Blog

  • देश में फिर सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!

    देश में फिर सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!

    नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज (21 अगस्त) के लिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। आज 3 महीने बाद भी पेट्रोल-डीजल के कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो कि राहत की बात है। आखिरी बार 21 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के पर एक्साइड ड्यूटी कम की थी। इसके बाद देशभर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया।

    दुनियाभर में इन दिनों मंदी की आहट आ रही है. इससे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत कम हो रही है। अमेरिकी बाजार में कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ कर बंद हुआ है। एक तरफ जहां कच्चा तेल सस्ता हो रहा है, वहीं भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा। लेकिन माना जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों के कम होने पर देश में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है।

    क्या है आपके शहर का दाम?
    – दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
    – मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
    – चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
    – कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
    – नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
    – लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
    – जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
    – तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर
    – पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
    – पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
    – गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
    – बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
    – भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर
    – चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
    – हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

  • डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित 13 अन्य पर देश छोड़ने पर लगी रोक, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

    डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित 13 अन्य पर देश छोड़ने पर लगी रोक, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

    नई दिल्ली। CBI ने रविवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिसोदिया के अलावा 13 अन्य लोगों के खिलाफ भी सर्कुलर जारी किया गया है। इनके देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है। CBI ने शुक्रवार को दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी की जांच के सिलसिले में सिसोदिया के सरकारी आवास पर छापा मारा था। 14 घंटे चली कार्रवाई के दौरान सिसोदिया का मोबाइल, लैपटॉप जब्त किया गया था। CBI कुछ दस्तावेज भी अपने साथ ले गई थी।

    CBI की FIR के मुताबिक मनीष सिसोदिया पर इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 120B, 477A और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन की धारा 7 के तहत केस दर्ज हुआ है। इनमें से IPC की धारा 120B और PC एक्ट की धारा 7 दोनों पर ED जांच में शामिल हो सकती है। ये दोनों धाराएं PMLA के तहत शेड्यूल्ड ऑफेंस में आती हैं। इस केस में मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। अन्य आरोपियों में दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर रहे अरुण गोपी कृष्ण, डिप्टी एक्साइज कमिश्नर आनंद कुमार तिवारी, असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर पंकज भटनागर, 9 कारोबारी और दो कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा FIR में 16वें नंबर पर अननोन पब्लिक सर्वेंट और प्राइवेट पर्सन का जिक्र है। यानी जांच एजेंसी आगे कुछ और लोगों के नाम भी FIR में जोड़ सकती है।

    IPC की धारा 120B और PC एक्ट की धारा 7 यानी PMLA के तहत केस दर्ज होने की वजह से अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी एंट्री होगी। वहीं CBI की जांच भी लगातार जारी रहेगी। पश्चिम बंगाल में हाल ही में शिक्षक भर्ती घोटाले में ऐसा देखा गया था, जब CBI की FIR के आधार पर ED ने कार्रवाई की।

  • पंजाब में आतंकी हमले का खतरा, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

    पंजाब में आतंकी हमले का खतरा, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

    चंडीगढ़। पंजाब में आतंकी हमले की साजिश का अलर्ट जारी हुआ है। देश की खुफिया एजेंसियों ने पंजाब में आतंकी हमले की साजिश का अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर पंजाब पुलिस की तरफ से हाई अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं पंजाब हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। आतंकी किसी बस स्टैंड को निशाना बना सकते हैं। 

    केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को आतंकी हमले का इनपुट भेजा है। इसके बाद पंजाब पुलिस की तरफ से पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 

    बता दें कि 24 अगस्त यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंडीगढ़ व मोहाली के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी एक दिवसीय दौर पर यहां आ रहे हैं। वह चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में बने होमी भाभा कैंसर हास्पिटल का उद्घाटन करेंगे। लेकिन इससे पहले ही इटेलिजेंस की तरफ से पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। 

    वहीं सिख फार जस्टिस नाम के खालिस्तानी संगठन के हेड और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती दी है कि वह 24 अगस्त को न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने आ रहे हैं, लेकिन जैसे पहले उन्हें पंजाब से वापस मोड़ा गया था, इस बार भी वैसा ही किया जाएगा। आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी करते हुए यह चुनौती पीएम मोदी को दी है। 

