Blog

  • Punjab News: इस इलाके में Traffic Police ने चलाई विशेष ड्राइव, युवक ने नंबर प्लेट को लेकर किया हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Traffic Police ने चलाई विशेष ड्राइव, युवक ने नंबर प्लेट को लेकर किया हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस द्वारा ACP जतिन बंसल की अगुवाई में विशेष अभियान शुरू किया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के जहां चालान किए गए वहीं उन्हें ट्रैफिक नियमों बारे जागरूक भी किया गया। वहीं इस दौरान नंबर प्लेट को लेकर एक युवक के साथ पुलिस की थोड़ी बहस भी हो गई।

    जानकारी देते ACP जतिन बंसल ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने शहर में विशेष अभियान चलाया है जिसका उद्देश्य शहर के घूम रहे अप्लाइड फोर और बिना नंबर वाले व्हीकलों का चालान किया गया और लोगों को जागरूक किया गया कि इस तरह से वाहनों को चलाने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि उन्होंने अपनी पसंद का नंबर लेना है और वह साल या 6 महीनें में आएगा, ऐसे रिजन देने वेलेड नहीं है। जो बिना नंबर के गाड़ी होती है वह ट्रेस होनी मुश्किल होती है। वहीं ऐसे वाहनों के आनलाइन चालान भी करने मुश्किल होते हैं जिसके चलते किसी भी हालात में ऐसे वाहनों को सड़कों पर नहीं चलने दिया जाएगा और उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी को ट्रैफिक नियमों को मानने की बात कही और इसी के साथ उन्होंने ट्रैफिक कंट्रोल रुम का नंबर भी दिया। उन्होंने कहा कि 7837018932 पर कॉल करके ट्रैफिक कंट्रोल की शिकायत दी जा सकती है।

    वहीं दूसरी ओर इस अभियान में एक युवक की पुलिस के साथ थोड़ी बहस भी हो गई। इस दौरान युवक ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से चंडीगढ़ से नंबर लेने है जिसको करीब 1 महीना लगेगा और बिना वजह ऐसे उनका चालान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उनके पास फास्टटेग और इंश्योरेंस रजिस्ट्र है, इसलिए वह चालान नहीं होने देंगे।

  • Jalandhar News: YouTuber Rozer Sandhu पर ग्रेनेड हमले में NIA का एक्शन, 2 खिलाफ चार्जशीट दायर पाकिस्तान गैंगस्टर भी शामिल

    Jalandhar News: YouTuber Rozer Sandhu पर ग्रेनेड हमले में NIA का एक्शन, 2 खिलाफ चार्जशीट दायर पाकिस्तान गैंगस्टर भी शामिल

    जालंधर, ENS: देहात के गांव रायपुर रसूलपुर में पिछले साल यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक्शन लिया है। एनआईए ने इस मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ चालान दायर किया है। इसमें पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नाम भी शामिल है। दरअसल, दिसंबर 2025 में पंजाब पुलिस से केस लेने के बाद, एनआईए ने विशेष अदालत में दायर एक पूरक चालान में शहजाद भट्टी को भगौड़ा घोषित किया है। चालान में दूसरे आरोपी दीपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दीपन राणा का नाम है, जिसे RC-22/2025/NIA/DLI केस के अंतर्गत गिरफ्तार किया जा चुका है।

    दोनों आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम UAPA, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, हथियार अधिनियम, और भारतीय दंड संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। पंजाब पुलिस ने मार्च 2025 में इस मामले में एक प्रारंभिक एफआईआर दर्ज की थी और अपनी जांच के आधार पर 9 व्यक्तियों के खिलाफ पहले ही चालान कर चुकी है। ग्रेनेड हमला 16 मार्च, 2025 की सुबह जालंधर जिले के रायपुर रसूलपुर गांव में संधू के घर पर हुआ था। एनआईए की जांच से पता चला है कि शहजाद भट्टी ने विदेश में रहते हुए इस हमले की योजना बनाई थी। यह एक बड़े आतंकवादिक साजिश का हिस्सा था जिसमें कई आतंकवादी मॉड्यूल शामिल थे, जो टार्गेट किलिंग, भर्ती, और भारत में हथियार और गोलीबारूद की तस्करी में लगे थे।

