Blog

  • जालंधरः केंद्र के पास पहुंचा नगर निगम Scam

    जालंधर, ENS: नगर निगम में स्मार्ट सिटी घोटाले के मामले में बड़ी खबर सामन आई है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर दौरे पर कुछ दिन पहले आए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने इस मुद्दे को उठाया है। बताया जा रहा है कि केंद्रिय मंत्री अर्जुन ने मानवीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पूरी को पत्र लिख कर उक्त मामले की सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा,” जालंधर शहर की जनता को अच्छी सुविधाएं, स्वच्छ जल, अच्छी सड़कें, स्ट्रीट लाईट, सीवरेज सिस्टम, सफाई एवं साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब 1 हजार करोड़ रुपए की राशि विकास कार्य के लिए पंजाब सरकार के माध्यम से नगम निगम जालंधर को दी गई थी।

    जालंधर के कुछ अधिकारियों, ठेकेदारों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं की मिलीभगत के कारण स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के निर्धारित कार्यों के उलट अपने मन-मर्जी से विभिन्न योजनाएं बनाकर अलग-अलग तरीके से केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई राशि का भ्रष्टाचार किया तथा स्मार्ट सिटी के नाम पर पैसे को खर्च करने में महाघोटाला किया गया है तथा इस महाघोटाले में पंजाब सरकार की मिली भगत दिखाई दे रही है। 

  • बदोली में दूसरे दिन श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के गांव बदोली के राधा कृष्ण मंदिर में इन दिनों तीर्थ धाम जैसा नजारा दिख रहा है ।यहां श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है।भगवान के जयकारे लगातार लग रहे हैं। कथा के दौरान राधे-राधे की गूंज पूरे इलाके में गूंज रही है ।आचार्य गणेश दत्त शास्त्री के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा सुन श्रद्धालु धन्य हो रहे हैं । भक्त लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में भगवान को शीश झुका प्रणाम कर कथा सुन रहे हैं । सोमवार को दूसरे दिवस की कथा के अवसर पर गणेश वंदना एवं दिव्य मंत्रों के साथ श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत की गई। भागवत कथा के दूसरे दिन शुकदेव की बंदना के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा की अमर कथा एवं शुकदेव की जन्म का विस्तार से वर्णन किया गया, कैसे श्री कृष्ण भगवान ने श्री शुकदेव महाराज को धराधाम पर भेजा, भागवत कथा गायन करने को ,ताकि कलयुग के लोगों का कल्याण हो सके । कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री ने कथा वाचन करते हुए कहा कि भगवान मानव को जन्म देने से पहले कहते हैं कि ऐसा कार्य करना जिससे दोबारा जन्म ना लेना पड़े, मानव मुट्ठी बंद करके यह संकल्प दोहराते हुए इस पृथ्वी पर जन्म लेता है ।प्रभु भागवत कथा के माध्यम से मानव का यह संकल्प याद दिलाते रहते हैं ।भागवत सुनने वाले का भगवान हमेशा कल्याण करते हैं। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण भक्त उपस्थित थे।
  • उपायुक्त ने घंडावल में बांस की विभिन्न प्रजातियो के पौधे रोपित कर किया वेम्वू वाटिका का शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त राघव शर्मा ने सोमवार को ऊना जिला के घंडावल गांव में स्थापित की जा रही वेम्वू गांव परियोजना में बनने वाली वेम्वू ऑक्सीज़न पार्क में पौधा रोपण कर वेम्वू वाटिका का शुभारंभ किया। इस वाटिका में बांस की लगभग 30 प्रजातियों को रोपित किया गया और आगामी समय में यह वाटिका पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। इस अवसर पर जानकारी देते हुए राघव शर्मा ने बताया कि वेम्वू गांव परियोजना, केंद्र सरकार की राष्ट्रीय वेम्वू मिशन कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा घंडावल गांव में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में बांस के विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए जाएंगे जिनमें से मुख्यतः बांस के टूथ ब्रश, शेविंग रेज़र, ब्रश, पेन इत्यादि होंगे जिनको बनाने के लिए उपकरण उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में वेम्वू इंडिया और स्वां वूमेन फेडरेशन की भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि फेडरेशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पाद तैयार किए जाएंगे तथा निर्मित किए गए उत्पाद वेम्वू इंडिया द्वारा क्रय किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि वेम्वू से निर्मित उत्पादों के लिए विक्रय केंद्र और कैफे भी बनाने के लिए प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देशय प्लास्टिक उत्पादों की जगह बांस से निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना है। इस मौके पर उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, उद्योग विभाग के प्रबंधक अखिल शर्मा, वेम्वू इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश शिंदे, स्वां वूमेन फेडरेशन के मुख्य सलाहकार राजेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਜੈ ਬਾਬਾ ਦੀਪੇ ਸ਼ਾਹ ਕਲੰਦਰ ਸੋਪਟਰਸ ਕੱਲਬ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਕੁਸ਼ਤੀ ਦੰਗਲ ਮਕੁਬਾਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਯੂਵਾ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰੱਖਣ ਦੇ ਲਈ ਅੱਜ ਜਵਾਹਰ ਨਗਰ ਕੈਂਪ ਵਿਖੇ ਜੈ ਬਾਬਾ ਦੀਪੇ ਸ਼ਾਹ ਕਲੰਦਰ ਸੋਪਟਰਸ ਕੱਲਬ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ 5ਵਾਂ ਕੁਸ਼ਤੀ ਦੰਗਲ ਮਕੁਬਾਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਭਾਰਤ ਭੂਸ਼ਣ ਆਸ਼ੂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਪੁਹੰਚੇ ਕਰ ਪਹਿਲਵਾਨਾਂ ਦੀ ਹੋਸਲਾ ਵਜਾਈ ਕੀਤੀ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਭਾਰਤ ਭੂਸ਼ਣ ਆਸ਼ੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਕੂਸ਼ਤੀ ਦੰਗਲ ਸਿਰਫ ਪਿੰਡਾ ਦੇ ਵਿਚ ਹੀ ਖੇਡੀ ਜਾਂਦੀ ਸੀ। ਪਰ ਮੈ ਲੱਖਣ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੁੱਮੁਚੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਾ ਹਾਂ।

    ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਕੂਸ਼ਤੀ ਦੰਗਲ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ੂਰਆਤ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਜਦੋ ਵੀ ਲੱਖਣ ਪਾਲ ਦੀ ਸੁੱਮੁਚੀ ਟੀਮ ਖੇਡਾ ਪ੍ਰਤੀ ਮੇਰੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲਗਾਉਣ ਮੈ ਇਹਨਾ ਦੇ ਨਾਲ ਹਰ ਸਮੇਂ ਮੋਢੇ ਨਾਲ ਮੋਢਾ ਜੋੜ ਕੇ ਖੜਾਗਾਂ। ਉਧਰ ਹੀ ਲੱਖਣ ਪਾਲ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਭਾਰਤ ਭੂਸ਼ਣ ਆਸ਼ੂ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਰਤ ਭੂਸ਼ਣ ਦੀ ਇਕੋ-ਇਕ ਸੋਚ ਹੈ, ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨੋਜਵਾਨ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇ। ਉਸ ਦੇ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੁੱਮੁਚੀ ਟੀਮ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰਦੀ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ।

  • स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों से भरा जाएगा भाषा अध्यापक का एक पद

    स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों से भरा जाएगा भाषा अध्यापक का एक पद

    ऊना/ सुशील पंडित : उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के अनारक्षित श्रेणी में से एक पद अब तक के बैच आधार पर भरा जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि उपरोक्त बैच व श्रेणी से संबंधित अभ्यार्थी जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है वे 10 जनवरी से पहले अपना नाम रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in में दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • जिला दंडाधिकारी ने चिंतपूर्णी ट्रैफिक प्लान में किया आंशिक बदलाव

