Blog

  • सतपाल सत्ती  ने 21 लड़कों के दल को हरी झंडी दिखा भारत भ्रमण पर किया रवाना

    भारत दर्शन योजना विद्यार्थियों को  समृद्ध धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाने का बेमिसाल प्रयास:सत्ती


    ऊना/सुशील पंडित : ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा किताबी ज्ञान ही शिक्षा का एकमात्र लक्ष्य नहीं बल्कि हम कौन थे और कहाँ पहुंचे है इसे जानकर बच्चे सीखेंगे खुद पर गर्व करना ।   सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा चलाई जा रही भारतदर्शन योजना विद्यार्थियों को हमारे समृद्ध गौरवशाली धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाने का बेमिसाल प्रयास है। सतपाल सिंह सती ने इंदिरा ग्राउंड  से बुधवार को हरी झंडी दिखाकर 21 लड़कों के दल को भारत भ्रमण के लिए रवाना करते हुए अपने सम्बोधन में यह बात कही है।


    सती ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने का एकमात्र उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान ही नहीं है बल्कि बच्चों को जब यह पता चलेगा कि हम कौन थे और हम आज कहां तक पहुंचे हैं तब वह खुद पर गर्व करना सीखेंगे। सती ने कहा कि हमारी सभ्यता हमारी संस्कृति हमारी धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत इतनी अधिक संपन्न समृद्ध और गौरवशाली है कि विश्व भर के वैज्ञानिक जो बात आज अपनी प्रयोगशाला में बैठकर जान रहे हैं हमारे ऋषि मुनियों ने महापुरुषों ने आध्यात्मिक ज्ञान की बदौलत वह सब आदि काल से वर्णित किया है। सत्ती ने कहा कि  युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में यदि अपनी भूमिका निभाई है तो सबसे पहले जो खतरा खड़ा है वह नशा है। युवा पीढ़ी को इससे बचना है। 


    सत्ती ने कहा कि केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की लोकप्रिय पहल, सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए चयनित हुए 21 लड़के भारत भ्रमण पर आज जा रहे हैं उन सभी बधाई और शुभकामनाएं। सांसद भारत दर्शन एक शैक्षणिक दौरा है, जो कि हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मेधावी और उत्कृष्ट छात्रों के लिए अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा निशुल्क आयोजित किया जाता है। पिछले 5 सालों मे 101 बच्चों को यह यात्रा कर चुके हैं , और आज से लेकर 1 नवंबर तक, चयनित 21 लड़के सांसद भारत दर्शन यात्रा पर जा रहे हैं। दिल्ली दर्शन के साथ, यह ग्रुप विशेष रूप से गुजरात दौरे पर भी जाएगा। 


    सत्ती ने कहा कि 21 छात्रों के साथ 2 ‘एक से श्रेष्ठ’ अध्यापिकाओं का चयन भी किया गया है। ‘एक से श्रेष्ठ’, भी अनुराग सिंह ठाकुर की पहल है, जिसके अंतर्गत बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है । वर्तमान मे संसदीय क्षेत्र मे 475 केंद्र चल रहे हैं जिसके माध्यम से महिलाओं को रोज़गार का अवसर भी मिला है और 9000 से भी अधिक छात्रों को बेहतर शिक्षा भी मिल रही है।

  • जालंधरः गैंगस्टर पंचम और उसके साथियों से अवैध हथियार बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सीआई स्टाफ की पुलिस ने इरादा कत्ल मामले में गैंगस्टर पंचम और उसके साथी को हिमांशु से एक पिस्तौल प्वाइंट 32 बोर और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अवैध हथियार मुहैया करवाने वाले सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी दिखा सकती है। एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि थाना 6 और सीआईए स्टाफ की पुलिस इरादा कत्ल मामले में गैंगस्टर पंचम और हिमांशु माटा को मुंबई के कुर्ला इलाके में होटल कामरान से गिरफ्तार किया था। 

