Blog

  • Punjab News: राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाने पर AAP का तीखा पलटवार, संसद में चुप्पी और पार्टी लाइन उल्लंघन पर उठे सवाल

    Punjab News: राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाने पर AAP का तीखा पलटवार, संसद में चुप्पी और पार्टी लाइन उल्लंघन पर उठे सवाल

    नई दिल्ली, 3 अप्रैल 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाने के मुद्दे पर उनके बयान का तीखा जवाब देते हुए इस पूरे घटनाक्रम को पार्टी अनुशासन से जुड़ा मामला बताया है। पार्टी ने कहा कि यह कोई असाधारण कार्रवाई नहीं बल्कि एक सामान्य संगठनात्मक निर्णय है, जो समय-समय पर लिया जाता है।

    हालांकि, इसके साथ ही AAP ने राघव चड्ढा की संसदीय भूमिका और उनके व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल भी उठाए हैं। पार्टी नेताओं का आरोप है कि चड्ढा लंबे समय से पार्टी लाइन के खिलाफ जा रहे थे और कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए थे।

    पार्टी व्हिप उल्लंघन और अनुशासन पर सवाल

    AAP नेताओं के अनुसार, राघव चड्ढा ने कई बार पार्टी के व्हिप का उल्लंघन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से इनकार करना, एलपीजी संकट जैसे मुद्दों पर संसद में बोलने से बचना और विपक्षी दलों के वॉकआउट में हिस्सा न लेना, इन आरोपों के प्रमुख उदाहरण बताए गए।

    पार्टी का कहना है कि संसद में एकजुट होकर फैसले लेना विपक्ष की रणनीति का हिस्सा होता है, लेकिन जब कोई सदस्य इन सामूहिक निर्णयों का पालन नहीं करता, तो यह सीधे तौर पर पार्टी अनुशासन के खिलाफ माना जाता है।

    भाजपा और केंद्र सरकार पर चुप्पी को लेकर सवाल

    AAP ने यह भी आरोप लगाया कि राघव चड्ढा ने लंबे समय से संसद में ऐसा कोई मुद्दा नहीं उठाया, जिसमें उन्होंने भाजपा या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे सवाल किए हों।

    सीनियर नेता संजय सिंह ने कहा कि AAP की राजनीति हमेशा से निडरता और संघर्ष पर आधारित रही है।

    उन्होंने कहा,
    “हमने अरविंद केजरीवाल से सीखा है कि जनता के मुद्दों पर डटकर लड़ना चाहिए। लेकिन जब देश के इतने बड़े मुद्दे सामने हैं, तब चुप रहना समझ से परे है।”

    उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग, लोकतंत्र, पंजाब के अधिकार और पार्टी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई जैसे कई मुद्दों पर चड्ढा की चुप्पी चिंता का विषय है।

    भुगवंत मान ने कहा – यह सामान्य पार्टी फैसला

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस मामले को पूरी तरह पार्टी का आंतरिक निर्णय बताया।

    उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल समय-समय पर अपने नेताओं और उपनेताओं में बदलाव करते रहते हैं। उन्होंने अपने उदाहरण का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी में जिम्मेदारियां बदलना एक सामान्य प्रक्रिया है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई सदस्य पार्टी के सामूहिक निर्णयों या व्हिप के खिलाफ जाता है, तो कार्रवाई करना जरूरी हो जाता है।

    सौरभ भारद्वाज का हमला: बड़े मुद्दों से दूरी क्यों?

    AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में समय सीमित होता है और उसमें बड़े राष्ट्रीय मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

    उन्होंने आरोप लगाया कि चड्ढा ने कई अहम मौकों पर अपनी भूमिका नहीं निभाई और विपक्षी रणनीति का हिस्सा बनने से बचते रहे।

    उन्होंने कहा कि देश में चुनाव प्रक्रिया, वोट कटने और सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग जैसे गंभीर मुद्दे उठ रहे हैं, लेकिन इन पर चुप रहना उचित नहीं है।

    आतिशी का सवाल: क्या भाजपा से डर रहे हैं?

    दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी राघव चड्ढा से सीधे सवाल किए।

    उन्होंने कहा कि आज देश कई बड़े संकटों से गुजर रहा है—एलपीजी सिलेंडर की कीमत, चुनावी पारदर्शिता और लोकतंत्र पर खतरा—लेकिन इन मुद्दों पर संसद में आवाज उठाना जरूरी है।

    उन्होंने पूछा,
    “क्या राघव चड्ढा भाजपा या प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने से डर रहे हैं?”

    आतिशी ने यह भी कहा कि जब पार्टी के नेता सड़कों पर संघर्ष कर रहे थे, तब चड्ढा की अनुपस्थिति भी कई सवाल खड़े करती है।

    पार्टी का रुख: निडर राजनीति ही पहचान

    AAP ने दोहराया कि पार्टी की पहचान निडर, पारदर्शी और जनहित आधारित राजनीति है।

    पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मुद्दों पर आवाज उठाना हर प्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। अगर कोई नेता ऐसा नहीं करता, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

    जनता के मुद्दों पर सक्रिय रहने की जरूरत

    पार्टी ने कहा कि संसद में सीमित समय का उपयोग देश के असली मुद्दों के लिए किया जाना चाहिए—जैसे महंगाई, बेरोजगारी, लोकतंत्र, चुनाव प्रक्रिया और राज्यों के अधिकार।

    उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब नेताओं से जवाब चाहती है और यह समय है जब हर जनप्रतिनिधि को अपनी भूमिका स्पष्ट करनी होगी।

    AAP ने अंत में स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और जो भी नेता इससे हटकर काम करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    पार्टी ने राघव चड्ढा से अपील की कि वह अपनी स्थिति स्पष्ट करें और यह बताएं कि वह देश और जनता के मुद्दों पर कहां खड़े हैं।

  • भागवत कथा में पहले दिन भक्ति प्रसंग सुन भावविह्वल हुए श्रोता

    भागवत कथा में पहले दिन भक्ति प्रसंग सुन भावविह्वल हुए श्रोता

    भागवत कथा के पहले दिन बताया महात्म्य

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला ऊना शहर में एक सप्ताह तक चलने वाले संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आरंभ हुआ। ऊना से पुराना होशियारपुर रोड़ स्थित ओमप्रकाश मैहता व मोहित मैहता परिवार द्वारा अपने घर में आयोजित करवाई जा रही इस ज्ञान यज्ञ गंगा में डुबकी लगाने हेतु गणमान्य नागरिक पहुंचे। भागवत कथा के प्रथम दिन वृंदावन से पधारे कथा व्यास संजीव शास्त्री महाराज ने भागवत प्रसंग की शुरूआत भागवत के प्रथम श्लोक से की, “सच्चिदानन्द रूपाय विश्वोत्पत्यादि हेतवे तापत्रय विनाशाय श्री कृष्णाय वयम नुमः वासुदेव सुतं देवम् कंस चानुर मर्दनम् देवकी परमानंदम् कृष्णम् वंदे जगदगुरुम्।

    महाराज श्री ने कहा कि भागवत के प्रथम श्लोक में भगवान को प्रणाम किया गया है, उनके स्वभाव का वर्णन किया गया है, उनकी लीलाओं का वर्णन किया गया है। भागवत को समझना भगवान को समझने के बराबर है। उन्होंने कहा कि जन्म-जन्मांतर एवं युग-युगांतर में जब पुण्य का उदय होता है, तब ऐसा अनुष्ठान होता है। श्रीमद्भागवत कथा एक अमर कथा है। इसे सुनने से पापी भी पाप मुक्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वेदों का सार युगों-युगों से मानवजाति तक पहुंचाता रहा है। भागवतपुराण उसी सनातन ज्ञान की पयस्विनी है, जो वेदों से प्रवाहित होती चली आई है। इसलिए भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है।

    उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण का बखान किया। कहा कि सबसे पहले शुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाई थी, उन्हें सात दिनों के अंदर तक्षक के दंश से मृत्यु का श्राप मिला था। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अमृत पान करने से संपूर्ण पापों का नाश होता है। पूज्य महाराज ने कथा में बताया की अगर हमारे बच्चों को शिक्षा ना दी जाए तो यह संसार कैसा होगा ? जो अनपढ़ लोग होते हैं जिन्हे अक्षर का ज्ञान नहीं होता है जब वो किसी बोध वाले व्यक्ति के पास जाते है तो उन्होंने शर्म महसूस होती है की यह सबकुछ जानता है, हम कुछ नहीं जानते, यह अच्छा बोलता है हम अच्छा बोल नहीं सकते क्योंकि वो साक्षर है और हम निराक्षर हैं। उस अक्षर का कितना महत्व है जो शुरू में हमे अ सिखाती है। अगर बच्चों को जबरदस्ती स्कूल भेजो तो वह मना कर देते हैं, शुरुआत में बच्चे स्कूल जाना पसंद नहीं करते। वैसे ही भागवत रूप यह कथा पंडाल ज्ञान का एक स्कूल है, आपका प्राइमरी स्कूल सिखाता है पैसा कैसे कमाएं लेकिन भागवत का यह कथा पंडाल आपको सिखाता है जीवन कैसे जीना चाहिए ? आप स्कूली और कथा पंडाल दोनों की शिक्षाओं से असहमत नहीं हो सकते।

    संजीव शास्त्री महाराज ने कथा का वृतांत सुनाते हुए कहा की एक बात सनकादिक ऋषि और सूदजी महाराज विराजमान थे तो उन्होंने ये प्रश्न किया की कलियुग के लोगों का कल्याण कैसे होगा ? आप देखिये किसी भी पुराण में किसी और युग के लोगो की चिंता नहीं की पर कलयुग के लोगो के कल्याण की चिंता हर पुराण और वेद में की गई कारण क्या है ? चूंकि कलयुग का प्राणी अपने कल्याण के मार्ग को भूल कर केवल अपने मन की ही करता है जो उसके मन को भाये वह बस वही कार्य करता है। और फिर कलियुग के मानव की आयु कम है और शास्त्र ज्यादा है तो फिर एक कल्याण का मार्ग बताया भागवत कथा।  श्रीमद भागवत कथा सुनने मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है महाराज श्री ने कहा कि व्यास जी ने जब इस भगवत प्राप्ति का ग्रंथ लिखा, तब भागवत नाम दिया गया। बाद में इसे श्रीमद् भागवत नाम दिया गया। इस श्रीमद् शब्द के पीछे एक बड़ा मर्म छुपा हुआ है श्री यानी जब धन का अहंकार हो जाए तो भागवत सुन लो, अहंकार दूर हो जाएगा।

    व्यक्ति इस संसार से केवल अपना कर्म लेकर जाता है। इसलिए अच्छे कर्म करो। भाग्य, भक्ति, वैराग्य और मुक्ति पाने के लिए भगवत की कथा सुनो। केवल सुनो ही नहीं बल्कि भागवत की मानों भी। सच्चा हिन्दू वही है जो कृष्ण की सुने और उसको माने , गीता की सुनो और उसकी मानों भी , माँ – बाप, गुरु की सुनो तो उनकी मानो भी तो आपके कर्म श्रेष्ठ होंगे और जब कर्म श्रेष्ठ होंगे तो आप को संसार की कोई भी वस्तु कभी दुखी नहीं कर पायेगी। और जब आप को संसार की किसी बात का फर्क पड़ना बंद हो जायेगा तो निश्चित ही आप वैराग्य की और अग्रसर हो जायेगे और तब ईश्वर को पाना सरल हो जायेगामुख्य यजमान ओमप्रकाश मैहता व मोहित मैहता ने ब्यास पीठ का पूजन किया।  इस मौके पर भागवत कथा प्रेमी भक्त वृंद काफी संख्या में मौजूद रहे।

  • प्रभु में तन्मयता ही भागवत कथा का फल, झंंबर में श्रीमद् भागवत कथा में बोले आचार्य तरुण डोगरा 

    प्रभु में तन्मयता ही भागवत कथा का फल, झंंबर में श्रीमद् भागवत कथा में बोले आचार्य तरुण डोगरा 

