Blog

  • Punjab News: PUNBUS लूट मामले में गिरफ्तारी के लिए रेड, आरोपी की हुई पहचान, देखें वीडियो

    Punjab News: PUNBUS लूट मामले में गिरफ्तारी के लिए रेड, आरोपी की हुई पहचान, देखें वीडियो

    कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी में दिनदहाड़े सरकारी पंजाब को निशाना बनाकर की गई लूट के मामले में अब पुलिस कदम उठाने लगी है। मोतहनवाल के पास हुई इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया था, जहां तेजधार हथियारबंद युवाओं ने बस रोककर नगदी लूट ली थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो युवाओं ने कार आगे लगा कर बस रोकी और कंडक्टर से रकम लेकर मौके से भाग गए, जिससे यात्री घबराहट में आ गए।

    मामले में अहम अपडेट देते हुए डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की पहचान कर ली है। उनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। डीएसपी के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: Pulse Hospital में Health Card से इलाज करने से इनकार, गरमाया मामला, मौके पर पहुंची AAP MLA, देखें वीडियो

    Punjab News: Pulse Hospital में Health Card से इलाज करने से इनकार, गरमाया मामला, मौके पर पहुंची AAP MLA, देखें वीडियो

    अमृतसरः एक ओर पंजाब सरकार वसनीकों के इलाज के लिए 10 लाख तक के हेल्थ कार्ड बनवा रही है ताकि लोग अपना सही इलाज करवा सकें, दूसरी ओर कुछ अस्पतालों में इन कार्डों को लिमिटेड तौर पर चलाया जा रहा है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण अमृतसर से सामने आया है, जहां अमृतसर के मकबूपुरा इलाके में पलस अस्पताल में उस समय तनाव पैदा हो गया जब एक गरीब परिवार ने अपने बीमार बच्चे का इलाज सरकार द्वारा जारी 10 लाख के हेल्थ कार्ड पर करवाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इलाज से इनकार कर दिया। पीड़ित परिवार ने कहा कि अस्पताल ने पहले 3500 रुपए फीस और अन्य खर्च की मांग की। परिवार का कहना है कि वे कई वर्षों से अपने बच्चे का इलाज विभिन्न अस्पतालों में करवा रहे हैं और अब उनके पास पैसे की कमी है।

    उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दिया गया कार्ड होने के बावजूद अस्पताल ने इलाज करने से इनकार कर दिया, जिससे वे बहुत परेशान हुए। इस दौरान स्थानीय आम आदमी पार्टी के नेता और काउंसिलर कमल कुमार और अन्य आप के नेता मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन के साथ तीखी बहस हुई। उन्होंने कहा कि कुछ निजी अस्पताल सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं और गरीब लोगों से पैसे वसूली कर रहे हैं, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हल्का पूर्वी से विधायक जीवनजोत कौर भी मौके पर पहुंचीं।

    उन्होंने कहा कि यह मुख्य रूप से गलतफहमी का मामला था। उन्होंने अस्पतालों से विनम्रता से आग्रह किया कि मरीजों के साथ प्यार से पेश आएं और यदि इलाज वहां संभव न हो तो सही दिशा दिखाएं। जीवनजोत कौर ने कहा कि कुछ बीमारियों का इलाज या सुविधाएं हर अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं, जिस कारण मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी और बच्चे का इलाज ठीक ढंग से करवा दिया जाएगा। वहीं अस्पताल डायरेक्टर डॉ. ऋषभ ने कहा कि मरीज की बीमारी स्कीम के तहत कवर नहीं थी और इसी कारण गलतफहमी बन गई। उन्होंने बताया कि मरीज को अब हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ताकि उसका बेहतर इलाज हो सके और मामला सलाह-मशवरे से सुलझा लिया गया है और मरीज को आगे इलाज के लिए भेज दिया गया है।

  • Punjab News: लूटपाट का विरोध करने पर Zomato Delivery Boy पर चाकू से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: लूटपाट का विरोध करने पर Zomato Delivery Boy पर चाकू से हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए। यही कारण है कि अब राह चलते लोगों से लूटपाट और जानलेवा हमले की घटनाएं आम हो रही हैं। ताजा मामला हैबोवाल थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले मल्ली फार्म के पास का है जहां लूट का विरोध करने पर दो नकाबपोश बदमाशों ने एक जोमैटो डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित साहिल जो सिविल लाइंस की थापर कॉलोनी (लक्ष्मी नगर) का रहने वाला है और जोमैटो में काम करता है ने बताया कि वह अपनी छुट्टी वाले दिन पेट दर्द की दवाई लेने के लिए मल्ली फार्म की ओर गया था।