    जिसके बाद आरोपियों को जालंधर कोर्ट में पेश कर रिमाड पर लिया था। इस मामले में नामजद आरोपी मुकेश सेठी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसे कोर्ट ने जुडिशियल कस्टडी पर जेल भेजने  के आदेश जारी कर दिए थे , लेकिन उसे मेडिकल पर निजी हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : 520 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 14 ਲੱਖ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਸਮੇਤ 2 ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ-ਪਠਾਨਕੋਟ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇਅ ‘ਤੇ ਸਥਿਤ ਸ਼ੂਗਰ ਮਿੱਲ ਪਨੀਆਦ ਨੇੜਿਓਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਕ ਕਾਰ ‘ਚ ਸਵਾਰ ਦੋ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ‘ਚ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਮੁਲਜ਼ਮ ਜੰਮੂ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਹੈਰੋਇਨ ਵੇਚ ਕੇ ਵਾਪਸ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਦੋਵਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ। ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਐਸਐਸਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਹਰੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਦਾਇਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐਸਆਈ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਗਸ਼ਤ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ੂਗਰ ਮਿੱਲ ਪਨਿਆੜ ਨੇੜੇ ਨਾਕਾ ਲਗਾ ਕੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਸ਼ੱਕ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਪੁਲੀਸ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਪਠਾਨਕੋਟ ਵੱਲੋਂ ਆ ਰਹੀ ਕਾਰ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮੁਲਜ਼ਮ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਪੱਗਾ ਵਾਸੀ ਪੰਡੋਰੀ ਰਣ ਸਿੰਘ ਝਬਾਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਅਤੇ ਰਾਜਬੀਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਮੋਟਾ ਵਾਸੀ ਮਹਿਮਾ ਪੰਡੋਰੀ, ਚਾਟੀਵਿੰਡ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਵਾਰ ਸਨ।

    ਜਦੋਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਕਾਰ ਵਿੱਚੋਂ ਬਾਹਰ ਕੱਢ ਕੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਕਾਰ ਦੇ ਡੈਸ਼ ਬੋਰਡ ਵਿੱਚ ਲੁਕੋਏ ਇੱਕ ਲਿਫ਼ਾਫ਼ੇ ਵਿੱਚੋਂ 520 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਕਾਰ ਦੀ ਪਿਛਲੀ ਸੀਟ ‘ਤੇ ਪਏ ਲਿਫਾਫੇ ‘ਚੋਂ 14 ਲੱਖ 38 ਹਜ਼ਾਰ 550 ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਇਹ ਪੈਸੇ ਜਗਤੂਤ ਉਰਫ ਜੰਤਨੂ ਉਰਫ ਮੁਸਲਿਮ ਗੁਰਜਰ ਵਾਸੀ ਜੰਮੂ ਨੂੰ ਹੈਰੋਇਨ ਵੇਚ ਕੇ ਲਿਆਏ ਸਨ। ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਤਿੰਨਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।  ਮਾਣਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਿਲ ਕਰਕੇ ਹੋਰ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਹੋਰ ਵੀ ਵੱਡੇ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ।

  • Patalkot Express ट्रेन में तेज धमाकों के बाद लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

    आगराः मथुरा से झांसी की ओर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की दो जनरल बोगी में बुधवार को भांडई रेलवे स्टेशन के पास तेज धमाके के बाद आग लग गई। कोच में यात्रा करते लोगो में दहशत और भगदड़ मच गई। ट्रेन को रोककर सभी यात्रियों को सकुशल उतार लिया गया। रेलवे और के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रेन की दो बोगी में आग लगने से ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। मथुरा से झांसी की ओर जा रही पातालकोट एक्सप्रेस बुधवार दोपहर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची थी।

    यहां से वह झांसी के लिए रवाना हुई। कैंट से आठ किलोमीटर दूर भांडई रेलवे स्टेशन को पार करते ही ट्रेन की जनरल बोगी में तेज धमाका हुआ। इसके बाद धुंआ और आग की लपटें निकलने लगी। बोगी में धुंआ और आग से यात्रियों का दम घुटने लगा। उनमें भगड़द और चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन को रोका। रेलवे कंट्रोल रूम को आग लगने की जानकारी दी। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने बोगी से कूदकर अपनी जान बचाई।

    तब तक दोनों बोगी लपटों में पूरी तरह से घिर चुकी थीं। उन्हें ट्रेन के अन्य डिब्बों से अलग करने का प्रयास आरंभ कर दिया गया। इस बीच फायर ब्रिग्रेड आग को काबू करने पहुंच गईं। दोनों बोगी में लगी आग को बुझाने का प्रयास जारी है। न्‍यूज एजेंसी ने भारतीय रेलवे के हवाले से एक्‍स पर एक पोस्‍ट में ल‍िखा, आगरा-धौलपुर के बीच ट्रेन पातालकोट एक्सप्रेस में धुआं निकलने की सूचना मिली। इंजन से चौथे कोच जीएस कोच में धुआं देखा गया। ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया और कोच को अलग कर दिया गया। किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਸੇ ਤੰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਧਰਮ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਮੇਟੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੋਮਾ ਨੇ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਰਨਾ ਵਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਉੱਪਰ ਲਗਾਏ ਗਏ ਦੋਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਮੂਲੋਂ ਮੁੱਢੋ ਰੱਦ ਕਰਦਿਆਂ ਸਰਨੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੰਮੇ ਹੱਥੀਂ ਲੈਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਨਵਰੀ ਮਹੀਨੇ ਵਿੱਚ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਕਾਰਜਕਾਰਨੀ ਦੀ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਅਹੁਦਾ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਲਈ ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਾਪੜ ਵੇਲਣ ਦੀ ਚਾਰਾਜੋਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਭੋਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੱਗ ਜਾਣਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸਰਨੇ ਭਰਾਵਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਦੀਨ ਈਮਾਨ ਹੀ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਹ ਕੁਰਸੀ ਦੀ ਚੌਧਰ ਖਾਤਿਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹੱਦ ਤੱਕ ਡਿੱਗ ਸਕਦੇ ਹਨ ।

    ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਿਰਫ ਤੇ ਸਿਰਫ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਵਾਲੀ ਕੁਰਸੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਸਰਨਿਆਂ ਦੀ ਬਾਦਲਾਂ ਨਾਲ਼ ਵਪਾਰਕ ਹਿਤਾਂ ਲਈ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਖ਼ਾਤਰ ਸਾਂਝ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ ਇਤਿਹਾਸ ਤੇ ਝਾਤ ਮਾਰੀਏ ਤਾਂ ਹੁਣ ਤੱਕ ਦੇ ਕਿਸੇ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਸਿੱਖ ਆਗੂ ਵਲੋਂ ਬਾਦਲਾਂ ਨੂੰ ਸਭ ਤੋਂ ਮੰਦੀ ਤੇ ਅਸਭਿਅਕ ਭਾਸ਼ਾ ਵਰਤਣ ਦਾ ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ ਅਵਾਰਡ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਵਲੋਂ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਸਰਨੇ ਬੁਖਲਾਏ ਹੋਏ ਹਨ । ਜਨਵਰੀ ਵਿੱਚ ਦੋ ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਕਾਰਜਕਾਰਨੀ ਦੀ ਚੋਣ ਦੌਰਾਨ ਸਰਨੇ ਨੂੰ ਕੋਈ ਅਹੁਦਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲਣਾ। ਫ਼ਿਰ ਜਦ ਇਹ ਸੁਆਰਥ ਪੂਰਾ ਨਾ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਜਨਵਰੀ ਵਿੱਚ ਹੀ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਬਾਦਲਾਂ ਨਾਲੋਂ ਅਵੱਸ਼ ਤਲਾਕ ਹੋ ਜਾਵੇਂਗਾ ।

    ਸਰਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਜਿਹੜੇ ਮੂੰਹ ਨਾਲ ਬਾਦਲਾਂ ਨੂੰ ਕੁਵਿੰਟਲ – ਕਵਿੰਟਲ ਦੀ ਗਾਲ੍ਹ ਕੱਢਿਆਂ ਕਰਦੇ ਸਨ। ਹੁਣ ਕੁਰਸੀ ਲੈਣ ਦੀ ਖਾਤਿਰ ਓਹੀ ਜੁਬਾਨ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆ ਸਿਫ਼ਤਾਂ ਤੇ ਤਾਰੀਫ਼ਾਂ ਕਰਦੇ ਨਹੀਂ ਥੱਕਦੇ । ਇਸ ਨੂੰ ਪੁੱਛਿਆ ਜਾਏ ਕਿ ਤੈਨੂੰ ਕੁਰਸੀ ਲੈਣ ਖਾਤਰ ਬਾਦਲ ਹੁਣ ਚੰਗੇ ਲੱਗਣ ਲੱਗ ਪਏ ਤੇ ਦੁੱਧ ਧੋਤੇ ਹੋ ਗਏ। ਇਸਦਾ ਤੇ ਉਹ ਹਾਲ ਹੈ ਗੰਗਾ ਗਏ, ਗੰਗਾ ਰਾਮ, ਯਮਨਾ ਗਏ ਯਮਨਾ ਦਾਸ। ਅਸਲ ਵਿਚ ਇਹ ਸ. ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਤੇ ਸ. ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸੇਵਾਵਾਂ ਤੇ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਤੋਂ ਬੁਖਲਾਏ ਹੋਏ ਨੇ, ਆਪਣਾ ਦਿਮਾਗੀ ਤਵਾਜ਼ਨ ਖੋਹ ਬੈਠੇ ਹਨ । ਜੋਂ ਮੂਹ ਵਿਚ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਉਹੀ ਬੋਲੀ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ।