    बोले, कथा सुनने के बाद व्यक्ति को हमेशा अपनाना चाहिए सत्य मार्ग 

    ऊना/सुशील पंडित: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल की ग्राम पंचायत झंंबर में 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य श्री तरुण डोगरा ने अपने मुखारविंद से अमृत वर्षा करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने मात्र से ही व्यक्ति की भगवान में तन्मयता समायोजित हो जाती है। उन्होंने बताया कि धर्म जगत में जितने भी योग, यज्ञ, अनुष्ठान आदि किए जाते हैं, उन सब का एक ही लक्ष्य होता है कि हमारी भक्ति भगवान में लगी रहे और हम प्रतिक्षण प्रभु प्रेम में समायोजित रहें। वहीं संसार के प्रत्येक कण में हमें मात्र अपने प्रभु के ही दर्शन हों। आचार्य तरुण डोगरा ने सैंकड़ो की तादात में उपस्थित भक्तजनों को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण मात्र से ही भक्तों के हृदय में ऐसी भावनाएं समाहित हो जाती हैं कि वह मन, वाणी व कर्म से प्रभु में लीन हो जाता है।

    उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के प्रारंभ में सत्य की वंदना की गई है, क्योंकि सत्य व्यापक होता है, सत्य सर्वत्र होता है और सत्य की चाह सबको होती है। हालांकि पिता अपने पुत्र से सत्य बोलने की अपेक्षा रखता है। भाई, भाई से सत्य पर चलने की चेष्ठा करता है। मित्र, मित्र से सत्यता निभाने की कामना रखता है, यहां तक कि चोरी करने वाले चोर भी आपस में सत्यता बरतने की अपेक्षा रखते हैं, इसलिए प्रारंभ में महर्षि श्री वेदव्यास ने सत्य की वंदना के द्वारा ही श्रीमद् भागवत ग्रंथ का मंगलाचरण किया है और भागवत कथा का विश्राम भी सत्य की वंदना के द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी बातों का यही तात्पर्य है कि सत्य ही कृष्ण है, सत्य ही प्रभु श्रीराम और सत्य ही शिव एवं सत्य ही मां दुर्गा है। उन्होंने कहा कि हम इस मानव रूपी जीवन में जितनी भी श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करेंगे, हमारे इस नश्वर शरीर के पाप उतने ही कम होंगे। इसलिए हमें मन, चित और एकाग्रता से अंतरात्मा को प्रभु के चरणों में रखकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए, क्योंकि प्रभु श्री कृष्ण भागवत गीता में कहते हैं कि इस पृथ्वी का जो जीव मेरी ओर एक कदम बढ़ाएगा मैं उसकी और दस कदम बढूंगा। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं और उनकी माया के भजन गाकर पंडाल में बैठी सैंकड़ों की तादाद में संगत को नाचने पर मजबूर कर दिया।

    उन्होंने श्रद्धालुओं को उपदेश देते हुए कहा कि कथा श्रवण करने वाला जीव सत्य को अपनाता है और सत्य में ही रम जाता है। यानी सत्य रूप परमात्मा में विशेष तन्मयता आ जाती है। आचार्य तरुण डोगरा ने कहा कि मानव जीवन का सर्वश्रेष्ठ परम धर्म यही है कि उसको जीवन में अपने इष्ट के प्रति प्रगाढ़ भक्ति होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा में निष्कपट धर्म का वर्णन किया गया है। जो व्यक्ति निष्कपट हो, उसी व्यक्ति की कथा कहने एवं श्रवण करने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का संकल्प लेने मात्र से ही पितामह श्री कृष्ण भक्त के हृदय में आकर अवश्रद्ध हो जाते हैं।  उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा को एक पका हुआ फल बताया, क्योंकि अन्य फलों की अपेक्षा इस भागवत रूपी फल में गुठली एवं छिलके का ना होकर केवल रस ही भरा होना है, इसलिए भागवत कथा को जीवन पर्यन्त व्यक्ति को पान करना चाहिए।

  • 160 करोड़ रुपए के गबन मामले में तत्कालीन अकाउंट ऑफिसर Vikas Kaushik गिरफ्तार, देखें वीडियो

    160 करोड़ रुपए के गबन मामले में तत्कालीन अकाउंट ऑफिसर Vikas Kaushik गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नगर निगम पंचकूला के करीब 160 करोड़ रुपए के गबन मामले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा एक बड़ी गिरफ्तारी की गई। नगर निगम पंचकूला के तत्कालीन अकाउंट ऑफिसर विकास कौशिक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज जिला अदालत में पेश किया गया, जहां पर आरोपी का रिमांड हासिल किया गया, ताकि इस मामले को लेकर पूछताछ की जा सके। माना जा रहा है कि इस गबन मामले में इस आरोपी की अहम भूमिका है। क्योंकि नगर निगम के फर्जी अकाउंट खुलवाने के लिए अधिकारियों के फर्जी साइन और मोहर का इस्तेमाल किया गया था।

