड़ा हो और जमीन फट गई हो। कासगं सड़क हादसे में मारे गए 9 बच्‍चों और 13 महिलाओं समेत कुल 23 शवों का रविवार को खेत में एक साथ अंतिम संस्‍कार किया गया।

    उत्तर प्रदेश में एटा जिले के नगला कसा और आसपास के गांवों में बच्चों और महिलाओं समेत 23 लोगों के शव एक साथ पहुंचने से हाहाकार मच गया। इन शवों का अंतिम संस्कार रविवार को नगला कसा और पास के गांवों के खेतों में ही किए गए। कासगंज के पटियाली इलाके में एक सड़क हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत 23 लोगों की शनिवार को मौत हो गयी थी। जिले के पटियाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर एक पोखर में पलट गई थी। इस हादसे में 9 बच्चों और 13 महिलाओं समेत 23 लोगों की मौत हो गयी तथा कई घायल हो गये।

    पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को लेकर परिजन गांव पहुंचे। उसके बाद से पूरे इलाके में करुण क्रंदन सुनाई पड़ रहा है, जिससे बड़ा ही हृदय विदारक दृश्य देखा गया। ग्राम पंचायत खिरिया के ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र (48) ने बताया कि हमने अपनी इतनी उम्र में ऐसा हादसा नहीं देखा। चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई है।’

    प्रधान ने बताया कि गांव में अपने-अपने खेतों में लोगों का अंतिम संस्कार किया। अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों की भीड़ उमड़ पड़ी। खिरिया ग्राम पंचायत के नगला कसा के सर्वाधिक 18 लोगों की मौत हुई। इसके बाद ग्राम सगोगर रोरी के तीन बच्‍चों और एक महिला की मौत हुई। जबकि ग्राम बनार की एक 10-वर्षीय बालिका भी शामिल थी। 

    प्रधान ने बताया कि गांव में बहुत ही दर्दनाक मंजर देखें है। अंतिम दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि लोग धार्मिक या अन्य कार्यक्रमों के दौरान जिस तरह ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर लोग जाते हैं उसे रोका जाना चाहिए, क्योंकि इस तरह के हादसे असहनीय दु:ख देकर जाते हैं। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि ये एक ऐसी हृदय विदारक घटना है जिसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।

  • पंजाब : क्लीनिक में डॉक्टर ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    अबोहर : नई आबादी गली नंबर 13 निवासी एक फिजियोथैरेपी डॉक्टर ने दंपती से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता जब परिजनों को चला तो उन्होंने नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया व शैरी नरूला को बताया। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और सिटी नंबर 2 की पुलिस को सूचित किया। सूचना पर ASI भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिस पर दंपती का नाम लिखा गया है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक दिनेश कुमार लखीरा (25) पुत्र हरी शंकर के भाई मुकेश ने बताया कि वह जब सुबह उठे तो देखा भाई का शव घर में ही बनी क्लीनिक में लटक रहा था, जिसके बाद उसने इस बाबत नर सेवा समिति के प्रधान को सूचना दी। इस दौरान शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला।

    जिसमें दिनेश कुमार ने लिखा है कि उससे नई आबादी निवासी एक दंपती ने किसी कंपनी में 25 लाख रुपए इन्वेस्ट करवाए थे। जिसके बाद कंपनी भाग गई। इस 25 लाख में कुछ पैसे उसके और कुछ अन्य लोगों के थे। कंपनी भागने के बाद जिन लोगों ने पैसे लगाए थे, वह उसे परेशान करने लगे। मृतक ने 25 लाख रुपए दंपती से मांगे, लेकिन दंपती ने पैसे देने से इनकार कर दिया। मृतक ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का जिम्मेदार उक्त दंपती को ठहराया है। ASI भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है 

  • पंजाब : रंजिश के चलते विधायक के साले ने चलाई गोली, देखें वीडियो

    अमृतसर : विधायक डॉ.जसबीर सिंह संधू के साले द्वारा रंजिश के चलते गोली चलाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है  मौके पर पहुंची पुलिस टीम परिवार को आश्वासन दे रही है, लेकिन परिवार प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा है।  

    वही परिवार की मांग है कि डॉ. जसबीर सिंह संधू और साले पर कार्रवाई होनी चाहिए।  मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। जिनके  आधार पर ही मामला दर्ज किया जाएगा।

