Blog

  • जिला परिषद केडर कर्मचारियों का विलय ग्रामीण विभाग में हो: रजनीश शर्मा

    जिला परिषद केडर कर्मचारियों का विलय ग्रामीण विभाग में हो: रजनीश शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: जिला परिषद केडर के कर्मचारियों का विलय ग्रामीण विकास विभाग में किया जाए । यह मांग बुधवार  को  जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रधान रजनीश शर्मा ने प्रदेश सरकार से की है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद कर्मचारियों को स्टेट केडर करना न तो न्याय संगत है और न ही तर्क संगत। उन्होंने कहा कि इन को तमाम वित्तीय लाभ देने के साथ साथ इन्हे ग्रामीण विकास विभाग में विलय किया जाये। 
    लेकिन अब स्टेट केडर से इस वर्ग में निराशा का आलम है। जिला प्रधान ने सरकार से मांग की है कि जिला परिषद केडर के कर्मचारियों का विलय ग्रामीण विकास विभाग में करके इस वर्ग को न्याय प्रदान किया जाए।
  • ग्रामीण विकास विभाग में विलय न होने से भड़के जिला परिषद कर्मचारी

    ग्रामीण विकास विभाग में विलय न होने से भड़के जिला परिषद कर्मचारी

    10 सितंबर को बिलासपुर में बनेगी रणनीती: कोहली 
    ऊना/सुशील पंडित: जिला परिषद केडर के कर्मचारियों को बिना वित्तीय लाभ के स्टेट केडर में शामिल में किए जाने से प्रदेश महासंघ भड़क उठा है। जिला परिषद कर्मचारी एवम अधिकारी महासंघ ने सरकारी फैसले को वर्ग विरुद्ध करार दिया है। और इस मसले में आगामी रणनीति बनाने के लिय 10 सितंबर को बिलासपुर में राज्य स्तरीय  बैठक बुलाई गई है।महासंघ में आक्रोश इस बात को लेकर है कि प्रदेश में इस वर्ग के करीब 4700 कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया गया है। न ही इस वर्ग को ओल्ड पैंशन स्कीम की सुविधा दी गई है और न ही कर्मचारियों का ग्रामीण विकास विभाग में विलय किया गया है। बिना वित्तीय लाभ दिए ही इस वर्ग को स्टेट केडर में शामिल कर दिया गया। जो प्रदेश के जिला परिषद कर्मचारियों व अधिकारियो से अन्याय है।
    महासंघ के जिला ऊना अध्यक्ष एवम राज्य महासचिव विनोद कोहली ने कहा है कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में जिला परिषद कर्मचारियों ने अपने हकों को लेकर धरने प्रदर्शन किए थे। तत्कालीन समय में कांग्रेस के नेताओ ने उनकी हड़ताल का समर्थन किया था। और सत्ता में आते ही कर्मचारियों को ग्रामीण विकास विभाग में शामिल करने आदि मांगो को पूरा किए जाने का वायदा किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद कई बार सरकार से मांगे पूरी करने का आग्रह किया गया है और अब सरकार ने मांगे हल करने की बजाय इन्हें स्टेट केडर में डाल कर इनके हितों से कुठाराघात किया है। वर्ग को पहले वित्तीय लाभ दिए जाएं फिर स्टेट केडर में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में 10 सितंबर को बिलासपुर में राज्य स्तरीय बैठक बुलाई गई है। जिसमे भविष्य की रणनीति अख्तियार की जाएगी।
  • जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक आयोजित

    जिला स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: स्वास्थ्य विभाग की जिला गुणवत्ता आश्वासन एवं जिला अवार्ड कमेटी की बैठक उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने बताया जिला ने 2022-23 तक निर्धारित सभी पैरामीटरों में खरा उतर कर अधिकतम कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं में गुणवत्ता सुधार गतिविधियों की आवश्यकताओं में महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रोगी संतुष्टि में वृद्धि करना, चिकित्सालय कर्मियों की कार्य शैली एवं दक्षता में सुधार करना, सफाई, बायोलॉजिकल बेस्ट प्रबंधन, हाईजिन प्रमोशन, सैनिटाईजेशन, संक्रमण प्रबंधन इत्यादि पर जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि अस्पताल गुणवत्ता स्कोर कार्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब ने पूरे प्रदेश में 85 प्रतिशत अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया है। 

    उपायुक्त ने बताया कि कायाकल्प और गुणवत्ता आश्वासन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में होने वाले संक्रमण की दर को कम करना तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, सीएमओ संजीव कुमार, जिला कंसल्टेंट डॉ रमन कुमार संदल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा में हुई बढ़ोतरी

    बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा में हुई बढ़ोतरी

    पुलिस के जवान सहित QRF भी होंगे शामिल

    मध्यप्रदेश: बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। MP के सागर जिले में हो रही तीन दिवसीय कथा के कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा के साथ पंडाल में भी सिक्योरिटी के खास इंतजाम किए गए हैं।  इस दौरान 1000 से अधिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जिसमें क्विक रिस्पॉन्स फोर्स (QRF) को भी शामिल किया गया है।