    रास्ते में उसने देखा कि दो युवक किसी अन्य व्यक्ति से लूटपाट की कोशिश कर रहे थे। जब साहिल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और अपनी बाइक रोकी तो बदमाशों ने उसे ही निशाना बना लिया। साहिल के मुताबिक बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसका फोन छीनने की कोशिश की। साहिल ने बताया उन्होंने मुझसे फोन मांगा लेकिन जब मैंने फोन नहीं दिया और उनसे हाथापाई करने लगा तो एक बदमाश ने पीछे से मुझ पर चाकू से वार कर दिया।

    उनके पास चाकू के अलावा एक और हथियार भी था। बदमाश साहिल का फोन तो नहीं छीन पाए, लेकिन उसकी जेब में रखे करीब 500 से 600 रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में साहिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने बताया कि वह हमलावरों को चेहरे से पहचानता है और वे कंदनपुरी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि साहिल ने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी उन लड़कों के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। पीड़ित ने अभी तक पुलिस को इसकी आधिकारिक शिकायत नहीं दी है। फिलहाल घायल युवक का उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से काफी रोष और डर का माहौल है।

  • Punjab News: किप्स मार्केट से 1 मिनट में बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: किप्स मार्केट से 1 मिनट में बाइक लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के सबसे पॉश और वीआईपी इलाकों में शुमार सराभा नगर की किप्स मार्केट अब वाहन चोरों का आसान निशाना बन गई है। मार्केट की पार्किंग से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं जिसने पुलिस प्रशासन और स्थानीय दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला एक बाइक चोरी का है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी देते हुए पीड़ित अभी शर्मा ने बताया कि वह 1 अप्रैल की शाम को किप्स मार्केट में कुछ खाने के लिए आए थे। उन्होंने अपनी बाइक मार्केट की पार्किंग में सुरक्षित खड़ी की और दुकान के अंदर चले गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जब वे कुछ समय बाद खाकर वापस लौटे तो पार्किंग से बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद जब आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए तो चोरी की पूरी वारदात सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में चोर की पूरी कहानी साफ नजर आ रही है। चोरी को अंजाम देने वाला युवक लाल रंग की पगड़ी और सफेद शर्ट पहने हुए था।वह युवक पैदल पार्किंग में आता है। पहले वह रास्ते में आ रही एक सफेद रंग की एक्टिवा को थोड़ा आगे खिसकाता है ताकि रास्ता साफ हो सके। वह अपनी जेब से फोन निकालता है और बात करने का नाटक करते हुए आसपास की रेकी करता है। इसी दौरान वह अपनी बाजू ऊपर करने लगता है मौका मिलते ही उसने मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया और महज 1 मिनट के भीतर बाइक स्टार्ट कर वहां से रफूचक्कर हो गया। किप्स मार्केट के दुकानदारों और आने-जाने वाले लोगों में इस घटना के बाद रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग एरिया से आए दिन कोई न कोई वाहन चोरी हो रहा है। पॉश इलाका होने के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस या सीसीटीवी कैमरों का कोई खौफ नहीं है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  राज नगर में देर रात 12 बजे के करीब गोलियां चलीं। इससे एक युवक घायल हो गया। जिसकी पहचान बब्बल के तौर पर हुई है। युवक को पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में दाखिल करवाया। प्राइवेट अस्पताल में दाखिल युवक की हालत अब स्थिर है। गोली लगने के बाद परिवार ने एंबुलेस के लिए भी फोन किया, लेकिन पौने घंटे तक एंबुलेंस न आने के बाद युवक को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान गोली लगने से घायल युवक दर्द से कराहता नजर आया।

    बस्ती एरिया से पहुंचे एडीसीपी-2 ने खुद मौका देखा और कहा कि जांच चल रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। परिवारों के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किस हथियार से गोली चलाई गई है वह अभी बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि 2 से 3 फायर होने की सूचना है। मौके पर 2 खोल ही मिले हैं। घायल युवक की मां भारती ने बताया कि उनके बेटे सन्नी लूथर पर चिट्टा बेचने के गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उनके बेटे कोई नशा नहीं बेचते हैं। गोलियां चलाने का आरोप लगे युवक के रिश्तेदार जोगा ने बताया कि उनके बच्चों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