    एनआईए के अनुसार, शहजाद ने हमले में शामिल लोगों को एन्क्रिप्टेड संचार के माध्यम से निर्देश दिए। दीपेंद्र प्रताप सिंह ने स्थानीय स्तर पर इस गैंगस्टर के लिए मुख्य भूमिका निभाई, हमलावरों को लॉजिस्टिकल सहायता प्रदान की। जांच से यह भी पता चला है कि वह गैरकानूनी हथियारों और विस्फोटकों के प्रबंधन में भी शामिल था। आज तक, इस मामले में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शहजाद भट्टी सहित 7 अभी भी फरार हैं और उनका पता नहीं चला है। NIA फरार आरोपियों का पता लगाने और इस हमले के पीछे की बड़ी साजिश से जुड़े अन्य आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अपनी जांच जारी रखे हुए है।

  • अनियंत्रित होकर मंदिर की दीवार से टकराई Bolero, 2 युवकों की मौत, 4 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    अनियंत्रित होकर मंदिर की दीवार से टकराई Bolero, 2 युवकों की मौत, 4 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    बैतूलः सारणी स्टेट हाईवे पर देर रात करीब 11:15 बजे सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत का मामला सामने आया है। घटना में 4 लोग घायल हैं। हादसा गौठाना इलाके में हुआ, जहां एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर मंदिर लॉन की दीवार से टकरा गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अर्जुन नगर निवासी प्रफुल्ल अनिल ठोके (25) और पुनीत ठाकरे (25) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में पप्पू प्रजापति (23), राजू यादव (26), अभिषेक वडिवा (26) और 14 वर्षीय संगम राठौर शामिल हैं।

    मृत युवकों की फाइल फोटो।
    मृत युवकों की फाइल फोटो।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय हलकी बारिश हो रही थी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बोलेरो सड़क किनारे लॉन के गेट की दीवार से टकराई मिली। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गया और एयरबैग तक खुल गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन जिला जनसंपर्क कार्यालय में अनुबंधित था और उसे मेंटेनेंस के लिए गैरेज ले जाया जा रहा था। हालांकि, जनसंपर्क कार्यालय के सहायक संचालक रोमित उइके ने स्पष्ट किया है कि मृतक और घायल युवक कार्यालय से जुड़े नहीं थे।

    घटना की सूचना मिलते ही टीआई देवकरण डहरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की असली वजह क्या थी। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • High Tension तारों की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, 7 साल का बच्चा और महिला जिंदा जले

    High Tension तारों की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, 7 साल का बच्चा और महिला जिंदा जले

    शिवपुरीः आज सुबह भूसा लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला और 7 साल का बच्चा जिंदा जल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया, राजस्थान के बारां जिले के खेड़ली गांव में रहने वाला बंजारा परिवार कोलारस में भूसा खरीदने आया था। ये लोग खेतों में डेरा डालते हैं और गांव-गांव घूमकर भूसा खरीदते हैं जिसको ये ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिये एक जगह इकट्‌ठा करते हैं। बाद में बड़ी मात्रा में भूसा बेचकर मुनाफा कमाते हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह टोल टैक्स के पास बने बंजारा डेरे से 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली भूसा खरीदने के लिए निकले थे। आगे चल रहा ट्रैक्टर देहरदा गांव से कच्चे रास्ते से होते हुए डोडयाई गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रॉली में लगे लोहे के पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गए, जिससे ट्रैक्टर-ट्राली में करंट फैल गया। ट्रैक्टर पर विनोद बंजारा पिता रंजीत बंजारा (27), लीला बाई बंजारा पति विनोद बंजारा (30), केसर बाई पिता मेंबर बंजारा और 7 साल का अनिल पिता मेंबर बंजारा सवार थे। करंट से लीला बाई की साड़ी में आग लग गई। इसकी चपेट में मासूम अनिल भी आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विनोद और केसर बाई करंट के झटके से ट्रैक्टर से दूर जा गिरे, लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    वहीं पीछे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवारों ने मौके पर पहुंचकर लीला बाई की सुलगती लाश को वहीं छोड़ दिया। बाकी तीनों को ट्रॉली में डालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 7 साल के अनिल को भी मृत घोषित कर दिया। विनोद और केसर बाई का इलाज जारी है। घटना को लेकर परिवार में शोक की लहर है।