    बता दें कि कुछ दिन पहले यूपी के बरेली में रहने वाले एक युवक ने धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, बाद में धमकीबाज युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। मगर बीते दिन कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। युवक के घरवालों ने भी उसके किए की माफी मांग ली है।

    इसको लेकर धीरेंद्र शास्त्री के मुख्य प्रबंधक नितेंद्र चौबे ने बताया कि बरेली के जिस युवक ने धमकी दी थी उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। अब धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा को और बढ़ाया गया है। उनके निवास स्थल से कथा पंडाल तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर देश-विदेश में सनातन को बढ़ा रहे हैं इसलिए कुछ लोगों को मिर्ची लग रही है। नितेंद्र चौबे के मुताबिक, 6 सितंबर को शाम 4:00 बजे से तीन दिवसीय हनुमंत कथा शुरू हो रही है। इसको सुनने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है‌। बाबा बागेश्वर के रहने की जगह से लेकर पंडाल तक और आने-जाने के दौरान, सब जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी‌। इस कथा के आयोजक मंत्री भूपेंद्र सिंह हैं। उनकी तरफ से भी इंतजाम किए गए हैं‌।

    मालूम हो कि धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने वाले अनीस अंसारी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अनीस यूपी के बरेली का रहने वाला है। उसने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई और बरेली पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

  • एस बी आई द्वारा वेलनेस स्किल सेंटर में शिविर आयोजित

    एस बी आई द्वारा वेलनेस स्किल सेंटर में शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मेन ब्रांच ऊना द्वारा हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा चंदपुर में चलाए जा रहे ब्यूटी और वेलनेस स्किल सेंटर में बुधवार को शिवर का आयोजन किया गया। जिसमें एस बी आई द्वारा ज़ीरो बेलेंस के खाते खोले गए और बीमे की जानकरी दी गईं। बैंक की तरफ से ग्राहक शाम लाल उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए एसबीआई की लाभान्वित योजनाओं के बारे में बिधिवत रूप से बताया उन्होंने कहा की ग्राहक एसबीआई से जुड़ अपने बिभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा बैंक के साथ  जुड़ बीमा योजना, लोन व अन्य प्रकार  सुविधाओं का फायदा लें।
    इस अवसर पर फील्ड अफ़सर अविनाश शर्मा,सेंटर मैनेज़र पवन ठाकुर, डोमेन ट्रेन्नर लवलीना वेद, डोमेन ट्रेन्नर रूठ, मोवीलाइज़र रितक व नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का त्योहार

    रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का त्योहार

    ऊना/सुशील पंडित: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल के प्रांगण को अच्छी तरह से सजाया गया। एलकेजी और यूकेजी के छात्र राधा और कृष्ण के परिधान में सज धज कर स्कूल पहुंचे थे। छात्रों ने मनमोहक नृत्य किया और खूब मनोरंजन हुआ। कृष्ण बने छात्रों ने अपनी नटखट अदाओं से माक्खन से भरी मटकी भी तोड़ी। विद्यालय का प्रांगण राधे राधे कृष्णा कृष्णा के जयकारों से गूंज उठा।
    विद्यालय के अध्यक्ष बलदेव कृष्ण शर्मा ने भगवान कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि यह त्योहार हमारे लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि कंस के अत्याचारों से जनता को मुक्त करने के लिए भगवान कृष्ण का अवतार हुआ था। यह त्यौहार हमें यह सिखाता है कि बुराई का हमेशा अंत होता है और सत्या व अच्छाई की हमेशा जीत होती है। हमें भी उनके जीवन से सीख लेकर सत्या व अच्छाई का मार्ग अपनाना चाहिए। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल व अध्यापक अध्यापिकाओं ने बच्चों को अपने जीवन में कृष्ण बाल लीलाओं को उतारने के लिए प्रेरित किया।
  • पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा-2 में लगाया जागरूकता शिविर

    पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा-2 में लगाया जागरूकता शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पर्यवेक्षक वृत रक्कड़ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा- 2 में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन ज़िला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि सभी को पोषण की मूल अवधारणा से अवगत करवाने तथा लक्षित वर्ग को जागरूक बनाने के उद्देश्य से 30 सितम्बर तक पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है जिसमंे “पोषण भी पढाई भी” तथा मोटे अनाज की महत्वता के बारे में लोगो को जागरूक किया गया।
    उन्होंने बताया कि अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। 
    ज़िला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है तो वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। इसके अतिरिक्त बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल तथा ज़िला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बच्चों की प्री-स्कूल की गतिविधियों में भाग लिया। 
    इस अवसर पर स्वस्थ बालक स्पर्धा के अंतर्गत 18 बच्चों का वज़न और लम्बाई मापी गई तथा सभी बच्चंे सामान्य पाए गए। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए। आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और उन्हें किसी विशेषज्ञ डॉक्टर व डाइटिशियन से परामर्श करके उचित उपचार करवाने के साथ-साथ पौष्टिक आहार देकर उसके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है।
    इस अवसर पर पर्यवेक्षक आशा देवी, पोषण ज़िला कोऑर्डिनेटर  मंजूर खान, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह, ऐलएमसी प्रधान भावना शर्मा,  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जीवन, आंगनबाड़ी सहायिका प्रवीण, लाभार्थी रेनू, नेहा, नीरू, मधु, शिखा, सरोज शर्मा, वंदना सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • दी कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि ग्रामीण विकास बैंक अपने भवन में स्थानांतरित

    दी कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि ग्रामीण विकास बैंक अपने भवन में स्थानांतरित

    ऊना/सुशील पंडित: दी कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि ग्रामीण विकास बैंक समिति धर्मशाला की ऊना शाखा को आज अपने भवन में स्थानांतरित किया गया। इस मौके पर बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठनिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके अतिरिक्त मौके पर ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, निदेशक मनोहर लाल शर्मा, निदेशक अरविंद चक्रवर्ती, ऊना शाखा प्रबंधक जसवंत सिंह, गगरेट शाखा प्रबंधक राज कुमार, अंब से नरेंद्र सिंह, हरोली से कृष्ण पाल सिंह, दौलतपुर से सुशील कुमार, ईसपुर से सर्वजीत सिंह, बंगाणा शाखा से हरपीत सिंह, पर्यवेक्षक सुरजीत कौर, जिला कांग्रेस के महासचिव राजेश चौधरी, जिला सचिव तिलकराज सैणी, ब्लॉक कांग्रेस ऊना के महासचिव शिव कुमार सहोड़, रनदीप सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी, सचिव कर्ण सिंह डंगोली भी उपस्थित रहे।
    इस मौके पर बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया ने बताया कि बैंक के विकास के लिए शीघ्र नई शाखाएं भी खोली जाएंगी। ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने दी कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक समिति धर्मशाला के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया का बुक्का देकर स्वागत किया।
  • उप मुख्यमंत्री 8 सितम्बर को करेंगे विभिन्न योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

    उप मुख्यमंत्री 8 सितम्बर को करेंगे विभिन्न योजनाओं के उद्धघाटन व शिलान्यास

    ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दो दिवसीय ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री 8 सितम्बर को प्रातः 9 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत नंगनोली में राजीव भवन का लोकार्पण करंेगे। तदपश्चात 9ः30 बजे पंजावर में व 10 बजे पंडोगा में पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे। मुकेश अग्निहोत्री प्रातः 10ः30 बजे रावमापा पंडोगा में बनने वाले छः कमरों की आधारशिला भी रखेंगे।
    उन्होंने बताया कि प्रातः 11ः15 बजे बढे़ड़ा में पेयजल योजना, 11ः30 बजे पहाड़ियां(बढे़ड़ा) में टयूबवैल, दोपहर 12 बजे कांगड़ में रेन शेल्टर, 12ः15 बजे लोअर कांगड़ में टयूबवैल, 12ः30 बजे रोड़ा में पेयजल योजना, दोपहर 1 बजे सैंसोवाल में टयूबवैल नं 70, व 1ः30 बजे समनाल में टयूबवैल नं 84 व 2 बजे हरोली में टयूबवैल नं 85 का लोकार्पण करेंगे। 
    उन्होंने बताया कि मुकेश अग्निहोत्री दोपहर 2ः15 बजे रावमापा हरोली में आउटडोर स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। 3 बजे कुठारबीत रेन शेल्टर व 3ः30 बजे ग्राम पंचायत हीरां के धुग्गे में टयूबवैल का लोकार्पण करेंगे। सायं 4ः30 बजे लालूवाल में पेयजल योजना के सुधारीकरण कार्य तथा सांय 5 बजे गोंदपुर जयचंद में बिजनस प्रोमोशन सेंटर की आधारशिला रखेंगे। इसके अतिरिक्त 5ः30 बजे गुरूपलाह में टयूबवैल नं 61 और बाथू में टयूबवैल नं 54/पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री 9 सितम्बर को हरोली विस के तहत गांव खड्ड में बनने वाले इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे।
  • सिस इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के भरे जाएंगे 100 पद

    सिस इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के भरे जाएंगे 100 पद

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा 11 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय अम्ब और 12 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रातः 11 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइज़र के 100 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
    अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदो ंके लिए अभ्यर्थी की लम्बाई 168 से अधिक और वज़न 56 किलोग्राम से 68 किलोग्राम होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थी को 12,400-16,500 रूपये से 19 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार भी भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।