    उलटा दूसरी पार्टी ने उनके बेटे पर गोलियां चलाईं जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। दूसरे पक्ष के सोनू और जसविंदर ने बताया कि सन्नी लूथरा नाम के युवक ने 15 से 20 लड़के बुलाए थे। इन लोगों ने उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने सन्नू लूथरा को गली से तेज स्कूटी चलाने से रोका था। इससे पहले भी होली वाले दिन उनके बीच बहस हुई थी।

    इसी रंजिश के चलते उन्होंने गोलियां चलवा दीं। सोनू और जसविंदर ने आरोप लगाया कि सन्नी लूथरा मोहल्ले में चिट्टे का काम करता है। वह सीसीटीवी नहीं लगने देता ताकि उनका धंधा किसी को पता न चले। दोनों ने आरोप लगाया कि पहले भी हमलावर पर 307 का पर्चा। उसने किसी की आंख निकाल दी थी। मोहल्ले के लोगों ने ये भी आरोप गया कि उसने 15-16 साल के बच्चों को चिट्टे पर लगा दिया है। गोलीबारी के दौरान एक बच्चा भी गोली लगने से बचा।

    स्पोर्ट्स कॉलेज के रहने वाले कपिल ने बताया कि यहां राज नगर में युवक अकाश गोपी और दलबीर के साथ चिट्टे का काम करते हैं। आज के झगड़े में ईंटें चलाने के साथ दातर भी मारे गए। कपिल ने कहा कि यहां 8 से 10 फायर हुए। भाई को थाने भेजा तो रास्ते में घेरकर पीट दिया। हनी नामक एक युवक ने बताया कि मैं मोहल्ले अपने दोस्त के साथ मिलने के लिए आ रहा था। इस दौरान सन्नी लूथरा के लोगों ने उसे भी पीट दिया। मैं न तो यहां किसी को जानता हूं और न ही मेरा दोनों पार्टियों के साथ कोई संबंध है। मैं स्कूटी से मोहल्ले की तरफ आ रहा था तो लड़कों ने बेसबेट से हमला कर दिया और कड़े भी मारे। उसकी नई स्कूटी भी छीनकर ले गए।

  • आज का राशिफल, 4 अप्रैल 2026 

    आज का राशिफल, 4 अप्रैल 2026 

    आज 4 अप्रैल 2026 का दिन अपनी भीतरी और बाहरी दुनिया के बीच संतुलन बनाने का है। मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी सामाजिक और रचनात्मक ऊर्जा को संभालते हुए अपनी पेशेवर और दैनिक जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने का है। कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक अपनी घरेलू शांति और व्यक्तिगत संपत्ति को मजबूत करते हुए अपने करियर और पार्टनरशिप्स की चुनौतियों का कूटनीतिक हल निकालेंगे। तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को अपने व्यक्तिगत आकर्षण और सामाजिक मेलजोल को बढ़ाते हुए अपने दैनिक कामकाज और घर के बदलावों पर ध्यान देना चाहिए। मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी पेशेवर प्रतिष्ठा, बौद्धिक विस्तार और गहरे भावनात्मक बंधनों को समझते हुए एक मजबूत आर्थिक और व्यक्तिगत अनुशासन स्थापित करने का एक शानदार मौका है।

    मेष राशि: देखा जाए तो आज चंद्रदेव तुला राशि में आपके सातवें भाव से गोचर कर रहे हैं। यह बदलाव आपके ध्यान को पार्टनरशिप्स और सामाजिक मेलजोल की ओर ले जा रहा है। बारहवें भाव में मंगलदेव, सूर्यदेव और शनिदेव के होने से आपकी शारीरिक ऊर्जा थोड़ी शांत रह सकती है। प्रथम भाव में शुक्रदेव की उपस्थिति आपके व्यक्तित्व को निखार रही है। इससे सही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना बहुत आसान हो गया है। हालांकि, ग्यारहवें भाव में बुधदेव और राहु की युति के कारण दोस्तों के बीच कोई गलतफहमी न पनपे, इसका ध्यान रखें। प्यार के मामले में, आपकी अपनी राशि में शुक्रदेव के होने से प्रेम जीवन में आपके पास एक खास बढ़त है। पहल करने से बिल्कुल न घबराएं। आर्थिक रूप से अचानक होने वाले खर्चों से बचें। सेहत के लिए खूब पानी पिएं और अच्छी नींद लें।