  • पंजाबः विवादों में आया Apna Chai Wala Restaurant, Pizza में निकली सूंडी, देखें वीडियो

    जांच करने पहुंची सेहत विभाग की टीम, पाई गई कई खामियां

    अमृतसरः आज के समय में लोग फास्ट फूड जैसे खाद्य पदार्थों के बहुत शौकीन होते जा रहे हैं। अगर हम बच्चों की बात करें तो आजकल के बच्चे फास्ट फूड बहुत मजे से खाते हैं। वहीं दूसरी ओर आए दिन फास्ट फूड खाने में जीव जंतु निकलने के मामलों में भी लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ताजा मामला रंजीत एवेन्यू में स्थित Apna Chai Wala Restaurant से सामने आया है। जहां रेस्टोरेंट के पिज्जे में सूंडी निकलने की सूचना मिली है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने Apna Chai Wala Restaurant में दबिश और रेस्टोरेंट के खाने की चैकिंग की।

    मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के दिलजीत शर्मा परिवार के साथ दहशरे के पर्व पर Apna Chai Wala Restaurant में खाना खाने गए थे। जहां उन्होंने रेस्टोरेंट में बच्चों के लिए पिज्जे का ऑर्डर दिया। उन्होंने रेस्टोरेंट के वेटर से अपनी तरफ से पिज्जा ऑर्डर किया, कुछ देर बाद जब वह वेटर पीजे का ऑर्डर लेकर आए तो जैसे ही पिज्जा टेबल पर आया तो परिवार के लोगों ने देखा कि उसमें जिंदा सूंडी हैं, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत रेस्टोरेंट के मालिक शिकायत की। इस दौरान परिवार ने पिज्जे में जिंदा सूंडी चलती हुई दिखाई। जिसके बाद रेस्टोरेंट मालिक को दिलजीत शर्मा ने अपने परिवार से माफी मांगने के लिए कहा, ताकि भविष्य में ऐसी गलती ना हो।

    बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर दिलजीत शर्मा के द्वारा सेहत विभाग को शिकायत की गई। जिसके बाद सेहत विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने रेस्टोरेंट के खाने की जांच की। इस दौरान सेहत विभाग के अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में जांच के दौरान काफी खामियां पाई गई। जिसके चलते बाद में स्वास्थ्य विभाग ने चाय रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया और उनके सामान के सैंपल भी लिए गए। सेहत विभाग द्वारा रेस्टोरेंट के मालिक को चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में ऐसी कोई खामी पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

  • वार्ड नंबर दो में गली निर्माण को लेकर नप अधिकारियों से मिले नागरिक

    वार्ड में फैल रहे कूड़ा की समस्या भी बताई
    बददी/सचिन बैंसल:नगर परिषद  बद्दी के वार्ड दो के नागरिक गली निर्माण को लेकर नगर परिषद के ईओ  ललितकुमार व एसडीओ राजेश चौधरी से मिले। ग्रामीणों ने कूड़ा दान हटाने के बाद फैल रही गंदगी को लेकर भी दोनों अधिकारियों को जानकारी दी। अधिवक्ता वीके शर्मा, अशोक शर्मा, संजीव कौशल, श्याम लाल, संचिन बैंसल, चरणजीत सिंह चन्नी ने नप के कार्यकारी अधिकारी को बताया कि वर्तमान में स्कूल के गेट पर रखा कूड़ा दान हटा दिया है जिससे अब कूड़ा सड़क पर फैल रहा है। यहां से कई कई दिन तक कुड़ा नहीं उठता है और जानवर इसमें मुंह मार कर इसे चारों ओर फैला देते है। जिससे यहां से निकलना कठिन हो रहा है। नागरिकों ने यह भी बताया कि उनकी गली में इंटर लाड टाईलें पूरी तरह से उखड़ गई है। चैंबर दब गए है जिससे यहां पर लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने इस गली का नए सिरे से निर्माण करने की भी मांग रखी है। ईओ ललित कुमार ने  प्रतिनिधिमंडल को बताया कि अब बद्दी क्षेत्र के कूड़ादान हटा दिए गए है। अब सीधा कूड़ा घर घर से उठाया जा रहा है। अब कोई खुले में कूड़ा नहीं डाल सकता है। अगर कोई डाल रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी बताया कि वार्ड नंबर दो  में गली के पुर्ननिर्माण का ठेका  हो गया है लेकिन आन लाइन हुए टैंडर में ठेकेदार ने ज्यादा रेट लगा रखा है। जिसको लेकर नेगोशेसन हो रही है। जल्द ही इसे फाइनल कर निमार्ण कार्य शुरू किया जाएगा।
  • कॉलेज विद्यार्थियों को रेड क्रॉस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा का तीन दिन तक दिया जाएगा प्रशिक्षण – उपायुक्त