    इधर, न्यू चंडीगढ़ के मेडीसिटी में नए बनाए गए होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में पीएम की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों ने जायजा लिया। इस दौरान आइजी डीसी मोहाली अमित तलवार, रोपड़ डीआइजी सहित अन्य उच्च अधिकारी पहुंचे थे। बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री के दौरे के समय फिरोजपुर में सुरक्षा चूक हुई थी। इस कारण पीएम मोदी को बीच रास्ते से ही दिल्ली लौटना पड़ा था। वहीं कुछ देर के लिए उनका काफिला बीच सड़क पर रोकना पड़ा था। 

  • आज का राशिफल, 21 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 21 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका अपने किसी जूनियर से वाद-विवाद हो सकता है,जिसके कारण आपका मूड खराब रहेगा। प्रेम संबंधों में आप एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आएंगे,जिसके कारण आप लोगों की भी परवाह नहीं करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य को विदेश में नौकरी मिलने से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। फंड व शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग बहुत अधिक मात्रा में धन निवेश ना करें।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ नरम गरम रहने वाला है,क्योंकि आपकी नौकरी में अधिकारियों से वाद विवाद होने के कारण आपके मन में उलझने रहेंगी और आपका प्रमोशन भी रुक सकता है। परिवार में यदि आपका कोई वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज है,तो आपको उनसे माफी मांगने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप जल्दबाजी के कारण कोई गलत निर्णय ले सकते हैं,जो बाद में आपकी परेशानी बन सकता है। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। माताजी को आप अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं के बारे में बता सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ मिलता दिख रहा है। अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आपको व्यावसायिक योजना में भविष्य के लिए निवेश करना बेहतर रहेगा,बाद में आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी और उन्हें डिनर डेट पर भी लेकर जा सकते हैं,जिसके कारण आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। राजनीति और सामाजिक कार्यों से संबंधित आपको कुछ मीटिंग में जाना पड़ सकता है,जहां आपकी बात को मान-सम्मान दिया जाएगा,जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आपके सामने कोई धन से संबंधित समस्या चली आ रही है,तो उसके लिए आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से किसी वाद विवाद में ना पड़े,तो बेहतर रहेगा,नहीं तो रिश्तों में आपसी दरार पैदा हो सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों के कुछ नए संपर्क बन सकते हैं। यदि कोई कानूनी मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था,तो वह भी सुलझेगा और व्यावसायिक परियोजनाओं में भी आप काफी धन लगाएंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे,तो उसे भी आप पूरा एंजॉय करेंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन माता पिता की मदद से दूर कर सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों के चलते परेशान रहेंगे,जिसके कारण आप अपने किसी भी कार्य को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों के आसपास नए अवसर होंगे,जिन्हें पहचान कर उनसे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलती दिख रही है और उनका प्रभाव भी पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती है। संतान को धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर देख आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आप यदि कोई निवेश करना चाहे,तो उसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें,तो वह भविष्य में आपको अच्छा निवेश दे सकता है। आपके अंदर एक नयी ऊर्जा का संचार रहेगा। आपको खाली बर्बाद नहीं करना है,इसलिए आपको व्यापार के लिए योजना बनाकर लाभ कमाने पर ध्यान देना होगा। विवाह योग्य जातकों को अभी कुछ दिन और संयम बनाए रखना होगा,तभी उन्हें उनका पार्टनर मिल सकता है। आपको के निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मसला लंबे समय से चल रहा था,तो उसमें जीत मिलती दिख रही है। प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध स्थापित होंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे इन लोगों को अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करना है। योग व व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा,जिससे आप हर क्षेत्र में लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी और आपका यदि कुछ कर्ज था,तो आप उसे भी उतार सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज के दिन पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। आपकी आय के साधन बढ़ने से आपकी आय में वृद्धि होगी और अपनी धन संबंधित समस्याएं सुलझा लेंगे। अपनी कमजोरियों को आपको किसी के आगे नहीं आने देना है,नहीं तो वह इसका पूरा फायदा उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अधिकार सौपे जाएंगे,जिसके कारण आपको तनाव तो होगा,लेकिन आप उसे अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। आपकी यदि अपने किसी रिश्तेदार अथवा मित्र से अनबन चल रही थी,तो वह समाप्त होगी।

