Blog
-
बद्दी के प्रांतीय कार्यालय में हुई बैठक
बद्दी के प्रांतीय कार्यालय में हुई बैठकबद्दी/ सचिन बैंसल : इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लघु उद्योग संघ हिमाचल इकाई की बैठक प्रांतीय कार्यालय बददी में प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा की अध्यक्षता में हुई जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में बीबीएन में बरसात से पहले गिर रहे कई पुलों पर चिंता जाहिर की गई वहीं जर्जर हो चुके पुलों की दशा पर भी चर्चा हुई। महादेव पुल के धंसने से जहां उद्योगों के विकास पर असर पडेगा वहीं बरसात में दिक्कतें बढेंगी। 15 जुलाई से बरसात आने वाली है वहीं रत्ता नदी मलकूमाजरा पुल भी गिरने की कगार पर है और एनएचएआई सोया हुआ है। इसके बाद जुलाई 2023 में जमींदोज हुए दभोटा पुल की मुरम्मत न होने पर रोष जाहिर किया गया।हाऊस ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पंजाब सरकार को जगाने के लिए 27 अप्रैल को दभोटा में क्षतिग्रस्त पुल के सामने एक घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन लघु उद्योग संघ द्वारा अन्य औद्योगिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा मिलकर किया जाएगा। इसका एकमात्र मकसद होगा कि किसी भी तरह पंजाब सरकार जाग जाए और हिमाचल सरकार भी अपनी ओर से पंजाब पर दबाव बनाए क्योंकि यह पुल पंजाब को हिमाचल से जोडता है। इसके क्षतिग्रस्त होने से लोगों, उद्यमियों, व्यापारियों व किसानों को नदियों से कई किलोमीटर घूमकर आना पडता है। इस पुल का सिर्फ एक पिल्लर दबा है जो कि मुररम्मत हो सकता है लेकिन पंजाब सरकार गौर नहीं कर रही।अनिल नालागढ़ तो पटियाल होंगे परवाणु के प्रभारीसंगठन का विस्तार करने के लिए लघु उद्योग संघ का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। सर्वप्रथम इंडस्ट्रियल एरिया परवाणु व इंडस्ट्रियल एरिया नालागढ़ में चैप्टर बनाने का निर्णय हुआ। इसी निमित्त उद्यमी अनिल मलिक को नालागढ़ का प्रभारी, हरीश खजूरिया सह प्रभारी की कमान सौंपी गई वहीं उद्यमी विचित्र सिंह पटियाल को परवाणु का प्रभारी व यशपाल ठाकुर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल, मनजीत सिंह, दीपक कुमार, विनय गौतम, सचिव हरीश खजूरिया, दीपक वर्मा, केडी शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। -
अवैध गतिविधियों पर नकेल को 59 उड़न दस्ते और 22 स्टैटिक टीमें तैनात
स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस
ऊना/ सुशील पंडित : राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त डॉ. यूनुस ने कहा कि हिमाचल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। विभाग ने 59 उड़न दस्ते और 22 स्टैटिक दल बनाए हैं तथा प्रदेश में सभी जिलों के साथ-साथ सीमावर्ती राज्यों के आबकारी अधिकारियों व पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अवैध शराब के कारोबार और गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह जानकारी गुरुवार को ऊना जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।प्रदेश में पकड़ी 4 लाख लीटर अवैध शराब
डॉ. यूनुस ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान विभाग ने पड़ोसी राज्यों की टीमों व प्रदेश पुलिस की टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर लगभग 4 लाख लीटर देसी व अंग्रेजी अवैध शराब पकड़ी है। इस पकड़ में जनता का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। लोगों ने विभाग के टोल फ्री नम्बर पर सूचनाएं प्रदान की थीं, जिन पर तुरंत कार्रवाई की गई।इसी क्रम में चुनाव आचार संहिता के लागू होने के बाद से लोगों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने ऊना जिला में लगभग डेढ़ लाख लीटर अवैध शराब पकड़ी है, वहीं बॉटलिंग प्लांट को भी बंद कराया गया है। बॉटलिंग प्लांट में धांधलियां मिलने पर उसे सील किया गया है और संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस व आबकारी विभाग की एसआईटी गठित कर दी गई है, जोकि कार्रवाई कर रही है। अभी पिछ्ले दिन भी कार्रवाई करते हुए जिला में लगभग 900 के करीब अवैध शराब की पेटियां जब्त की गई हैं।शराब माफिया पर कसा शिकंजा
राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त ने बताया कि गतदिवस नूरपुर के मंड क्षेत्र में काफी बडे़ स्तर पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख लीटर से ज्यादा कच्ची व पक्की लाहन पकड़ी है तथा भट्ठियों को भी नष्ट किया गया और स्थानीय पुलिस के साथ शराब माफिया के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिला की टीम ने लीड लेते हुए ढेरमंजारी में अवैध शराब माफिया पर कार्रवाई की है। इस दौरान 10 हजार लीटर से ज्यादा देशी शराब पकड़ी है और हिमाचल प्रदेश उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।अवैध शराब और कर चोरी के मामलों में जीरों टॉलरेंसडॉ. यूनुस ने कहा कि प्रदेश में हर जिले में अवैध शराब व कर चोरी करने वालों पर नकेल कसने के लिए टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब और कर चोरी के मामलों में जीरों टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ऐसे कार्य करने वालों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।50 हजार के माल का ई-वे बिल जरूरी
