Blog

  • जालंधर से बड़ी खबर: पंजाबी गायक रंजीत बावा के पीए की सड़क हादसे में मौत

    जालंधर से बड़ी खबर: पंजाबी गायक रंजीत बावा के पीए की सड़क हादसे में मौत

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर के लिदड़ां पुल पर देर रात सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि कार पुल से टकराने के बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में मशहूर पंजाबी सिंगर के निजी सहायक (पीए) डिप्टी वोहरा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डिप्टी वोहरा के गुरदासपुर में रिश्तेदारों को भी सड़क हादसे की सूचना दे दी है।

    मौके पर पहुंचे पुलिस थाना मकसूदां के एएसआई कुलवीर सिंह ने बताया कि हादसे के बारे में उन्हें थाने में फोन पर सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने कहा कि लिदड़ां पुल पर कार का एक्सीडेंट हुआ है। वह तुरंत स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर आकर उन्हें पता चला है कि कार में सवार पंजाबी सिंगर के पीए डिप्टी वोहरा की मौत हो गई है।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृश्टया लग रहा है कि कार शायद पुल की सेफ्टी वाल से टकराई है, लेकिन इसे पक्का नहीं माना जा सकता। हो सकता है कि किसी वाहन ने पहले टक्कर मारी हो और उसके बाद कार पुल की सेफ्टी वाल से टकराई हो। उन्होंने कहा कि अभी वह इसकी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे कि हादसे का कारण क्या रहा है।

  • बड़ी वारदात : फिल्लौर में लुटेरों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, SHO के गनमैन की मौत

    बड़ी वारदात : फिल्लौर में लुटेरों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, SHO के गनमैन की मौत

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर के हल्का फिल्लौर के एक गांव में देर रात पुलिस और लुटेरों में ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस गोलीबारी में जहां एक पुलिस मुलाजिम की मृत्यु हुई वही तीन लुटेरो को भी गोलियां लगी है। घायल लुटेरों को जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, देर रात फगवाड़ा में चार लुटेरों ने गन पॉइंट पर एक निजी बैंक में काम करने वाले व्यक्ति की क्रेटा कार की लूट कर के वहां से फरार हो गए। लुटेरों की लोकेशन ट्रैक करते हुए फगवाड़ा पुलिस पार्टी पीछे गई थी। इन लुटेरों की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस जालंधर के हलका फिल्लौर में पहुंची तो लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर ही ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस और लुटेरों की मुठभेड़ काफी देर तक चली, जिसमें एक पुलिस कास्टेंबल की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं 3 लुटेरे भी गोली लगने से घायल हो गए।

    हालांकि एक लुटेरा वहां से भागने में सफल रहा और इन तीनों घायल लुटेरों को फिल्लौर सिविल अस्पताल से जालंधर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जिस पुलिस मुलाजिम की मृत्यु हुई है वह फगवाड़ा सिटी थाने के एसएचओ अमनदीप नाहर का गनमैन था। मृतक पुलिस मुलाजिम की पहचान कमलदीप बाजवा के तौर पर हुई है। अवतार सिंह ने बताया कि वह फगवाड़ा के अर्बन स्टेट का रहने वाला है और घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में 4 लुटेरे आए, जिसमें 2 ने गन दिखा कर उसकी क्रेटा गाड़ी की लूट की। इन लुटेरों की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस के साथ वह गांव में पहुंचे जहां लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। उनके अनुसार लुटेरों को पुलिस पार्टी ने पकड़ लिया और उनकी क्रेटा गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। 

    वहीं फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया पुलिस मुलाजिम कमलदीप बाजवा ब्रॉडडेड लाया गया है और इसकी जांघ में गोली लगने से और खून ज्यादा बहने से मृत्यु हुई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और कारणों का पता चल पाएगा। थाना फिल्लौर के एएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि देर रात 4 लुटेरे एक कार लूटकर फरार हुए थे और इन लुटेरों के पीछे फगवाड़ा पुलिस लगी हुई थी। जिनमें से तीन लुटेरों को गोली लगी है और उन्हें घायल अवस्था में वह फिल्लौर अस्पताल से जालंधर के सिविल अस्पताल लेकर आए हैं। गोलीबारी की घटना के बारे में उनके बड़े आला अधिकारी बता सकते हैं।

