Home Punjab>Amritsar Jalandhar : करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Jalandhar : करंट लगने से व्यक्ति की मौत

0
Jalandhar : करंट लगने से व्यक्ति की मौत

जालंधर,ENS : नकोदर रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गेश कुमार(35) के तौर पर हुई है। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।  मृतक नकोदर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर काम कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जालंधर जीआरपी थाना पुलिस ने दुर्गेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नकोदर सिविल अस्पताल भेज दिया है।

थाना जीआरपी के एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को शाम सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर ऐसा हादसा हुआ है। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। जांच में पता चला कि दुर्गेश नकोदर स्टेशन पर करीब 10 से 12 लोग सिग्नल मरम्मत का काम कर रहे हैं।

आउट रोड सिग्नल की मरम्मत के दौरान वह अचानक बिजली लाइन की चपेट में आ गया। उन्हें तुरंत नकोदर सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को नकोदर के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। आज शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस ने मृतक के परिवार को जानकारी दे दी है। परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here