  • थानाकला में प्रधान मंत्री मोदी की मन की बात सुनने पर राज्य सरकार पर बरसे राज्य सभा सांसद प्रो सिकंदर कुमार

    14 माह का कार्यकाल कलाध्यय,केंद्र सरकार की हर योजना को बंद करके बैठी है राज्य सरकार

    प्रो सिकंदर ने थाना कला में समुदायक स्वास्थ्य भवन के लिए तीन लाख किए स्वीकृत

    ऊना /सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र में रविवार को कुटलैहड़ प्रवास पर आए राज्यसभा सांसद प्रो सिकंदर कुमार ने थानाकला के जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा के घर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। बही पूर्व मंत्री बिरेंद्र कंवर भी मौजूद रहे। प्रो सिकंदर कुमार ने कहा कि आज देश में कांग्रेस पार्टी को जनता नकार रही है। लेकिन झूठी गारंटियों के सहारे राज्य में सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। और राज्य की जनता अब अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।

    और इसका परिणाम हिमाचल सरकार को आने वाले लोक सभा चुनावो के मिलेगा। जब हिमाचल प्रदेश की चारो लोकसभा सीटों पर भाजपा के चारो संसद लाखो की बढ़त से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में केवल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी चलती है। इसके अलावा सभी गारंटी दारो की गारंटिया फेल हो चुकी है। राज्य सरकार जब चुनावो में थी। तो इसके बड़े बड़े आका दिल्ली से आकर हिमाचल की जनता को हर मंच से झूठी गारंटियों को देकर ठगने लगे। और हिमाचल की भोलीभाली जनता भी कांग्रेस की झूठी गारंटियों में आ गई।

    लेकिन सरकार बनने के बाद 14 माह में सुक्खू सरकार एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। और मेरे हिमाचल की बहने अब सुक्खू सरकार को उनकी बड़ी नेत्री के 1500 रुपए प्रति माह देने के वीडियो दिखा रही है। उन्होंने  कि राज्य सरकार के 14 माह के झूठे एवम आलाध्याय कार्यकाल को भाजपा कार्य कर्ता जनता के बीच रखे। ताकि जनता को भाजपा एवम कांग्रेस की सरकार की सच्चाई पता चल सके। उन्हों ने कहा कि आज देश में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पहले स्थान पर है। और दुनिया में भी सर्वे के अनुसार लोकप्रियता पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पहले पायदान पर है। और यही बात विपक्ष की खटकती है।

    उन्हों ने कहा कि मोदी सरकार के दस वर्ष के कार्यकाल में दर्जनो योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता को लाभ पहुंचाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। हर भाजपा कार्यकर्ता अपने बूथ पर जाकर हर घर हर परिवार तक केंद्र सरकार के सफल दस वर्ष के कार्यकाल की योजनाओं को जनता तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। और राज्य की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। न जनता के साथ लिए वादों को पूरा किया है। और न ही झूठी गारंटियों को पूरा करके जनता को राहत दी है।

    उन्हों ने कहा कि इतिहास में यह पहली बार हो रहा हैं। कि राज्य के विधान सभा सत्र में विपक्ष तख्तियों पर लिखकर राज्य सरकार को उनके वादे याद दिला रहा है। और उधर बेरोजगार सरकार की नीतियों से तंग आकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जीत की हैट्रिक को रोकने के लिए विपक्ष एक जुट होकर झूठा करार कर रहा है। और कभी एक तो कभी दूसरा गठबंधन से नाराज हो रहा है। लेकिन भाजपा अब की वार मोदी सरकार 400 पार का नारा देकर आगे बढ़ रही है।

    और देश की जनता मोदी सरकार मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए उत्सुक है। और इस बार लोकसभा चुनावो के बाद कई विपक्षी दल राजनीति से संन्यास भी लेकर घर पर आराम करेंगे। इस मौके पर भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष बिरेंद्र कंवर, जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,एवम दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