    मकर राशिफल। आज का दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा,जिसके कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कारोबारियों का उनके क्षेत्र में आज प्रभाव पड़ेगा और उनके तेज के सामने उनके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको किसी भी सौदे को बहुत ही सावधानी से करना होगा,नहीं तो वह गलत भी हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहेगा। आपके मन में कुछ उलझने रहेंगी,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे,जिसके कारण आप किसी से कुछ भी नहीं बोलेंगे और ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है,नहीं तो आपका कड़वा बोलना आपके किसी परिजन को बुरा लग सकता है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरा साथ देंगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को साझेदारी में किसी भी व्यवसाय को करने से अच्छा लाभ मिल सकता है और उनका आत्मविश्वास और गहरा होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे,जिनसे मिलकर आप अपने आपको प्रभावशाली बना पाएंगे। आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की अपेक्षाओं का सामना करना होगा। व्यवसाय कर रहे लोग अपने किसी काम को मिलने से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको किसी कार्य से संबंधित यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में शत्रु हो सकते हैं और आप उनकी कमियों को निकालकर आपके कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।

  • अग्निवीरों की सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से सुजानपुर में, एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

    अग्निवीरों की सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से सुजानपुर में, एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

    ऊना/सुशील पंडित: अग्निपथ योजना के तहत हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर ज़िला के अग्निवीरों के लिए सेना भर्ती 29 अगस्त से 8 सितम्बर तक हमीरपुर जिला के सुजानपुर टीरा में आयोजित की जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उनके एडमिट कार्ड वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर व ईमेल के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को भेज दिये गये हैं। रैली में भाग अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साफ-सुथरा प्रिंट के साथ आना अनिवार्य है। इसके अलावा आधार कार्ड तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र की अनुमोदित प्रतियां दो फोटोग्राफ सहित लाना अनिवार्य है। इसके अलावा बोनाफाइड हिमाचल निवासी, डोगरा क्लास व जाति, धर्म, स्कूल चरित्र, अविवाहित, भूतपूर्व सैनिक पुत्र, एनसीसी, खेल प्रमाण-पत्र के अलावा सिंगल बैंक खाता, पैन कार्ड, आवासी प्रूफ, पुलिस कैरेक्टर प्रमाण-पत्र और वेबसाइट में दी गई अधिसूचना के अनुसार शपथ पत्र की प्रतियां भी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने दी।

  • जालंधरः चोरी और लूटपाट की वादरातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार….

    जालंधरः चोरी और लूटपाट की वादरातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार….

    जालंधर (वरुण)। कमिश्नरेट पुलिस ने चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रमन पुत्र करन कुमार निवासी बस्ती दानिशमंदा, सौरव पुत्र राज कुमार निवासी बस्ती शेख तरखाना मोहल्ला, गगनदीप पुत्र हरी कृष्ण निवासी राज नगर के तौर पर हुई है। 

    जानकारी देते हुए एसीपी वैस्ट सरफारज आलम, थाना प्रभारी गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि आरोपियों को सूचना के आधार पर मॉडल हाउस से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल बिना नंबरी, एक मोटरसाइकिल PB08 CY-3718 सप्लैंडर, मोटरसाइकिल PB09-AG- 8502 सप्लैंडर बरामद किए गए है। पुलिस ने सभी आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।  

  • डॉ. राजीव सहजल 24 अगस्त को करेंगे संतोषगढ़ अस्पताल का लोकापर्ण

    डॉ. राजीव सहजल 24 अगस्त को करेंगे संतोषगढ़ अस्पताल का लोकापर्ण

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 21 अगस्त को एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत सांय 4 बजे संतोषगढ़ तथा 6 बजे बनगढ़ में जन समस्याओं का निवारण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि 22 अगस्त को सत्ती प्रातः 11 बजे मैहतपुर नगर परिषद में एक बैठक में शामिल होंगे, जबकि सांय तीन बजे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक के एटीएम का लोकापर्ण करने के बाद सांय 6 बजे मलाहत में ओपन जिम का शुभारंभ करेंगे। 