  • Punjab News: Raghav Chaddha के सवालों का CM Maan ने किया पलटवार, देखें Live

    Punjab News: Raghav Chaddha के सवालों का CM Maan ने किया पलटवार, देखें Live

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटाकर डॉ. अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद राघव चड्ढा ने लोगों के मुद्दे उठाने पर रोकने के आरोप लगाए है। वहीं इस मामले को लेकर सीएम भगवंत मान ने राघव चड्ढा के जवाबों का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राघव चड्डा ने पंजाब के मुद्दों पर ससंद में बात नहीं की। ऐसे में अगर कोई भी नेता पार्टी से हटकर काम करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएम मान ने कहा कि राघव चड्डा किसी ओर स्टेशन से बोल रहे है। केंद्र द्वारा पंजाब के रोके के फंड को लेकर राघव ने कभी बात नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि संसद में नेता और उपनेता बदलते रहते हैं और पार्टी में भी इसी तरह के बदलाव होते रहते हैं।

    सीएम मान कहाकि जब वह चुनाव जीते थे तो उस समय 4 नेता मौजूद थे। जिसके बाद डॉक्टर गांधी को पार्टियामेंट का लीडर चुना गया था और उसके बाद उन्हें लीडर चुना गया था। लोकसभा और राज्यसभा में कई बार विपक्ष द्वारा वाक आउट करने के एक साथ फैसले लिए जाते है। ऐसे मे अलग लाइन पर चलने वालों के खिलाफ विप कार्रवाई करता है। सीएम मान ने कहा कि केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में अगर कोई गलत काम होता है तो कहते है नेहरू ने किया है, लाल बहादुर शास्त्री ने किया है। वहीं बाबा साहेब अंबेडकर पर भी सविंधान को लेकर सवाल उठाते रहते है। चंडीगढ़ में कोई गलत काम हो गया तो सीएम भगवंत मान ने किया, दिल्ली में कोई गलत काम होता है तो केजरीवाल पर आरोप लगाए जाते है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਰਾਘਵ ਚੱਢਾ ਪਾਰਟੀ ਲਾਈਨ ਤੋਂ ਹਟਕੇ ਬੋਲ ਰਹੇ, ਮੁੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ਨੂੰ ਨਜ਼ਰਅੰਦਾਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ : ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ

    पीएम नरेंद्र मोदी को सत्ता में 24 साल हो गए है, जिसमें 12 साल गुजरात और 12 साल देश के पीएम बने हो गए है। उन्होंने खुद कोई गलत काम नहीं किया। खुद केंद्र ने किसी काम की जिम्मेवारी नहीं ली। सीएम मान बोले, जब पीएम मोदी ने लोगों के खातों में 15-15 लाख डालने का वादा किया था, वह कहां गया। 2 करोड़ नौकरी देने का वायदा किया था, वह कहां है, स्वामीनाथन रिपोर्ट को लेकर वादा किया था, वह कहां है, किसानों को एमएसपी देने का वादा किया था, वह कहां है। उस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि मेरी तपस्या में कोई कमी रह गई। सीएम मान ने कहा कि अब तो तपस्या पूरी हो गई है, अब वादे पूरे कर दें, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। सीएम मान ने कहा कि केंद्र दूसरों पर आरोप लगाने में लगी हुई है, मुझे लगता है कि अब सुनील जाखड़ को जिम्मेदारी दी हुई है और कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी हुई है।