    मौजूदा समय में आरोपी विकास कौशिक नगर परिषद कालका में एईओ के पद पर कार्यरत था। विकास पर आरोप है कि बतौर सेक्शन ऑफिसर नगर निगम पंचकूला में तैनात था। इस दौरान आरोपी विकास कौशिक व पुष्पेंद्र मैनेजर कोटक महिंद्रा बैंक सेक्टर 11 पंचकूला ने 2020 में नगर निगम पंचकूला का एक फर्जी बैंक खाता खोला। इसके बैंक अकाउंट ओपनिंग फॉर्म पर आरोपी विकास कौशिक ने कमिश्नर नगर निगम पंचकूला व सीनियर अकाउंट ऑफिसर की मोहर लगा दी।

    उन मोहरों पर तत्कालीन आयुक्त सुविधा कटारिया आईएएस व तत्कालीन सीनियर अकाउंट ऑफिसर सुशील कुमार के उसने पुष्पेंद्र ने जाली हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद आरोपी विकास कौशिक व पुष्पेंद्र ने मिलकर जून 2022 में फिर से नगर निगम पंचकूला के नाम पर एक और जाली खाता कोटा कोटक महिंद्रा बैंक पंचकूला में खुलवाया। जिसके भी अकाउंट ओपनिंग फॉर्म में बतौर सीनियर अकाउंट ऑफिसर आरोपी ने अपने हस्ताक्षर किए तथा दूसरे सिग्नेटरी डीएमसी नगर निगम की जाली मोहर लगा दी। इस मोहर पर तत्कालीन डीएमसी दीपक सुर के हस्ताक्षर के भी आप विकास कौशिक और पुष्पेंद्र मैनेजर ने हस्ताक्षर किए।

  • Punjab News: विदेशों की तर्ज पर 5 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, मिली 5 नई Emergency गाड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेशों की तर्ज पर 5 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, मिली 5 नई Emergency गाड़ियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हाल ही में संगरूर से 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन (ईआरवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। अब पंजाब में अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित देशों की तर्ज पर महज 6 मिनट में पुलिस सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य की कानून‑व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इसी के चलते जिले में ट्रैफिक और कमिश्नरेट पुलिस को और मजबूत बनाने के लिए 5 नई आपातकालीन प्रतिक्रिया गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं।

    इस संबंध में एडीसीपी हरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की मुख्य जिम्मेदारी लोगों की जान-माल की रक्षा करना और उनमें सुरक्षा की भावना पैदा करना है। उन्होंने बताया कि ये गाड़ियां 112 आपातकालीन परियोजना के तहत दी गई हैं, जिससे अब किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचती है। उनके अनुसार अब पुलिस का प्रतिक्रिया समय 5 से 7 मिनट के बीच होगा। एडीसीपी ने बताया कि इससे पहले पुलिस के पास 41 वाहन और 25 मोटरसाइकिलें थीं, जो 24 घंटे सेवा में तैनात रहती थीं। अब 5 और वाहन शामिल होने से कुल संख्या 46 हो गई है, जिससे शहर के लगभग हर क्षेत्र को कवर किया जा सकेगा। ये नई गाड़ियां आधुनिक सुखौली से लैस हैं, जैसे कि टेलीफोन, टैब और अन्य तकनीकी उपकरण।