    प्रवक्ता ने कहा कि 23 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे सतपाल सिंह सत्ती संतोषगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। जबकि 24 अगस्त को सत्ती 30 बैड के संतोषगढ़ अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल के साथ होंगे। जबकि दोपहर एक बजे सतपाल सिंह सत्ती ऊना क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा करेंगे और सरकारी कर्मचारियों के लिए बने स्टाफ क्वार्ट्स का लोकार्पण करेंगे। 

    सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि 27 अगस्त को छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती प्रातः 10.30 बजे खेल मंत्री राकेश पठानिया के प्रस्तावित बसदेहड़ा दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। जबकि सांय 5 बजे झूडोवाल में एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत जन समस्याओं का निवारण करेंगे। 28 अगस्त को खेल मंत्री राकेश पठानिया बसदेहड़ा में बने खेल स्टेडियम का लोकार्पण तथा अंडर-19 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे, जिसमें सतपाल सिंह सत्ती उनके साथ रहेंगे। सत्ती 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला परिषद हॉल में किसान सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

  • पंजाबः मान सरकार का एक्शन, फूड सप्लाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को किया बर्खास्त

    पंजाबः मान सरकार का एक्शन, फूड सप्लाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को किया बर्खास्त

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निदेशक राकेश सिंगला को बर्खास्त कर दिया है। वह टेंडर आवंटन घोटाले के आरोपियों में से एक है। बताया जा रहा है कि सिंगला फिलहाल कनाडा में हैं। यह घोषणा पंजाब के वन और वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारुचक ने किया है।

    विभाग के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि पंजाब सर्विस रूल्स 1970 का उल्लंघन करने के कारण सिंगला को बर्खास्त किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सर्विस नियमों के अनुसार कोई भी किसी दूसरे देश की नागरिकता नहीं ले सकता, लेकिन सिंगला ने कनाडा की नागरिकता ले रखी थी। विभाग के ध्यान में यह मामला 2017 में आया था। जिसके बाद मामले की जांच एक सेवानिवृत जज से करवाई गई।

    मामले की जांच के बाद 29 जनवरी 2019 दोष साबित हुए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दोष साबित होने के बाद भी विभाग के किसी भी अधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। दोष साबित होने के बाद भी कनाडा की नागरिकता सिंगला की ओर से नहीं छोड़ी गई। सिंगला को दोषी होने की कापी सौंपी गई और उन्हें निजी सुनवाई के लिए भी बुलाया गया, ताकि वह अपना पक्ष रख सके, लेकिन सिंगला सुनवाई के लिए हाजिर नहीं हुए, इसलिए विभाग की ओर से सिंगला को बर्खास्त किया गया है।

  • पंजाब: नगर कौंसिल के प्रधान Ranjit Reddy और Bhupendra Sharma अरेस्ट

    पंजाब: नगर कौंसिल के प्रधान Ranjit Reddy और Bhupendra Sharma अरेस्ट

    डेराबस्सी: नगर परिषद के प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी और वार्ड-9 की कांग्रेस पार्षद आशा शर्मा के पति भूपिदर शर्मा को सफाई कर्मचारी सोलन लाल के साथ कथित तौर पर मारपीट और जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डेराबस्सी पुलिस ने इसी मामले में पार्षद के बेटे वरूण और चार अज्ञात को भी नामजद किया है।

    उक्त सभी के खिलाफ आइपीसी की धारा 323, 341, 506 व एससी/एसटी एक्ट की धारा (3) के तहत मामला दर्ज किया है। कमेटी प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी व भूपिदर शर्मा शनिवार शाम करीब चार बजे समझौते की कापी लेकर डेराबस्सी थाने गए थे, जहां एसएचओ जसकंवल सिंह ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्षदों ने थाने के बाहर धरना लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। दीपइंदर ढिल्लो अपने पार्षदों सहित थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दवाब के चलते यह मामला दर्ज किया है। पुलिस के खिलाफ जतिसूचक शब्द बोलने का कोई सुबूत नहीं है, पुलिस ने दवाब में आकर झूठा मामला दर्ज किया है।