  • Punjab News: इस मामले में ASI को किया सस्पेंड

    Punjab News: इस मामले में ASI को किया सस्पेंड

    फाजिल्का: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की फाजिल्का में अनाज मंडी में रैली के दौरान सुरक्षा और जनहित प्रबंधन में लापरवाही बरतने और लोगों के साथ खराब व्यवहार करने के आरोपों के तहत पुलिस ने तुरंत प्रभाव से थाना अध्यक्ष (ASI) को सस्पेंड कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन के मौके पर सहायक थाना अध्यक्ष हंस राज (संख्या 01/फ़ाजिल्का) की ड्यूटी पब्लिक पार्किंग में लगाई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उक्त कर्मी ने अपनी ड्यूटी के दौरान आम जनता के साथ अत्यंत खराब व्यवहार (बदसलूकी) किया। दरअसल, रैली में पहुंचने के लिए सरकारी रोडवेज बसों पर सवार होकर आए लोग अनाज मंडी में तो पहुंचे लेकिन सड़कों पर खड़ी बसों को लेकर एक पुलिस कर्मचारी द्वारा न सिर्फ बसों की फोटो की जा रही थी।

    बल्कि रोडवेज कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए उक्त पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। इस घटना को पुलिस महकमे के अनुशासन का उलंघन मानते हुए उच्च अधिकारियों ने इस पर कड़ा नोटिस लिया है। एसएसपी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, सहायक थाना अध्यक्ष हंस राज को तुरंत सस्पेंड कर पुलिस लाइन, फाजिल्का भेज दिया गया है। सस्पेंड के दौरान उसे सिर्फ आधी तनख्वाह और भत्ते मिलेंगे। कर्मी को अपनी बेल्ट और असलहा तुरंत जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

    इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी के रूप में डीसीपी लवदीप सिंह को नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे 90 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। पुलिस प्रशासन के इस फैसले से स्पष्ट हो गया है कि ड्यूटी के दौरान जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब रोडवेज कंट्रेक्ट वर्कर यूनियन के प्रधान रविंदर सिंह रिंकू ने बताया कि अनाज मंडी ही पार्किंग बनाई गई थी जहां सरकारी बसों में आए लोगों को उतार बसें पार्किंग में लगाई गई थी कि मुक्तसर डिपो की बसों की पार्किंग को लेकर पुलिस कर्मचारी हंस राज ने उनसे दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और बसों की फोटोज करने लगे।

    हालांकि जब कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें उक्त पुलिस कर्मचारी ने चलान करने की धमकी दी लेकिन रोडवेज कर्मचारी एकत्र हुए जिन्होंने पुलिस के इस रवैये के खिलाफ रोष जाहिर किया। हालांकि मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए, जिन्हें उनके द्वारा उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ शिकायत दी गई कि बेवजह रोडवेज कर्मचारियों को ह्रास किया जा रहा है । जबकि वह सीएम की रैली ने आने वाले लोगों को लेकर पहुंचे है। मौके का वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

  • बाइक सवार परिवार को पिकअप ने कुचला, व्यक्ति की मौत, बाल-बाल बची महिला और बच्चा, देखें वीडियो

    बाइक सवार परिवार को पिकअप ने कुचला, व्यक्ति की मौत, बाल-बाल बची महिला और बच्चा, देखें वीडियो

    बांसवाड़ाः पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल जा रहे व्यक्ति को पिकअप द्वारा कुचलने का मामला सामने आया है। टक्कर के बाद बाइक 15 फीट तक घसीटते हुए आगे गई। इस दौरान युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पत्नी-बच्चा बाल-बाल बच गए हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी देते ​आंबापुरा थाने के एएसआई रवि थापा ने बताया कि आदर्श नगर गोरड़ी निवासी लाबु पुत्र सवेंग अपनी पत्नी काली और डेढ़ साल के बच्चे के साथ बाइक से ससुराल देवगढ़ जा रहा था। परिवार वहां आयोजित नोतरा कार्यक्रम में शामिल होने निकला था, लेकिन रास्ते में उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बाइक को करीब 15 फीट तक घसीटते हुए ले गई। वहीं युवक को पिकअप कुचलते हुए निकल गई। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी पत्नी काली और डेढ़ साल का बच्चा भी सड़क पर गिर गए, लेकिन उन्हें केवल हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को एमजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं पिकअप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • अवैध LPG रिफिलिंग रैकेट मामले में 45 सिलेंडरों सहित 3 गिरफ्तार