    नियंत्रण कक्ष से लिंक होने के कारण ये गाड़ियां तुरंत संदेश प्राप्त करती हैं और टीम फौरन मौके की ओर रवाना हो जाती है। उन्होंने कहा कि जहां पहले पुलिस की पहुंचने में देरी होती थी, वहां इन क्षेत्रों में इन्हें तैनात किया गया है ताकि लोगों को तुरंत मदद मिल सके। एडीसीपी हरमिंदर सिंह ने शहर वासियों से अपील की है कि किसी भी आपातकाल या संकट के समय 112 पर कॉल करें, ताकि पुलिस तुरंत सहायता प्रदान कर सके। उन्होंने यह भी बताया कि हर गाड़ी में आमतौर पर 2 कर्मचारी होते हैं, जबकि कुछ गाड़ियों में लेडी कॉन्सटेबल भी तैनात की गई हैं। पुलिस जवानों को लोगों के साथ अच्छे व्यवहार करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Punjab News: 4 घंटे में सुलझी Honeytrap मामले की गुत्थी, 3 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 घंटे में सुलझी Honeytrap मामले की गुत्थी, 3 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले में पुलिस ने फर्जी फिरौती मांगने वाले गिरोह को काबू करके 4 घंटे के अंदर गिरफ़्तार कर लिया। इसी के साथ व्यक्ति को गैंग के गिरोह से छुड़वाया। इस संबध में जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में 3 महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उक्त गिरोह द्वारा भोले भाले लोगों को हनीट्रैप के जरिए अपने जाल में फंसाकर उनसे लाखों रुपए ऐंठने की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।

    हालांकि पुलिस का कहना है कि हाल ही में उक्त लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को न सिर्फ अपने जाल में फंसाया, बल्कि उसे किडनैप कर लाखों की फिरौती की मांग की और उस पर झूठा केस दर्ज करने की धमकियां भी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि ढाणी सीतो गुन्नों का रहने वाले राकेश कुमार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि उसका पिता सुबह करीब 10 बजे काम धंधे के लिए सीतो गुणों गया था, लेकिन घर वापिस नहीं आया।

    जिसके बाद दोपहर को उसके भतीजे अनुज कुमार के पास उसके पिता के मोबाइल नंबर से फोन आया। जिसने किसी और व्यक्ति के साथ अपने फोन से बात करवाई। जिस व्यक्ति ने कहा कि उसका पिता उनके कब्जे में है और उन्हें छुड़वाने के लिए ढाई लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। हालांकि कुछ समय बाद उसके पिता के नंबर से दोबारा फोन आया और फिर एक महिला बोली। जिसने कहा कि उसका पिता उनके गिरोह के कब्जे में है। वह जो खाता नंबर भेज रहे हैं उस खाते में पैसे जमा करवा दे नहीं तो वह और उसकी सहेली उसके पिता पर रेप का इल्जाम लगाकर झूठे केस में फंसा देंगे और साथ ही धमकी भी दी कि उक्त व्यक्ति का बुरा हाल किया जाएगा और इसको दुनिया के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे।

  • Punjab News: पंजाब में 4 साल में 65,264 सरकारी नौकरियां, डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शी भर्ती पर CM मान का बड़ा दावा

    Punjab News: पंजाब में 4 साल में 65,264 सरकारी नौकरियां, डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शी भर्ती पर CM मान का बड़ा दावा

    चंडीगढ़, 3 अप्रैल 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की “शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल” श्रृंखला के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी सरकार का चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने इसे पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित शासन की दिशा में बड़ा बदलाव बताया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने रोजगार, प्रशासन, डिजिटल सेवाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जैसे क्षेत्रों में नए मानदंड स्थापित किए हैं।

    रिकॉर्ड 65,264 सरकारी नौकरियां

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि पिछले चार वर्षों में राज्य में 65,264 सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जो पंजाब के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक हैं।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में 16,308, पंजाब पुलिस में 12,966, बिजली विभाग में 8,765, स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा में 16,320 और स्थानीय निकायों में 5,771 लोगों को रोजगार मिला है।

    उन्होंने यह भी बताया कि भर्ती पूरी तरह पारदर्शी रही है और सभी नौकरियां मेरिट के आधार पर बिना रिश्वत या सिफारिश के दी गई हैं। इस दौरान न तो कोई पेपर लीक हुआ और न ही भर्ती प्रक्रिया को अदालत में चुनौती मिली।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नौकरियों के कारण युवाओं का विदेशों की ओर पलायन कम हुआ है और कई युवा विदेश से वापस आकर सरकारी नौकरियां जॉइन कर रहे हैं।

    डिजिटल पंजाब की ओर तेजी से बढ़ता राज्य

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पंजाब के 544 सेवा केंद्रों के माध्यम से 465 से अधिक सेवाएं दी जा रही हैं।

    हर महीने लगभग 30 लाख लोग इन सेवाओं का लाभ ले रहे हैं और अब तक 8.20 करोड़ से अधिक डिजिटल सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं।