    वृषभ राशि: आज चंद्रदेव तुला राशि में आपके छठे भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपकी दिनचर्या और काम को सुधारने पर जोर दे रहा है। ग्यारहवें भाव में मंगलदेव, सूर्यदेव और शनिदेव के कारण सामाजिक दायरा बढ़ाने की आपकी इच्छा में कुछ देरी आ सकती है। दूसरे भाव में बैठे बृहस्पतिदेव आपके लिए एक आर्थिक ढाल का काम कर रहे हैं। नकारात्मक रूप से, दसवें भाव में बुधदेव और राहु के कारण करियर में कोई अचानक बदलाव आ सकता है। प्यार के मामले में आप एक बहुत ही मददगार पार्टनर साबित होंगे। आर्थिक रूप से अपने रोजमर्रा के खर्चों का हिसाब रखें। सेहत के मामले में ग्यारहवें भाव की ऊर्जा आपके पैरों में अकड़न दे सकती है। अपनी भारी सामाजिक दिनचर्या की थकान मिटाने के लिए शाम को एकांत में समय जरूर बिताएं।

    मिथुन राशि: विशेष रूप से आज चंद्रदेव तुला राशि में आपके पांचवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपकी कला और खुशी को निखारने का समय है। दसवें भाव में मंगलदेव, सूर्यदेव और शनिदेव के होने से करियर में आगे बढ़ने की आपकी चाहत कुछ बड़ी जिम्मेदारियों का सामना कर रही है। प्रथम भाव में बृहस्पतिदेव आपकी रक्षा कर रहे हैं और आपके विचारों को एक नई उड़ान दे रहे हैं। नौवें भाव में बुधदेव और राहु के कारण विचारों में आने वाली उथल-पुथल से थोड़ा सावधान रहें। रोमांस की बात करें तो चंद्रदेव आपको एक बहुत ही आकर्षक साथी बना रहे हैं। आर्थिक स्तर पर अपने खर्चों को संतुलित रखें और केवल उन चीजों पर खर्च करें जो आपको सच्ची खुशी दें। सेहत के लिए डांस या किसी हल्के खेल के जरिए खुद को फिट रखें।

    कर्क राशि: देखा जाए तो आज चंद्रदेव तुला राशि में आपके चौथे भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपके ध्यान को परिवार की ओर ले जा रहा है। नौवें भाव में मंगलदेव, सूर्यदेव और शनिदेव के होने से उच्च शिक्षा या यात्रा में कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है। दसवें भाव में शुक्रदेव आपके करियर को चमका रहे हैं। नकारात्मक रूप से, आठवें भाव में बुधदेव और राहु के कारण मानसिक उलझनों से सावधान रहें। प्यार के मामलों में चंद्रदेव आपको बहुत ही देखभाल करने वाला पार्टनर बना रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर घर के खर्चों पर नजर रखें। सेहत के लिहाज से अरोमाथेरेपी या नमक वाले पानी से स्नान करना अच्छा रहेगा। नौवें भाव के मानसिक दबाव को कम करने के लिए अपनी भावनाओं को संतुलित रखना बहुत जरूरी है।

    सिंह राशि: आज चंद्रदेव तुला राशि में आपके तीसरे भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपके ध्यान को नए संपर्कों और बेहतर कम्युनिकेशन की ओर ले जा रहा है। आठवें भाव में मंगलदेव, सूर्यदेव और शनिदेव के होने से शेयर्ड रिसोर्सेज की आपकी चाहत में कुछ देरी आ सकती है। नौवें भाव में शुक्रदेव की उपस्थिति शिक्षा और भविष्य की सोच के लिए बहुत ही शुभ है। सातवें भाव में बुधदेव और राहु के कारण पार्टनर्स के जरिए कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। रोमांस के मामलों में तुला राशि के चंद्रदेव आपकी बातचीत को बहुत प्रभावशाली बना रहे हैं। आर्थिक रूप से टैक्स या साझे धन जैसे मामलों में सख्त अनुशासन की जरूरत है। सेहत के लिए प्रकृति के बीच तेज चलने की प्रेरणा चंद्रदेव दे रहे हैं। अपनी मानसिक शांति बनाए रखना बहुत जरूरी है।