  • Prabhas रचेंगे इतिहास, 600 करोड़ में बनेगी हाॅलीवुड जैसी फिल्म

    नई दिल्लीः Kalki 2898 AD का लोग बेसब्री से इंतजार हैं जिसमें प्रभास एक बार फिर ऑन स्क्रीन भगवान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को अब तक के भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी मूवी बताया जा रहा है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म के लेखक-सह-निर्देशक नाग अश्विन की इस आने वाली फिल्म पर सभी की पैनी नजरें हैं। यह फिल्म भारत में बनने वाली पहली साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए शानदार कलाकारों को शामिल किया गया है। फिल्म के निर्माता अपनी कास्टिंग पर प्राउड फील करते हैं और ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है जो देश व दुनिया में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

    प्रभास की 600 करोड़ की पिक्चर मुश्किल में! ढाई महीने बचे हैं और अबतक पूरे  नहीं हुए ये काम | prabhas starrer kalki 2898 ad is set to be release on 9

    बात अगर कल्कि की स्टार कास्ट की करें तो इसमें प्रभास लीड रोल करने वाले हैं। लेकिन उनके अलावा इसमें अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी सहित अन्य शामिल हैं। फिल्म में दुलकर सलमान, विजय देवरकोंडा और राणा का शानदार कैमियो भी हो सकता है। जिस पैमाने पर फिल्म बनाई गई है, उसकी वजह से उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं। यह भी चर्चा है कि फिल्म को पहले से तय दो भागों के अलावा तीन भागों में बांटा जाएगा।

    लेखक साई माधव बुर्रा, एक लोकप्रिय टॉलीवुड हस्ती हैं जो कि प्रोजेक्ट के. उर्फ कल्कि 2898 ईस्वी के बारे में बोलने वाले पहले तकनीशियनों में से एक हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्म न केवल टॉलीवुड में बल्कि देश में अब तक कभी नहीं बनी है।’ साई माधव ने यह भी कहा, ‘कल्कि 2898 एडी एक अगले स्तर की फिल्म है और हॉलीवुड प्रोडक्शन की तरह होगी। यह आपको अब तक नहीं देखी गई हिंदी या तेलुगु फिल्म का अनुभव नहीं देगी बल्कि इसकी कहानी अलग ही लेवल की है। कल्कि 2898 एडी के लिए वीएफएक्स की मात्रा काफी बड़ी है और निर्माताओं के पास इसके आउटपुट प्राप्त करने के लिए अब केवल दो महीने हैं। साथ ही, अगर आउट उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ तो न केवल पैसों के मामले में उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

    बताया जा रहा है कि कल्कि की टीम फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरे दो महीने भी बिताना चाहती है और शूटिंग का हिस्सा अभी खत्म नहीं हुआ है। इन फैक्टर्स को देखते हुए लगता है कि कल्कि 2898 ई. अपने तय समय पर 9 मई 2024 को रिलीज नहीं होगी। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और निर्माताओं ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। कल्कि 2898 एडी कास्ट एपिक साइंस-फाई फिल्म में है।

  • कांग्रेस विधायक का हुआ निधन

    कर्नाटक: शोरापुर सीट से कांग्रेस विधायक राजा वेंकटप्पा नाइक का रविवार को निधन हो गया. वह 66 वर्ष के थे. बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल ने एक बयान में कहा कि दोपहर करीब 1:50 बजे उनका निधन हो गया. स्वास्थ्य कारणों की वजह से राजा वेंकटप्पा का निधन बताया जा रहा है. परिवार ने गोपनीयता का अनुरोध किया है. राज्य में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद मई 2023 में नाइक को शोरपुर से विधायक के रूप में चुना गया था.

  • पंजाब :  हेरोइन, अवैध पिस्टल और ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार

    पंजाब : हेरोइन, अवैध पिस्टल और ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार

    गुरदासपुर : पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रजनीश उर्फ राजन निवासी इंद्रा कॉलोनी और संजू शर्मा निवासी सुभाष कॉलोनी के तौर पर हुई है। आरोपियों के पास से 95 ग्राम हेरोइन, कंप्यूटर कांटा, पिस्तौल और एक लाख रुपए से अधिक की ड्रग मनी बरामद की गई है। आरोपी एक निजी बस में यात्रा कर रहे थे। दीनानगर पुलिस ने शुगर मिल पनियाड़ में लगाए गए नाके पर पठानकोट से आ रही बस को रोक कर चेकिंग की तो बस में सवार 2 युवकों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