    उन्होंने कहा कि जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र अब SMS और व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जा रहे हैं और 1 करोड़ से अधिक प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में जारी किए जा चुके हैं।

    घर बैठे सेवाएं और आसान प्रक्रियाएं

    मुख्यमंत्री ने बताया कि “भगवंत मान सरकार आपके द्वार” योजना के तहत लोग हेल्पलाइन 1076 के जरिए घर बैठे 437 सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

    अब तक 2.66 लाख लोग इस योजना का लाभ ले चुके हैं, खासकर बुजुर्ग और वे लोग जो दफ्तरों में नहीं जा सकते।

    भ्रष्टाचार पर सख्ती और कार्रवाई

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई है। 23 मार्च 2022 को शुरू की गई एंटी-करप्शन हेल्पलाइन पर 12,218 शिकायतें मिली हैं।

    इनमें से 275 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई और 341 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और पुलिसकर्मी शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने सैकड़ों मामलों में कार्रवाई करते हुए कई लोगों को सजा दिलवाई और कई कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया गया।

    रोजगार और कौशल विकास पर जोर

    मुख्यमंत्री ने बताया कि कौशल विकास मिशन के तहत अमृतसर, बठिंडा, होशियारपुर, जालंधर और लुधियाना में मल्टी-स्किल सेंटर स्थापित किए गए हैं।

    इन केंद्रों में 1.25 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें से 73,250 को रोजगार मिल चुका है।

    उन्होंने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम जैसी कंपनियों के साथ AI, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण के लिए समझौते किए गए हैं।

    इसके अलावा, स्वरोजगार कैंपों और नौकरी मेलों के माध्यम से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं।

    भूमि, ट्रांसपोर्ट और प्रशासनिक सुधार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ईजी रजिस्ट्री’ प्रणाली से जमीन रजिस्ट्री में पारदर्शिता आई है और बिचौलियों की भूमिका खत्म हुई है। अब रजिस्ट्री ऑनलाइन और आसान हो गई है।

    उन्होंने बताया कि पंजाब में पहली बार फेसलेस आरटीओ सेवाएं शुरू की गई हैं, जिसके तहत लाइसेंस और आरसी समेत 56 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

    किसान और कानून व्यवस्था से जुड़े फैसले

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हित में नई योजनाएं ला रही है, जिनमें जमीन के नीचे हाई टेंशन तार डालने की योजना शामिल है।

    उन्होंने बताया कि बैसाखी के मौके पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून लाया जाएगा।

    गेहूं खरीद और केंद्र पर सवाल

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गेहूं की सुचारु खरीद सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि आढ़तियों की मांगों को केंद्र सरकार के सामने कई बार उठाया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

    सरकार का दावा: पारदर्शी और जनहितकारी शासन

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार जनता के पैसे को जनता के विकास पर खर्च कर रही है और हर क्षेत्र में सुधार लाने के लिए काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चार साल का रिपोर्ट कार्ड है और आने वाले समय में और बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

    इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

  • 37 हजार करोड़ का B-1 Bridge तबाह करने पर Trump की धमकी, Iran ने की 8 बड़े ब्रिजों को उड़ाने की लिस्ट जारी, देखें वीडियो