  • जालंधर: करियाना दुकान की आड़ में करता था चाइना डोर की सप्लाई, पुलिस ने दबोचा 

    जालंधर: करियाना दुकान की आड़ में करता था चाइना डोर की सप्लाई, पुलिस ने दबोचा 

    जालंधर/हर्ष कुमार: थाना रामामंडी दकोहा चौकी की पुलिस ने करियाना दुकान की आड़ में चाइना डोर की सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बलविंदर पाल पुत्र प्यारा लाल निवासी धनोवाली के रूप में हुई है थाना रामामंडी के प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि दकोहा चौकी प्रभारी एएसआई मदन सिंह और एएसआई टहल दास पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान काकी पिंड चौक के पास मौजूद थे उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बलविंदर पाल किराने की दुकान की आड़ में चाइना डोर ग्राहकों को बेच रहा है और उसी दौरान एएसआई मदन सिंह ने टीम तैयार कर मौके पर रेट कर आरोपी के कब्जे से 5 चाइना डोर के बड़े गट्टू और 20 छोटे गट्टू बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः नशे के लिए देता था चोरी की वारदातों अंजाम, चढ़ा पुलिस के हत्थे 

    जालंधरः नशे के लिए देता था चोरी की वारदातों अंजाम, चढ़ा पुलिस के हत्थे 

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना सदर की चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र गुलजारी लाल निवासी गांव कादियाला थाना सदर के रूप में हुई है। 

    थाना सदर के प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि चोंकी प्रभारी विक्टर मसीह ने आरोपी जसविंदर को एजीआई से बिजली की तारों को चोरी करते हुए कादिया रोड कृपा से गिरफ्तार किया है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी धारा 379 और 411 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था और इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि पता चल सके इससे पहले वह कहां-कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है।

  • दर्दनाक हादसाः दो बसों की टक्कर में 40 लोगों की मौत

    दर्दनाक हादसाः दो बसों की टक्कर में 40 लोगों की मौत

    डकार : सेनेगल के कैफरीन क्षेत्र में रविवार को दो बसों की टक्कर में 40 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सेनेगल के स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल ने यातायात दुर्घटना के बाद तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

    उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, ग्नीबी (कैफरीन क्षेत्र में) में हुई आज की गंभीर दुर्घटना के बाद, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई, मैंने 9 जनवरी से 3 दिनों के राष्ट्रीय शोक का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक यात्री परिवहन पर कड़े कदम उठाने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी परिषद उसी तारीख को एक बैठक आयोजित करेगी। फिलहाल इस जानलेवा हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

  • भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से पहले आई बुरी खबर, इस गेंदबाज़ की बिगड़ी सेहत

    भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से पहले आई बुरी खबर, इस गेंदबाज़ की बिगड़ी सेहत

    ऑकलैंड: न्यूजीलैंड की क्रीकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, दरअसल न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी के पेट में खिंचाव के कारण भारत और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय शृंखलाओं से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को ट्वीट करके बताया कि हेनरी को यह चोट पाकिस्तान के विरुद्ध खेले गए दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन लगी। बोर्ड ने फिलहाल हेनरी की जगह किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की घोषणा नहीं की है। 

    एनजेडसी (न्यूजीलैंड क्रिकेट) ने ट्वीट किया, ‘कराची में दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन पेट में खिंचाव के बाद मैट हेनरी टेस्ट टीम के अन्य सदस्यों के साथ पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे और स्वदेश लौटेंगे। पाकिस्तान और भारत का सामना करने के लिए एकदिवसीय टीम में एक प्रतिस्थापन की जल्द ही पुष्टि की जाएगी।’ न्यूजीलैंड को पाकिस्तान की मेजबानी में नौ जनवरी से 13 जनवरी के बीच तीन एकदिवसीय मैच खेलने के बाद भारत रवाना होना है। ब्लैक कैप्स के भारत दौरे की शुरुआत 18 जनवरी को तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला से होगी। इसके बाद दोनों टीमें तीन टी20 मैचों में भी आमने-सामने होंगी।       