डॉ. यूनुस ने बताया कि 50 हजार कीमत से ज्यादा का सामान परिवहन करने पर ई-वे बिल अनिवार्य है। ईवे बिल नहीं नहीं होने की स्थिति में कानून सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।टोल फ्री नम्बर 18001808062 पर दें सूचना
राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त ने बताया कि अवैध शराब व कर चोरी के मामलों की सूचना सांझा करने के लिए विभाग ने टोल फ्री नम्बर 18001808062 जारी किया है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की ज्यादा से ज्यादा सूचना इस नम्बर के माध्यम से विभाग को दें ताकि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। सूचना देने वाले लोगों की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। -
फगवाड़ा: चोर ने मोबाइल शॉप को बनाया निशाना, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेश: चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला होशियारपुर रोड का सामने आया है। जहां पर चोरों ने एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाते हुए वहां से लाखों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और नगदी उड़ा कर ले गए।
मिली जानकारी के मुताबिक दुकान के मालिक संजीव कुमार ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर अपने घर चले गए। सुबह उनके पड़ोसी ने उनको फोन कर बताया कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है।
जब दुकान के अंदर देखा तो दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने प्रशासन से माग की है कि वह जल्द से जल्द चोरों को पकड़े। ताकि किसी के साथ ऐसा हादसा दोबारा ना हो।
-
विदेश में पंजाबी व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो
फिरोजपुर : जिले के गांव रामपुर के एक युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह (37) पुत्र बख्शीश सिंह निवासी गांव रामपुर फिरोजपुर के तौर पर हुई है। कनाडा के शहर सरी के नजदीक बीसी हाईवे-5 के पास क्लियरवॉटर के पास 2 ट्रकों के बीच भयानक टक्कर होने के कारण ट्रकों में आग लग गई।
इस दौरान धर्मिंदर सिंह की मौत हो गई। फिरोजपुर के गांव रामपुर निवासी बख्शीश सिंह के बेटे धरमिंदर सिंह (37 वर्ष) की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक धर्मेंद्र सिंह अपने पीछे अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और 8 साल की बेटी को छोड़ गया।
उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह ने 11 साल सिंगापुर में बिताए और पिछले डेढ़ साल से कनाडा में रह रहा था । उन्होंने उन्हें बताया कि कल रात धर्मेंद्र सिंह के दोस्त ने उन्हें फोन किया और इस सड़क दुर्घटना की खबर दी।
-
बड़ी खबरः पूर्व मंत्री पार्टी को कर सकते है अलविदा
टोहानाः जननायक जनता पार्टी (JJP) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले कुछ दिनों से लगातार नेता पार्टी छोड़कर अन्य पार्टियों में शामिल हो रहे है। वहीं अब हरियाणा के पूर्व पंचायत मंत्री और जननायक जनता पार्टी (JJP) के विधायक देवेंद्र बबली ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म (X) पर 8 लाइन की शायरी लिखी है। इसे लेकर उनके जजपा को अलविदा कहने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बबली ने X पर लिखा- “जो तुझ से लिपटी बेड़ियां, समझ न इनको वस्त्र तू। ये बेड़ियां पिघाल के, बना ले इनको शस्त्र तू। तू खुद की खोज में निकल, तू किस लिए हताश है। तू चल तेरे वजूद की समय को भी तलाश है।”

वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में टोहाना विधानसभा से कांग्रेस की टिकट न मिलने के बाद देवेंद्र बबली ने जजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस दौरान एक लाख से भी ज्यादा वोट पाकर उन्होंने तत्कालीन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को करारी शिकस्त दी थी। बाद में जजपा कोटे से उन्हें दिसंबर 2021 में विकास एवं पंचायत मंत्री बनाया गया था। अगर देवेंद्र बबली JJP को अलविदा कहते हैं तो पार्टी को फतेहाबाद जिले में यह दूसरा झटका होगा। इससे पहले बबली के ही विधानसभा क्षेत्र टोहाना से आने वाले प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह इस्तीफा दे चुके हैं।
करीब डेढ़ महीने पहले भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद जजपा के 5 विधायक बागी हैं, इनमें पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का भी नाम शामिल है। गठबंधन टूटने के बाद सीएम नायब सैनी ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए विशेष सत्र बुलाया था, इस सत्र के लिए जजपा की ओर से पार्टी के विधायकों के लिए व्हिप जारी किया था, इस व्हिप में लिखा था कि कोई भी विधायक इस सेशन में भाग नहीं लेगा, लेकिन फिर कुछ विधायक सत्र में पहुंचे थे। इनमें बबली भी थे। इससे पहले बबली नए मुख्यमंत्री नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
-
पंजाबः 600 ग्राम अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को 600 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए तलवंडी साबो के डीएसपी ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि 2 ड्रग तस्कर मोटरसाइकिल पर तलवंडी साबो थाना इलाके में घूम रहे हैं। इस दौरान उनकी टीम ने नाकेबंदी दौरान बाइक सवारों को रोककर तालाशी ली। तालाशी दौरान आरोपियों के कब्जे से 600 ग्राम अफीम बरामद हुई है।