    37 हजार करोड़ का B-1 Bridge तबाह करने पर Trump की धमकी, Iran ने की 8 बड़े ब्रिजों को उड़ाने की लिस्ट जारी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान का निर्माणाधीन B-1 तबाह हो गया। ये ब्रिज लगभग बनकर तैयार हो चुका था, जो कि तेहरान को कराज से जोड़ता है। ये मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा ब्रिज है। B-1 ब्रिज ईरान के उत्तरी कारज में बना है। इसके निर्माण में करीब 37 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आया है। यह पुल 1 हजार 50 मीटर लंबा है। इसमें 8 ब्लॉक हैं, जिनमें 176 मीटर लंबा एक ब्लॉक और 136 मीटर ऊंचे खंभे हैं। इस हमले को लेकर ईरानी चैनल ने बताया, B1 निर्माणाधीन पुल पर हमला हुआ है। इसकी वजह से इलाके में बिजली संकट पैदा हो गया है। वहीं ब्रिज B1 पर हवाई हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि अभी भी वक्त है और समझौता कर लो, नहीं तो बहुत देर हो जाएगी। अगर ईरान ने अपना रुख नहीं बदला तो उसमें कुछ भी नहीं बचेगा जबकि वह अब भी महान देश बन सकता है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    उधर, ईरान ने अपने B1 ब्रिज पर अमेरिकी हमले का बदला लेने की कसम खाई है। ईरान की अर्ध-सरकारी एजेंसी फार्स न्यूज एजेंसी ने उन 8 प्रमुख पुलों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें ईरान ने अब अपने निशाने पर ले लिया है। ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में खाड़ी और मध्य-पूर्व के कई रणनीतिक पुल शामिल हैं। इनमें कुवैत का शेख जाबेर अल-अहमद अल-सबा सी ब्रिज, संयुक्त अरब अमीरात के शेख जायद ब्रिज, अल मक्ता ब्रिज और शेख खलीफा ब्रिज शामिल हैं। यह कदम करज स्थित B1 ब्रिज पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद उठाया गया है। ईरान ने कहा कि वह एक के बदले 8 पुल’ गिराकर बदला लेगा। ईरान ने इस हमले को नागरिक ढांचे पर सीधा हमला बताया है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि इस तरह के हमले ईरान को झुकाने के बजाय विरोधियों की ‘नैतिक हार’ को दिखाते हैं। ईरान ने साफ संकेत दिया है कि वह ‘जैसे को तैसा’ जवाब देगा। इससे पहले भी तेहरान अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर चुका है। अब पुलों की यह सूची सामने आने के बाद यह आशंका और बढ़ गई है कि संघर्ष और ज्यादा फैल सकता है। ईरान की ओर से जारी ‘हिट लिस्ट’ ने पूरे मध्य-पूर्व में खतरे की घंटी बजा दी है। अगर इन पुलों पर हमला होता है, तो न सिर्फ क्षेत्रीय यातायात और अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी, बल्कि यह संघर्ष और भी बड़े युद्ध में बदल सकता है।
  • IGNOU में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

    IGNOU में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

    चंडीगढ़- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 मार्च से बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय उन विद्यार्थियों के हित में लिया गया है जो किसी कारणवश अब तक किसी कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं ले पाए हैं। इग्नू में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया वर्तमान में जारी है, जो विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    डॉ. धर्मपाल ने आगे बताया कि जो विद्यार्थी पहले से किसी अन्य संस्थान में नियमित पाठ्यक्रम (रेगुलर मोड) में अध्ययन कर रहे हैं, वे भी इग्नू से एक अतिरिक्त डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। इससे उनके करियर विकल्पों का विस्तार होगा और वे विभिन्न विषयों में गहन ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक विद्यार्थी अपने एंड्रॉइड फोन या कंप्यूटर के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

  • रेवाड़ी AIIMS को मिली बड़ी सौगात, जल्द स्थापित होंगे स्वतंत्र कैनाल आधारित वाटर वर्क्स – आरती सिंह राव

    रेवाड़ी AIIMS को मिली बड़ी सौगात, जल्द स्थापित होंगे स्वतंत्र कैनाल आधारित वाटर वर्क्स – आरती सिंह राव

    चंडीगढ़– हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि रेवाड़ी जिले के गांव माजरा मुस्तिल भालखी में स्थित एम्स (AIIMS) के लिए एक स्वतंत्र (इंडिपेंडेंट) कैनाल आधारित वाटर वर्क्स स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री से मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना पर लगभग 26.83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे सैद्धांतिक (in-principle) स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एम्स के लिए बनने वाले इस वाटर वर्क्स से संबंधित जल आपूर्ति का पूरा खर्च हरियाणा सरकार स्वयं वहन करेगी, जिससे संस्थान को किसी प्रकार की वित्तीय या आपूर्ति संबंधी बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस वाटर वर्क्स के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 1500 किलोलीटर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। यह व्यवस्था अस्पताल के संचालन, स्वच्छता और मरीजों की देखभाल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

    आरती सिंह राव ने आगे कहा कि यह परियोजना एम्स रेवाड़ी को स्वतंत्र और स्थायी जल आपूर्ति उपलब्ध कराएगी, जिससे संस्थान की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उन्हें आवश्यक बुनियादी संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल रेवाड़ी बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।