  • इस गांव में कपड़े पहनने पर है पाबंदी, लोग न्यूड रहकर बिताते हैं जिंदगी

    इस गांव में कपड़े पहनने पर है पाबंदी, लोग न्यूड रहकर बिताते हैं जिंदगी

    नई दिल्लीः रोटी, कपड़ा और मकान ये तीन चीजें इंसानों की मूलभूत आवश्कता हैं। इनमें से किसी एक चीज को हटा दिया जाए तो जिंदगी की कल्पना कर पाना थोड़ा मुश्किल है। यह खबर इंसान के पहनावे को लेकर है। किसी भी देश का पहनवा उस देश की संस्कृति से सीधे तौर पर जुड़ा होता है। पूरी दुनिया में इंसान ही एक ऐसा प्राणी जो कपड़े पहनता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी धरती पर ऐसे कई समुदाय मौजूद हैं जो कपडे़ नहीं पहनते हैं। कई आदिवासी समुदाय कपड़े नहीं पहनते हैं लेकिन आदिवासी समाज आमतौर पर मुख्यधारा से खुद को दूर रखते हैं लेकिन यहां जिस समुदाय का जिक्र यहां किया जा रहा है, वह बहुत शिक्षित है और जिस गांव के बारे में यहां बताया जा रहा है, वह काफी ज्यादा एडवांस है।

    ब्रिटेन में स्पीलप्लाट्ज नाम का एक गांव है जहां के लोगों ने करीब 94 सालों से बिना कपड़ों के रहने की जिंदगी चुनी है। यह गांव हर्टफोर्डशायर के ब्रिकेटवुड के नजदीक है। यहां महिला और पुरुष सभी को निर्वस्त्र ही रहना पड़ता है। यहां की एक खास बात यह भी है कि यहां घूमने आने वालों को भी इसी तरह रहना पड़ता है। स्पीलप्लाट्ज के लोगों की लाइफस्टाइल काफी ज्यादा एडवांस है। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि गांव में खुद का पब, स्विमिंग पूल और दूसरी कई सुविधाएं मौजूद हैं। इस गांव को बसाने का श्रेय इसुल्ट रिचर्डसन को दिया जाता है। रिचर्डसन ने इसे साल 1929 में बसाया था। ठंड के समय यहां कपड़े पहनने की छूट होती है।

    इस गांव को बसाने वाले इसुल्ट रिचर्डस का मानना था कि वह शहर के शोर-शराबे से दूर जाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें प्र‍कृति के करीब जिंदगी बिताना था। इस तरह की जीवनशैली से गांव के लोग खुद को प्रकृति के करीब मानते हैं। आपको बता दें कि जब इस गांव की नींव रखी थी तब इसे लेकर काफी विरोध हुआ था लेकिन जीने के अधिकार की वजह से सभी विरोधों को रोकना पड़ा। गौरतलब है कि भारत में अंडमान के एक द्वीप पर रहने वाली ‘जारवा’ आदिवासी जनजाति भी अपनी जिंदगी बिना कपड़ों के ही बिताती है।

  • सरकार के वरिष्ठ मन्त्रियों के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात: भुट्टो 

    सरकार के वरिष्ठ मन्त्रियों के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात: भुट्टो 

    भुट्टो ने मन्त्रीमंडल बनने पर दी बधाई

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ से कांग्रेस विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने सरकार के मन्त्रीमंडल विस्तार पर सभी कैबिनेट मन्त्री एवं सीपीएस बनने बालों को बधाई दी। भुट्टो ने कहा कि सरकार में वरिष्ठ  विधायकों को सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू एवं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मन्त्रीमंडल में जगह दी है। जिससे प्रदेश के विकास को तीव्र गति प्रदान होगी। भुट्टो ने कहा कि हिमाचल में भाजपा नेताओं को मन्त्रीमंडल विस्तार की बहुत चिंता थी और हर दिन सीएम ओर डिप्टी सीएम से सरकार के मन्त्रीमंडल के गठन पर टिप्पणियां करते थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का हिमाचल प्रदेश में एक समान विकास करवाना ओर बिना भेदभाव से जनता की समस्याओं का समाधान करना है।

    उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र कैसे आगे बढ़े और जनता की समस्याओं का किस प्रकार समाधान हो। उसी मूलमंत्र के साथ हम आगे बढ़ेंगे।  विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि जो 1985 से लगातार सक्रिय राजनीति में आकर अपने हलकों का विकास करवा रहे है और जिन्हें विधानसभा का पूरा ज्ञान है। उनके साथ काम करने का मौका मिला है।  हम भी सरकार के साथ कुटलैहड़ बिस क्षेत्र को ओर आगे ले जाने का काम करेंगे।  कुटलैहड़ की समस्त जनता का मैं सदैव ऋणी रहूंगा। जिनके प्यार और आशीर्वाद से पहली वार विधानसभा पहुंचा हूँ। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सभी को साथ लेकर चलना ओर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करना है। सरकार की हर योजना को जनता तक पहुंचा कर उन्हें लाभ पहुंचाना मुख्य उद्देश्य रहेगा। सड़क शिक्षा स्वास्थ्य पानी बिजली जैसे मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से उपलब्ध हों। उसी मूलमंत्र पर कार्य किया जा रहा है। 

  • दर्दनाक- अंधविश्वास के कारण मां ने 6 माह के बच्चे को उतारा माैत के घाट

    दर्दनाक- अंधविश्वास के कारण मां ने 6 माह के बच्चे को उतारा माैत के घाट

    सुल्तानपुर. यूपी के सुल्तानपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां रविवार को एक मां ने अपने ही 6 माह के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। आशंका जताई जा रही कि अंधविश्वास के चक्कर में महिला ने इस घटना को अंजाम दिया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। साथ ही मामले की पड़ताल में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार, शिवकुमार की पत्नी मंजू उर्फ राधा ने अपने को 6 माह के बच्चे को लिया और गांव के बाहर बने देव स्थान पहुंच गई। इस दौरान मंजू ने अपने बच्चे को फावड़े से काटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अंधविश्वास के चक्कर मे मंजू ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी मां मंजू को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामले की पड़ताल में जुट गई है। शुरूआती जांच में जो पता चला है, उसके मुताबिक अंधविश्वास के चक्कर में हत्या का मामला लग रहा है। फ़िलहाल पुलिस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

  • राष्ट्रीय एकता शिविर में पहुंचे स्वयंसेवियों ने पूजा अर्चना करने के साथ साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया 

    राष्ट्रीय एकता शिविर में पहुंचे स्वयंसेवियों ने पूजा अर्चना करने के साथ साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाया 

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में चल रहे राष्ट्रीय एकता शिविर में  सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन रविवार को  15 प्रदेशों से आए स्वयंसेवियों ने  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धार्मिक व प्रसिद्ध माता ज्वालामुखी मंदिर के दर्शन करने के साथ साथ में पूजा अर्चना करने के उपरांत  धर्मशाला के भागसूनाथ मंदिर,सहित मैक्लोडगंज में स्थित दलाई लामा के धार्मिक मठों के दर्शन करने उपरान्त पहाड़ों पर बर्फबारी का आंनद लिया। 

    शिविर के निदेशक दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि इस राष्ट्रीय एकता शिविर में 15 राज्यों के 260 स्वयंसेवियों ने रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से सात बसों में सभी स्वयंसेवियों को हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के साथ साथ  पूजा अर्चना करने के उपरांत हिमाचल के पहाड़ों में बर्फ बारी का आनंद लिया। इस मौके पर एन एस एस के राज्य समन्वयक दलीप सिंह ठाकुर, स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा,राय सिंह रावत,एन एस एस प्रभारी पवन कुमार, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।