आरोपियों की पहचान दीदार सिंह निवासी गांव जगराम तीर्थ, बठिंडा, और रविंदर सिंह निवासी गांव ख्याली वाला, बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पूछताछ दौरान अन्य खुलासे हो सके।
-
पंजाब: पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
अमृतसर : पीड़ित पत्नी ने अपने पति पर दुष्कर्म करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मौके पर पीड़ित पत्नी का कहना है कि उसकी शादी 7 साल पहले कोट खालसा इलाके में हुई थी और उसका पति मंगत राम उसे बहुत परेशान करता था। पिछले 2 साल से वह अपने माता-पिता के घर में रह रही है और आज जब वह अपनी नौकरी से घर लौट रही थी तो रास्ते में उसके पति ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की पहचान नेहा के तौर पर हुई है।
पीड़ित पत्नी ने पुलिस प्रशासन से अपनी इज्जत की रक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि मैं पहले भी कई बार पुलिस प्रशासन से इसकी शिकायत कर चुकी हूं। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं हिंदू शिव सेना टकसाली के नेता बृज मोहन सूरी ने पीड़िता जिसका नाम नेहा है, का बचाव करते हुए कहा कि यह महिला 2 साल पहले हमारे पास आई थी, उसके पति ने उसे पीटा था। उस समय हमने पुलिस प्रशासन से भी शिकायत की, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, आए दिन उसका पति उसके घर में घुस जाता था और बुजुर्ग मां के सामने उसके साथ मारपीट करता था।
शिवसेना नेता ने कहा कि इस पीड़ित महिला की 2 बेटियां और एक बेटा है और वह काम करके अपना जीवन यापन करती है और उसका पति उसे आए दिन परेशान करता और मारता पीटता है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि नेहा नाम की महिला जो पिछले 2 साल से अपने मायके में रह रही है, उसका अपने पति मंगत राम से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। उसके पति ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और मारपीट की। उन्होंने कहा कि हम उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
पंजाबः विवादों में फंसे आप उम्मीदवार, बिक्रम मजीठिया ने शायराना अंदाज में कसा तंज
लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर अब नेताओं में जुबानी जंग शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अब नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे है। वहीं लुधियाना से आप पार्टी के उम्मीदवार की एक फोटो के अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वायरल फोटो में पराशर पप्पी का लड्डूओं से नहीं बल्कि शराब की पेटी से वजन किया जा रहा है। जिसको लेकर मजीठिया ने शायराना अंदाज में तंज कसा है।

मजीठिया ने फोटो शेयर करके लिखा है- लिखा-लोकां ने पीती तुपका तुपका, AAP ने BLENDER PRIDE पीती बाटे नाल। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर भी निशाना साधते हुए लिखा कि पराशर की टिकट भगवंत सिंह मान के कोटे की लगती है। आगे लिखा- लोग लड्डूओं से तोलते है लेकिन बदलाव वाले शराब के साथ तोल रहे। मजीठिया के द्वारा फोटो पोस्ट किए जाने के बाद उनके समर्थकों के द्वारा कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई। इस संबंधी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बता दें कि इससे पहले आज पूर्व सीएम और कांग्रेस के जालंधर से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी का एक पोस्टर भी वायरल हुआ है। जिसमें लड़की की पीठ पर चन्नी ने हाथ रखा हुआ है और अंगुली को टेडा किया हुआ है।
-
बढ़ी मुश्किलें: संजय दत्त के बाद तमन्ना भाटिया को साइबर सेल ने किया तलब
मुबंईः एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इस वक्त आईपीएल 2023 के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। उन्हें आईपीएल 2023 से जुड़े एक मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने तलब किया है। एक्ट्रेस को 29 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया है। इसी मामले में एक्टर संजय दत्त को भी तलब किया गया, हालांकि वह बयान दर्ज करवाने नहीं पहुंचे और नई डेट की मांग की। संजय दत्त को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने 23 अप्रैल को उपस्थित होना था।
एजेंसी के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर सेल ने फेयरप्ले ऐप पर मैच की अवैध स्ट्रीमिंग के संबंध में पूछताछ के लिए तमन्ना भाटिया को बुलाया, जिससे वायाकॉम को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। तमन्ना ने कथित तौर पर इस ऐप का प्रमोशन किया था। एक्ट्रेस को गवाह के तौर पर तलब किया गया है और पूछताछ की जाएगी। स्टेटमेंट के मुताबिक, तमन्ना भाटिया को 29 अप्रैल को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, एक्टर संजय दत्त को भी इसी सिलसिले में 23 अप्रैल को तलब किया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसके बजाय, उन्होंने अपना बयान दर्ज करने के लिए एक नई तारीख और समय मांगा था।