    जब दोनों को बस से उतारकर उनके सामान की जांच की गई तो आरोपी रजनीश उर्फ राजन से 50 ग्राम हेरोइन, कंप्यूटर कांटा, पिस्तौल और एक लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। दूसरे आरोपी सुभाष कॉलोनी निवासी संजू शर्मा से 45 ग्राम हेरोइन और 8500 रुपए ड्रग मनी मिली है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • डॉक्टर पर तेजधार हथियार से 18 बार किया हमला, देखे CCTV

    महाराष्ट्र: नासिक जिले में एक डॉक्टर पर दातर से जानलेवा हमला किया गया पीड़ित की पहचान कैलास राठी के रूप में हुई है वह गत रात नासिक के पंचवटी में सुयोग अस्पताल के निदेशक हैंयह घटना तब हुई जब राठी अस्पताल में बैठे थे आरोपी ने डॉक्टर पर दातर से 18 बार हमला किया. डॉ. राठी को गंभीर चोटें आईं अस्पताल के मरीजों में दहशत फैल गयी पूरी घटना आईसीयू में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई

     कथित तौर पर संदिग्ध हमलावर ने वित्तीय विवाद को लेकर डॉक्टर पर हमला कियाजब डॉक्टर किसी से फोन पर बात कर रहे थे तो आरोपियों ने उनके सिर और गर्दन पर दातर से हमला कर दिया डॉक्टर पर हमला करने के बाद वह मौके से फरार हो गया डॉ. राठी का फिलहाल इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है

  • पंजाब : इस दिन किसान ट्रेनों को रोककर करेंगे प्रदर्शन

    चंडीगढ़ : पंजाब में ग्रामीण मजदूर यूनियन और भूमि संघर्ष कमेटी द्वारा 11 मार्च को ट्रेनों का चक्का जाम करने का ऐलान किया गया है। ग्रामीण मजदूर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष तरसेम पीटर, सचिव कश्मीर सिंह घुगशोरे और भूमि प्राप्ति संघर्ष समिति अध्यक्ष मुकेश मलौद ने कहा- ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए मजदूरों की मांगों पर केंद्र और पंजाब सरकार ध्यान नहीं दे रही। इस प्रथा के खिलाफ रेल का चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में लैंड सीलिंग एक्ट 1972 के मुताबिक, कोई भी परिवार साढ़े 17 एकड़ से ज्यादा जमीन का मालिक नहीं हो सकता। लेकिन इस कानून की धज्जियां उड़ाकर बड़े जमीन मालिकों के पास सैकड़ों एकड़ जमीन है और दूसरी तरफ श्रमिक परिवारों के पास रहने के लिए पर्याप्त सामान नहीं है, यहां तक ​​कि छत भी नहीं है।

    कमेटी ने कहा है कि दलितों को आवंटित नजूल एवं अस्थाई सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाकर उनका मालिकाना हक दिलाना, दलितों को एक तिहाई पंचायत भूमि स्थायी रूप से देना, प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना तथा वृद्धों, विधवाओं एवं विकलांगों को 15 हजार रुपए देना, ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब और भूमि अधिग्रहण संघर्ष कमेटी ने प्रतिमाह पेंशन भुगतान के बिना मजदूरों पर दर्ज सभी कागजात रद्द करने की मांग को लेकर ये चक्का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चक्का जाम के ऐलान को सफल बनाने के लिए आज से पंजाब भर के सैकड़ों गांव में अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत गांव में दीवार पोस्टर, नुक्कड़ सभाएं, रैलियां, जत्था मार्च, पैदल यात्रा आदि के जरिए कार्यकर्ताओं को लामबंद किया गया है।

  • जालंधर : प्रेमिका ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

    जालंधर,ENS : गदईपुर क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती शनिवार की रात फांसी पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत से परिजन शोकग्रस्त हैं। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक गदईपुर क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय रोशनी शनिवार की देर रात मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इसी दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया।बताया जाता है कि प्रेमी से बात करने पर परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी।

    इसी बात से निराश रोशनी ने देर रात करीब 2.30 बजे फांसी फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। फोकल प्वाइंट चौंकी की पुलिस ने रोशनी के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।