    जिला दंडाधिकारी ने चिंतपूर्णी ट्रैफिक प्लान में किया आंशिक बदलाव

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया था जिसके तहत कुछ क्षेत्रों को वाहन प्रतिबंधित ट्रैफिक ऐरिया अधिसूचित किया था। जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने अधिसूचित किए गए प्रतिबंधित ट्रैफिक प्लॉन में आंशिक बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि गैस सप्लाई वाहन, स्कूल बसें, बैंक/एटीएम कैश वैन तथा स्थानीय लोगों के निजी वाहन जोकि प्रतिबंधित वाहन यातायात क्षेत्र के भीतर आते हैं और जिनके निवास स्थान तक मार्ग प्रतिबंधित वाहन क्षेत्र से होकर जाता है उन्हें भी प्रातः 10 से सांय 3 बजे तक प्रतिबंधित ट्रैफिक क्षेत्र में वाहनों को जाने की अनुमति होगी बशर्तें उन्हें एसडीएम अंब से लिखित में अनुमति लेनी होगी। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀਆਂ ਅਤੇ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਅਟੈਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਠੱਲ ਪਾਉਣ ਦੇ ਮੰਤਵ ਨਾਲ ਅੱਜ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਗਾਂਧੀ ਕੈੰਪ ਵਿਚ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਿਧੂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਐਸਐਸਪੀ ਬਟਾਲਾ ਅਤੇ ਹੋਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੋਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਗਾਂਧੀ ਕੈੰਪ ਦੀ ਓਹਨਾ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਿਨਾ ਘਰਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ। ਗੱਲ ਬਾਤ ਦੋਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡਾ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਮੁਹਿਮ ਚਲਾਉਣ ਦਾ ਮਕਸਦ ਹੈ ਕਿ ਜੋ ਲੋਕ ਨਸ਼ਾ ਕਰਦੇ ਨੇ ਜਾ ਫਿਰ ਵੇਚਦੇ ਹਨ ਓਹਨਾ ਨੂੰ ਨੱਥ ਪਾਈ ਜਾ ਸਕੇ।

    ਅਸੀਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀਆਂ ਵੀ ਅਟੈਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਅਜ ਵੀ ਜਿਸ ਘਰ ਵਿੱਚ ਖੜੇ ਹਾਂ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਤਕਰੀਬਨ ਸਾਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਵਿੱਚ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਸੁਨੇਹਾ ਦੇ ਰਹੇ ਹਾਂ ਕਿ ਕਿਸੇ ਦੇ ਦੁੱਖਾਂ ਤੇ ਆਪਣੇ ਸੁੱਖਾਂ ਦਾ ਮਹਲ ਨਹੀਂ ਖੜਾ ਕਰਨ ਦੇਵਾਂਗੇ

  • जालंधर सहित 5 जिलों में चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव समय पर न करवाने पर सरकार द्वारा इसे गंभीरता से न लेने पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाई कोर्ट ने सरकार व राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब दायर करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट की कार्यवाहक चीफ जस्टिस रितु बाहरी और जस्टिस निधि गुप्ता की खंडपीठ ने अमृतसर निवासी प्रबोध चंद्र बाली द्वारा दायर जनहित याचिका पर यह आदेश जारी किया।

    याचिकाकर्ता ने कहा पिछले साल जनवरी में इन नगर निगम का कार्यकाल खत्म हो चुका है, बावजूद इसके आज तक नही चुनाव नहीं कराए गए। लिहाजा इन नगर निगम के चुनाव का शेड्यूल जारी कर चुनाव करवाने की हाईकोर्ट से मांग की गई है। याचिका में बताया गया कि इन के चुनाव पिछले साल जनवरी से लंबित है। याचिकाकर्ताओं के वकील ने बताया कि ये चुनाव जनवरी, 2023 में नगर निगमों का कार्यकाल पूरा होने से पहले आयोजित किए जाने की आवश्यकता थी, क्योंकि यह अनिवार्य है। 