    कन्या राशि: आज चंद्रदेव तुला राशि में आपके दूसरे भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपके ध्यान को वित्त और भौतिक सुरक्षा की ओर केंद्रित कर रहा है। सातवें भाव में मंगलदेव, सूर्यदेव और शनिदेव के होने से पार्टनरशिप के मामलों में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दसवें भाव में बैठे बृहस्पतिदेव आपके करियर की ढाल बनकर आपकी पेशेवर प्रतिष्ठा को बढ़ा रहे हैं। छठे भाव में बुधदेव और राहु के कारण कार्यस्थल पर किसी तकनीकी खराबी से थोड़ा सावधान रहें। रोमांस के मामलों में चंद्रदेव आपको एक बहुत ही संवेदनशील साथी बना रहे हैं। आर्थिक स्तर पर अपनी संपत्ति का अच्छी तरह हिसाब रखें। सेहत के मामले में तुला राशि के चंद्रदेव आपको एक संतुलित और पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

    तुला राशि: देखा जाए तो आज चंद्रदेव आपकी अपनी राशि तुला में प्रथम भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपके आकर्षण को चरम पर ले जा रहा है। छठे भाव में मंगलदेव, सूर्यदेव और शनिदेव के होने से कार्यस्थल का तनाव बढ़ सकता है। सातवें भाव में शुक्रदेव आपके रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं। पांचवें भाव में बुधदेव और राहु के कारण रोमांस या क्रिएटिविटी में जल्दबाजी से जोखिम लेने से बचें। प्यार के मामले में चंद्रदेव आपको एक बहुत ही आदर्श पार्टनर बना रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर अपने व्यक्तित्व पर होने वाले खर्चों का हिसाब रखें। सेहत के लिए पर्याप्त नींद लें और खूब पानी पिएं। अपनी भारी दिनचर्या की थकान मिटाने के लिए खुद का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

    वृश्चिक राशि: विशेष रूप से आज चंद्रदेव तुला राशि में आपके बारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपको एकांत और मन की गहराइयों की ओर ले जा रहा है। पांचवें भाव में मंगलदेव, सूर्यदेव और शनिदेव के होने से आपकी खुशियों या क्रिएटिविटी की राह में कुछ धैर्य की परीक्षा आ सकती है। छठे भाव में शुक्रदेव आपके दैनिक कार्यों को बहुत ही प्रभावी बना रहे हैं। चौथे भाव में बुधदेव और राहु के कारण घर में संपत्ति से जुड़ी कोई खबर अचानक आने की आशंका है। रोमांस के मामलों में चंद्रदेव आपको एक बहुत ही शांत और मददगार पार्टनर बना रहे हैं। आर्थिक स्तर पर बच्चों पर होने वाले खर्चों में बहुत ही कड़े अनुशासन की जरूरत है। सेहत के लिहाज से अपनी नींद को बेहतर करने और हल्की स्ट्रेचिंग करने पर ध्यान दें।

    धनु राशि: आज चंद्रदेव तुला राशि में आपके ग्यारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जो दोस्तों और भविष्य की आकांक्षाओं पर ध्यान देने का समय है। चौथे भाव में मंगलदेव, सूर्यदेव और शनिदेव के विराजमान होने से घर की सुरक्षा को लेकर कुछ नई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं। सातवें भाव में बैठे बृहस्पतिदेव आपके लिए एक रक्षक का काम कर रहे हैं। तीसरे भाव में बुधदेव और राहु के कारण भाई-बहनों से मिलने वाली किसी अचानक खबर से थोड़ा सचेत रहें। प्यार के मामले में तुला राशि के चंद्रदेव आपको एक बहुत ही मिलनसार साथी बना रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर घर या प्रॉपर्टी से जुड़े खर्चों में सख्त अनुशासन की जरूरत है। सेहत के लिए टहलने या कोई टीम खेल खेलने की सलाह चंद्रदेव दे रहे हैं।