    अवैध LPG रिफिलिंग रैकेट मामले में 45 सिलेंडरों सहित 3 गिरफ्तार

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में गैस संकट के बीच कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही। पालम गांव पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने एलपीजी गैस के अवैध भंडारण और रिफिलिंग करने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने ऑटो भी बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि आरोपियों की पहचान अनार सिंह, सत्यवीर और विकास कुमार के तौर पर हुई है, जो दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों के निवासी हैं।

    आरोपियों के कब्जे से अवैध गैस रिफिलिंग और ट्रांसफर करने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। डीसीपी गोयल ने बताया कि तीनों पर आवासीय क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर के अवैध भंडारण और अवैध तरीके से सिलेंडर में गैस भरने में शामिल होने का आरोप है, जिससे सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था।

    उन्होंने बताया कि इस गिरोह का 28 मार्च को उस समय भंडाफोड़ हुआ, जब पालम पुलिस की एक टीम ने सूचना के आधार पर आदर्श गली में एक खाली प्लॉट पर छापा मारा, जहां उसे बड़ी संख्या में भारत गैस कंपनी के सिलेंडर और एक टेंपो खड़ा मिला। गोयल के अनुसार, कुल 45 एलपीजी सिलेंडर, गैस भरने के लिए इस्तेमाल होने वाले तीन उपकरण और वजन तोलने वाली मशीन जब्त की गई है। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने सिलेंडर की जमाखोरी के लिए प्लॉट किराये पर लिया था।

  • शादी करने का झांसा देकर युवती से Rape, दूसरी लड़की मिलने पर छोड़ा

    शादी करने का झांसा देकर युवती से Rape, दूसरी लड़की मिलने पर छोड़ा

    जयपुरः दोस्ती कर नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी करने का झांसा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड पिछले 5 साल से देहशोषण करा रहा था। दूसरी गर्लफ्रेंड मिलने पर वह शादी करने से मुकर गया और लड़की को छोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी युवक को बुधवार दोपहर अरेस्ट किया है।

    पुलिस ने बताया कि जयपुर में 18 साल की लड़की की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। शिकायत में बताया कि करीब 5 साल पहले वह 14 साल की थी। उस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। आरोपी ने उसे बातचीत के लिए मिलने बुलाया। इस दौरान उसने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर उसके साथ रेप किया गया।

    शादी करने का झांसा देकर पिछले 5 साल से वह उसके साथ देहशोषण कर रहा था। बालिग होने पर शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित को बाद में पता चला कि वह उसे दूसरी गर्लफ्रेंड मिलने के चलते शादी करने से मना कर रहा है जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर पीड़ित के बयान लिए और मेडिकल करवाकर बुधवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

  • Punjab News: फलों के पैसे मांगना पड़ा महंगा, 2 दर्जन नौजवानों ने अगवा करके किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: फलों के पैसे मांगना पड़ा महंगा, 2 दर्जन नौजवानों ने अगवा करके किया हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के सुलतानविंद रोड स्थित चुंगी मार्केट के पास एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां फलों के पैसे मांगने पर एक रेहड़ी लगाने वाले नौजवान और उसके भाई की बेरहमी से पिटाई की गई। घायल नौजवान शिव कुमार इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में इलाजाधीन है। शिव कुमार के मुताबिक, वह काफी समय से सुलतानविंद रोड पर फल की रेहड़ी लगाता है। उसने आरोप लगाया कि टीनू नाम का व्यक्ति पिछले 7-8 महीनों से उससे मुफ्त फल ले लिया करता था।

    जब उसके भाई ने पैसे मांगे, तो बात बातचीत से बढ़कर विवाद बन गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि टीनू और उसके साथी देव ने उन्हें धोखे से स्विमिंग पूल के अंदर बुलाया। जैसे ही वे अंदर गए, शटर बंद कर दिए गए और वहां मौजूद 20 से 25 नौजवानों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने डंडों, लोहे की राडों और दातड़ियों से बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उससे करीब 20,500 रुपये नकद और मोबाइल फोन भी झपट लिया। इसके अलावा हथियार दिखाकर धमकाया भी गया।

    घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने नाराज़गी जताई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल चुकी है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शिव कुमार के शरीर पर गंभीर चोटें हैं, जिनमें हड्डियों का टूटना और सिर पर गहरे घाव शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार यह सारी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो सकती है।