  • नेता प्रतिपक्ष हरोली की जनता की लगा रहे बोली, राम कुमार ने लगाए आरोप

    नेता प्रतिपक्ष हरोली की जनता की लगा रहे बोली, राम कुमार ने लगाए आरोप

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना मुख्यालय पर स्थित विश्राम गृह में एचपीएस आईडीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है उंन्होने पत्रकारवार्ता में हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथड़ी गांव से सम्बंध रखने वाले एक व्यक्ति का मीडिया के सामने एक वीडियो दिखया,जिस मे व्यक्ति बोल रहा है कि मुझे किसी के घर मे बुलाकर पैसों का लिफाफा मुकेश अग्निहोत्री के परिवार के सदस्य ने धक्के से दिया।
    इस वीडियो को लेकर प्रो राम कुमार ने नेता प्रतिपक्ष को घेरते हुए कहा कि अगर इन्होंने अपनी सरकार में ओर विधायक रहते हुए कुछ काम किए होते तो आज ये नौबत नही आनी थी, उंन्होने कहा कि ये जो पैसा बांटा जा रहा है ये भ्रष्टाचार का पैसा है उंन्होने कहा कि हर बार ये ऐसा ही करते है जब चुनाव आते है उस से छह महीने पहले ये पैसा बांटना शुरू कर देते है और जब उस भ्रष्टाचार के पैसे से ये जीत जाते है फिर साढ़े चार साल के लिए छुप कर बैठ जाते है और वही दौर अगले चुनावो मे शुरू कर दिया जाता है उंन्होने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस हरोली मे हुए इन पिछले पौने पांच सालों में बीजेपी सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को पचा नही पा रहे है और बुरी तरह से  बोखला गए है,उंन्होने कहा कि चुनावों मे जीत हासिल करने को लेकर अब लोगों को दो दो हज़ार के नोट अपने नाम से छपे लिफाफों मे डाल कर उनको अपने पक्ष में करने के हथकंडे अपना रहे है उंन्होने कहा कि हरोली की जनता अब इतनी भी मूर्ख नही है जो पैसे से अपना ईमान बेच दे। उंन्होने कहा कि हरोली की जनता को पता चल गया है कि मौजूदा विधायक ने इन पौने पांच सालों में उनके क्षेत्र के लिए कितना विकास किया है 
    प्रोफेसर राम कुमार ने कहा की कांग्रेस द्वारा बीजेपी के विकास को देख कर बोखलाहट साफ देखी जा सकती है और कांग्रेस के किसी व्यक्ति विशेष के परिवार द्वारा पैसे बांटें जा रहे है।
    प्रोफेसर राम कुमार ने कहा कि ये भ्रष्टाचार के पैसे है।उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री अब पैसे लेकर लोगो की बोली लगाने पर उतारू हो गए है प्रोफेसर कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले नेता प्रतिपक्ष द्वारा मां चिंतपूर्णी की सौगंध खाई गई थी कि मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया ना करने दूंगा। लेकिन आज जो वीडियो सामने आई है उससे बहुत बातें सामने आईं है।राम कुमार ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ये कह दें कि मैंने चुनावों में भ्रष्टाचार का पैसा नहीं लगाया है तो मै मां चिंतपूर्णी की सौगंध खाता हूं कि मै चुनाव नहीं लड़ूंगा ।उन्होंने कहा कि जब मै राजनीति में आया तो मैंने अपनी नौकरी छोड़ी थी। मै नहीं चाहता था कि जिन छात्रों को पढ़ाने के पैसे एक अध्यापक को सरकार द्वारा दिए जाते हो उनके साथ अन्याय हो लेकिन यहां व्यक्ति विशेष के परिवार द्वारा पिछले छः महीने से जो की अध्यापक के पद पर राजनीति के गलियारों में हलचल की जा रही है। प्रोफेसर राम कुमार ने कहा कि अगर आप भी राजनीति मे आना चाहते है तो मुझे आपत्ति नहीं है लेकिन उन चेहरों को ध्यान में रखे जिनकी बजह से आपको तनख्वाह दी जा रही है उंन्होने कहा कि लोगो को मूर्ख न समझें।