    ऊना/ सुशील पंडित :जिला रेड क्रॉस के सहयोग से राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष व उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 160 से अधिक युवा रेड क्रॉस गु्रप सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान यूथ रेड क्रॉस के विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के तहत पट्टियांे को बांधने और आपात स्थिति में व्यक्ति को बचाने के लिए किए जाने वाले कारगर तरीकों बारे अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में जिला ऊना में 26 अक्तूबर को हिमकैप्स कॉलेज बढे़ड़ा, राजकीय महाविद्यालय हरोली तथा बीटन में आयोजित किया जाएगा जबकि 27 अक्तूबर को राजकीय महाविद्यालय अम्ब तथा चिंतपूर्णी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।इस अवसर पर कोटला खुर्द कॉलेज में देवा व उनके सहयोगी तथा आपदा मित्रों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल, समस्त स्टाफ सदस्य, स्टेट रेड क्रॉस से वीरेंद्र सिंह, सेंट जोन एम्बुलैंस से प्रशिक्षक परवीन महाजन सहित डीडीएमए के सदस्य भी उपस्थित रहे।
  • टीजीटी आर्टस व नॉन मेडिकल/मेडिकल के पदों हेतू काउंसलिंग 7 व 8 नवम्बर को

    टीजीटी आर्टस व नॉन मेडिकल/मेडिकल के पदों हेतू काउंसलिंग 7 व 8 नवम्बर को

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, बंगाणा व हरोली द्वारा टीजीटी आर्टस, नॉन मेडिकल व मेडिकल (टैट पास) अभ्यार्थियों के नाम उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना को प्रायोजित किए गए हैं। इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि बैच वाईज़ टीजीटी आर्टस की 7 नवम्बर तथा टीजीटी नॉन मेडिकल/मेडिकल की काउंसलिंग 8 नवम्बर को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी।
    बीएड बैच
    उन्होंने बताया कि टीजीटी आर्टस की सामान्य श्रेणी में सितम्बर 2001, ईडब्ल्यूएस वर्ग में मई 2003, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 2005, ओबीसी का 2003 बैच, ओबीसी की बीपीएल श्रेणी में 2004, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 2016 बैच, एससी 2004 बैच, एससी बीपीएल श्रेणी में 2004, एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अप-टू-डेट बैच, एसटी श्रेणी में 2004 बैच, एसटी की बीपीएल श्रेणी में मार्च 2006 बैच से भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि टीजीटी नॉन मेडिकल में सामान्य श्रेणी का 1999 बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 2002 बैच, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 2006 बैच, ओबीसी श्रेणी से 2003 बैच, ओबीसी की बीपीएल श्रेणी में 2005 बैच, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी से अप-टू-डेट बैच, एससी श्रेणी से अगस्त 2006 बैच, एससी वर्ग की बीपीएल श्रेणी से 2008 बैच, एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की अप-टू-डेट बैच, एसटी श्रेणी से 2008 बैच, एसटी वर्ग की बीपीएल श्रेणी में 2018 बैच तथा टीजीटी मेडिकल में सामान्य श्रेणी से 2002 बैच, ईडब्ल्यूएस श्रेणी से 2005 बैच, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 2007 बैच, ओबीसी श्रेणी में 2006 बैच, ओबीसी की बीपीएल श्रेणी और स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी से अप-टू-डेट बैच, एससी श्रेणी से 2006 बैच, एससी की बीपीएल श्रेणी में 2012 बैच, एससी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में अप-टू-डेट बैच, एसटी श्रेणी में 2006 बैच, एसटी की बीपीएल श्रेणी में 2013 बैच से विभिन्न पद भरे जाएंगे।
    देवेेंद्र चंदेल ने बताया कि जिला ऊना से संबंधित किसी भी अभ्यर्थी का नाम यदि रोजगार कार्यालय द्वारा नहीं भेजा गया है तो वह भी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी व अभ्यार्थियों की सूची इस कार्यालय की वेबसाइट http://www.ddeeuna.in/ पर उपलब्ध है। 
  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 69 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे 69 चालान

    ऊना/सुशील पंडित :जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 69 वाहनों के चालान काटे गए, जिनमें से 02 चालानों का मौके पर निपटारा कर जुर्माने के रूप में 2500/- रूपए वसूल किए गए I
    वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 04 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत जिला पुलिस ऊना द्वारा किए गए तथा जुर्माने के रूप में 400/- रूपए वसूल किए गए I