    भारत के संविधान के अनुच्छेद 249-यू के साथ-साथ पंजाब नगर निगम की धारा 7 के तहत भी ऐसा करना जरूरी है। इन चुनावों का संचालन न करके, राज्य ने मतदाताओं को लगभग एक वर्ष के लिए अपने जमीनी स्तर के लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए अपने प्रतिनिधियों को चुनने के उनके मूल्यवान लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर दिया है, क्योंकि राज्य चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम अधिसूचित नहीं किया है।

  • पंजाब : पुलिस ने 3 किलो 500 ग्राम हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे की वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है। अमृतसर में लगातार नशे का मामले बढ़ रहे है। हालांकि अमृतसर पुलिस भी नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं पिछले दिनों अमृतसर पुलिस ने लाखों नशीली गोलियां और हेरोइन की बड़ी खेप और आइस हेरोइन की खेप भी बरामद की थी।

    इसी के आधार पर आज सुबह से ही पुलिस पूरे पंजाब में अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। अमृतसर पुलिस ने चाचा-भतीजे समेत 3 युवकों को नशा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि इन आरोपियों के पाकिस्तान में ड्रग तस्करों से संबंध है। पुलिस इनसे आगे की पूछताछ कर रही है और इन्हें माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी। 

  • पंजाबः लड़की बनकर एग्जाम देने पहुंचा लड़का, ऐसा हुआ खुलासा

    फरीदकोट: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल पदों की भर्तियों के लिए चल रहे एग्जाम में एक लड़का लड़की बनकर पेपर देने पहुंचा। युवक एग्जाम सेंटर में हूबहू लड़की के हुलिये में आया था। उसने नकली बाल से लेकर, सूट-सलवार और बिंदी-लिपस्टिक तक लगाई हुई थी।

    कोटकपूरा के DAV पब्लिक स्कूल में रविवार को बनाए गए एग्जाम सेंटर में शक होने पर टीचर ने उससे पूछताछ की तो खुलासा हो गया। युवक की पहचान फाजिल्का के रहने वाले अंग्रेज सिंह के रूप में हुई। वह फाजिल्का के ही ढाणी गांव की परमजीत कौर की जगह एग्जाम देने के लिए पहुंचा था। टीचरों ने पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया

    बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में पंजाब स्वास्थ्य एवं परिवार विभाग के तहत विभिन्न पैरामेडिकल पदों के लिए एग्जाम लिया गया। जिसमें मल्टीपपर्स हेल्थ वर्कर के 806 पदों और नेत्र रोग विशेषज्ञ के 83 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी।

    रविवार को हुए एग्जाम के लिए यूनिवर्सिटी ने फरीदकोट, फिरोजपुर और कोटकपूरा में 26 एग्जाम सेंटर बनाए थे। जिसमें 7500 उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया।

    DAV पब्लिक स्कूल में भी एग्जाम चल रहा था। अंग्रेज सिंह युवती परमजीत की जगह पेपर देने पहुंच गया। उसने सूट सलवार पहना हुआ था। खुद को लड़की दिखाने के लिए बिंदी लिपस्टिक भी लगाई हुई थी। जैसे ही एग्जाम शुरू हुआ एग्जाम सेंटर में तैनात टीचर को उस पर शक हो गया।

    उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो खुलासा हो गया कि वह लड़की नहीं लड़का है। टीचरों ने उसका आधार और वोटर कार्ड चेक किया तो वह भी नकली मिला। उस पर परमजीत कौर का नाम था और फोटो भी दूसरी लगी हुई थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अंग्रेज सिंह को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।

    SSP हरजीत सिंह ने कहा कि युवती की जगह पेपर देते पकड़े गए युवक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जबकि जिस लड़की के यहां वह पेपर देने आया था, उसका दाखिला रद्द कर दिया जाएगा