    मकर राशि: देखा जाए तो आज चंद्रदेव तुला राशि में आपके दसवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपके करियर और प्रतिष्ठा को केंद्र में ला रहा है। तीसरे भाव में मंगलदेव, सूर्यदेव और शनिदेव के होने से आपके कम्युनिकेशन से जुड़ी कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। छठे भाव में बैठे बृहस्पतिदेव आपकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में काफी मदद कर रहे हैं। दूसरे भाव में बुधदेव और राहु के कारण आमदनी से जुड़ी किसी खबर से थोड़ा सावधान रहें। रोमांस के मामलों में चंद्रदेव आपको एक बहुत ही सम्मानित साथी बना रहे हैं। आर्थिक स्तर पर यात्रा या तकनीक पर होने वाले खर्चों में कड़े अनुशासन की जरूरत है। सेहत के मामले में योगासन बहुत फायदेमंद रहेगा। अपनी थकाऊ बातचीत का बोझ उतारने के लिए घर पर आराम जरूर करें।

    कुंभ राशि: आज चंद्रदेव तुला राशि में आपके नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान जीवन के ऊंचे उद्देश्यों और ज्ञान बढ़ाने पर रहेगा। दूसरे भाव में बैठे मंगलदेव, सूर्यदेव और शनिदेव आपकी कमाई की इच्छा को बढ़ा रहे हैं। पांचवें भाव में बैठे बृहस्पतिदेव आपके लिए एक लकी मैग्नेट की तरह काम कर रहे हैं। प्रथम भाव में बुधदेव और राहु की युति आपको खुद को बदलने की जल्दबाजी में गलत फैसला लेने पर मजबूर कर सकती है। प्यार के मामले में आज आप एक बौद्धिक पार्टनर के रूप में उभरेंगे। आर्थिक रूप से आपके निजी बजट को बहुत ही गंभीर मैनेजमेंट की जरूरत है। सेहत के लिहाज से बाहर टहलना या स्ट्रेचिंग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपनी शारीरिक थकान को कम करने के लिए मन को शांत रखें।

    मीन राशि: आज चंद्रदेव तुला राशि में आपके आठवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपके ध्यान को साझा संपत्ति और इंटिमेसी की ओर ले जा रहा है। आपके प्रथम भाव में मंगलदेव, सूर्यदेव और शनिदेव के होने से आपकी व्यक्तिगत ऊर्जा ज्यादा है, लेकिन भारी जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं। दूसरे भाव में बैठे शुक्रदेव आपकी संपत्ति को बढ़ाने में काफी मदद कर रहे हैं। बारहवें भाव में बुधदेव और राहु के कारण अजीब सपनो से होने वाली थकान से थोड़ा सावधान रहें। प्यार के मामले में चंद्रदेव आपको एक बहुत ही अंतरंग साथी बना रहे हैं। आर्थिक मोर्चे पर खुद पर होने वाले खर्चों में कड़े अनुशासन की जरूरत है। सेहत के लिए शरीर को डिटॉक्स करने और पानी की कमी न होने देने की सलाह दी जाती है।

  • Punjab सहित इन राज्यों में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    Punjab सहित इन राज्यों में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    जालंधर: भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं। कई जगहों पर भूकंप के कारण हजारों लोगों की जान भी गई है। ऐसे में सभी के मन में भूकंप को लेकर डर बैठा रहता है। इस बीच अब शुक्रवार की रात को दिल्ली एनसीआर समेत भारत के विभिन्न प्रदेशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसने लोगों को डराकर रख दिया है।

    भूकंप के ये झटके जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी महसूस किए गए हैं। इन झटकों से अफरा-तफरी मच गई और जालंधर सहित अलग-अलग जिलों व‌ राज्यों के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जानकारी अनुसार रात करीब 9.45 बजे आए भूकंप के झटके इतने तेज थे कि नोएडा, चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना और जम्मू और कश्मीर के पुंछ, श्रीनगर और उधमपुर सहित कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

    शुरुआती रिपोर्ट्स में कहीं भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। वहीं रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान का बॉर्डर क्षेत्र था जिसके झटके दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में काफी देर तक महसूस हुए। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी में भी धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। इसके अलावा पाकिस्तान के इस्लामाबाद समेत कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए।

  • Punjab News: पुलिस टीम ने भारी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थों को किया नष्ट

    Punjab News: पुलिस टीम ने भारी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थों को किया नष्ट

    बठिंडाः पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और तेज करते हुए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में बठिंडा और मलेरकोटला में बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। बठिंडा में पुलिस ने NDPS मामलों में जब्त किए गए भारी मात्रा में ड्रग्स को नष्ट किया। यह कार्रवाई DIG बठिंडा रेंज हरजीत सिंह IPS और SSP बठिंडा की मौजूदगी में की गई। इस दौरान करीब 39.920 किलो हेरोइन, 40,440 प्रेगाबलिन कैप्सूल और 2,960 ट्रामाडोल की गोलियों को नष्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम नशा तस्करी के खिलाफ सख्त संदेश देने के लिए उठाया गया है।

    वहीं मलेरकोटला पुलिस ने भी ड्रग डिस्पोजल कमेटी के तहत 11 NDPS मामलों में जब्त नशीले पदार्थों का निपटान किया। इस दौरान 45 किलो पोस्त, 585 ग्राम हेरोइन, 150 ग्राम गांजा और 1,160 टैबलेट्स को नष्ट किया गया।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

  • Jalandhar News: नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत 13 लोग काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत 13 लोग काबू, देखें वीडियो

    जालंधर: जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी के तहत कमिश्नरेट पुलिस की कई टीमों ने शुक्रवार को महानगर के भार्गव कैंप क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी। पुलिस की इस अचानक रेड से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 13 लोगों को मौके से राउंडअप किया। तलाशी के दौरान इन आरोपियों के पास से नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान का हिस्सा है। भार्गव कैंप के चिन्हित संवेदनशील इलाकों में विशेष रूप से छापेमारी की गई ताकि नशे के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया जा सके।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

    पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी, ताकि जिले से नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

  • Jalandhar News: Blind Murder Case की गुत्थी सुलझी, मिर्च पाउडर डालकर दातर से हत्या करने वाले दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Blind Murder Case की गुत्थी सुलझी, मिर्च पाउडर डालकर दातर से हत्या करने वाले दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः देहात पुलिस ने नूरमहल क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान सतनाम सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी मलोवाल, थाना महितपुर, व बब्बलू उर्फ लल्ला पुत्र राजू निवासी पंडोरी मोतुआ, थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई थी। आरोपितों ने पहले मृतक की आंखों में मिर्च पाउडर डाला और फिर तेजधार दातर से वार कर उसकी हत्या कर दी।

     

    ये कार्रवाई SSP हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण पुलिस द्वारा की गई है। वहीं, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विनीत अहलावत, आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक (जांच), ओंकार सिंह बराड़, डीएसपी, सब डिवीजन नकोदर तथा इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह, एसएचओ, थाना नूरमहल की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आधुनिक और तकनीकी तरीकों का उपयोग करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि 01 मार्च 2026 को दलीप सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवासी पट्टी पुरेवाल, शंकर (थाना सदर नकोदर) द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई कि उसका पुत्र इकबाल सिंह उर्फ बब्बलू 28 फरवरी 2026 को नकोदर से गांव रामपुर की ओर स्कूटर पर गया था। रास्ते में नूरमहल के पास नए बने हाईवे के नजदीक कच्चे रास्ते पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

    मृतक की पहचान इकबाल सिंह उर्फ बब्बलू पुत्र दलीप सिंह निवासी पट्टी पुरेवाल, शंकर, थाना सदर नकोदर, जिला जालंधर, उम्र लगभग 44 वर्ष के रूप में हुई है, जो बब्बलू क्लॉथ हाउस, छोटा बाजार नकोदर से संबंधित था। इस संबंध में थाना नूरमहल में एफआईआर नंबर 32 दिनांक 01.03.2026 के तहत धारा 103 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    जांच के दौरान सामने आया कि मृतक पिछले लगभग 1718 वर्षों से अमरजीत सिंह कंग के घर रह रहा था और घर की देखभाल करता था। वहीं काम करने वाले सतनाम सिंह (मिस्त्री) और बब्बलू उर्फ लल्ला (मजदूर) के साथ उसके अक्सर विवाद होते रहते थे, जिससे आपसी रंजिश पैदा हो गई थी।

    28 फरवरी 2026 को लगभग रात 8:30 बजे आरोपियों ने योजना बनाकर इकबाल सिंह को रास्ते में रोक लिया, उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला और दरांती से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से मृतक का मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए।

    पुलिस द्वारा तकनीकी जांच की मदद से 02 अप्रैल को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा तथा आगे की पूछताछ जारी है।